Canva होम
  1. विजन बोर्ड बनाएँ

फ्री विजन बोर्ड मेकर । Vision Board Banaen

यात्रा विजन बोर्ड डिज़ाइन

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स

AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें

दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ

सेहत, करियर, पढ़ाई या यात्रा से जुड़े अपने लक्ष्य और सपने Canva पर खूबसूरत विजन बोर्ड में सजाएं। फोटो, कोट्स, हौसला बढ़ाने वाली लाइनें और डिजाइन आइडियाज़ को ड्रैग-एंड-ड्रॉप करके ऐसा बोर्ड तैयार करें जो आपको रोज़ प्रेरित रखे।

Vision Board Banaen

अपने लक्ष्य और सपनों को विज़ुअल रूप दें

विजन बोर्ड (vision board meaning in Hindi) आपके सपनों, लक्ष्यों और इच्छाओं को फोटो, शब्दों और कोट्स के रूप में एक जगह दिखाने वाला विज़ुअल कोलाज है। Canva का विजन बोर्ड मेकर एडिटेबल टेम्पलेट्स और डिजाइन एलिमेंट्स की बड़ी लाइब्रेरी के साथ डिजाइनिंग को आसान बनाता है। चाहे आपका सपना MBA की डिग्री लेना हो, सेहत बेहतर करनी हो या किसी मनपसंद जगह की यात्रा करनी हो, आप ऐसा बोर्ड तैयार कर सकते हैं जो आपकी लाइफ गोल्स को साफ दिखाए।

रेडी-मेड टेम्पलेट से शुरुआत करें या खाली लेआउट से अपना डिजाइन बनाएं। हजारों फ्री ग्राफिक्स(नए टैब या विंडो में खुलता है), वेक्टर, इलस्ट्रेशन, आइकन और दूसरे एलिमेंट्स से अपने बोर्ड को कस्टमाइज़ करें। तैयार होने के बाद इसे डाउनलोड करके प्रिंट करें और कमरे की दीवार पर लगाएं, या अपने फोन/लैपटॉप में सेव करके वॉलपेपर(नए टैब या विंडो में खुलता है) बनाएं। विजन बोर्ड को रोज़ देखना आपके लक्ष्य याद रखने और उनसे जुड़े रहने का छोटा लेकिन असरदार तरीका है।

विजन बोर्ड कैसे बनाएं । Vision board kaise banaen

Apne sapno ke liye vision board banaye

विजन बोर्ड आपके सपनों को सिर्फ सोच में नहीं रहने देता; उन्हें तस्वीरों, शब्दों और छोटे-छोटे अगले कदमों में बदलकर सामने रखता है। अपने अलग-अलग लक्ष्यों के लिए बोर्ड तैयार करें (vision board kaise banaen), जैसे MBA की डिग्री, प्रमोशन, विदेश में पढ़ाई, नई कार, किसी मनपसंद जगह की यात्रा या अपने बिजनेस की शुरुआत।

आपका मकसद पर्सनल हो या प्रोफेशनल, Canva पर आपको हर तरह के विजन बोर्ड टेम्पलेट्स मिलते हैं। इनमें से अपने मूड, रंग और लक्ष्य से मैच करता हुआ टेम्पलेट चुनें। फिर अपनी मनचाही नौकरी, यात्रा, पढ़ाई या बिजनेस से जुड़ी ऐसी फोटो अपलोड(नए टैब या विंडो में खुलता है) करें, और उन्हें फोटो कोलाज(नए टैब या विंडो में खुलता है) की तरह सजाएं, ताकि आपके सपने साफ रूप में दिखें और उन्हें हकीकत में बदलने की प्रेरणा मिलती रहे।

मौजूदा टेक्स्ट की जगह अपने शब्द, कोट्स या हौसला बढ़ाने वाली लाइनें लिखें। Canva पर आप फोन (phone me vision board kaise banaye), टैबलेट या लैपटॉप, किसी भी डिवाइस से अपना विजन बोर्ड बना सकते हैं और जब चाहें उसे अपडेट कर सकते हैं।

सही तस्वीरों से विजन बोर्ड सजाएं

अगर आपके पास विजन बोर्ड के लिए अपनी फोटो कम हैं, तो Canva की लाइब्रेरी से फ्री स्टॉक फोटो चुनें। सर्च बार में अपने लक्ष्य से जुड़ा शब्द लिखें और ऐसी तस्वीरें ढूंढें जो आपके बोर्ड को सिर्फ सुंदर नहीं, बल्कि आपके लिए मायने रखने वाला बनाएं। चाहें तो Canva के AI फोटो जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) में एक प्रॉम्प्ट लिखकर अपने आइडिया के हिसाब से नई फोटो भी बना सकते हैं।

घर सजाने का सपना हो, तो कमरे, फर्नीचर, रंगों और डेकोर आइडियाज़ वाली फोटो जोड़ें, फिर विजन बोर्ड को सुंदर फ्रेम(नए टैब या विंडो में खुलता है) और घर से जुड़े इलस्ट्रेशन से सजाएं। यात्रा से जुड़ा बोर्ड बना रहे हैं, तो समुंदर, पहाड़, मैप या अपने पसंदीदा शहर की तस्वीरें आपके लक्ष्य को रोज़ नया उत्साह दे सकती हैं।

विजन बोर्ड व्यक्तिगत लक्ष्यों से आगे भी कई काम आ सकता है। आप अपनी टीम के साथ भी बोर्ड बना सकते हैं, ताकि कंपनी को आगे किस दिशा में ले जाना है, यह सबके सामने रहे। फोटो के साथ रंगीन स्टिकर्स(नए टैब या विंडो में खुलता है), साफ बॉर्डर(नए टैब या विंडो में खुलता है) और छोटे आइकन जोड़ें। Canva के AI कैप्शन जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से हौसला बढ़ाने वाले कोट्स या हल्की, मजेदार लाइनें भी तैयार कर सकते हैं। चाहें तो अपने लक्ष्य से जुड़े ट्रैवल प्लानर(नए टैब या विंडो में खुलता है), चेकलिस्ट(नए टैब या विंडो में खुलता है) या नोट्स भी साथ रखें, ताकि आपके गोल से जुड़ी सारी तैयारी एक जगह दिखे।

अपने विजन को हकीकत के करीब लाएं

विजन बोर्ड डिजाइन करते समय भाषा कोई बाधा नहीं है। Canva के AI ट्रांसलेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से आप अपने विजन बोर्ड को हिंदी (vision board in Hindi), अंग्रेज़ी या अपनी पसंद की किसी भी भाषा में तैयार कर सकते हैं।

डिजिटल विजन बोर्ड (digital vision board kaise banaen) के लिए डिजाइन को JPG या PNG में सेव करें और अपने लैपटॉप या फोन की गैलरी में रखें। इसे फोन स्क्रीन, लॉक स्क्रीन या वॉलपेपर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर प्रिंट करना है, तो PDF फाइल के रूप में डाउनलोड करें और कमरे की दीवार, स्टडी टेबल या ऑफिस डेस्क पर लगाएं।

मकसद बस इतना है कि आपका व्हिजन बोर्ड ऐसी जगह रहे, जहां आपकी नज़र बार-बार पड़े। हर नज़र आपको याद दिला सकती है कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए अगला छोटा कदम क्या हो सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विजन बोर्ड (vision board meaning in Hindi) आम तौर पर फोटो, शब्दों और कोट्स से बना एक विज़ुअल कोलाज होता है, जो आपके सपनों और लक्ष्यों को एक जगह दिखाता है। इसे इंस्पिरेशन बोर्ड या मैनिफेस्टेशन बोर्ड भी कहा जाता है। इसका मकसद भविष्य में आप क्या हासिल करना चाहते हैं, उसे साफ देखना और उस दिशा में कदम उठाने की प्रेरणा पाना है। आप विजन बोर्ड का इस्तेमाल छोटे और बड़े, दोनों तरह के लक्ष्यों के लिए कर सकते हैं।

विजन बोर्ड में क्या लगाना है, इसकी कोई तय सीमा नहीं है। आपके लिए क्या मायने रखता है और जो चीज़ें आपके लक्ष्य, सपनों और जीवन की प्राथमिकताओं से जुड़ी हैं, उन सबको आप अपने विजन बोर्ड में जगह दे सकते हैं। इसमें अपनी पसंद के कोट्स, हौसला बढ़ाने वाली लाइनें, फोटो, तारीखें, छोटे माइलस्टोन, स्टिकर्स, इलस्ट्रेशन या आइकन शामिल कर सकते हैं।

अगर आप छात्र हैं, तो परीक्षा की तैयारी, अच्छे अंक, पसंदीदा कॉलेज, स्कॉलरशिप या नई स्किल्स से जुड़ी फोटो और शब्द जोड़ें। नई नौकरी के लिए बोर्ड बना रहे हैं, तो जिस रोल या इंडस्ट्री में जाना चाहते हैं, उससे जुड़ी फोटो, पोर्टफोलियो, जिस व्यक्ति के काम या करियर से आप प्रेरणा लेते हैं, या सर्टिफिकेशन से जुड़े विज़ुअल्स रख सकते हैं। बेहतर होगा कि हर चीज़ आपके लक्ष्य से जुड़ी हो, ताकि बोर्ड सुंदर दिखने के साथ आपके लिए उपयोगी भी रहे।

विजन बोर्ड का उद्देश्य आपके लक्ष्यों और सपनों को विज़ुअल रूप में सामने रखना है। जब आप अपनी पसंद की फोटो, शब्द और कोट्स को एक फ्रेम में रखते हैं, तो यह समझना आसान होता है कि आप क्या पाना चाहते हैं और उसके लिए किन कदमों पर ध्यान देना है।

व्हिजन बोर्ड बनाने से पहले लक्ष्य तय करना जरूरी है, क्योंकि इससे आपको समझ आता है कि आपके लिए सच में सबसे जरूरी क्या है। उसके बाद आप उसी सोच के हिसाब से फोटो, टेक्स्ट और डिजाइन एलिमेंट्स चुनकर अपना बोर्ड तैयार कर सकते हैं।

मोबाइल फोन में विजन बोर्ड बनाने के लिए Canva ऐप खोलें। टेम्पलेट सेक्शन में जाएं और सर्च बार में “विजन बोर्ड” टाइप करें। फिर ऐसा डिजाइन चुनें जो आपके लक्ष्य, मूड या स्टाइल से सबसे ज्यादा मैच करता हो।

लैपटॉप की तरह फोन पर भी Canva के एडिटिंग टूल्स इस्तेमाल कर सकते हैं। टेम्पलेट में मौजूद फोटो बदलें, अपनी पसंद की तस्वीरें लगाएं, टेक्स्ट एडिट करें और ग्राफिक्स, इलस्ट्रेशन या स्टिकर्स से बोर्ड सजाएं। अगर आप डिजिटल विजन बोर्ड बना रहे हैं, तो एनिमेशन जोड़कर उसे और जीवंत बना सकते हैं (digital vision board kaise banate hain)।


अन्य उपयोगी डिज़ाइन


टेम्प्लेट ब्राउज़ करें