Canva होम
  1. डायग्राम
Diagram Maker Banner

फ्री डायग्राम मेकर | ऑनलाइन आरेख बनाएं

Canva के फ्री डायग्राम मेकर से किसी भी विषय, उसके हिस्सों और उनके बीच के संबंधों को आसानी से विज़ुअल तरीके से समझाएं। सुंदर टेम्प्लेट्स और आसान टूल्स की मदद से अपनी टीम के साथ मिलकर आकर्षक और स्पष्ट आरेख बनाएं।

ऑनलाइन डायग्राम बनाएँ | Diagram Banaye

Canva व्हाइटबोर्ड में आप हर तरह के आरेख डिज़ाइन कर सकते हैं, साधारण वेन डायग्राम से लेकर जटिल प्रोसेस फ्लो तक। इस टूल में आपको मिलते हैं अनगिनत कस्टमाइज़ेशन विकल्प और सहयोगी फीचर्स, जिससे आप अपनी टीम के साथ मिलकर बिना किसी रुकावट के डायग्राम बना सकते हैं।

अनंत कैनवास, अनगिनत विचारों के लिए

प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए टेम्प्लेट्स जिससे आपके वर्कफ़्लो में तेज़ी लाई जा सकती है

कभी भी, किसी के साथ, किसी भी डिवाइस पर शेयर करें

व्हाइटबोर्ड एलिमेंट्स, स्टिकी नोट्स और टाइमर के साथ वर्कशॉप चलाएँ

डायग्राम को आसानी से डॉक्यूमेंट्स, प्रेज़ेंटेशन आदि में जोड़ें

डेटा विज़ुअलाइज़ेशन और व्हाइटबोर्ड टूल्स को सरल बनाएं


डायग्राम कैसे बनाएँ | Diagram kaise banate hain

How to make a diagram

डायग्राम किसे कहते हैं? | डायग्राम इन हिंदी

डायग्राम एक आसान चित्र होता है जो किसी विचार, प्रक्रिया या संरचना को समझाने में मदद करता है। यह दिखाता है कि चीज़ें कैसे काम करती हैं या आपस में कैसे जुड़ी होती हैं। डायग्राम चित्र कई प्रकार के होते हैं – कुछ तुलना दिखाते हैं, कुछ कारण और परिणाम समझाते हैं। लेकिन सभी का एक ही मकसद होता है: जटिल चीज़ों को आसान बनाना।

डायग्राम चित्र के साथ अपने विचारों को हर रूप में दिखाएँ

Creative Process Diagram design

Canva के डायग्राम मेकर की मदद से आप किसी भी प्रकार का डेटा, ढांचा या प्रक्रिया दिखा सकते हैं। चाहे वह ऑर्ग चार्ट हो, सर्किट डायग्राम, या साइकिल डायग्राम - सब कुछ एक ही जगह तैयार करें। अपने प्रेज़ेंटेशन, रिपोर्ट, क्लासवर्क या मार्केटिंग के लिए शानदार आरेख डिज़ाइन करें।

अपनी टीम के साथ मिलकर आरेख बनाएं

Collaborate and edit your Diagram designs

टीम के किसी भी सदस्य के साथ रियल टाइम में डायग्राम बनाएं। बस डिज़ाइन का लिंक शेयर करें, सभी लोग साथ में एडिट कर सकते हैं, कमेंट कर सकते हैं, स्टिकी नोट्स जोड़ सकते हैं और आइडिया शेयर कर सकते हैं। Canva व्हाइटबोर्ड में लाइव माउस पॉइंटर और टाइमर भी है, जिससे विचारों का आदान-प्रदान मज़ेदार और असरदार बनता है।

हर तरह के आरेख, एक ही जगह

Create and choose different types of Diagrams

Canva व्हाइटबोर्ड में फिशबोन, वेन डायग्राम, UML जैसे सभी प्रकार के डायग्राम बनाएँ। अलग-अलग टेम्प्लेट्स और आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल्स की मदद से हर तरह का डेटा विज़ुअलाइज़ करें। अनंत कैनवास और हज़ारों फ्री ग्राफ़िक्स आपको पूरा स्पेस और स्टाइल देते हैं।

