Canva होम
  1. रिपोर्ट बनाएं बनाएँ

फ्री रिपोर्ट बनाएं | Free Online Report Banaye

Canva में रिपोर्ट डिजाइन करना शुरू करें

गुलाबी इलस्ट्रेशन स्वच्छ और UN स्टाइल सरकारी SDG प्रोग्रेस रिपोर्ट

आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर

प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए 1 मिलियन से ज़्यादा टेम्प्लेट्स

डिज़ाइन और काम से जुड़े हमारे ऐप्लिकेशन आज़माएँ

दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ

ऐसी रिपोर्ट बनाएं जो देखने में अच्छी लगे और पढ़ने में दिलचस्प हो, और अपनी टीम और बॉस को प्रभावित करें। कॉलेज प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप से लेकर बिजनेस अपडेट तक, Canva में अपने काम को साफ और प्रोफेशनल तरीके से पेश करें।

Report banaye

Professional design ke saath aisi report banaye jo sabse alag dikhe

एक अच्छी रिपोर्ट जानकारी को साफ और आकर्षक तरीके से पेश करती है। कंपनी की एनुअल रिपोर्ट, सेल्स रिपोर्ट, बजट रिपोर्ट या परियोजना रिपोर्ट बनानी हो, प्रोफेशनल लेआउट तैयार करने के लिए डिजाइन की डिग्री जरूरी नहीं है।

तैयार रिपोर्ट टेम्पलेट⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) से शुरुआत करें, जिसमें रूपरेखा और लेआउट पहले से मिलते हैं, ताकि आप अपने कंटेंट पर ध्यान दे सकें। टाइटल, तारीख और जरूरी सेक्शन जोड़ें, फिर अपना डेटा, चार्ट और फोटो शामिल करें। ज्यादा सरल लुक चाहिए? Canva Docs⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) में खाली डॉक्यूमेंट से शुरू करें या Canva शीट्स में अपने आंकड़े व्यवस्थित करें।

दस लाख से ज्यादा फोटो और डिजाइन एलिमेंट्स की लाइब्रेरी से अपनी रिपोर्ट को खास बनाएं। फिर टीम के साथ लिंक शेयर करें, ताकि वे दुनिया के किसी भी हिस्से से रिपोर्ट देख सकें, कमेंट कर सकें और साथ मिलकर एडिट कर सकें। सब तैयार होने पर रिपोर्ट प्रेजेंट करें या जमा करने के लिए PDF में डाउनलोड करें।

रिपोर्ट कैसे बनाएं । Report kaise banaye

अपनी रिपोर्ट को दें अपने ब्रांड का लुक

रिपोर्ट में अपने ब्रांड की पहचान जोड़ना आसान है। अलग-अलग टेम्पलेट्स में से चुनें, अपना लोगो⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) और हाई-रिज़ॉल्यूशन फोटो जोड़ें, फिर ब्रांड के रंग और फॉन्ट अपनाएं, ताकि देखते ही आपकी रिपोर्ट पहचानी जाए। ऑडिट रिपोर्ट हो या परियोजना की डेली रिपोर्ट (project report kaise banaye), कवर, हेडिंग, चार्ट और हर पेज पर वही स्टाइल रखें। ब्रांड किट⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) (प्रो) में लोगो, रंग और फॉन्ट सेव करें, ताकि अगली रिपोर्ट बनाते समय भी उन्हें आसानी से इस्तेमाल कर सकें।

प्रोग्रेस या इंटर्नशिप रिपोर्ट बना रहे हैं (internship report kaise banaye)? कवर पर अपने कॉलेज या संस्था का लोगो, अपना नाम, डिपार्टमेंट और जमा करने की तारीख जोड़ें। ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल्स से फोटो का साइज बदलें⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है), सेक्शन की जगह एडजस्ट करें और कुछ ही क्लिक में लेआउट तैयार करें। फोटो वाली रिपोर्ट में फिल्टर⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) आज़माएं, या रिसर्च, नतीजों और पूरे किए गए काम को सामने रखने के लिए डिजाइन साफ-सुथरा और एक जैसा रखें।

डेटा को दिलचस्प तरीके से पेश करें

अक्सर रिपोर्ट एक जैसी दिखती हैं और उन्हें पढ़ने का मन नहीं करता। लेकिन आपकी रिपोर्ट जानकारी देने के साथ दिलचस्प और यादगार भी हो सकती है। और उसे बनाने का काम भी मजेदार होना चाहिए।

Canva के टूल्स से आकर्षक डॉक्यूमेंट तैयार करना आसान है। Canva शीट्स⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) में अपने आंकड़े व्यवस्थित करें, फिर AI डेटा विश्लेषण⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) से पैटर्न और ट्रेंड समझें। तुलना दिखाने के लिए बार चार्ट⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है), अलग-अलग हिस्सों का अनुपात समझाने के लिए पाई चार्ट⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) और किसी प्रक्रिया को समझाने के लिए डायग्राम⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) जोड़ें। आकर्षक रंग, क्रिएटिव फॉन्ट और आसानी से समझ आने वाले ग्राफिक्स से डेटा को सामने लाएं।

नतीजों को शब्दों में लिखने में मदद चाहिए? मैजिक राइट⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) से अपने नोट्स के आधार पर परिचय या सारांश का ड्राफ्ट बनाएं। शेयर करने से पहले ग्रामर चेकर⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) से भाषा की गलतियां सुधारें और पाठकों की पसंद के हिसाब से ट्रांसलेशन⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) टूल से रिपोर्ट हिंदी, इंग्लिश या किसी दूसरी भाषा में तैयार करें। प्रोफेशनल घटना रिपोर्ट हो या आकर्षक ट्रेनिंग रिपोर्ट (training report kaise banaye), Canva में मिनटों में तैयार करें।

रिपोर्ट डाउनलोड करें, शेयर करें या प्रेजेंट करें

रिपोर्ट तैयार होने पर उसे हाई-क्वालिटी, प्रिंट-रेडी PDF में डाउनलोड करें या Word फाइल को PDF⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) में बदलकर जमा करने या प्रिंट करने के लिए तैयार करें। कागज बचाना चाहते हैं? Canva से सीधे अपने बॉस, टीम या क्लाइंट को ईमेल पर रिपोर्ट भेजें।

अपने नतीजे पेश करने के लिए Canva के AI प्रेजेंटेशन मेकर⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) से रिपोर्ट की मुख्य बातें और डेटा को प्रेजेंटेशन में बदलें। फिर स्लाइड्स को अपने हिसाब से एडिट करें और सीधे Canva से प्रेजेंट करें या PPT में डाउनलोड करें।

कॉलेज का रिसर्च प्रोजेक्ट जमा करना हो (research project report kaise banaen), इंटर्नशिप रिपोर्ट शेयर करनी हो या ऑडिट रिपोर्ट से बिजनेस के नतीजे पेश करने हों (audit report kaise banaye), अपने पाठकों के लिए सही फॉर्मेट चुनें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सबसे पहले तय करें कि रिपोर्ट आपके टीचर, बॉस या क्लाइंट में से किसके लिए है और उसका उद्देश्य क्या है। जरूरी डेटा, फैक्ट्स और सबूत इकट्ठा करें, फिर रूपरेखा बनाएं ताकि जानकारी सही क्रम में आए। आम तौर पर रिपोर्ट में ये हिस्से होते हैं:

  • कवर पेज: रिपोर्ट का टाइटल, अपना नाम और तारीख जोड़ें।
  • विषय सूची: हेडिंग के साथ उनके पेज नंबर लिखें।
  • सारांश: मुख्य बातों और नतीजों की छोटी-सी झलक दें।
  • परिचय: विषय के बारे में बताएं और रिपोर्ट का उद्देश्य समझाएं।
  • मुख्य भाग: डेटा, विश्लेषण और नतीजों को पैराग्राफ, टेबल या ग्राफ की मदद से पेश करें।
  • कन्क्लूज़न: नतीजों को एक साथ रखें और जरूरत के हिसाब से सुझाव दें।
  • रेफरेंस: जिन किताबों, वेबसाइट या दूसरे मटीरियल से जानकारी ली है, उनकी लिस्ट जोड़ें।

