फ्री ग्राफ मेकर | Online Graphs in Hindi
मिनटों में कस्टम चार्ट या ग्राफ बनाएँ। Canva के ऑनलाइन ग्राफ मेकर के साथ डेटा को सुंदर विज़ुअल्स और दमदार इनसाइट्स में बदलें।
हमारी ग्राफ की लाइब्रेरी ब्राउज़ करें
अपने प्रोजेक्ट के लिए सही ग्राफ चुनें और अपने आंकड़ों को दिलचस्प, इंटरऐक्टिव चार्ट्स के ज़रिए प्रभावी ढंग से दिखाएं।

डेटा विज़ुअलाइज़ेशन को आसान बनाएं

मैजिक चार्ट्स
Canva के ऑनलाइन ग्राफ मेकर के साथ अपने डेटा को ऐसे विज़ुअल्स में बदलें जो तुरंत ध्यान खींचें, समझ में आएं और असर डालें। आइडिया नहीं मिल रहा? तो 'मैजिक चार्ट्स' को आज़माएं – यह आपके प्रोजेक्ट के लिए सबसे उपयुक्त चार्ट सुझाएगा, जिसे आप सीधा अपने डिज़ाइन में जोड़ सकते हैं।

मैजिक इनसाइट्स
हमारा AI डेटा एनालिसिस टूल आपके डेटा में छिपे पैटर्न, ट्रेंड और ज़रूरी इनसाइट्स को उजागर करता है और उन्हें साफ़, आकर्षक विज़ुअल्स और समरी में बदल देता है। सिर्फ एक क्लिक में, आप अपनी डेटा स्टोरी को किसी भी Canva डिज़ाइन में जोड़ सकते हैं, चाहे वो प्रेज़ेंटेशन हो या सोशल पोस्ट। अब हर डिज़ाइन बने डेटा-संचालित और असरदार!

इंटरैक्टिविटी के साथ जुड़ें
अब आप खुद डायनैमिक कहानियाँ सुना सकते/सकती हैं! 'मैच और मूव' एनिमेशन बटन का इस्तेमाल करें और शानदार, इंटरएक्टिव विज़ुअल्स के ज़रिए अपनी बात प्रभावी ढंग से पेश करें। सिर्फ डॉक्स (Docs) में उपलब्ध इनसाइट्स फीचर के ज़रिए आप डेटा को एक-एक करके दिखा सकते हैं ताकि आपके पाठक आपकी कहानी को सही क्रम में और पूरी गहराई से समझ सकें।

डेटा को विज़ुअल और असरदार बनाने के लिए कस्टम ग्राफ

विविध चार्ट लाइब्रेरी
Canva कई तरह के फ़्री, रेडीमेड चार्ट ऑफ़र करता है — बस उन्हें अपनी डिज़ाइन पर ड्रैग और ड्रॉप करें और अपने नंबर टाइप करें। अपना डेटा खोए बिना बार ग्राफ़, रडार चार्ट और ट्री मैप जैसे चार्ट प्रकारों के बीच स्विच करें।

प्रोफ़ेशनल तरीके से बनाए गए टेम्प्लेट्स
अगर आप भी ग्राफ बनाने में नए हैं और सोच रहे हैं की चार्ट कैसे बनाते हैं (graph kaise banate hain ), तो शुरुआत के लिए हमारे प्रीमेड टेम्पलेट्स की मदद लें। डेटा विज़ुअलाइज़ेशन विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए हमारे टेम्पलेट्स न सिर्फ सुंदर डिज़ाइन में आते हैं, बल्कि इनका लेआउट भी समझने में बेहद आसान होता है। ये टेम्पलेट्स आपको चार्ट को आकर्षक तरीके से शेयर करने में मदद करते हैं, चाहे वह पिच डेक हो, रिपोर्ट हो या कोई और प्रेज़ेंटेशन। Canva के ये टेम्पलेट्स आपके पूरे डिज़ाइन को डेटा-स्मार्ट और प्रोफेशनल बना देते हैं।

ऑन-ब्रांड चार्ट
अपने डिज़ाइन स्टाइल के अनुसार चार्ट जोड़ें और ऐसे कस्टम ग्राफ बनाएं जो आपकी कंपनी की ब्रांड पहचान को बखूबी दर्शाएं।

बेहतर डेटा स्टोरीज़ सुनाएँ

अपनी ऑडियंस से जुड़ें
अपने डेटा को ऐसी दमदार कहानियों में बदलें, जिन्हें पाठक आसानी से समझ सकें और एक्सप्लोर कर सकें। मैजिक चार्ट्स की मदद से आप सबसे महत्वपूर्ण जानकारी को पहले प्रज़ेंट कर सकते हैं, जिससे आपकी ऑडियंस को हर इंटरैक्शन के साथ इनसाइट्स प्राप्त करने की सुविधा मिलती है।

अपने डेटा को गहराई से समझने में अपने ऑडियंस की मदद करें
अब आपकी ऑडियंस ग्राफ के ज़रिए खुद डेटा को देख और समझ सकती है। साथ ही, वे फ़िल्टर की मदद से अलग-अलग मार्केटिंग चैनलों या कैंपेन के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। Canva के ट्रांसलेट टूल से आप अपने ग्राफ के डेटा की भाषा हिंदी (graph in Hindi) या किसी और भाषा में बदल सकतें हैं

डेटा से जुड़ी कहानी को टीम के साथ रियल-टाइम में शेयर और डिज़ाइन करें
अपनी टीम को आमंत्रित करें और मिलकर चार्ट बनाएं। Canva में आप एक साथ रियल-टाइम में काम कर सकते हैं - कमेंट करें, मेंशन करें और तुरंत फीडबैक पाएं।

अपना डेटा कनेक्ट करें

अपने डेटा को आसानी से इंटीग्रेट करें
आसानी से वर्कफ़्लो के लिए अपने डेटा को Statista, Google ऐनाली और HubSpot से कनेक्ट करें।

इसे अप टू डेट रखें
हर बार नई रिपोर्ट या मॉडल चार्ट बनाने की ज़रूरत नहीं! Canva में बस 'डेटा रीफ़्रेश' पर क्लिक करें और आपकी रिपोर्ट अपने आप ताज़ा हो जाएगी – मिनटों में, बिना दोहराव के काम।

मौजूदा डेटा से लिंक करें
अब चार्ट में डेटा डालना आसान है - कोई झंझट नहीं, कोई उलझन नहीं। बस अपनी CSV, TSV या Excel फ़ाइल को चार्ट से जोड़ें और तुरंत विज़ुअल बनाएं!
शानदार शुरुआत के लिए प्रेरणा लें
हर तरह के ग्राफ के लिए Canva में टेम्प्लेट्स पहले से तैयार हैं ताकि आप अपना पूरा ध्यान सिर्फ डेटा पर लगा सकें।
Canva के ग्राफ मेकर की मदद से अपने डेटा को खूबसूरत और प्रभावशाली विज़ुअल्स में बदलें
अब ग्राफ़ बनाना हुआ बेहद आसान - Canva के आसान ग्राफ टूल से बनाएं प्रोफेशनल चार्ट्स मिनटों में।

20 से ज़्यादा प्रोफ़ेशनल टाइप के ग्राफ मौजूद हैं, जिनमें से आप चुन सकते/सकती हैं

प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए टेम्प्लेट्स जिससे आपके वर्कफ़्लो में तेज़ी लाई जा सकती है

डेटा विज़ुअलाइज़ेशन हुआ आसान — सीखने के लिए कोई जटिल सॉफ़्टवेयर नहीं

अपने हाई-रिज़ॉलूशन ग्राफ को पब्लिश, शेयर या डाउनलोड करें

बिना किसी परेशानी के अपने ग्राफ़ को प्रज़ेंटेशन, रिपोर्ट वगैरह में एम्बेड करें

नॉन-डिज़ाइनर को ध्यान में रखकर बनाए गए, इस्तेमाल में आसान ड्रैग और ड्रॉप टूल्स

अपने चार्ट को अपने ब्रांड स्टाइल के साथ जोड़ें, ताकि वे आपके ब्रांड की पहचान से खूबसूरती से मेल खाएँ

चार्ट के सुझावों से अपने डेटा को बेहतरीन तरीके से दिखाने का तरीका चुनें

इंटरैक्टिव चार्ट के ज़रिए दर्शकों को आकर्षित और प्रेरित करें

डेटा कनेक्टर्स के साथ सहज वर्कफ़्लो बनाएँ

Canva शीट्स के साथ जानकारी को तुरंत शानदार इनसाइट्स और चार्ट में बदलें

अपने डेटा को एक सेंट्रल शीट में एडिट करें, और आपके डिज़ाइन के सभी लिंक किए गए चार्ट तुरंत अपडेट हो जाते हैं, किसी मैन्युअल बदलाव की ज़रूरत नहीं है
ग्राफ चार्ट कैसे बनाते हैं | Graph kaise banate hain
- ग्राफ या डायग्राम टेम्प्लेट चुनें।
- अपना डेटा या जानकारी जोड़ें।
- हमारी लाइब्रेरी से आइकन या इलस्ट्रेशन जोड़ें।
- रंग, फ़ॉन्ट, बैकग्राउंड और बहुत कुछ बदलें।
- अपना ग्राफ या चार्ट डाउनलोड करें, प्रिंट करें या शेयर करें।
































