Canva होम
  1. कूपन बनाएँ

फ्री ऑनलाइन कूपन डिजाइन करें | Free Coupon Banaye

शानदार कूपन डिजाइन बनाने के लिए Canva का उपयोग करें।

फ्री कूपन कोड डिजाइन करें

आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर

3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स

AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें

दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ

सीजनल सेल हो, खास डिस्काउंट हो या वफादार ग्राहकों को इनाम देने का मौका, अपने बिजनेस को चुनने की एक और वजह दें। Canva में अपनी पसंद का टेम्पलेट चुनें, फॉन्ट और ग्राफिक्स बदलें और मिनटों में डिस्काउंट, इनाम या स्पेशल ऑफर वाला कूपन बनाएं, जिस पर देखते ही आपके ब्रांड की पहचान हो।

Coupon code kaise banaye

Apne business ke liye aisa coupon banaen jo sabka dhyan kheenche

कूपन सिर्फ सस्ते सौदे ढूंढने वालों के लिए नहीं हैं। इनसे नए ग्राहकों को आकर्षित करें, दुकान पर आने वालों की संख्या बढ़ाएं और पुराने ग्राहकों को खास महसूस कराएं। खास तौर पर छोटे बिजनेस और स्टार्टअप्स के लिए ये अपने ऑफर लोगों तक पहुंचाने का अच्छा तरीका हैं। कैफ़े का पहला ऑर्डर हो, ब्यूटी पार्लर की सर्विस हो या त्योहार की सेल, कूपन से ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ाएं। अगली विज़िट के लिए ऑफर देकर उन्हें दोबारा आने की वजह भी दें।

आपके बिजनेस से जुड़े हर डिजाइन की तरह, कूपन भी ऐसा होना चाहिए जो देखने में आकर्षक लगे और आपके ब्रांड की अच्छी छाप छोड़े। Canva में यह काम आसान है, भले ही आपको डिजाइन का अनुभव न हो। तैयार प्रोफेशनल कूपन टेम्पलेट चुनें, फिर आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल्स से टेक्स्ट, रंग और लेआउट बदलें। ग्राहकों को पसंद आने वाली फोटो, मजेदार इलस्ट्रेशन और बोल्ड ग्राफिक्स से ऑफर पर ध्यान खींचें और अपने ब्रांड का स्टाइल दिखाएं।

तैयार कूपन को कुछ ही क्लिक में डाउनलोड करके प्रिंट या ऑनलाइन शेयर करें। आपका डिजाइन Canva पर सेव रहता है, इसलिए अगली कैंपेन के लिए बस ऑफर, कूपन कोड नंबर या तारीख बदलें और उसे फिर से इस्तेमाल करें।

कूपन कैसे बनाएं? | Coupon code kaise banaye?

मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति

मैजिक स्टूडियो™ आपके और आपकी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ AI-संचालित उपकरणों को एक साथ लाता है ताकि आप अधिक आसानी, गति और रचनात्मकता के साथ डिजाइन कर सकें।

टेम्पलेट चुनें या खुद से फ्री कूपन डिजाइन करें

डिजाइन का अनुभव नहीं है? Canva में शुरू से सब बनाने की जरूरत नहीं है। हमारे डिजाइनर्स के तैयार प्रोफेशनल लेआउट्स और टेम्पलेट्स में से चुनें, फिर टेक्स्ट, रंग और एलिमेंट्स की जगह बदलें और प्रोमो कोड नंबर जोड़कर अपना कूपन तैयार करें। डिजिटल फूड कूपन, नई दुकान के उद्घाटन के लिए लकी ड्रॉ कूपन या ग्राहकों के लिए इनामी कूपन, अपने ऑफर के हिसाब से डिजाइन बनाएं।

चाहें तो अपना कूपन शुरू से भी डिजाइन कर सकते हैं। टेक्स्ट, फोटो और ग्राफिक्स के साथ काम करने के लिए अलग-अलग टैब और टूल्स के अलावा, दस लाख से ज्यादा प्रोफेशनल फोटो⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) और इलस्ट्रेशन की मीडिया लाइब्रेरी भी मिलती है। यानी डिजाइन बनाने की हर जरूरी चीज एक ही जगह है।

कूपन में क्या लिखें, समझ नहीं आ रहा? मैजिक राइट⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) से ऑफर की हेडलाइन और साफ शब्दों में शर्तें लिखने में मदद लें, फिर उन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से एडिट करें। कूपन इस्तेमाल करते समय उसका रिकॉर्ड रखने या बिक्री का हिसाब रखने के लिए Canva के बारकोड जनरेटर⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) से स्कैन किया जा सकने वाला कूपन कोड नंबर जोड़ें (coupon code kaise banaye )। फिर उसे अपने मौजूदा बिलिंग या कूपन चेक करने वाले सिस्टम के साथ इस्तेमाल करें।

कूपन को सजाएं, ऑफर को उभारें

कूपन को खास लुक देना चाहते हैं? बैकग्राउंड या टेक्सचर जोड़ें। ये छोटी-सी डिटेल डिजाइन को आकर्षक बनाने के साथ प्रीमियम लुक भी दे सकती है। यह खास तौर पर स्क्रैच कूपन का लुक तैयार करने में काम आती है (scratch coupon kaise banaye)। Canva की मीडिया लाइब्रेरी में हजारों एब्स्ट्रैक्ट फोटो, पैटर्न और टेक्सचर मिलते हैं, जिनसे आप डिजाइन को अपने ऑफर के हिसाब से सजा सकते हैं।

इसके बाद ऐसी फोटो चुनें जो ग्राहकों को ऑफर की झलक दे। रेस्टोरेंट का कूपन बना रहे हैं? स्वादिष्ट खाने की खूबसूरत फोटो चुनें। कपड़ों की दुकान की सेल या दिवाली ऑफर के लिए अपना फेस्टिव कलेक्शन या खास प्रोडक्ट दिखाएं, ताकि ग्राहक समझ सकें कि ऑफर किस पर है। AI फोटो एडिटिंग टूल्स⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) से अपनी फोटो का बैकग्राउंड साफ करें या अनचाही चीजें हटाकर⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) उसे बेहतर बनाएं। आपका बिजनेस कोई भी हो, उसके लिए सही फोटो चुनना आसान है।

फोटो जोड़ते समय ध्यान रखें कि वह ऑफर से ध्यान न हटाए। डिस्काउंट के आसपास थोड़ी खाली जगह छोड़ें और शर्तें साफ लिखें, ताकि दोनों आसानी से पढ़े जा सकें। जैसे मिठाई की फोटो के साथ “खाने के साथ फ्री मिठाई” या फेस्टिव कलेक्शन के साथ “20% की छूट” दिखाएं, ताकि फोटो देखते ही ऑफर समझ आए।

अपने कूपन में दिखाएं ब्रांड की झलक

ग्राहकों को पता होना चाहिए कि ये खास ऑफर किसकी तरफ से हैं। इसके लिए कूपन में अपना लोगो, नाम और दूसरे ब्रांड डिजाइन एलिमेंट्स जोड़ें। लोगो लगाने के लिए अपलोड्स टैब में जाएं और कंप्यूटर या फोन से JPEG, PNG या SVG फाइल चुनें। अभी लोगो नहीं है? Canva के AI लोगो जनरेटर⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) से बनाएं और उसे डिजाइन में शामिल करें।

अपना लोगो और फोटो अपलोड करके इस्तेमाल करना फ्री है। ये फाइलें अपलोड्स फोल्डर में अपने-आप सेव रहती हैं, इसलिए हर नए डिजाइन के लिए दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं है। लोगो के साथ अपने रंग और फॉन्ट भी एक जगह रखने हों, तो ब्रांड किट⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) (प्रो) इस्तेमाल करें। इससे कूपन और बाकी मार्केटिंग डिजाइनों में एक जैसा लुक रखना आसान है।

अब इसी कूपन को पम्पलेट⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है), ब्रॉशर⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) या सेल पोस्टर⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) में जोड़कर अपना ऑफर ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। ग्राहकों की पसंद के डिस्काउंट और इनाम दिखाएं और उन्हें अगली खरीदारी की वजह दें।

हर चैनल से ग्राहकों को अपने बिजनेस तक लाएं

कूपन तैयार है? अब उसे ग्राहकों तक पहुंचाएं। प्रिंट के लिए डिजाइन को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और अपनी पसंद की प्रिंटिंग शॉप से प्रिंट करवाएं। खरीदारी के साथ कूपन दें, बिलिंग काउंटर पर रखें या प्रमोशनल फ्लायर⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) के साथ बांटें।

ऑनलाइन भेजना हो, तो PNG या JPG में डाउनलोड करके WhatsApp, ईमेल, वेबसाइट या सोशल मीडिया पर शेयर करें। उसी डिजाइन को रीसाइज करके Instagram पोस्ट⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) या स्टोरी⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) भी बनाएं। साथ में मेन्यू, बुकिंग पेज या WhatsApp चैट का लिंक देने वाला QR कोड⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) जोड़ें, ताकि ग्राहक आसानी से ऑफर की जानकारी देख सकें या आपसे संपर्क कर सकें।

दुकान से बाहर हों और तुरंत नया ऑफर भेजना हो? Canva मोबाइल ऐप पर कूपन एडिट करें और फोन से ही ग्राहकों के साथ शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑफर से जुड़ा छोटा और आसानी से टाइप होने वाला कोड चुनें, जैसे DIWALI100 या WELCOME20। कूपन पर ऑफर और उसे इस्तेमाल करने की जानकारी साफ रखें। इसमें ये चीजें जोड़ें:

  • बिजनेस का नाम, लोगो और ऑफर से जुड़ी फोटो
  • ऑफर, जैसे 20% की छूट, ₹100 की छूट या एक के साथ एक फ्री
  • कीमत और डिस्काउंट की पूरी जानकारी
  • कूपन कोड, कूपन नंबर या कूपन आईडी
  • एक्सपायरी डेट
  • जरूरी डिटेल्स, जैसे कम से कम कितनी खरीदारी जरूरी है, कूपन कितनी बार इस्तेमाल कर सकते हैं और किन प्रोडक्ट या सर्विस पर ऑफर लागू नहीं है
  • कूपन कहां और कैसे इस्तेमाल करें
  • जरूरत के हिसाब से बारकोड या QR कोड

जरूरी शर्तें छोटे अक्षरों में छिपाने के बजाय साफ लिखें, ताकि ग्राहक कूपन इस्तेमाल करने से पहले ऑफर को अच्छी तरह समझ सकें।

कूपन का कोई एक फिक्स साइज नहीं होता। कितना टेक्स्ट जोड़ना है और कूपन कैसे बांटना है, उसके हिसाब से साइज चुनें। कुछ ऑप्शन हैं:

  • 3 × 6 इंच: ऑफर, फोटो और शर्तें दिखाने के लिए जगह मिलती है।
  • 2.5 × 6 इंच: कम जानकारी वाले कॉम्पैक्ट कूपन के लिए चुन सकते हैं।
  • 3.5 × 2 इंच: बिजनेस कार्ड जैसा साइज, जिसे ग्राहक आसानी से वॉलेट या पॉकेट में रख सकते हैं।

कूपन इतना छोटा न रखें कि वह आसानी से खो जाए या जानकारी पढ़ना मुश्किल हो। डिजिटल कूपन के लिए जिस प्लेटफॉर्म पर शेयर करना है, उसी के हिसाब से साइज चुनें और फोन पर चेक करें कि ऑफर, कूपन कोड और शर्तें साफ दिखें।

Canva में अपनी फोटो अपलोड करें या स्टॉक लाइब्रेरी से ऑफर के लिए सही फोटो चुनें। फिर उसे कूपन में जोड़ें और लेआउट के हिसाब से साइज और जगह एडजस्ट करें।

फोटो को बैकग्राउंड बनाकर उसके ऊपर टेक्स्ट भी जोड़ सकते हैं। ध्यान रखें कि ऑफर, कूपन कोड और जरूरी जानकारी फोटो पर साफ पढ़ी जा सके।

प्रोमो कोड अक्षरों, नंबरों या दोनों से बना छोटा-सा कोड होता है, जिसे इस्तेमाल करके ग्राहक डिस्काउंट या खास ऑफर का फायदा ले सकते हैं। इसे कूपन कोड, डिस्काउंट कोड या ऑफर कोड भी कहते हैं। ऑफर के हिसाब से इसे ऑनलाइन चेकआउट पर डाल सकते हैं या दुकान पर दिखा सकते हैं।

इससे कुछ प्रतिशत की छूट, खरीदारी की रकम में सीधे डिस्काउंट, फ्री डिलीवरी या फ्री गिफ्ट मिल सकता है। जैसे FESTIVE100 कोड से ऑफर की शर्तों के हिसाब से खरीदारी करने पर ₹100 की छूट मिल सकती है।

प्रोमो कोड से ग्राहकों की बचत होती है। साथ ही, बिजनेस नए ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं, दोबारा खरीदारी की वजह दे सकते हैं और समझ सकते हैं कि किस ऑफर से ज्यादा बिक्री हो रही है।

पहले तय करें कि ऑफर में क्या देना है, फिर SAVE50 जैसा छोटा और याद रहने वाला कोड चुनें। डिस्काउंट की रकम या प्रतिशत, किन प्रोडक्ट पर ऑफर लागू है, कम से कम कितनी खरीदारी जरूरी है, एक्सपायरी डेट और इस्तेमाल की सीमा तय करें।

ऑनलाइन चेकआउट के लिए अपने स्टोर के डिस्काउंट या कूपन सेक्शन में कोड बनाएं, शर्तें सेट करें और सेव करें। हर प्लेटफॉर्म के स्टेप्स अलग हो सकते हैं, इसलिए शेयर करने से पहले कोड टेस्ट करें। दुकान पर ऑफर देना हो, तो टीम के साथ तय करें कि कोड कैसे चेक करना है और उसके इस्तेमाल का रिकॉर्ड कैसे रखना है।

इसके बाद Canva में कोड, ऑफर, लोगो और शर्तों के साथ कूपन डिजाइन करें। उसे प्रिंट के लिए डाउनलोड करें या डिजिटल शेयर करें। Canva के डिजाइन में कोड जोड़ने से चेकआउट पर डिस्काउंट एक्टिव नहीं होता; उसे अपने स्टोर के सिस्टम में अलग से सेट करना होता है।


और डिजाइन और टूल्स एक्सप्लोर करें