

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर
3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स
डिज़ाइन और काम से जुड़े हमारे ऐप्लिकेशन आज़माएँ
दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ
Canva के ड्रैग-एंड-ड्रॉप डिज़ाइन टूल्स की मदद से मिनटों में प्रोफेशनल अभियान पोस्टर बनाएं। चाहे आप अपनी राजनीतिक पार्टी, किसी सामाजिक उद्देश्य या किसी ज़रूरी संदेश का प्रचार कर रहे हों, हमारे कैंपेन पोस्टर मेकर के साथ बस टेम्प्लेट चुनें, उसे फोटो, लोगो और ज़रूरी जानकारी के साथ कस्टमाइज़ करें और अपना संदेश ज़्यादा लोगों तक पहुँचाएं। इसके लिए न तो किसी डिज़ाइन अनुभव की ज़रूरत है और न ही किसी महंगे सॉफ़्टवेयर की।

चाहे आप स्कूल की छात्र परिषद चुनाव में हिस्सा ले रहे हों, ग्राम पंचायत चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हों या किसी सामाजिक उद्देश्य के लिए जागरूकता फैलाना चाहते हों, एक अच्छा कैंपेन पोस्टर लोगों तक अपनी बात पहुँचाने का तेज़ और असरदार तरीका है। चुनावों के अलावा, प्रचार पोस्टर और स्वच्छ भारत अभियान पोस्टर (Swachh Bharat abhiyan poster) जैसे डिज़ाइन न सिर्फ़ लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं, बल्कि समर्थन जुटाने और लोगों को कार्रवाई करने या रैलियों और जागरूकता अभियानों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का भी एक शानदार तरीका हैं।
Canva के साथ कैंपेन पोस्टर बनाना मिनटों का काम है। हमारे एडिटेबल पोस्टर टेम्प्लेट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) में से कोई भी डिज़ाइन चुनें और उसमें अपनी फोटो, पार्टी का लोगो(नए टैब या विंडो में खुलता है), नारे या प्रचार संदेश जोड़कर उसे अपनी ज़रूरत के अनुसार कस्टमाइज़ करें। ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर की मदद से आप आसानी से रंग, टेक्स्ट और डिज़ाइन एलिमेंट्स बदल सकते हैं। तैयार पोस्टर को ऑनलाइन शेयर करें या उच्च-गुणवत्ता में प्रिंट करें। जहाँ प्रिंटेड पोस्टर लंबे समय तक लोगों की नज़र में बने रहते हैं, वहीं डिजिटल शेयरिंग आपके अभियान को सोशल मीडिया और WhatsApp जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर और ज़्यादा लोगों तक पहुँचाने में मदद करती है।
मैजिक स्टूडियो™ आपके और आपकी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ AI-संचालित उपकरणों को एक साथ लाता है ताकि आप अधिक आसानी, गति और रचनात्मकता के साथ डिजाइन कर सकें।
पोस्टर एक प्रभावशाली प्रचार माध्यम हैं। प्रिंटेड पोस्टर आपका संदेश उन लोगों तक भी पहुँचाने में मदद करते हैं जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं होती, वहीं डिजिटल पोस्टर(नए टैब या विंडो में खुलता है) आपके अभियान और जागरूकता संदेश को तेज़ी से ज़्यादा लोगों तक फैलाने में मदद करते हैं। ऐसे में आपका कैंपेन पोस्टर (campaign poster banaye) ऐसा होना चाहिए जो लोगों का ध्यान तुरंत खींचे।
Canva की फ्री टेम्प्लेट्स और मीडिया लाइब्रेरी में मौजूद लाखों फ्री स्टॉक फोटो, इलस्ट्रेशन, आइकन्स और ग्राफिक्स आपको ऐसा आकर्षक पोस्टर बनाने में मदद करते हैं। पर्यावरण संरक्षण(नए टैब या विंडो में खुलता है) पोस्टर या जलवायु परिवर्तन पोस्टर(नए टैब या विंडो में खुलता है) जैसे रेडीमेड डिज़ाइन्स से शुरुआत करें और कुछ ही मिनटों में अपना पोस्टर तैयार करें। सर्च बार की मदद से अपनी पसंद की फोटो खोजें और उसे ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल से सीधे अपने डिज़ाइन में जोड़ें। Canva की हर फोटो और ग्राफिक को ध्यान से चुना और रिव्यू किया जाता है, ताकि आपका पोस्टर स्क्रीन और प्रिंट दोनों पर शानदार दिखे। अगर आप अपनी खुद की फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है) इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसे Canva में आसानी से अपलोड भी कर सकते हैं।