डिज़ाइन को बनाएँ और भी दिलचस्प

Customize your Diagram designs

डायग्राम उबाऊ नहीं होने चाहिए! Canva के फ्री डिज़ाइन एलिमेंट्स से उसे आकर्षक बनाएं। सुंदर शेप्स, कलरफुल आइकन और एरो जोड़ें। ड्रॉ टूल से स्केच करें, या फ़ोटो एडिटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से इमेज को बेहतर बनाएं।

डायग्राम टेम्प्लेट्स

यह साधारण आरेख नहीं हैं। Canva के व्हाइटबोर्ड टेम्प्लेट्स से आप मिनटों में एक सुंदर, स्पष्ट और शेयर करने लायक डायग्राम बना सकते हैं। शुरुआत करने के लिए नीचे दिए गए आरेख टेम्प्लेट्स में से किसी एक को चुनें।
कोटेशन मार्क
“एक गैर-डिज़ाइनर के रूप में भी शानदार ग्राफ़ और डायग्राम बनाएँ।”

मटिल्डा


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • यह डायग्राम के प्रकार पर निर्भर करता है। अलग-अलग डायग्राम के अलग-अलग हिस्से होते हैं। उदाहरण के लिए, फैमिली ट्री डायग्राम एक पेड़ जैसा दिखता है जिसमें नोड्स और शाखाएं होती हैं। वहीं, ब्लॉक डायग्राम में ब्लॉक्स तीरों से जुड़े होते हैं, और साइकिल डायग्राम में तत्वों को एक वृत्त में लगाया जाता है जो तीरों से जुड़े होते हैं। डायग्राम विविध होते हैं, इसलिए उनका रूप आपके डेटा पर निर्भर करता है।
  • Canva के ऑनलाइन व्हाइटबोर्ड टूल का इस्तेमाल करके आप फ्री में डायग्राम बना सकते हैं। हमारे फ्री टेम्प्लेट्स से आप जल्दी शुरुआत कर सकते हैं और हमारी मीडिया लाइब्रेरी से अपने डायग्राम को आसानी से कस्टमाइज़ कर सकते हैं। आप हमारा ऐप डाउनलोड करके कहीं भी, कभी भी डायग्राम बना सकते हैं।
  • ग्राफ़ आमतौर पर संख्यात्मक डेटा और मापने योग्य वैरिएबल्स को दिखाते हैं। ये आँकड़ों को समझना और विश्लेषण करना आसान बनाते हैं। इसके विपरीत, डायग्राम अमूर्त (abstract) चीज़ों को दर्शाते हैं, जैसे विचार, संरचना, प्रक्रिया या किसी चीज़ के हिस्सों का आपसी संबंध। डायग्राम यह दिखाता है कि कोई चीज़ कैसे काम करती है या एक चीज़ का दूसरी से क्या संबंध है।
  • एक अच्छा डायग्राम साफ़, पढ़ने में आसान और अच्छी तरह डिज़ाइन किया गया होता है। टीम को सही प्रकार का डायग्राम चुनना चाहिए जो डेटा या विचार को सही ढंग से दिखाए। डायग्राम में साफ-सुथरा लेआउट होना चाहिए—हर हिस्से को अलग दिखाने के लिए स्पेस और बॉर्डर का उपयोग करें। रंगों से चीज़ों को ग्रुप करें। टाइपफेस के लिए एक ही फॉन्ट रखें, लेकिन अलग-अलग वज़न (जैसे लाइट, बोल्ड) का इस्तेमाल करके ज़रूरी जानकारी को हाइलाइट करें। Canva का डायग्राम मेकर कई अच्छे और साफ-सुथरे डायग्राम उदाहरण देता है।
  • हर तरह के डायग्राम का उद्देश्य अलग होता है। उदाहरण के लिए, वेन डायग्राम बनाने का मकसद तुलना और अंतर को दिखाना होता है। फिशबोन डायग्राम बनाने का उद्देश्य किसी समस्या की जड़ तक पहुँचना होता है। जितने प्रकार के डायग्राम होते हैं, उतने ही उनके उद्देश्य भी होते हैं इसलिए अपने डेटा के अनुसार सही डायग्राम चुनना ज़रूरी है।

डायग्राम की मदद से अपने डेटा और आइडिया को बेहतर बनाएँ

डायग्राम बनाएँ(नए टैब या विंडो में खुलता है)