Canva होम
  1. दस्तावेज़ बनाएँ

फ्री में दस्तावेज़ बनाएं । Online Documents Banaye

लाल और सफ़ेद ऐब्स्ट्रैक्ट टेक टेक्नोलॉजी प्रोफ़ेशनल कवर पेज

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए 1 मिलियन से ज़्यादा टेम्प्लेट्स

AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें

दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ

आसानी से हर ज़रूरत के लिए प्रोफेशनल दस्तावेज़ बनाएं। हमारे फ्री ऑनलाइन डॉक्यूमेंट मेकर से मीटिंग मिनट्स, इवेंट प्रपोज़ल, बिजनेस स्ट्रैटेजी प्लान, फाइनेंशियल रिपोर्ट, कॉलेज असाइनमेंट और अन्य दस्तावेज़ कुछ ही मिनटों में तैयार करें।

दस्तावेज़ बनाएं

Kabhi bhi kisi bhi document ko banaye aur edit kare

Canva के साथ कहीं भी और कभी भी दस्तावेज़ बनाएं, एडिट करें और दूसरों के साथ मिलकर काम करें। Canva Docs(नए टैब या विंडो में खुलता है) के आसान डैशबोर्ड को अपनी टीम के वर्चुअल वर्कस्पेस की तरह इस्तेमाल करें। सहयोगी एडिटिंग टूल्स, विविध दस्तावेज़ टेम्पलेट्स, डिज़ाइन एलिमेंट्स की लाइब्रेरी और OpenAI द्वारा संचालित हमारे AI लेखन टूल मैजिक राइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से दस्तावेज़ बनाना पहले से कहीं आसान है।

चाहे आपको महीने की रिपोर्ट, प्रपोज़ल, सर्वे फॉर्म या रिसर्च प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करनी हो, हमारे प्रोफेशनली डिज़ाइन किए गए टेम्पलेट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) में अपनी ज़रूरत के अनुसार लेआउट चुनें। अपने डिज़ाइन को कस्टमाइज़ करने के लिए डैशबोर्ड पर अपनी फ़ाइलें अपलोड करें या हमारी मीडिया लाइब्रेरी से फ्री ग्राफिक्स और फोटो चुनें।

डेटा को आकर्षक तरीके से दिखाना चाहते हैं? उपलब्ध ग्राफ्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) में से लाइन, बार, पाई चार्ट, ट्रीमैप, कॉन्सेप्ट मैप या पिक्टोग्राम को आसानी से अपने दस्तावेज़ में जोड़ सकते हैं। टीम के सदस्यों को एडिटिंग एक्सेस देकर सुझाव प्राप्त करें और अपने Canva Doc की सटीकता सुनिश्चित करें। दस्तावेज़ तैयार होने के बाद उसे PDF के रूप में डाउनलोड करें, अनुवाद(नए टैब या विंडो में खुलता है) करें, वर्ड डॉक्यूमेंट को पीडीएफ(नए टैब या विंडो में खुलता है) में बदलें, प्रेज़ेंटेशन या रिपोर्ट(नए टैब या विंडो में खुलता है) के रूप में कन्वर्ट करें। आप चाहें तो इसे ब्रांडेड URL के रूप में ऑनलाइन शेयर भी कर सकते हैं, ताकि लोग इसे वेबसाइट की तरह स्क्रॉल करके देख सकें।

दस्तावेज़ कैसे बनाएं । Documents kaise banaye

Documents kaise banaye

Ek hi jagah har tarah ke documents banaye

Canva Docs से बिजनेस प्रपोज़ल, रिसर्च थीसिस, क्रिएटिव ब्रीफ, लेटरहेड(नए टैब या विंडो में खुलता है) और सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी से लेकर लेसन प्लान(नए टैब या विंडो में खुलता है), गोल ट्रैकर और पढ़ने की सूचियाँ(नए टैब या विंडो में खुलता है) तक, हर तरह के दस्तावेज़ बनाए जा सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर AI लेटर जेनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से प्रोफेशनल पत्र जल्दी तैयार करें। चाहे जो भी दस्तावेज़ बनाना हो, Canva Docs के बाद आपको किसी और डॉक्यूमेंट मेकर की ज़रूरत नहीं पड़ती।

हमारे किसी भी टेम्पलेट को चुनें और ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर, मैजिक शॉर्टकट्स और टेक्स्ट फाइंड एंड रिप्लेस टूल की मदद से उसे फ्री में कस्टमाइज़ करें। अपने फॉन्ट, लोगो और दूसरी ब्रांड फ़ाइलें ब्रांड किट(नए टैब या विंडो में खुलता है) में अपलोड करें, ताकि दस्तावेज़ एडिट करते समय सभी ब्रांड एलिमेंट्स एक क्लिक पर मिलें और हर दस्तावेज़ में एक जैसी ब्रांड पहचान बनी रहे। QR कोड(नए टैब या विंडो में खुलता है), बिटमोजी, कस्टम सिग्नेचर(नए टैब या विंडो में खुलता है) या GIF(नए टैब या विंडो में खुलता है) जोड़ना हो तो एडिटर छोड़ने की ज़रूरत नहीं, डैशबोर्ड से ही हमारे सभी बिल्ट-इन ऐप्स का उपयोग करें। दस्तावेज़ बनाने के लिए जो कुछ भी चाहिए, सब कुछ एक ही जगह मिलता है।

दस्तावेज़ में विज़ुअल्स जोड़ें और असर छोड़ें

Canva Docs और हमारे फ्री डॉक्यूमेंट मेकर के साथ दस्तावेज़ को आकर्षक और दिलचस्प बनाना आसान है (documents kaise banate hain), चाहे डिज़ाइन का कोई अनुभव हो या न हो। हमारे आसान डॉक्यूमेंट क्रिएशन फीचर्स और टूल्स की मदद से आप ऐसे प्रोफेशनल दस्तावेज़ बना सकते हैं जो सहयोगियों का ध्यान खींचे और क्लाइंट्स पर अच्छा प्रभाव छोड़े।

दस्तावेज़ में जान डालने के लिए डिज़ाइन ब्लॉक्स जोड़ें; ये Canva के कस्टमाइज़ेबल टाइटल और डेकोरेटिव बैनर हैं जिन्हें दस्तावेज़ की शुरुआत में या बीच में जोड़ा जा सकता है। दस्तावेज़ को ज़्यादा शब्दों से न भरें। कुछ ही मिनटों में चेकलिस्ट, कॉन्सेप्ट मैप, डेटा टेबल, पाई चार्ट(नए टैब या विंडो में खुलता है) और अन्य विज़ुअल एलिमेंट्स जोड़ें। डेटा को एक दिलचस्प कहानी में बदलना चाहते हैं? Canva पर Flourish(नए टैब या विंडो में खुलता है) ऐप से अपने दस्तावेज़ में सुंदर इन्फोग्राफिक्स एम्बेड करें और डेटा को जीवंत बनाएं। डैशबोर्ड में उपलब्ध डिज़ाइन इनसाइट्स के ज़रिए यह भी जानें कि लोग आपके Doc के साथ कैसे इंटरैक्ट कर रहे हैं।

हर दस्तावेज़ को AI से और प्रोफेशनल बनाएं

बिजनेस मेमो, इवेंट प्रपोज़ल, रिज्यूमे(नए टैब या विंडो में खुलता है) या कवर लेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए सही शब्द या वाक्य नहीं मिल रहे? Canva Docs में मौजूद OpenAI द्वारा संचालित AI लेखन टूल मैजिक राइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) आपकी मदद के लिए तैयार है। बस अपना प्रॉम्प्ट लिखें और मैजिक राइट को अपना कमाल दिखाने दें। यह आपके लिए आइडिया और पहला ड्राफ़्ट तैयार कर देता है। बाकी बचा काम बस उसे अपनी ज़रूरत के अनुसार परखना और सुधारना है। और अगर आप अपना खुद का लिखा हुआ कंटेंट इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे हमारे ग्रामर चेक टूल(नए टैब या विंडो में खुलता है) से जाँचें और व्याकरण संबंधी गलतियों को आसानी से ठीक करें। राइटर्स ब्लॉक से जूझने में लगने वाले घंटों को बचाएँ और अपने प्रोजेक्ट, दस्तावेज़ या नौकरी के आवेदन पर ध्यान बनाए रखें।

