

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर
प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए 1 मिलियन से ज़्यादा टेम्प्लेट्स
किसी भी डिवाइस से डिज़ाइन बनाएँ
दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ
रिपोर्ट कार्ड सिर्फ एक मार्कशीट नहीं होता, बल्कि पूरे साल की पढ़ाई, व्यवहार और प्रगति की झलक देता है। इसलिए Canva के ड्रैग एंड ड्रॉप टूल्स से आसानी से ऐसा कस्टमाइज़ेबल रिपोर्ट कार्ड बनाएं, जो स्टूडेंट की परफॉर्मेंस को साफ़ और समझने लायक तरीके से दिखाए।

रिपोर्ट कार्ड एक अहम माध्यम है, जिसके ज़रिए शिक्षक विद्यार्थियों के प्रदर्शन, व्यवहार और स्कूल की गतिविधियों के बारे में माता-पिता से संवाद करते हैं। इसलिए एक अच्छा रिपोर्ट कार्ड साफ, समझने में आसान और सही तरह से डिज़ाइन किया हुआ होना चाहिए।
ग्रेड तैयार करना, उस पर चर्चा करना और उसे अंतिम रूप देना हर शिक्षक के लिए ज़रूरी काम है, लेकिन इसके लिए डिज़ाइन का अनुभव होना जरूरी नहीं है। Canva के साथ आप बिना किसी डिज़ाइन अनुभव के भी जल्दी और आसानी से साफ, जानकारीपूर्ण और आकर्षक रिपोर्ट कार्ड बना सकते हैं। हमारी लाइब्रेरी में मौजूद सैकड़ों प्रोफेशनल टेम्पलेट्स में से चुनें और उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज़ करें। ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर की मदद से टेक्स्ट, रंग, लेआउट और एलिमेंट्स आसानी से बदलें। आप अपने स्कूल का लोगो(नए टैब या विंडो में खुलता है) और दूसरे ज़रूरी एलिमेंट्स भी जोड़ सकते हैं, ताकि रिपोर्ट कार्ड आपके संस्थान की पहचान के अनुसार दिखे। चाहें तो बॉर्डर, आइकन, रंग और स्टूडेंट की फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है) जैसी चीज़ें जोड़कर इसे और भी कस्टमाइज़ किया जा सकता है।इससे आप अपना ज़्यादा समय और ध्यान विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सही और विस्तार से बताने पर दे सकते हैं, जबकि डिज़ाइन का काम आसानी से पूरा हो जाता है।
हर स्कूल, कॉलेज या कोचिंग संस्थान अपनी अलग पहचान रखता है, और रिपोर्ट कार्ड में यह साफ दिखना चाहिए। Canva में सैकड़ों स्कूल रिपोर्ट कार्ड फॉर्मेट और हज़ारों डिज़ाइन एलिमेंट्स के साथ आप ऐसा रिपोर्ट कार्ड बना सकते हैं जो हर साल अलग, साफ और प्रोफेशनल दिखे। शुरुआत करें एक तैयार रिपोर्ट कार्ड टेम्पलेट से। वहाँ से आप टेक्स्ट, रंग, बॉर्डर और लेआउट को अपने संस्थान की ब्रांडिंग के अनुसार एडिट कर सकते हैं। Canva की लाइब्रेरी से आइकन, शेप्स या ग्राफ़िक एलिमेंट्स जोड़कर इसे और आकर्षक बनाएं। किसी भी भाषा में जैसे हिंदी (report card in hindi) में रिपोर्ट कार्ड बनाने के लिए ट्रांसलेट टूल(नए टैब या विंडो में खुलता है) का उपयोग करें।
आप अलग-अलग उपयोग के लिए रिपोर्ट कार्ड बना सकते हैं, जैसे स्कूल के लिए क्लास-वाइज रिज़ल्ट, कॉलेज के लिए सेमेस्टर रिपोर्ट, कोचिंग सेंटर के लिए टेस्ट एनालिसिस या ऑनलाइन क्लास के लिए प्रोग्रेस रिपोर्ट। किंडरगार्टन के लिए आप रंगीन और मज़ेदार रिपोर्ट कार्ड डिज़ाइन कर सकते हैं, जिनमें इमोजी(नए टैब या विंडो में खुलता है), स्टार रेटिंग और एक्टिविटी बेस्ड फीडबैक शामिल हो, ताकि बच्चों और पैरेंट्स दोनों के लिए समझना आसान हो। रिपोर्ट कार्ड के रिमार्क्स लिखना भी आसान है। Canva के मैजिक राइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) फीचर की मदद से आप जल्दी और आसानी से पर्सनलाइज़्ड रिमार्क्स लिख सकते हैं, जैसे स्टूडेंट की प्रगति, व्यवहार, सुधार के सुझाव या विशेष उपलब्धियां। इससे समय भी बचता है और हर स्टूडेंट के लिए बेहतर फीडबैक देना आसान हो जाता है।
रिपोर्ट कार्ड बनाने का एक अहम हिस्सा सही ग्रेड तय करना और सह-शिक्षकों या फैकल्टी का फीडबैक लेना है। लेकिन व्यस्त शेड्यूल में यह मुश्किल हो सकता है। Canva में आप अपने डिज़ाइन का लिंक शेयर करके आसानी से सहयोग कर सकते हैं। एडिटर में “शेयर” बटन पर क्लिक करें और तय करें कि सामने वाला व्यक्ति सिर्फ देखेगा या एडिट भी कर सकेगा। ईमेल या लिंक के ज़रिए आप किसी भी सहकर्मी को जोड़ सकते हैं, और वे अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट से कभी भी डिज़ाइन एक्सेस कर सकते हैं।
Canva आपको डिजिटल और प्रिंट, दोनों विकल्प देता है। अगर आप डिजिटल रिपोर्ट कार्ड बनाना चाहते हैं, तो “इस पेज को कॉपी करें” फीचर से हर स्टूडेंट के लिए कॉपी बनाएं, नाम, ग्रेड और मूल्यांकन अपडेट करें और PNG(नए टैब या विंडो में खुलता है) या JPEG में सेव करके सीधे पैरेंट्स को भेज दें।
अगर आप पारंपरिक तरीका पसंद करते हैं, तो रिपोर्ट कार्ड को हाई-क्वालिटी PDF में डाउनलोड करें, प्रिंट करें और उसमें हाथ से रिमार्क्स या हस्ताक्षर जोड़ें। Canva के साथ रिपोर्ट कार्ड बनाना आसान, तेज़ और पूरी तरह कस्टमाइज़ेबल है, चाहे आप शिक्षक हों, स्कूल एडमिन हों या कोचिंग चलाते हों। बिना किसी डिज़ाइन अनुभव के भी आप कुछ ही मिनटों में साफ, सुंदर और उपयोगी रिपोर्ट कार्ड तैयार कर सकते हैं, जो आपके संस्थान की पहचान को सही तरीके से दर्शाते हैं।
एक अच्छा रिपोर्ट कार्ड पढ़ने में आसान, साफ और अच्छी तरह व्यवस्थित होना चाहिए। इसमें विद्यार्थी के परिणाम, ग्रेडिंग सिस्टम और ज़रूरी जानकारी स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए। रिपोर्ट कार्ड के मुख्य भाग में विद्यार्थी का नाम, कक्षा, सेक्शन, विषय, अंक या ग्रेड और शिक्षक की जानकारी शामिल होनी चाहिए, जबकि अंत में ग्रेडिंग सिस्टम, रिमार्क्स या अतिरिक्त टिप्पणियों के लिए जगह दी जा सकती है।
रिपोर्ट कार्ड के लिए आमतौर पर 8.5 x 11 इंच का स्टैंडर्ड साइज इस्तेमाल किया जाता है, जो सामान्य प्रिंट पेपर पर आसानी से छप जाता है। हालांकि, आप अपनी ज़रूरत के अनुसार अलग-अलग साइज और फॉर्मेट भी चुन सकते हैं, लेकिन ज़्यादातर स्कूल और शिक्षक स्टैंडर्ड डाइमेंशन को ही प्राथमिकता देते हैं।
स्कूल के रिपोर्ट कार्ड में आमतौर पर ये चीजें होती हैं: