

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर
प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए 1 मिलियन से ज़्यादा टेम्प्लेट्स
डिज़ाइन और काम से जुड़े हमारे ऐप्लिकेशन आज़माएँ
दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ
चाहे भारत का नक्शा बनाना हो, विश्व का मानचित्र तैयार करना हो या कोई कस्टम लोकेशन मैप डिज़ाइन करना हो, Canva का फ्री ऑनलाइन मैप मेकर सब कुछ आसान बनाता है। न किसी डिज़ाइन बैकग्राउंड की ज़रूरत है, न किसी महंगे सॉफ्टवेयर की। प्रोफेशनली डिज़ाइन की गई टेम्पलेट्स में से चुनें, उन्हें अपनी ज़रूरत के अनुसार कस्टमाइज़ करें और मिनटों में अपना मानचित्र तैयार करें। अपने डिज़ाइन को इन्फोग्राफिक्स, प्रज़ेंटेशन(नए टैब या विंडो में खुलता है), वेबसाइट और दूसरे क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में आसानी से जोड़ें।

स्कूल प्रोजेक्ट के लिए भारत का मानचित्र बनाना हो (Bharat ka map kaise banaen), दुकान या ऑफिस का लोकेशन मैप तैयार करना हो या शादी के निमंत्रण(नए टैब या विंडो में खुलता है) में वेन्यू तक पहुँचने का रूट मैप जोड़ना हो, हर ज़रूरत के लिए मानचित्र बनाया जा सकता है। Canva का मैप मेकर इस तरह बनाया गया है कि आपको बिना किसी उलझन के समझ आता रहे कि आगे क्या करना है, चाहे आपको डिज़ाइन या मानचित्र बनाने (कार्टोग्राफी) का अनुभव हो या न हो। ट्रैवल प्लानर हों जो अपनी यात्रा के पड़ाव मार्क करना चाहते हों, या शिक्षक जो क्लास में ग्लोब का मानचित्र (vishva ka manchitra) या मौसम मानचित्र आसानी से समझाना चाहते हों, हर कोई अपनी ज़रूरत के अनुसार यहाँ मानचित्र तैयार कर सकता है।
हमारे कलेक्शन से अपनी पसंदीदा टेम्पलेट चुनें और अपनी ज़रूरत के हिसाब से कस्टमाइज़ करें। ड्रैग-एंड-ड्रॉप मैप बिल्डर से देशों के लेबल जोड़ें, रंग बदलें और मार्कर और दिशा दर्शाने वाले तीरों से लोकेशन हाइलाइट करें। तैयार मानचित्र को किसी और डिज़ाइन में जोड़ें, ऑनलाइन शेयर करें या PDF के रूप में डाउनलोड करके प्रिंट के लिए भेजें।
पुराने दिनों में मानचित्र बनाना सिर्फ कार्टोग्राफर का काम हुआ करता था। आज कोई भी अपनी पसंद की जानकारी, संदर्भ और विवरण के साथ कस्टम मानचित्र बना सकता है। डिजिटल मैप मेकर की मदद से आप अपने अनुसार मानचित्र को आसानी से कस्टमाइज़ कर सकते हैं, चाहे वह किसी स्कूल प्रोजेक्ट, यात्रा योजना, बिजनेस या किसी खास आयोजन के लिए हो।
अपनी दुकान या ऑफिस का लोकेशन मैप बनाएं और उसे पम्पलेट(नए टैब या विंडो में खुलता है), पोस्टर(नए टैब या विंडो में खुलता है), ब्रोशर या वेबसाइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) पर जोड़ें, ताकि लोग आसानी से समझ सकें कि आप दुनिया के किस हिस्से में हैं और आप तक कैसे पहुँचें। राजस्थान की हवेलियाँ देखने जा रहे हैं? एक ऐसा राजस्थान का मानचित्र बनाएं जो आपके सफर के हर पड़ाव को दर्ज करे, AI की मदद से गोवा ट्रिप प्लान करें और हर लोकेशन के लिए नोट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) जोड़ें। नई जगहें घूमते वक्त किसी भी शहर या गाँव का मैप बनाएं, ताकि उन्हें दूसरों के साथ शेयर कर सकें और अगली बार वहाँ जाने पर फिर से इस्तेमाल कर सकें।
दिशा दर्शाने वाले तीर और लाइन्स से पाठकों को सही जगह तक गाइड करें। किसी लोकेशन को हाइलाइट करने के लिए टेक्स्ट जोड़ें, क्षेत्रों को रंग दें, क्लिपआर्ट लगाएं या मार्कर पिन करें। चाहे भारत का मानचित्र हो (India ka map kaise banaen), विश्व का नक्शा (world map kaise banaen) हो या किसी शहर का मैप, यहाँ हर ज़रूरत पूरी होती है।
नया बिजनेस शुरू कर रहे हों, किसी इवेंट का प्रचार कर रहे हों या अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहते हों, यह ज़रूरी है कि लोग आपको आसानी से ढूँढ़ सकें और सही जगह तक पहुँच सकें। इसके लिए अपने स्टाइल में एक डिजिटल मैप बनाना सबसे अच्छा तरीका है। वही जानकारी दिखाएं जो ज़रूरी है और गैर-ज़रूरी विवरण हटाएं ताकि लोग गुम न हो जाएं। किसी नज़दीकी लैंडमार्क या प्रमुख स्थान को हाइलाइट करें जो उन्हें आपकी लोकेशन समझने में मदद करे।
और यह सिर्फ ग्राहकों तक पहुँचने के लिए नहीं है। शादी के निमंत्रण(नए टैब या विंडो में खुलता है) में वेन्यू का रूट मैप जोड़ें (route map kaise banate hain), गृहप्रवेश(नए टैब या विंडो में खुलता है) या बर्थडे(नए टैब या विंडो में खुलता है) पार्टी के लिए घर का पता मैप पर दिखाएं या किसी कार्यक्रम की घोषणा में लोकेशन गाइड शामिल करें। Canva का एडिटर छोड़ें बिना सीधे गूगल मानचित्र स्थान लिंक एम्बेड करें और इसे Instagram स्टोरी(नए टैब या विंडो में खुलता है) या WhatsApp स्टेटस(नए टैब या विंडो में खुलता है) पर लिंक या QR कोड(नए टैब या विंडो में खुलता है) के रूप में शेयर करें।
मानचित्र सिर्फ रास्ता दिखाने के लिए नहीं, सही जानकारी फैलाने के लिए भी बना सकते हैं। कस्टम मैप से किसी खास लोकेशन या डेटा सेट को हाइलाइट करें जो आपके संदेश को सबसे अच्छे तरीके से बताए। यह खासकर विद्यार्थियों और टीचर्स के लिए बेहद उपयोगी है। भारत (Bharat ka manchitra) और विश्व के मानचित्र से जियोग्राफी पढ़ाएं, देश की नदियाँ और पर्वत दिखाएं और मौसम मानचित्र से अलग-अलग क्षेत्रों की मौसमी स्थितियाँ समझाएं। दुनिया के अलग-अलग कॉन्टिनेंट्स को अलग-अलग रंगों में दिखाएं और मिलते-जुलते लेबल जोड़ें ताकि जानकारी साफ़ और आसानी से समझी जा सके।
और अगर आप बिजनेस ओनर हैं, तो रीजनल सेल्स मैप, मार्केट कवरेज मैप, टेरिटरी मैप या बिजनेस रिपोर्ट(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए मानचित्र बनाएं (manchitra kaise banaen) और अपनी जानकारी को विज़ुअली असरदार तरीके से पेश करें। Canva के फ्री मैप बिल्डर से अपने मानचित्र पर पूरा कंट्रोल रखें। तैयार मानचित्र को प्रेज़ेंटेशन(नए टैब या विंडो में खुलता है), इन्फोग्राफिक्स और शैक्षिक वीडियो(नए टैब या विंडो में खुलता है) में जोड़ें, ऑनलाइन शेयर करें या PDF के रूप में डाउनलोड करके प्रिंट के लिए भेजें।
इंटरैक्टिव मैप, साधारण स्थिर मानचित्रों से अलग होते हैं क्योंकि ये यूज़र को ज़ूम इन-आउट करने, व्यू बदलने या एलिमेंट्स पर क्लिक करके ज़्यादा जानकारी पाने की सुविधा देते हैं। इंटरैक्टिव मैप बनाना मुश्किल हो सकता है। आपकी वेबसाइट पर कितनी इंटरैक्टिव सुविधाएँ चाहिए, उसके हिसाब से एक्सपर्ट स्किल्स और टूल्स की ज़रूरत पड़ सकती है।
हालांकि, ज़्यादातर बिजनेस के लिए एक साधारण इंटरैक्टिव लोकेशन मैप ही काफ़ी होता है। आमतौर पर लोगों को सिर्फ़ किसी जगह का बड़ा दृश्य देखने, सड़क के नाम पढ़ने या किसी खास पते तक पहुँचने के लिए ज़ूम करने की ज़रूरत होती है। Canva में कस्टम लोकेशन मैप बनाकर आप उसमें अपने स्टोर, ऑफिस या इवेंट की लोकेशन दिखा सकते हैं। चाहें तो Google Maps लिंक एम्बेड करके लोगों को सीधे सही जगह तक पहुँचने में भी मदद कर सकते हैं।
लोकेटर मैप एक ऐसा मैप होता है जो किसी बड़े एरिया के संदर्भ में एक खास लोकेशन को दर्शाता है और वहाँ तक पहुँचने का रास्ता समझाने में मदद करता है। उदाहरण के लिए, अगर आप अपने घर, ऑफिस, दुकान या किसी इवेंट वेन्यू तक पहुँचने का मार्ग दिखाने वाला मानचित्र बनाते हैं, तो वह एक लोकेशन मैप कहलाता है।
लोकेशन मैप बनाने के लिए सबसे पहले पिन, X निशान जैसे मार्कर से मंज़िल को मार्क करें और रूट हाइलाइट करके वहाँ पहुँचने का रास्ता दिखाएं। इसके बाद वहाँ तक पहुँचने वाले रास्तों को लाइनों, दिशाओं को दर्शाने वाले तीरों और लेबल की मदद से दिखाएं। किसी नज़दीकी लैंडमार्क को जोड़ने से लोगों को सही जगह पहचानने में और भी मदद मिलती है। मैप को जितना लोकेलाइज़ किया जाए, उतना बेहतर। यानी पूरे राज्य की बजाय शहर का मैप और शहर की बजाय किसी खास इलाके का मैप ज़्यादा काम आता है।