दस्तावेज़ बनाएं, शेयर करें और साथ मिलकर एडिट करें

Canva के टीम फीचर्स की मदद से दूसरों के साथ डॉक्यूमेंट बनाना आसान और इंटरैक्टिव हो जाता है, जो बिजनेस और संगठनों के लिए बेहद उपयोगी है। बस अपनी टीम को इनवाइट करें, उनका एक्सेस चुनें और कुछ ही मिनटों में साथ मिलकर काम शुरू करें। अगर टीम के किसी सदस्य का Canva अकाउंट नहीं है, तो कोई बात नहीं, वे बिना अकाउंट के भी डॉक पर काम कर सकते हैं। अगर आप अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ काम कर रहे हैं, तो Canva के डॉक्यूमेंट ट्रांसलेटर टूल से अपनी फ़ाइलें टीम के सदस्यों की भाषा में अनुवाद करें ताकि हर कोई एक ही जानकारी समझ सके और बेहतर तरीके से योगदान दे सके। आप सभी एक ही दस्तावेज़ पर साथ काम कर सकते हैं, एक-दूसरे को टैग कर सकते हैं, टास्क असाइन कर सकते हैं, कमेंट छोड़ सकते हैं और एक ही डैशबोर्ड में अप्रूवल पूरा कर सकते हैं, वह भी रियल-टाइम में (dastavej kaise banaye)। काम पूरा होने के बाद, अपने दस्तावेज़ को PDF(नए टैब या विंडो में खुलता है) के रूप में डाउनलोड करें या ऑनलाइन शेयर करें। PDF दस्तावेज़ों को प्रिंट करने और सुरक्षित तरीके से शेयर करने के लिए सबसे बेहतरीन फॉर्मेट्स में से एक है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Canva के फ्री डॉक्यूमेंट एडिटर से दस्तावेज़ बनाना और एडिट करना बेहद आसान है। अपनी ज़रूरत के अनुसार फॉर्मेट या टेम्पलेट चुनें, ब्रांड फ़ाइल अपलोड करें और अपना टेक्स्ट कंटेंट डॉक्यूमेंट में पेस्ट करें।

अगर आपकी KPI रिपोर्ट या स्ट्रैटेजी प्लान में डेटा विज़ुअलाइज़ेशन की ज़रूरत है, तो Canva डैशबोर्ड में Flourish ऐप से चार्ट, मैप और इन्फोग्राफिक्स बनाकर सीधे अपने दस्तावेज़ में एम्बेड करें।

अपने दस्तावेज़ में QR कोड जोड़ने के लिए, एडिटर के बाईं ओर मौजूद मेन्यू में नीचे स्क्रॉल करें और ऐप्स पर क्लिक करें। सर्च बार में "QR कोड" टाइप करें और ऐप पर क्लिक करें। जो URL आप QR कोड से लिंक करना चाहते हैं उसे पेस्ट करें, अपने आइकॉन का लुक कस्टमाइज़ करें और कोड जनरेट करें पर क्लिक करें। इसके बाद QR कोड को सीधे अपने दस्तावेज़ में जोड़ सकते हैं।

दस्तावेज़ों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए थोड़ी तैयारी ज़रूरी है। ऐसी क्लाउड स्टोरेज सर्विस चुनें जिसमें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जैसे एक्स्ट्रा सिक्योरिटी फीचर्स हों और जिसे आप अलग-अलग डिवाइस से आसानी से एक्सेस कर सकें।

इसके अलावा, 3-2-1 बैकअप स्ट्रैटेजी भी अपना सकते हैं, यानी अपने डेटा की तीन कॉपी रखें: दो अलग-अलग डिवाइस पर और एक ऑनलाइन बैकअप सॉल्यूशन पर।

अगर आप Canva पर दस्तावेज़ बनाते और सेव करते हैं, तो आपका डेटा सुरक्षित रहता है। Canva GDPR की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ज़रूरी टूल्स और प्रक्रियाएं अपनाता है। अधिक जानकारी के लिए Canva ट्रस्ट सेंटर पर जाएं।

अगर आप किसी फोटो को PDF डॉक्यूमेंट में बदलना चाहते हैं, तो Canva के JPG to PDF कन्वर्टर का इस्तेमाल करें। बस अपनी JPG फोटो अपलोड करें और उसे तुरंत PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें।

अगर आप फोटो को किसी दस्तावेज़ में जोड़ना चाहते हैं, तो Canva Docs में अपना दस्तावेज़ खोलें, एडिटर में फोटो अपलोड करें और उसे सीधे डॉक्यूमेंट में जोड़ें। काम पूरा होने के बाद दस्तावेज़ को PDF के रूप में डाउनलोड करें।

Canva के साथ किसी भी दस्तावेज़ को PDF में बदलना बेहद आसान है। अपना दस्तावेज़ Canva Docs में अपलोड करें और ज़रूरत के हिसाब से कस्टमाइज़ करें, जैसे फॉन्ट बदलना, तारीख जोड़ना, सिग्नेचर लगाना या कोई भी जानकारी एडिट करना।

जब दस्तावेज़ तैयार हो जाए, शेयर करें > डाउनलोड करें पर क्लिक करें और PDF फॉर्मेट चुनें। आपका दस्तावेज़ कुछ ही सेकंड में PDF के रूप में डाउनलोड हो जाता है।

PDF फॉर्मेट में सेव करना आपके दस्तावेज़ को ज़्यादा सुरक्षित और प्रोफेशनल बनाता है। PDF में पासवर्ड प्रोटेक्शन लगाया जा सकता है, और यह प्रिंट करने के लिए भी सबसे बेहतरीन फॉर्मेट है क्योंकि इसमें लेआउट और फॉन्ट हर डिवाइस पर एक जैसे दिखते हैं।

Canva को फ्री में दस्तावेज़ बनाने के लिए सबसे बेहतरीन ऐप्स में से एक माना जाता है और यह लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। Canva के फ्री डॉक्यूमेंट मेकर में आपको प्रोफेशनल टेम्पलेट्स, आसान एडिटिंग टूल्स, AI की मदद और मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर काम करने की सुविधा मिलती है।

सैकड़ों रेडी-मेड टेम्पलेट्स में से अपनी पसंद का डिज़ाइन चुनें, लेटरहेड और बॉर्डर जोड़ें, मैजिक राइट की मदद से कंटेंट तैयार करें, टीम के साथ रियल-टाइम में सहयोग करें और अपने दस्तावेज़ को PDF या अन्य फॉर्मेट्स में डाउनलोड करें।

Canva पर बिजनेस रिपोर्ट, इनवॉइस, रिज़्यूमे, कवर लेटर, कॉलेज असाइनमेंट और कई अन्य तरह के ऑफिशियल दस्तावेज़ आसानी से बनाए जा सकते हैं।

Canva मोबाइल ऐप में भी वही सुविधाएँ उपलब्ध हैं जो आपको डेस्कटॉप पर मिलती हैं। Canva ऐप खोलें और टेम्पलेट्स सेक्शन में जाकर "Doc/डॉक्यूमेंट" खोजें। अपनी पसंद का टेम्पलेट चुनें या खाली दस्तावेज़ से शुरुआत करें।

इसके बाद टेक्स्ट, फोटो, चार्ट और अन्य डिज़ाइन एलिमेंट्स जोड़ें, मैजिक राइट की मदद से कंटेंट तैयार करें और अपने दस्तावेज़ को मोबाइल से ही एडिट करें। काम पूरा होने पर दस्तावेज़ को PDF के रूप में डाउनलोड करें, ऑनलाइन शेयर करें या टीम के साथ रियल-टाइम में सहयोग करें।

और दस्तावेज़ रिसोर्स एक्सप्लोर करें


और डिज़ाइन


टेम्प्लेट ब्राउज़ करें

सभी डॉक्यूमेंट टेम्प्लेट्स देखें