Canva होम
  1. व्हाट्सएप स्टीकर बनाएँ

फ्री व्हाट्सएप स्टीकर मेकर | Online Whatsapp Sticker Banaye

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स

डिज़ाइन और काम से जुड़े हमारे ऐप्लिकेशन आज़माएँ

डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें

Canva के व्हाट्सएप स्टीकर मेकर से अपनी बातचीत को और भी मज़ेदार, क्रिएटिव और पर्सनल बनाएं। अब आप व्हारसप्प स्टीकर में सिर्फ़ टेक्स्ट तक सीमित नहीं हैं - अपने अंदाज़ में बोलने के लिए कस्टम स्टीकर बनाएं (WhatsApp sticker kaise banaye)। Canva के ऑनलाइन एडिटर में साइन आप करके, खाता बनाकर आप आसानी से अपना व्हाट्सप स्टीकर डिज़ाइन करना शुरू कर सकते हैं। चाहे किसी दोस्त के लिए मज़ेदार फेस स्टीकर बनाना हो, कोई इंसाइड जोक को रूप देना हो, या त्योहारों और खास मौकों के लिए स्पेशल स्टीकर पैक तैयार करना हो - Canva के साथ सब कुछ संभव है। अपने विचारों और भावनाओं को शब्दों से आगे जाकर दर्शाने वाले स्टीकर अब बनाएं तेज़, आसान और दिलचस्प तरीक़े से।

WhatsApp Stickers Lead

अपने ग्रुप चैट्स में कस्टम व्हाट्सएप स्टीकर शेयर करें

अपने क्रिएटिव व्हाट्सएप स्टीकर से हर बातचीत को बनाएं पर्सनल और मज़ेदार। Canva की मदद से आप ऐसे स्टीकर डिज़ाइन कर सकते हैं जो सिर्फ़ इमोजी नहीं, बल्कि आपके रिश्तों की झलक हों। रोज़मर्रा की बातचीत में जबरदस्त जोक्स, रिएक्शंस (reactions) या प्यारे इमोशन्स को रंगीन और अनोखे व्हाट्सएप स्टीकर में बदलना अब बहुत आसान है। ऐप में पहले से मौजूद स्टिकर्स की जगह ऐसे व्हाट्सएप स्टीकर बनाएं जो आपके ग्रुप के अंदरूनी मज़ाक, किसी दोस्त के मज़ेदार हाव-भाव या खास पलों को दर्शाएं। Canva का आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप डैशबोर्ड और ढेरों ग्राफिक एलिमेंट्स आपको पूरी आज़ादी देते हैं कि आप हर मूड, हर पल के लिए एकदम अपना स्टीकर पैक तैयार करें - जिसे देखकर आपके दोस्तो को भी लगे, “ये तो सिर्फ़ हमारे लिए बना है”!

व्हाट्सएप स्टीकर कैसे बनाएं? | WhatsApp sticker kaise banaye

How to make WhatsApp stickers

हर व्हाट्सएप स्टीकर से अपने जवाब को बनाएं मज़ेदार

Canva के व्हाट्सएप स्टीकर मेकर से क्यूट, मज़ेदार और इमोशनल प्रतिक्रियाओं वाले व्हाट्सएप स्टीकर का पूरा सेट तैयार करें। अपनी बेस्ट कैंडिड फोटोज़ या दिलचस्प पलों को व्हाट्सएप स्टीकर में बदलें, जो आपके ग्रुप की पहचान बनें। Canva आपको प्रेरणादायक टेम्प्लेट्स देता है जिनसे आप अपने हाव-भाव, मज़ाकिया स्टाइल या रोमांटिक एक्सप्रेशन को भी व्हाट्सएप स्टीकर में ढाल सकते हैं। एक व्हाट्सएप स्टीकर बनाएं या पूरा पैक डिज़ाइन करें - हर स्टीकर को अपना अनोखा टच देना बेहद आसान है।

Apne mood ke hisab se perfect WhatsApp sticker bnaye

व्हाट्सएप स्टीकर सिर्फ़ चैट डेकोरेशन नहीं, वो आपकी फीलिंग्स का एक्सटेंशन होते हैं। दोस्त की जीत पर खुशी जतानी हो, किसी खास पल को लेकर उत्साहित हों, या अपने पार्टनर को एक क्यूट, प्यार भरा व्हाट्सएप स्टीकर (romantic WhatsApp banaye) भेजना हो - Canva के फिल्टर और इफेक्ट्स से हर मूड को बखूबी दिखा सकते हैं। फोटो का साइज बदलें, ब्राइटनेस सुधारें, रंगों को एडजस्ट करें और Canva Pro में बैकग्राउंड हटाकर(नए टैब या विंडो में खुलता है) सिर्फ़ चेहरे के हाव-भाव को हाइलाइट करें।

डायलॉग, डूडल और दिल से जुड़े शब्द जोड़ें

सिर्फ चेहरा ही नहीं, Canva में आप स्टीकर को और भी खास बना सकते हैं - जैसे दिलचस्प बैकग्राउंड, फ्रेम(नए टैब या विंडो में खुलता है), इलस्ट्रेशन और डूडल जोड़कर। आप अपने ग्रुप के अंदरूनी मज़ाक, अपने पार्टनर के लिए प्यारे मैसेज या रोमांटिक डायलॉग भी स्पीच बबल में डाल सकते हैं। Canva की लाइब्रेरी में हर भाव के लिए व्हाट्सएप स्टीकर है - "हाँ" से लेकर "LOL" तक, और हर रोमांटिक पल को बयां करने का तरीका भी।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हाँ, आप सभी फ्री एलिमेंट्स का उपयोग कर सकते हैं - चाहे वो स्टीकर डिज़ाइन का हिस्सा हों या अकेले डाउनलोड किए जाएं। पेड एलिमेंट्स का उपयोग नहीं किया जा सकता, क्योंकि वे स्टीकर उपयोग के लिए लाइसेंस में शामिल नहीं हैं।

अगर आपने Canva की लाइब्रेरी से एलिमेंट लिए हैं तो उन्हें बेचना या दोबारा बांटना नियमों के अनुसार नहीं है। लेकिन यदि आपने खुद का कंटेंट (जैसे खुद बनाए चित्र या फोटो) अपलोड किया है, तो आप उन्हें जैसे चाहें वैसे उपयोग कर सकते हैं।

512 × 512 पिक्सेल — यही सबसे उपयुक्त साइज़ है। Canva का खाली डिज़ाइन पृष्ठ पहले से इसी साइज़ में सेट होता है। अगर आपने कोई छोटा या बड़ा एलिमेंट जोड़ा है तो आप उसे आसानी से आकार बदलकर फिट कर सकते हैं।

हमारे व्हाट्सएप स्टिकर मेकर से अपने पर्सनलाइज़ रोमांटिक स्टीकर जैसे डिज़ाइन तैयार रखें। अपने स्टिकर्स PNG फ़ॉर्मेट में डाउनलोड करें, आदर्श रूप से ट्रांसपैरेंट बैकग्राउंड में। पर्सनलाइज़ उपयोग के लिए अपने डाउनलोड को स्टिकर पैक में इकट्ठा करें और Google Play या App Store से WhatsApp स्टिकर ऐप के माध्यम से अपलोड करें। WhatsApp में जुड़ जाने के बाद, कोई मौजूदा बातचीत बनाएँ या खोलें और स्टिकर आइकन पर टैप करके अपने कस्टम स्टिकर्स को अपनी बातचीत के लिए डाउनलोड करें और उनका उपयोग करें।