

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर
3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स
AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें
दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ
ऐसे लैंडिंग पेज बनाएं जो आपके लक्ष्य हासिल करने में मदद करें। Canva के फ्री वेबसाइट लैंडिंग पेज मेकर से अपने ब्रांड और जरूरतों के अनुसार कस्टम वेब पेज डिजाइन करें। बिना किसी कोडिंग के आसान तरीके से प्रोफेशनल पेज बनाएं, चाहे अपने बिज़नेस को प्रमोट करना हो, पोर्टफोलियो दिखाना हो, आर्ट या प्रोजेक्ट शेयर करना हो, या न्यूज़लेटर के लिए ईमेल इकट्ठा करना हो।

हमारे फ्री ऑनलाइन लैंडिंग पेज मेकर के साथ अपनी जरूरत के अनुसार कस्टम पेज बनाएं, चाहे आपका ब्रांड, कैंपेन या काम कोई भी हो। अपने प्रोडक्ट के लिए आकर्षक सेल्स पेज बनाएं, किसी नए ऑफर या लॉन्च के लिए प्रमोशनल पेज तैयार करें, इवेंट रजिस्ट्रेशन के लिए साइन-अप पेज बनाएं, या किसी सर्विस के लिए लीड जनरेशन पेज डिज़ाइन करें। आप चाहें तो नए सिरे से शुरू करें या हमारे कस्टमाइज़ किए जा सकने वाले टेम्पलेट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) को एडिट करके अपना पेज जल्दी तैयार करें।
Canva के आसान एडिटिंग टूल्स के साथ अपने ब्रांड का लोगो(नए टैब या विंडो में खुलता है), फ़ॉन्ट और रंग ड्रैग और ड्रॉप करके पेज को पर्सनलाइज़ करें। इलस्ट्रेशन, वेक्टर और स्टॉक फ़ोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है) जोड़कर डिज़ाइन को और आकर्षक बनाएं। तैयार होने के बाद, अपने लैंडिंग पेज का लिंक शेयर करें ताकि यूज़र्स सीधे उस पर जाकर आपकी जानकारी देख सकें, साइन अप कर सकें या एक्शन ले सकें।
चाहे आप एक छोटे बिज़नेस ओनर हों, स्टार्टअप चला रहे हों या किसी कैंपेन के लिए जल्दी लैंडिंग पेज बनाना चाहते हों, Canva का लैंडिंग पेज मेकर आपके लिए आसान समाधान है। यहाँ आपको कोडिंग या डिज़ाइन एक्सपर्ट होने की ज़रूरत नहीं है। ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर से एलिमेंट्स जोड़ें, टेक्स्ट एडिट करें और कुछ ही समय में अपना पेज तैयार करें। मैजिक राइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से आप अपने पेज के लिए कंटेंट भी आसानी से लिख सकते हैं। प्रोडक्ट दिखाने के लिए AI इमेज जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से विज़ुअल्स बनाएं, या फोटो से वीडियो फीचर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से छोटे मोशन ऐड तैयार करें। अपने लैंडिंग पेज को सीधे Canva से पब्लिश करें, अलग से होस्टिंग ढूँढने की ज़रूरत नहीं। आप Canva के फ्री डोमेन(नए टैब या विंडो में खुलता है) का उपयोग कर सकते हैं, डोमेन नेम जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से नाम ढूँढ सकते हैं या अपना कस्टम डोमेन खरीद सकते हैं। ट्रांसलेट फीचर की मदद से आप अपने पेज को अलग-अलग भाषाओं में भी तैयार कर सकते हैं, जिससे आप भारत के अलग-अलग क्षेत्रों तक आसानी से पहुँच सकते हैं।
पहुँच और सहभागिता से आगे बढ़ें और अपने मार्केटिंग प्रयासों को कन्वर्ज़न में बदलें। जब आप लैंडिंग पेज बनाते हैं, तो आप अपने ग्राहकों को अपने ब्रांड के बारे में और जानने के लिए आमंत्रित करते हैं और उन्हें एक्शन लेने के लिए प्रेरित करते हैं। अपने ऑनलाइन स्टोर की बिक्री बढ़ाएँ, ब्लॉग से ट्रैफ़िक लाएँ, और यूज़र्स को न्यूज़लेटर के लिए साइन अप करने या फ़ाइल डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित करें। उदाहरण के लिए, आप किसी त्योहारी ऑफर के लिए सेल्स पेज बना सकते हैं, शादी की वेबसाइट, कोचिंग क्लास के लिए एडमिशन पेज तैयार कर सकते हैं, या फ्री ई-बुक के लिए डाउनलोड पेज बना सकते हैं। आप शुरुआत से लैंडिंग पेज बना सकते हैं या रेडीमेड टेम्पलेट्स को अपनी ज़रूरत के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं। Canva में हर इंडस्ट्री के लिए डिज़ाइन उपलब्ध हैं, टेक स्टार्टअप्स, लोकल दुकानों, फ्रीलांसर पोर्टफोलियो या एजुकेशन प्लेटफॉर्म्स के लिए। बेहतर कन्वर्ज़न के लिए अपने पेज में प्रोडक्ट की फोटो, डाउनलोड लिंक या फॉर्म, और एक मजबूत कॉल-टू-एक्शन ज़रूर जोड़ें।
प्रचार सामग्री बनाते समय ऑन-ब्रांड रहना ज़रूरी है। हर टचपॉइंट पर एक जैसा अनुभव दें, चाहे वह प्रिंट विज्ञापन(नए टैब या विंडो में खुलता है) हो या डिजिटल कंटेंट। Canva के लैंडिंग पेज बिल्डर से अपने फ्लायर्स, पोस्टर्स और वेबसाइट पेजों में एक जैसी ब्रांडिंग बनाए रखें। आप अपने लैंडिंग पेज में अपनी शैली और पहचान भी जोड़ सकते हैं। Canva के ऑल-इन-वन डैशबोर्ड से पहले से इस्तेमाल किए गए ग्राफ़िक एलिमेंट्स खोजें। स्टॉक इमेज, वीडियो और AI वेक्टर जनरेटर की मदद से अपने पेज को और बेहतर बनाएं, ताकि यूज़र्स आसानी से नेविगेट कर सकें। आप अपने ब्रांड के लिए अलग-अलग मौकों के लिए पेज बना सकते हैं, जैसे दिवाली(नए टैब या विंडो में खुलता है) सेल, शादी के निमंत्रण(नए टैब या विंडो में खुलता है) पेज, रेस्टोरेंट मेन्यू पेज, या किसी लोकल सर्विस के लिए बुकिंग पेज। स्टाइल गाइड का उपयोग करके अपने सभी ब्रांड मटीरियल को एक जैसा रखें और अपने ब्रांड को मजबूत बनाएं। Canva के साथ यह सब करना आसान है, बिना किसी अनुभव के भी कोई भी कुछ ही मिनटों में प्रोफेशनल लैंडिंग पेज बना सकता है, ताकि आप जल्दी से अपना आइडिया लाइव कर सकें और अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें।