Canva होम
  1. बार ग्राफ

फ्री बार ग्राफ मेकर | Online Dand Aalekh Banaye

अपलोड करने के लिए सपोर्ट किए जाने वाले फ़ाइल टाइप: XLSX, CSV, TSV

Canva के बार ग्राफ मेकर का इस्तेमाल करें और समय के साथ बदलते डेटा को कस्टम डंड आरेख के ज़रिए आसानी से दिखाएं। इसके इंटरऐक्टिव बार चार्ट रेस फीचर से अलग-अलग मानों की तुलना करें और पैटर्न को तुरंत पहचानें।


बार ग्राफ (dand aalekh) मेकर की विशेषताएँ

Canva के बार ग्राफ मेकर से आप दो या दो से अधिक डेटा सेट्स के बीच के अंतर को आसानी से समझ सकते हैं। किसी भी डिज़ाइन टेम्पलेट से शुरुआत करें और उसमें स्थिर दंड आरेख या एनिमेटेड दंड आरेख रेस जोड़ें। आप खुद से डेटा दर्ज करें या CSV फाइल अपलोड करें, और हमारी कोलेबोरेटिव एडिटिंग टूल्स की मदद से अपने ग्राफ को आकर्षक बनाएँ।

20 से अधिक प्रोफेशनल ग्राफ प्रकार उपलब्ध

काम को तेज़ करने के लिए तैयार डिज़ाइन टेम्पलेट्स

आसान डेटा विज़ुअलाइजेशन – कोई कठिन सॉफ़्टवेयर सीखने की ज़रूरत नहीं

अपने हाई-रिज़ॉलूशन ग्राफ़ को पब्लिश, शेयर या डाउनलोड करें

बिना किसी झंझट के अपने बार ग्राफ़ को प्रज़ेंटेशन, रिपोर्ट वगैरह में एम्बेड करें

नॉन-डिज़ाइनर को ध्यान में रखकर बनाए गए, इस्तेमाल में आसान ड्रैग और ड्रॉप टूल्स


दंड आरेख कैसे बनाते हैं | Bar graph kaise banate hain

How to make a bar graph

दंड आरेख किसे कहते हैं? | Dand Aarekh kise kahate hain?

बार ग्राफ (या दंड आरेख) एक डेटा विज़ुअलाइज़ेशन टूल होता है जो विभिन्न श्रेणियों या समूहों के बीच तुलना करता है। इसमें बार (डंडे) का उपयोग करके संख्यात्मक मान दर्शाए जाते हैं, जो क्षैतिज (horizontal) या ऊर्ध्वाधर (vertical) रूप में हो सकते हैं। बार ग्राफ दो अक्षों (axes) पर आधारित होता है, एक अक्ष श्रेणियों को और दूसरा संख्यात्मक मानों को दिखाता है।

बार ग्राफ़ (dand aalekh) का उपयोग क्यों करें?

Bar Graphs overview

बार जितना लंबा या ऊँचा होता है, वह उतना बड़ा मान दर्शाता है। इसीलिए बार ग्राफ का उपयोग विभिन्न डेटा सेट्स की तुलना करने या समय के साथ हुए बदलावों को दिखाने के लिए बहुत उपयुक्त होता है। चाहे आप अलग-अलग उत्पादों की बिक्री दिखा रहे हों, सर्वे परिणाम शेयर कर रहे हों या समय के अनुसार लागत में बदलाव दिखा रहे हों – दंड आरेख यह सब एक ही नज़र में समझने लायक बनाता है।

एक नज़र में विभिन्न डेटा सेट की तुलना करें

Use bar chart template on a whiteboard to compare data

Canva पर आप बार ग्राफ टेम्पलेट का उपयोग करके जटिल जानकारी को भी आसान और सुंदर विज़ुअल में बदल सकते हैं। हमारी एलिमेंट्स लाइब्रेरी से अलग-अलग रंगों की थीम चुनें और सही फॉन्ट का उपयोग करके अपना ग्राफ प्रभावशाली बनाएं।