लिखने में मदद चाहिए? मैजिक राइट से अपने नोट्स के आधार पर परिचय या सारांश का ड्राफ्ट बनाएं, फिर उसे पढ़कर एडिट करें।

एक प्रोफेशनल रिपोर्ट पाठकों की जरूरतों को ध्यान में रखती है, उसका उद्देश्य साफ होता है और उसमें आइडिया सही क्रम में पेश किए जाते हैं। साथ ही, नतीजों को समझाने के लिए जरूरी रिसर्च शामिल होती है। रिपोर्ट का डिजाइन भी मायने रखता है। एक जैसे फॉन्ट, साफ हेडिंग, सही स्पेसिंग और आसानी से पढ़े जा सकने वाले चार्ट जानकारी समझना आसान बनाते हैं।

Canva के प्रोफेशनल रिपोर्ट टेम्पलेट्स में तैयार लेआउट मिलता है, ताकि आप अपने कंटेंट पर ध्यान दे सकें। रंग बदलें, अपना लोगो जोड़ें और चार्ट व ग्राफ की मदद से डेटा को आसानी से समझाएं।

ज्यादातर रिपोर्ट में टाइटल, सारांश, परिचय, मुख्य भाग और कन्क्लूज़न शामिल होते हैं। जरूरत हो तो सुझाव भी जोड़ें, ताकि पाठकों को समझ आए कि आगे क्या करना है। रिपोर्ट के आखिर में अतिरिक्त रिसर्च, डेटा या जरूरी दस्तावेज़ भी जोड़ सकते हैं, जो आपके काम को समझने में मदद करें। मुख्य भाग आम तौर पर रिपोर्ट का सबसे लंबा हिस्सा होता है।

रिपोर्ट बनाने के लिए कई ऐप मिलते हैं, लेकिन अगर आप लिखने से लेकर डिजाइन और शेयर करने तक का काम एक जगह करना चाहते हैं, तो Canva अच्छा ऑप्शन है। इसके प्रोफेशनल टेम्पलेट्स से तैयार लेआउट मिलता है और मैजिक राइट से लिखने में मदद ले सकते हैं। फिर इलस्ट्रेशन, चार्ट और ग्राफ से डेटा को आकर्षक और समझने में आसान बनाएं, और रंग, फॉन्ट व लोगो से रिपोर्ट को अपना लुक दें।

रिपोर्ट तैयार करते समय टीम के साथ लिंक शेयर करें, ताकि सभी उसे रिव्यू कर सकें और मिलकर बदलाव कर सकें। सब तैयार होने पर उसे PDF में डाउनलोड करें या प्रेजेंटेशन के रूप में पेश करें। यह पूरा काम फोन या कंप्यूटर, किसी से भी कर सकते हैं।

Canva AI को बताएं कि आपका प्रोजेक्ट किस विषय पर है, रिपोर्ट किसके लिए है और उसमें कौन-से सेक्शन चाहिए। इससे रिपोर्ट के आइडिया और डिजाइन में मदद लें। फिर अपने प्रोजेक्ट के नोट्स, डेटा और नतीजे जोड़ें और मैजिक राइट से रूपरेखा, परिचय या सारांश का ड्राफ्ट तैयार करें।

AI डेटा विश्लेषण से पैटर्न और ट्रेंड समझें और चार्ट जोड़कर अपने नतीजों को समझना आसान बनाएं। AI फोटो एडिटिंग टूल्स से प्रोजेक्ट की फोटो भी बेहतर कर सकते हैं। आखिर में कंटेंट पढ़कर चेक करें, ग्रामर चेकर से लिखने की गलतियां सुधारें और तैयार रिपोर्ट PDF में डाउनलोड करें।


और डिजाइन


टेम्प्लेट ब्राउज़ करें

सभी रिपोर्ट टेम्प्लेट्स देखें