अब जब आपके डिज़ाइन एलिमेंट्स तैयार हैं, तो पोस्टर में नारे, स्लोगन, प्रचार संदेश, तारीख, समय और अभियान से जुड़ी अहम जानकारी जोड़ें। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि पोस्टर पर क्या लिखें, तो मैजिक राइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से अपने अभियान के लिए सही संदेश और आकर्षक कॉपी जल्दी तैयार करें।
याद रखें, पोस्टर आपके पूरे अभियान का सिर्फ़ एक हिस्सा है। मैजिक रीसाइज़(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से उसी डिज़ाइन को Instagram पोस्ट(नए टैब या विंडो में खुलता है), WhatsApp स्टेटस(नए टैब या विंडो में खुलता है), बैनर(नए टैब या विंडो में खुलता है) पोस्टर या सोशल मीडिया कैंपेन पोस्ट में बदलें और अपने संदेश को अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म पर आसानी से इस्तेमाल करें। एक बार डिज़ाइन तैयार हो जाए, तो उसे उच्च-गुणवत्ता में डाउनलोड करके प्रिंट के लिए तैयार करें या तुरंत ऑनलाइन शेयर करें, ताकि आपका अभियान ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँच सके।
प्रचार पोस्टर बनाते समय अपनी टीम, दोस्तों या कैंपेन वॉलंटियर्स की राय लेना चाहते हैं? Canva के साथ अपने डिज़ाइन का एडिटेबल लिंक आसानी से शेयर करें और मिलकर पोस्टर पर काम करें। आपकी टीम पोस्टर में टेक्स्ट, फोटो, लोगो या डिज़ाइन एलिमेंट्स जोड़ सकती है, जिससे बदलाव करना और नए आइडियाज़ शामिल करना आसान हो जाता है।
चाहे आप ग्राम पंचायत चुनाव पोस्टर, प्रधानी पोस्टर, रोड सेफ्टी(नए टैब या विंडो में खुलता है) पोस्टर, मतदाता जागरूकता अभियान पोस्टर (matdata jagrukta abhiyan poster) या नदी सफाई अभियान के लिए स्वच्छता अभियान पोस्टर (swachhata abhiyan poster) बना रहे हों, Canva के साथ पूरी टीम एक ही डिज़ाइन पर मिलकर काम कर सकती है। साथ ही, Canva क्लाउड पर सेव रहता है, इसलिए आप और आपकी टीम मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट से कभी भी अपने प्रचार पोस्टर डिज़ाइन (prachar poster) को एक्सेस और एडिट कर सकते हैं।
एक प्रभावी कैंपेन पोस्टर ऐसा होना चाहिए जो लोगों का ध्यान तुरंत खींचे और कम शब्दों में आपका संदेश साफ़ तरीके से पहुँचा सके। पोस्टर में बहुत ज़्यादा जानकारी भरने के बजाय अपने अभियान की सबसे अहम बातें जैसे आपका नाम, आपके NGO या संगठन का नाम, नारा, उद्देश्य या दूसरी ज़रूरी जानकारी को प्रमुख रूप से दिखाएँ।
डिज़ाइन को साफ़ और संतुलित रखने के लिए बड़े और पढ़ने में आसान फ़ॉन्ट इस्तेमाल करें और बहुत ज़्यादा अलग-अलग रंगों या ग्राफिक्स से बचें। ऐसे रंग चुनें जिनसे टेक्स्ट साफ़ दिखाई दे और पोस्टर दूर से भी आकर्षक लगे। अगर आप चुनाव पोस्टर या प्रचार पोस्टर बना रहे हैं, तो अपनी फोटो, पार्टी का लोगो या चुनाव चिन्ह जोड़ना भी एक अच्छा तरीका है।
लोगों को कार्रवाई के लिए प्रेरित करने के लिए “वोट करें”, “रैली में शामिल हों” या “अभी रजिस्टर करें” जैसे स्पष्ट CTA ज़रूर जोड़ें। अगर आप डिज़ाइनिंग में नए हैं, तो Canva के रेडीमेड टेम्प्लेट्स से शुरुआत करें और आसानी से प्रोफेशनल अभियान पोस्टर बनाएं।
MOV, GIF, MP4, MPEG, MKV और WEBM फ़ॉर्मेट में वीडियो क्लिप्स अपलोड किए जा सकते हैं, जिनका अपलोड साइज़ ज़्यादा से ज़्यादा 1GB होना चाहिए। अगर वीडियो का बैकग्राउंड ट्रांसपैरेंट है, तो हम सुझाव देते हैं कि इसे GIF के रूप में अपलोड करें।
फ़ोटो भी अपलोड किए जा सकते हैं। अगर आपको JPEG/JPG, PNG, HEIC/HEIF या WebP इमेज अपलोड करनी हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी फ़ाइल:
अगर SVG इमेज अपलोड की जा रही हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी फ़ाइल:
मीडिया अपलोड करने से जुड़ी ज़रूरतों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यह गाइड देखें।