Saral dand aarekh se apne data ko aur behtar kare

Drag and drop charts into your bar chart design

अपने ग्राफ में एनिमेटेड बार ग्राफ जोड़ें और अपने दर्शकों को आकर्षित करें, इसके लिए किसी कोडिंग की ज़रूरत नहीं। बस एलिमेंट्स लाइब्रेरी से एक बार ग्राफ रेस चुनें जो इंटरऐक्टिव हो। चाहे आप चुनाव के परिणामों की तुलना करें या वर्षों में कुत्ते और बिल्लियों के प्रेमियों की संख्या दिखाएं – यह तरीका डेटा में समय के साथ हुए बदलाव को बेहतर तरीके से दर्शाता है। ट्रांसलेट टूल की मदद से आप अपने डाटा को हिंदी (bar diagram in Hindi) या किसी भी अन्य भाषा में बदल सकते हैं।

पैटर्न और ट्रेंड को एक साथ पहचानें

Copy the link of your design and share it with your team

अपनी टीम के साथ मिलकर शानदार बार ग्राफ या दंड आरेख रेस बनाएं। बस डिज़ाइन लिंक शेयर करें और सभी को एक्सेस दें। आप एक साथ ब्रेनस्टॉर्म कर सकते हैं, डेटा का विश्लेषण कर सकते हैं, कमेंट्स और स्टिकी नोट्स जोड़ सकते हैं और अनंत कैनवास पर रियल टाइम में बदलाव देख सकते हैं। Canva में आपका ग्राफ क्लाउड में सेव होता है, जिससे आप जब चाहें, जहाँ से चाहें, उसे एक्सेस कर सकते हैं।


डेटा को प्रस्तुत करें बेहतर कहानी के रूप में

Preview of a bar chart design on a whiteboard

Canva की मदद से आप अपने डेटा को ऐसी कहानी में बदल सकते हैं जो हर किसी को समझ आए। आप अपना बार ग्राफ या बार चार्ट रेस हाई-क्वालिटी फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं, ईमेल या सोशल मीडिया के ज़रिए साझा कर सकते हैं, या उसे वेबसाइट्स, रिपोर्ट्स और प्रेजेंटेशन में एम्बेड भी कर सकते हैं। इस तरह आप दुनिया भर में अपनी जानकारी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं

बार ग्राफ़ टेम्प्लेट्स

हमारे प्रोफेशनल डिज़ाइन किए गए टेम्पलेट्स में से कोई एक बार ग्राफ टेम्पलेट चुनें और उसमें बदलाव करके अपना चार्ट तैयार करें। अलग-अलग मानों और वैरिएबल्स की तुलना शुरू करें और अपनी रचनात्मकता दिखाएं।
कोटेशन मार्क
“जब रिपोर्ट डिज़ाइन करने की बात आती है, तो Canva में कई तरह के उपयोग में आसान टेम्प्लेट्स थे, जिनकी मदद से मैं अपने ग्राफ़ और जानकारी को आसानी से प्लग इन कर सकता था और डिज़ाइन पर घंटों और घंटों खर्च करने के बजाय वास्तविक सामग्री पर ध्यान केंद्रित करने में मेरी मदद करता था।”

असेम A


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • बार ग्राफ का उपयोग विभिन्न श्रेणियों (categories) के बीच डेटा की तुलना करने के लिए किया जाता है। हर बार (डंडा) एक श्रेणी को दर्शाता है। जितनी ऊँचाई या लंबाई ज़्यादा होगी, उस श्रेणी का मान उतना ही अधिक होता है; और छोटी बार का मतलब कम मान होता है।
  • बार चार्ट अलग-अलग प्रकारों में आते हैं, जिनमें से प्रत्येक की अपनी अनूठी संरचना और उद्देश्य होता है। इनमें शामिल हैं:

    • स्टैक्ड बार चार्ट: इसे कम्पोजिट बार ग्राफ़ के रूप में भी जाना जाता है, स्टैक्ड बार चार्ट एक कॉलम को अलग-अलग भागों में विभाजित करते हैं। इन भागों को एक ही बार में अलग-अलग रंगों से लेबल और दर्शाया गया है। 
    • रो चार्ट: जैसा कि नाम से पता चलता है, रो चार्ट क्षैतिज रूप से चलने वाले बार का उपयोग करके डेटा को विज़ुअलाइज़ करता है। हर बार की लंबाई उस डेटा कैटेगरी के समानुपाती होती है जिसका वह प्रतिनिधित्व करता है। 
    • स्टैक्ड रो चार्ट: स्टैक्ड बार चार्ट की तरह ही, स्टैक्ड रो चार्ट हर बार को कई हिस्सों में विभाजित करता है, ताकि सभी श्रेणियों में कुल मानों की तुलना की जा सके।
  • बार ग्राफ रेस एक एनिमेटेड डेटा विज़ुअलाइज़ेशन होता है, जो समय के साथ डेटा में होने वाले बदलावों को दर्शाता है। इसमें बार्स अपनी वैल्यू के अनुसार बढ़ती या घटती रहती हैं। यह ग्राफ ट्रेंड्स और पैटर्न को समझने के लिए बेहद उपयोगी होता है, खासकर तब जब समय एक महत्त्वपूर्ण कारक हो।
  • दंड आरेख रेस बनाने के लिए पहले उस डेटा को चुनें जिसे आप विज़ुअलाइज़ करना चाहते हैं। यह ज़रूरी है कि उसमें समय का भी उल्लेख हो ताकि समय के साथ बदलाव दिख सकें। फिर, आप विभिन्न ऑनलाइन टूल्स, प्रोग्रामिंग भाषाओं या वेबसाइट्स का उपयोग करके बार चार्ट रेस बना सकते हैं। Canva का बार चार्ट मेकर भी यह काम बहुत ही आसानी से, कोलेबोरेटिव डिज़ाइन टूल्स के साथ करता है।
  • Canva में दंड आरेख बनाना बहुत आसान है। हमने X-अक्ष और Y-अक्ष को लेकर होने वाली उलझन को दूर किया है और आपको ऐसा टेम्पलेट दिया है जिससे शुरुआत में ही सब कुछ समझ में आता है। आप हर वैरिएबल को मैन्युअली जोड़ सकते हैं या फिर CSV फाइल या Google Sheet अपलोड करके अपना डेटा जोड़ सकते हैं। Canva के इंटरऐक्टिव चार्ट्स से आप कुछ क्लिक में पूरा डेटा सेटअप कर सकते हैं।
  • हाँ! Canva पर साइन अप करना पूरी तरह से फ्री है और इसका उपयोग भी फ्री में किया जा सकता है। ज़्यादातर तैयार टेम्पलेट्स और चित्र भी फ्री होते हैं। अगर आप और अधिक टेम्पलेट्स, फ़ीचर्स और डिज़ाइन एलिमेंट्स चाहते हैं, तो बहुत ही सस्ती दर पर Canva Pro ले सकते हैं।
  • हिस्टोग्राम का उपयोग मात्रात्मक डेटा (quantitative data) को दिखाने के लिए किया जाता है, जबकि बार चार्ट का उपयोग श्रेणियों (categorical data) को दिखाने के लिए किया जाता है। हिस्टोग्राम में डेटा निरंतर (continuous) होता है, इसलिए बार्स एक-दूसरे से सटे होते हैं। वहीं बार चार्ट में बार्स के बीच कुछ जगह छोड़ी जाती है ताकि अलग-अलग श्रेणियों को अलग-अलग दिखाया जा सके।

बार ग्राफ (Dand Aalekh) की मदद से अलग-अलग ग्रुप के डेटा की तुलना करें

बार ग्राफ़ बनाएँ(नए टैब या विंडो में खुलता है)