Canva होम
  1. मूवी बनाएँ

फ्री ऑनलाइन मूवी मेकर । Online Film Banaen

फ्री ऑनलाइन मूवी मेकर

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए 1 मिलियन से ज़्यादा टेम्प्लेट्स

AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें

डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें

अपने अंदर के डायरेक्टर को जगाएं और अपने वीडियो क्लिप्स और फोटो को एक सिनेमेटिक प्रेजेंटेशन में पिरोएं। Canva के फ्री ऑनलाइन मूवी मेकर में वो सब कुछ है जो एक दमदार मूवी बनाने के लिए चाहिए। संगीत, सबटाइटल्स, वीडियो इफेक्ट्स, ट्रांजिशन और फिल्म क्रेडिट्स, सब एक ही जगह पर उपलब्ध हैं। खुद अपने मूवी एडिटर बनें और हमारे शक्तिशाली एडिटिंग टूल्स से अपनी फिल्म को निखारें।

Film banane ka tarika

Aasani se khud ki film ya movie banaen

कम बजट या बेसिक उपकरणों को अपनी फिल्म बनाने की राह में न आने दें। चाहे आप शॉर्ट फिल्म बना रहे हों, डॉक्यूमेंट्री वीडियो, ट्रेलर या पर्सनल व्लॉग, ऑनलाइन मूवी मेकर आपको पूरी प्रोडक्शन और एडिटिंग प्रोसेस पर कंट्रोल देता है।

अपनी मौजूदा वीडियो क्लिप्स को एडिट और जोड़ें, Canva मोबाइल ऐप की लाइव कैमरा फीचर से नए सीन सीधे शूट करें, और हमारी मीडिया लाइब्रेरी से फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है), वीडियो(नए टैब या विंडो में खुलता है) और म्यूजिक इस्तेमाल करें। AI टूल्स(नए टैब या विंडो में खुलता है), रॉयल्टी-फ्री ऑडियो और शानदार इफेक्ट्स के साथ मोबाइल, लैपटॉप या किसी भी डिवाइस पर आसानी से अपनी सपनों की फिल्म बनाएं (mobile se film kaise banaye)। कोई मूवी या वीडियो एडिटिंग एक्सपीरियंस की ज़रूरत नहीं।

फिल्म कैसे बनाएं । Movie kaise banaen

फिल्म कैसे बनाएं

मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति

मैजिक स्टूडियो™ आपके और आपकी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ AI-संचालित उपकरणों को एक साथ लाता है ताकि आप अधिक आसानी, गति और रचनात्मकता के साथ डिजाइन कर सकें।

Ek kamaal ki film banane ka tarika

चाहे आप अपना पहला व्लॉग बना रहे हों, डॉक्युमेंट्री वीडियो (documentary video kaise banaye) शूट कर रहे हों, या शॉर्ट फिल्म (short film kaise banaye) पर काम कर रहे हों, Canva का वीडियो एडिटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) आपको एक पूरी प्रोडक्शन टीम की तरह काम करता है। स्क्रिप्ट से शुरुआत करनी हो तो मैजिक राइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) में अपना प्रॉम्प्ट डालें और मूवी की पूरी स्क्रिप्ट मिनटों में तैयार करें। सही फुटेज की चिंता हो, तो AI-पावर्ड टूल्स से अपनी फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है) और टेक्स्ट(नए टैब या विंडो में खुलता है) को वीडियो में बदलें।

और बात हुई एडिटिंग की, Canva में टूल्स की कोई कमी नहीं। हमारे फिल्म मेकर से वीडियो का अनचाहा हिस्सा ट्रिम करें, सभी शॉट्स को जोड़कर एक दमदार विज़ुअल कहानी बनाएं, सिनेमेटिक फिल्टर्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) से सीन को और इमोशनल बनाएं, और सही म्यूजिक(नए टैब या विंडो में खुलता है) से हर सीन का असर दोगुना करें। फिल्म के शौकीन होने का फ़ायदा उठाएं और अपनी जानकारी को काम में लाएं, हमारे यूज़र-फ्रेंडली वीडियो एडिटिंग और AI टूल्स की मदद से अपनी फिल्म को यादगार और मनोरंजक बनाएं।

अपनी फिल्म को एक पूरा सिनेमेटिक अनुभव दें

अपने मूवी प्रोजेक्ट को एक सिनेमेटिक ट्रीटमेंट दें। एनिमेटेड(नए टैब या विंडो में खुलता है) इंट्रो से शुरुआत करें, स्टाइलिश फॉन्ट में फिल्म का टाइटल पेश करें और टेक्स्ट इफेक्ट्स से उसे और आकर्षक बनाएं (movie kaise banaye)। फिर ओपनिंग और एंड क्रेडिट्स जोड़ें, और देखें कि कैसे एक पर्सनल ट्रैवल व्लॉग भी किसी फिल्म जैसा अनुभव देने लगता है (film kaise banaya jata hai)। फ्री मूवी मेकर में ये सब करना बेहद आसान है। प्लेसहोल्डर टेक्स्ट को बदलें, मौजूदा फॉन्ट स्टाइल और रंग रखें, या Canva की शानदार स्टाइल लाइब्रेरी से नए डिज़ाइन एक्सप्लोर करें।

अब बात करें बाकी डिटेल्स की, तो Canva उसमें भी आपका साथ देता है। अपने शॉट्स को बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ तालमेल में लाना हो तो बीट सिंक का इस्तेमाल करें, जो यह काम अपने आप कर देता है। वीडियो का अनचाहा बैकग्राउंड हटाएं(नए टैब या विंडो में खुलता है) और ज़रूरी हिस्सों में वॉयसओवर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से नैरेशन जोड़ें। वीडियो में सबटाइटल्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) और ऑटो कैप्शन जोड़ें, ताकि अलग-अलग भाषा बोलने वाले या सुनने में दिक्कत महसूस करने वाले दर्शक भी आपकी फिल्म का पूरा आनंद ले सकें। आखिर में, टेक्स्ट एनिमेशन से अलग-अलग एनिमेशन स्टाइल्स आज़माएं ताकि स्क्रीन पर सब कुछ बिल्कुल वैसा दिखे जैसा आप चाहते हैं।

अपनी फिल्म का धमाकेदार प्रमोशन करें

आपने अपनी फिल्म पर इतनी मेहनत की है, तो उसका प्रमोशन भी शानदार होना चाहिए। दर्शकों को अपनी फिल्म की एक झलक दिखाएं और Canva के ऑनलाइन फिल्म मेकर से आकर्षक ट्रेलर और मूवी पोस्टर(नए टैब या विंडो में खुलता है) तैयार करें।

नया प्रोजेक्ट खोलें और फिल्म बनाने वाली वही आसान प्रोसेस अपनाएं, लेकिन इस बार एडिटिंग को थोड़ा ज़्यादा तेज़ और असरदार रखें। अपनी फिल्म के कुछ बेहतरीन सीन चुनें और उनसे एक छोटा लेकिन रोमांचक ट्रेलर बनाएं (movie ka short video kaise banaye), जो लोगों की उत्सुकता बढ़ा दे। डायनेमिक ट्रांजिशन, सिनेमेटिक टेक्स्ट और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक(नए टैब या विंडो में खुलता है) का इस्तेमाल करके हर सीन को और प्रभावशाली बनाएं।

ट्रेलर के साथ एक आकर्षक मूवी पोस्टर भी डिज़ाइन करें। रेडीमेड टेम्पलेट को कस्टमाइज़ करें, AI फोटो जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से अनोखे विज़ुअल्स बनाएं और फोटो एडिटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से उन्हें और निखारें। कार्टून स्टाइल पोस्टर हो या क्लासिक फिल्म पोस्टर, Canva के रंग और टाइपोग्राफी सुझाव आपकी क्रिएटिव कल्पना को स्क्रीन पर उतारते हैं। ब्रांड किट(नए टैब या विंडो में खुलता है) और लोगो मेकर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से अपनी फिल्म को एक कंसिस्टेंट पहचान दें। मैजिक रीसाइज़(नए टैब या विंडो में खुलता है) टूल से ट्रेलर को रील्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) और YouTube शॉर्ट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) में और पोस्टर को थंबनेल(नए टैब या विंडो में खुलता है) में बदलें, ताकि सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रमोशनल मटेरियल एक जगह तैयार हो जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अगर आप अपनी खुद की फिल्म बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी कहानी तय करें। एक आउटलाइन बनाएं, ज़रूरत हो तो स्क्रिप्ट लिखें (या मैजिक राइट की मदद से मिनटों में तैयार करें), और शूटिंग के लिए एक शॉट लिस्ट बनाएं। शुरुआत करने के लिए आपको सिर्फ एक कैमरा फोन और Canva ऐप काफी हैं। Canva के मूवी मेकर से फुटेज ट्रिम करें, क्लिप्स जोड़ें, इफेक्ट्स और म्यूजिक जोड़ें, और अपनी तैयार फिल्म को MP4 फाइल में डाउनलोड करें (film video kaise banaye)।

यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की फिल्म बनाना चाहते हैं। फीचर फिल्म प्रोडक्शन में महीनों लग सकते हैं और उसके लिए एक बड़ी टीम की ज़रूरत होती है। अपने वीकली व्लॉग जैसे पर्सनल प्रोजेक्ट के लिए आप एक शॉर्ट मूवी आसानी से बना सकते हैं। डॉक्युमेंट्री बनाने के लिए ज़्यादा फुटेज इकट्ठी करनी होती है, जिसका मतलब है लंबी शूटिंग और एडिटिंग शुरू करने से पहले सभी क्लिप्स को ध्यान से देखना। प्री-प्रोडक्शन से प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन तक, हर स्टेज के लिए एक ठोस प्लान रखें तो फिल्म बनाने का पूरा प्रोसेस (movie banane ka tarika) आसान और तेज़ हो जाता है। Canva के ऑनलाइन मूवी मेकर की मदद से एडिटिंग, ट्रांजिशन, म्यूजिक और सबटाइटल्स जैसे काम जल्दी और आसानी से हो जाते हैं।

आप अपनी फिल्म की फुटेज का इस्तेमाल करके आसानी से एक शानदार मूवी ट्रेलर बना सकते हैं। क्योंकि ट्रेलर छोटा होता है, इसलिए ऐसे सीन्स चुनें जो कहानी की झलक दें और दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाएं। Canva के ऑनलाइन मूवी मेकर में इन क्लिप्स को एडिट करें, एनीमेशन और एक्साइटिंग बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़ें और ट्रेलर को प्रभावशाली बनाएं। एनिमेटेड टाइटल कार्ड्स, टैगलाइन्स, थंबनेल्स और टेक्स्ट इफेक्ट्स से दर्शकों को फिल्म देखने के लिए उत्सुक करें। आप ट्रेलर को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के लिए रीसाइज़ टूल की मदद से रील्स या शॉर्ट्स में भी बदल सकते हैं, ताकि ज़्यादा लोग आपकी फिल्म के बारे में जान सकें (movie ka short video kaise banaye)।

मोबाइल से फिल्म बनाना उतना ही आसान है जितना लैपटॉप से। Canva ऐप खोलें, कोई भी मूवी टेम्पलेट या ब्लैंक प्रोजेक्ट चुनें और अपनी गैलरी से वीडियो क्लिप्स अपलोड करें। Canva मोबाइल ऐप की लाइव कैमरा फीचर से सीधे नए सीन भी शूट कर सकते हैं। ट्रांजिशन, म्यूजिक, सबटाइटल्स और टेक्स्ट इफेक्ट्स जोड़ें और फाइनल फिल्म MP4 में डाउनलोड करें। Canva के सभी एडिटिंग टूल्स हर डिवाइस पर मिलते हैं, चाहे फोन हो, लैपटॉप हो या टैबलेट।

डॉक्युमेंट्री बनाने के लिए सबसे पहले अपना विषय चुनें और उस पर गहराई से रिसर्च करें। इंटरव्यू, बी-रोल और लोकेशन शॉट्स के लिए एक डिटेल्ड शॉट लिस्ट तैयार करें। डॉक्युमेंट्री में आमतौर पर कई दिनों की शूटिंग होती है, इसलिए सभी क्लिप्स को व्यवस्थित रखें और एडिटिंग शुरू करने से पहले एक बार ज़रूर देखें। मैजिक राइट से नैरेशन स्क्रिप्ट लिखें, Canva के मूवी मेकर में क्लिप्स को सही क्रम में जोड़ें, वॉयसओवर जोड़ें, सबटाइटल्स और कैप्शन जोड़ें, और बैकग्राउंड म्यूजिक से माहौल बनाएं। तैयार डॉक्युमेंट्री MP4 में डाउनलोड करें।

मूवी मेकर के और रिसोर्स एक्सप्लोर करें


और डिज़ाइन