
Canva के फ्री पिक्टोग्राफ मेकर से अपने डेटा को दिखाने के लिए सही आइकन या इमेज खोजें। किसी भी टेम्प्लेट को चुनें, चाहे वो इन्फोग्राफिक, पोस्टर या प्रेज़ेंटेशन हो और उसमें अपने डेटा को कस्टमाइज़ किए गए पिक्टोग्राफ के ज़रिए दिखाएं। अपने सर्वे के नतीजों या लक्ष्य की प्रगति को जोड़ें और हमारी लाइब्रेरी और सहयोगी टूल्स की मदद से अपने डिज़ाइन को और असरदार बनाएं।
चुनने के लिए 20+ प्रोफेशनल ग्राफ़ स्टाइल
प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए टेम्प्लेट्स जिससे आपके वर्कफ़्लो में तेज़ी लाई जा सकती है
काम को तेज़ करने के लिए तैयार डिज़ाइन टेम्प्लेट्स
आसान डेटा विज़ुअलाइज़ेशन – कोई जटिल सॉफ्टवेयर नहीं
बिना झंझट के अपने पिक्टोग्राफ को प्रेज़ेंटेशन या रिपोर्ट में जोड़ें
आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल, खासतौर पर नॉन-डिज़ाइनर्स के लिए
पिक्टोग्राफ या पिक्टोग्राम एक सरल और लोकप्रिय तरीका है डेटा दिखाने का – जैसे रेटिंग, प्रगति, स्कोर या सर्वे के नतीजे। इसमें एक जैसे आइकन या इमेज बार-बार इस्तेमाल किए जाते हैं जो किसी टॉपिक से जुड़ा डेटा दर्शाते हैं। पिक्टोग्राफ चार्ट अक्सर ग्रिड या लाइन में होते हैं, जिससे 10, 100 या 1000 यूनिट का अनुमान आसानी से लगाया जा सके। ये अक्सर इन्फोग्राफिक्स, रिपोर्ट्स, प्रेज़ेंटेशन या वीडियो एड्स में उपयोग किए जाते हैं।

बड़े आँकड़े दिखाने के लिए भारी ग्राफिक्स की ज़रूरत नहीं होती। Canva के फ्री पिक्टोग्राफ मेकर से आप ज़रूरी डेटा को आसान और मज़ेदार आइकनों के साथ दिखा सकते हैं। स्लाइडर्स की मदद से अपने डेटा का प्रतिशत या हिस्सा आसानी से दिखाएं, फिर चाहे वो सर्वे हो कि लोगों को डॉग्स ज़्यादा पसंद हैं या कैट्स, या फिर आपकी क्लास की गणित टेस्ट में प्रगति।

पिक्टोग्राफ बार-बार दोहराए गए आइकनों या इमेज से डेटा दिखाते हैं। Canva के पिक्टोग्राफ मेकर में बहुत सारे ऑप्शंस हैं जिनसे आप अपने नंबरों को सही मायनों में दिखा सकते हैं। लोगों, खाने, गैजेट्स, जगहों या ट्रांसपोर्ट से जुड़ा कोई न कोई आइकन ज़रूर मिलेगा। साथ ही हमारी लाइब्रेरी में फ़ोटो, वेक्टर और ग्राफिक्स भी हैं जो आपके इन्फोग्राफिक को पूरा कर सकते हैं।

पिक्टोग्राफ के ज़रिए आप शब्दों और आँकड़ों के बीच संतुलन बना सकते हैं। इन्हें अपने इन्फोग्राफिक या प्रेज़ेंटेशन के थीम और स्टाइल के अनुसार ढालें। टेक्स्ट के बीच इन्हें अच्छे से रखें और सुंदर फॉन्ट्स चुनें। हर आइकन के बीच सही स्पेसिंग रखें ताकि लेआउट साफ दिखे। डेटा को और असरदार बनाने के लिए सही कलर स्कीम का चुनाव करें। हमारी रेडीमेड पैलेट्स से मदद लें। अगर प्रेज़ेंटेशन में थोड़ा एनिमेशन चाहिए, तो उसे भी जोड़ें।

चाहे प्रोजेक्ट हो या क्लास का काम, अपनी टीम के साथ मिलकर एक बढ़िया इन्फोग्राफिक, प्रेज़ेंटेशन या रिपोर्ट तैयार करें। डिज़ाइन लिंक शेयर करें ताकि सभी एक साथ एडिट कर सकें। सब कुछ रियल टाइम में करें, कमेंट जोड़ें, बदलाव करें, और कभी भी, कहीं से भी मोबाइल या डेस्कटॉप पर काम करें। फिर, अपने डेटा को प्रिंट में या ऑनलाइन हाई-क्वालिटी इमेज के रूप में शेयर करें।
Anon