Canva होम
  1. फेसबुक स्टोरी बनाएँ

फ्री फेसबुक स्टोरी मेकर | Facebook Story Banaye

पीच भूरा गुड मॉर्निंग ऐनिमेटेड वॉट्सऐप स्टेटस डेली पॉज़िटिविटी और ग्रीटिंग फ्लोरल स्टाइल में

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए 1 मिलियन से ज़्यादा टेम्प्लेट्स

AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें

डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें

Facebook स्टोरी आपकी बात को जल्दी, क्रिएटिव और आकर्षक अंदाज़ में लोगों तक पहुंचाने का आसान तरीका है। चाहे आपके दिन का कोई खास पल हो, त्योहार की बधाई देनी हो, जन्मदिन की शुभकामनाएं शेयर करनी हों या बिज़नेस की नई सेल का ऐलान करना हो, फेसबुक स्टोरी हर मौके पर काम आती है।

फ्री फेसबुक स्टोरी मेकर

फ्री टेम्पलेट्स से बनाएं शानदार फेसबुक स्टोरी

चाहे आप दोस्तों के लिए पोस्ट कर रहे हों या फॉलोअर्स के लिए, फेसबुक स्टोरी आपकी फोटो और वीडियो शेयर करने का बेहतरीन तरीका है। Canva के फ्री फेसबुक स्टोरी मेकर से मिनटों में शानदार स्टोरी बनाएं। अपनी खुद की फोटो अपलोड करें या हमारी फ्री स्टॉक फोटो और वीडियो का इस्तेमाल करें और हर बार ऐसी स्टोरी शेयर करें जो यादगार रहे।

त्योहार की ग्रीटिंग्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) बनानी हों, कोट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) शेयर करने हों या किसी खास ऐलान के लिए स्टोरी तैयार करनी हो, हमारे डिज़ाइनर्स ने हर मौके और मूड के लिए टेम्पलेट्स बनाए हैं। साथ ही, Canva के ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल्स और मीडिया लाइब्रेरी से हर टेम्पलेट को अपने हिसाब से कस्टमाइज़ करना बेहद आसान है।

फेसबुक पर स्टोरी कैसे बनाएं । Facebook story kaise banaye

फ्री फेसबुक स्टोरी मेकर

मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति

मैजिक स्टूडियो™ आपके और आपकी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ AI-संचालित उपकरणों को एक साथ लाता है ताकि आप अधिक आसानी, गति और रचनात्मकता के साथ डिजाइन कर सकें।

सूची की शुरुआत: मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति
सूची का अंत: मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति

कुछ ही क्लिक में फेसबुक स्टोरी डिज़ाइन कस्टमाइज़ करें

  1. फोटो बदलें: अपनी फोटो अपलोड करें या लाखों स्टॉक फोटो, ग्राफिक्स और इलस्ट्रेशन में से चुनें।
  2. फॉन्ट बदलें: 130 से ज़्यादा फ्रेश फॉन्ट में से पसंदीदा चुनें और अपनी फोटो में टेक्स्ट जोड़ें(नए टैब या विंडो में खुलता है)
  3. बैकग्राउंड बदलें: लाइब्रेरी से बैकग्राउंड चुनें या अपनी फोटो इस्तेमाल करें।
  4. रंग बदलें: टेक्स्ट बॉक्स और टेक्स्ट का रंग बदलें और डिज़ाइन में नई जान डालें।

Professional templates chune ya khud se apni Facebook story banaye

सोशल मीडिया का शौक है, पर डिज़ाइन करने में उतना कॉन्फिडेंस नहीं? चिंता की कोई बात नहीं। Canva के साथ स्क्रैच से डिज़ाइन बनाने की ज़रूरत नहीं। छोटे बिज़नेस, इवेंट ऑर्गनाइज़र से लेकर पर्सनल यूज़र्स तक, सभी के लिए हर मौके और हर मूड के सैकड़ों ट्रेंडिंग टेम्पलेट्स मिलते हैं। चाहे दिवाली(नए टैब या विंडो में खुलता है) की शुभकामनाएं शेयर करनी हों, मोटिवेशनल(नए टैब या विंडो में खुलता है) कोट पोस्ट करना हो या फोटो शायरी(नए टैब या विंडो में खुलता है) वाली स्टोरी बनानी हो, हमारे डिज़ाइनर्स ने सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले फॉर्मेट पहले से तैयार किए हैं।

और अगर खुद से डिज़ाइन बनाना हो, तो Canva के एलिमेंट्स, फोटो, आइकन्स, शेप्स और टेक्स्ट टूल्स की मदद से बिल्कुल अपना डिज़ाइन तैयार करें। आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर और स्मार्ट डिज़ाइन टूल्स की मदद से हर बार शानदार स्टोरी बनाना बेहद आसान हो जाता है।

Canva की मीडिया लाइब्रेरी और AI टूल्स से बनाएं आकर्षक फेसबुक स्टोरी

सोशल मीडिया एक विज़ुअल प्लेटफॉर्म है, इसलिए स्टोरी के लिए आकर्षक फोटो का इस्तेमाल ज़रूरी है। Canva पर लाखों फोटो और इलस्ट्रेशन की मीडिया लाइब्रेरी मिलती है, जिनसे आप अपनी स्टोरी को बेहतरीन बना सकते हैं। सर्च बार में कीवर्ड टाइप करें या एलिमेंट्स टैब में थीम के हिसाब से फोटो खोजें। यहां ढेरों फ्री फोटो उपलब्ध हैं और प्रीमियम फोटो भी एक बार के इस्तेमाल के लिए बेहद किफायती हैं।

इतना ही नहीं, Canva के AI टूल्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) से अपनी फोटो को मनचाहा रूप दें। फोटो क्वालिटी एन्हांसर से धुंधली या कम रोशनी में खींची गई फोटो को शार्प और क्लियर करें। AI फोटो एडिटिंग(नए टैब या विंडो में खुलता है) से बैकग्राउंड हटाएं(नए टैब या विंडो में खुलता है), रंग सुधारें या नए एलिमेंट्स जोड़ें। और अगर बिल्कुल नई विज़ुअल चाहिए, तो AI फोटो जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) और AI वीडियो जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से अपने आइडिया को फोटो या वीडियो में बदलें।

फेसबुक पर स्टोरी पोस्ट करने से पहले करें प्लानिंग

Facebook स्टोरी सिर्फ 24 घंटे तक दिखाई देती है और एक बार अपलोड करने के बाद उसका क्रम बदला नहीं जा सकता। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी स्टोरी पहले से प्लान करें, फोटो तैयार रखें और Canva के वीडियो एडिटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से वीडियो एडिट कर लें। एनिवर्सरी वीडियो(नए टैब या विंडो में खुलता है) स्टोरी बनानी हो या किसी प्रोडक्ट लॉन्च की तैयारी करनी हो, पहले से डिज़ाइन तैयार होने पर सही समय पर स्टोरी शेयर करना आसान हो जाता है। आप चाहें तो सारी स्टोरी एक साथ शेयर करें या दिन भर में धीरे-धीरे पोस्ट करें। डिज़ाइन तैयार होने के बाद AI म्यूज़िक जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से मूड के हिसाब से संगीत जोड़ें और वीडियो क्वालिटी एन्हांसर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से वीडियो को और भी शार्प और क्लियर बनाएं।

Kahin bhi kaisi bhi Facebook story banaye aur share kare

Facebook स्टोरी कंप्यूटर पर भी बनाई जा सकती है, लेकिन Canva के iOS और Android ऐप से चलते-फिरते डिज़ाइन बनाना और भी आसान हो जाता है। App Store और Google Play से फ्री डाउनलोड करें। ऐप से स्टोरी बनाएं, ज़रूरत पड़े तो एडिट करें और सीधे मोबाइल से Facebook और Instagram(नए टैब या विंडो में खुलता है) पर पोस्ट करें। जब भी और जहां भी इंस्पिरेशन मिले, मिनटों में डिज़ाइन बनाएं और तुरंत शेयर करें। मैजिक रीसाइज़(नए टैब या विंडो में खुलता है) (प्रो) से Facebook स्टोरी को WhatsApp स्टेटस(नए टैब या विंडो में खुलता है) में भी बदलें और सारा सोशल मीडिया उंगलियों पर।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वॉटरमार्क उन प्रीमियम फोटो और डिज़ाइन्स पर लगाए जाते हैं जो फोटोग्राफर्स या क्रिएटर्स की प्रॉपर्टी होती हैं। Canva में अपनी Facebook स्टोरी तैयार करने के बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और डिज़ाइन को फोटो या वीडियो के रूप में एक्सपोर्ट करें। अगर आपके डिज़ाइन में कोई प्रीमियम फोटो या एलिमेंट इस्तेमाल हुआ है, तो डाउनलोड करते समय उसे खरीदने का ऑप्शन दिया जाता है। पेमेंट पूरा होते ही आपकी Facebook स्टोरी बिना वॉटरमार्क के डाउनलोड हो जाती है।

अगर आप किसी बिज़नेस या ऑर्गनाइज़ेशन के लिए सोशल मीडिया हैंडल करते हैं, तो सभी पोस्ट का एक जैसा और पहचानने लायक होना ज़रूरी है।

इसके लिए अपना लोगो अपलोड करें, ब्रांड कलर पैलेट इस्तेमाल करें और फॉन्ट में एकरूपता बनाए रखें। लोगो अपलोड करने के लिए बाईं साइडबार में अपलोड्स सेक्शन पर जाएं और "फ़ाइलें अपलोड करें" बटन पर क्लिक करें। इसके बाद अपने कंप्यूटर y mobile phone se से PNG, JPEG या SVG फाइल चुनें।

अपलोड की गई फोटो अपने आप अपलोड्स में सेव हो जाती हैं और दूसरे डिज़ाइन में भी इस्तेमाल की जा सकती हैं।

ब्रांडिंग को और आसान बनाने के लिए प्रो के ब्रांड किट फीचर का इस्तेमाल करें, जहां ब्रांड कलर, फॉन्ट्स और लोगो एक ही जगह सेव किए जा सकते हैं।

Canva में टेक्स्ट फॉर्मेटिंग के ढेर सारे ऑप्शन मिलते हैं, जिनसे आप अपनी स्टोरी के डिज़ाइन के हिसाब से टेक्स्ट को पूरी तरह कस्टमाइज़ कर सकते हैं। फॉन्ट टाइप, साइज़, रंग, बोल्ड/इटैलिक, अलाइनमेंट, स्पेसिंग और ट्रांसपेरेंसी — सब आसानी से बदला जा सकता है। टेक्स्ट को बुलेटेड या नंबर्ड लिस्ट में भी बदला जा सकता है।

ये सभी बदलाव पूरे टेक्स्ट बॉक्स पर एक साथ लागू होते हैं। किसी भी टेक्स्ट को एडिट करने के लिए उस टेक्स्ट बॉक्स को सेलेक्ट करें और ऊपर दिख रहे टेक्स्ट टूल में फॉर्मेट ऑप्शन पर क्लिक करें।

एक अच्छी फेसबुक स्टोरी वो होती है जो स्क्रॉल करते हुए रुकने पर मजबूर कर दे। इसके लिए कुछ आसान टिप्स:

  • आकर्षक विज़ुअल चुनें: दमदार बैकग्राउंड, हाई-क्वालिटी फोटो या शॉर्ट वीडियो क्लिप सबसे पहले ध्यान खींचती है।
  • टेक्स्ट छोटा और असरदार रखें: स्टोरी कुछ ही सेकंड की होती है, इसलिए संदेश सीधा और साफ होना चाहिए।
  • स्टिकर्स और इमोजी जोड़ें: Canva के स्टिकर्स और एनिमेटेड एलिमेंट्स स्टोरी में जान डाल देते हैं।
  • रंग और कंट्रास्ट का ध्यान रखें: टेक्स्ट का रंग बैकग्राउंड से अलग होना चाहिए ताकि आसानी से पढ़ा जा सके।
  • एनिमेशन इस्तेमाल करें: Canva के एनिमेट फीचर से टेक्स्ट या एलिमेंट्स में मूवमेंट जोड़ें, स्टोरी तुरंत ज़्यादा एंगेजिंग लग जाती है।

त्योहारों, इवेंट्स या किसी खास मौके के लिए Canva के रेडीमेड टेम्पलेट्स से शुरू करें, बस अपना कंटेंट डालें और शेयर करें।

Canva का मोबाइल ऐप Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है, जिससे आप कहीं से भी फेसबुक स्टोरी डिज़ाइन कर सकते हैं। ऐप खोलें, टेम्पलेट्स सेक्शन में "फेसबुक स्टोरी" टाइप करें और पसंद का टेम्पलेट चुनें। अपनी फोटो, टेक्स्ट और स्टिकर्स जोड़कर कस्टमाइज़ करें, डिज़ाइन तैयार होने पर डाउनलोड करें या सीधे Facebook पर शेयर करें। फोन से डिज़ाइन करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि गैलरी से तुरंत फोटो या वीडियो जोड़ सकते हैं और मिनटों में स्टोरी तैयार हो जाती है।

MOV, GIF, MP4, MPEG, MKV और WEBM फ़ॉर्मेट में वीडियो क्लिप्स अपलोड किए जा सकते हैं, जिनका अपलोड साइज़ ज़्यादा से ज़्यादा 1GB होना चाहिए। अगर वीडियो का बैकग्राउंड ट्रांसपैरेंट है, तो हम सुझाव देते हैं कि इसे GIF के रूप में अपलोड करें।

फ़ोटो भी अपलोड किए जा सकते हैं। अगर आपको JPEG/JPG, PNG, HEIC/HEIF या WebP इमेज अपलोड करनी हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी फ़ाइल:

  • 50MB से कम साइज़ की हो
  • 250 मिलियन पिक्सेल (चौड़ाई x लंबाई) से ज़्यादा की न हो
  • अगर WebP है, तो सिर्फ़ स्टैटिक फ़ाइलें ही सपोर्ट करती हैं

अगर SVG इमेज अपलोड की जा रही हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी फ़ाइल:

  • 3MB से कम साइज़ की हो
  • 150 से 200 पिक्सेल चौड़ी हो
  • "SVG 1.1" SVG प्रोफ़ाइल के तौर पर सेव की गई हो

मीडिया अपलोड करने से जुड़ी ज़रूरतों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यह गाइड देखें।


और डिज़ाइन


टेम्प्लेट ब्राउज़ करें

सभी Facebook स्टोरी टेम्प्लेट्स देखें