Canva होम
  1. ats-resume बनाएँ

फ्री ऑनलाइन एटीएस (ATS) रिज्यूम मेकर | ATS Friendly Resume Banaye

काला और सफ़ेद मॉडर्न एंट्री लेवल फ़्रेशर रेज़्यूमे

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए 1 मिलियन से ज़्यादा टेम्प्लेट्स

AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें

डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें

चाहे आप फ्रेशर हों या अनुभवी प्रोफ़ेशनल, Canva की मदद से आप ऐसा ATS-फ्रेंडली रिज्यूम बना सकते हैं, जिसके ATS में सही तरीके से पढ़े जाने और शॉर्टलिस्ट होने की संभावना बेहतर हो। आज के समय में नौकरी पाना पहले से ज़्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है। कई कंपनियाँ हज़ारों आवेदन छाँटने के लिए Applicant Tracking System (ATS) का इस्तेमाल करती हैं। Canva के एडिटेबल ATS रिज्यूम टेम्पलेट चुनें और बिना किसी डिज़ाइन अनुभव के भी कुछ ही मिनटों में इसे अपनी ज़रूरत के अनुसार एडिट करें और आसानी से PDF(नए टैब या विंडो में खुलता है) में डाउनलोड करें।

ATS-फ्रेंडली रिज्यूम बनाएँ

ATS-फ्रेंडली रिज्यूम बनाएँ और नौकरी पाने के अवसर बढ़ाएँ

आपका रिज्यूम सिर्फ़ जानकारी देने के लिए नहीं, बल्कि आपको ज़्यादा इंटरव्यू और नौकरी के बेहतर मौके दिलाने के लिए होना चाहिए। आकर्षक डिज़ाइन वाले कई रिज्यूम(नए टैब या विंडो में खुलता है) देखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन वे अक्सर Applicant Tracking System (ATS) की जाँच में पास नहीं हो पाते। ATS रिज्यूम क्या होता है (ATS friendly resume kya hota hai), ATS रिज्यूम ऐसा रिज्यूम होता है, जिसे यह सिस्टम आसानी से पढ़ और समझ सकता है। ATS नौकरी से जुड़े ज़रूरी कीवर्ड्स, स्किल्स और अनुभव के आधार पर रिज्यूम को जाँचता है। इसलिए ऐसा रिज्यूम बनाना ज़रूरी है, जो ATS और भर्ती करने वाले, दोनों के लिए आसानी से पढ़ा जा सके। सामान्य रिज्यूम की तुलना में ATS रिज्यूम साफ़ लेआउट, सही सेक्शन और सही कीवर्ड्स पर ज़्यादा ध्यान देता है। Canva में कई एडिटेबल ATS रिज्यूम टेम्पलेट(नए टैब या विंडो में खुलता है) मिलते हैं, जिन्हें ATS की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।

Canva के ATS रिज्यूम बिल्डर के साथ (ats resume kaise banaye) आपको फॉर्मेटिंग या डिज़ाइन की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। बस अपनी जानकारी जोड़ें, ज़रूरत के अनुसार एडिट करें और कुछ ही मिनटों में ऐसा प्रोफ़ेशनल ATS रिज्यूम तैयार करें, जिसे आप आसानी से PDF में डाउनलोड या ऑनलाइन शेयर कर सकते हैं। ATS-अनुकूल रिज्यूम बनाने से आपका रिज्यूम स्कोर (ATS resume score) बेहतर हो सकता है, जिससे सिलेक्शन की संभावना बढ़ सकती है। ऐसा ATS रिज्यूम बनाएँ (ats resume kaise banaye), जो सिर्फ़ अच्छा दिखे ही नहीं, बल्कि चयन प्रक्रिया में आपकी प्रोफाइल को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने में मदद कर सके।।

ATS-फ्रेंडली रिज्यूम कैसे बनाएँ | ATS resume kaise banaye

ATS-फ्रेंडली रिज्यूमे

ATS रिज्यूम में सही कीवर्ड्स कैसे जोड़ें

अगर चाहते हैं कि आपका रिज्यूम ATS में बेहतर प्रदर्शन करे, तो जिस नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके जॉब डिस्क्रिप्शन से जुड़े कीवर्ड्स ज़रूर शामिल करें। अपने कार्य अनुभव, स्किल्स और उपलब्धियों में इन कीवर्ड्स का इस्तेमाल स्वाभाविक तरीके से करें, ताकि आपका रिज्यूम नौकरी की ज़रूरतों से बेहतर मेल खा सके।

सिर्फ़ ज़्यादा कीवर्ड्स जोड़ने से फायदा नहीं होगा। ATS पूरे रिज्यूम को पढ़ता है, इसलिए सभी कीवर्ड्स को एक ही जगह भरने से बचें। इसलिए कीवर्ड्स को वहीं जोड़ें, जहाँ वे स्वाभाविक रूप से फिट बैठते हों। सबसे अच्छे नतीजों के लिए उन्हें प्रोफ़ेशनल समरी, कार्य अनुभव और स्किल्स जैसे ज़रूरी सेक्शन में शामिल करें। Canva के ट्रांसलेट टूल(नए टैब या विंडो में खुलता है) के साथ अपने रिज्यूम की भाषा को एक क्लिक में बदलें, ताकि वह भर्ती करने वालों की अपेक्षित भाषा और टोन से मेल खाए।

अपनी पसंद के अनुसार ATS रिज्यूम टेम्पलेट और फॉर्मेट चुनें

Canva के ATS रिज्यूम टेम्पलेट आपको ऐसा रिज्यूम बनाने में मदद करते हैं, जो ATS से आसानी से गुज़रकर भर्ती करने वाले (Hiring Manager) तक पहुँचे और आपको ज़्यादा इंटरव्यू के मौके दिला सके। Canva के ATS रिज्यूम टेम्पलेट्स में भर्ती करने वालों की अपेक्षा के अनुसार साफ़ सेक्शन, स्पष्ट हेडिंग और एक जैसा स्पेसिंग पहले से मौजूद होता है। इनमें कार्य अनुभव, स्किल्स, प्रोफ़ेशनल समरी और शिक्षा जैसे ज़रूरी सेक्शन के साथ-साथ सर्टिफ़िकेशन, अवार्ड, उपलब्धियाँ, भाषाएँ और प्रोजेक्ट्स जैसे अतिरिक्त सेक्शन भी आसानी से जोड़े जा सकते हैं। जब सही कीवर्ड्स, साफ़ लेआउट और ATS फ़ॉर्मैट साथ आते हैं, तो आपका रिज्यूम न सिर्फ़ ATS के लिए पढ़ना आसान होता है, बल्कि भर्ती करने वाले पर भी बेहतर प्रभाव छोड़ता है।

ATS रिज्यूम का फॉर्मेट

ATS रिज्यूम में क्या न करें

  • बहुत ज़्यादा चमकीले रंग या जटिल लेआउट का इस्तेमाल न करें।
  • अनावश्यक सजावटी एलिमेंट, आइकन या ग्राफ़िक्स से बचें।
  • ऐसे डिज़ाइन का इस्तेमाल न करें, जिससे ATS को रिज्यूम पढ़ने में दिक्कत हो।

इन बातों का ध्यान रखकर आप ऐसा ATS रिज्यूम बना सकते हैं, जो देखने में प्रोफ़ेशनल हो, ATS रिज्यूम चेकर (ATS Resume checker) में आपका स्कोर बढ़ा सके और भर्ती करने वालों पर भी अच्छा प्रभाव छोड़े।

मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर, किसी भी डिवाइस से मिनटों में ATS रिज्यूम तैयार करें

ATS रिज्यूम बनाने के लिए आपके पास कोई अलग टूल, रिज्यूम राइटर का अनुभव या प्रोफेशनल डिज़ाइन स्किल्स न हों, तब भी कोई बात नहीं। बस Canva में एक ATS रिज्यूम टेम्पलेट चुनें, अपनी जानकारी जोड़ें और कुछ ही मिनटों में प्रोफेशनल रिज्यूम तैयार करें। अपना नाम, संपर्क विवरण, प्रोफेशनल सारांश, नौकरी विज्ञापन में दिए गए कीवर्ड्स, अनुभव, स्किल्स, शिक्षा और LinkedIn प्रोफ़ाइल(नए टैब या विंडो में खुलता है) लिंक जैसी जानकारी जोड़ें। पहले से तैयार कंटेंट हो तो उसे सीधे कॉपी-पेस्ट करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि आपका रिज्यूमे चयन प्रक्रिया के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो।

रिज्यूम तैयार होने के बाद उसे मोबाइल (ATS friendly resume kaise banaye mobile se) या डेस्कटॉप से कभी भी एडिट करें। फिर PDF में डाउनलोड करें या ईमेल, WhatsApp(नए टैब या विंडो में खुलता है) और शेयर लिंक के जरिए तुरंत भेजें।

प्रोफ़ेशनल रिज्यूम डाउनलोड करें और हर आवेदन के लिए आसानी से एडिट करें

Canva पर अपना फ्री रिज्यूम बनाएँ और तैयार होने के बाद उसे PDF में डाउनलोड करें। एक मास्टर कॉपी सेव रखें, ताकि हर नई नौकरी के लिए पूरा रिज्यूम दोबारा बनाने की ज़रूरत न पड़े। बस जॉब डिस्क्रिप्शन के अनुसार कीवर्ड्स, स्किल्स या कुछ ज़रूरी जानकारी बदलें और तुरंत आवेदन करें।

आप अपना रिज्यूम ऑनलाइन शेयर कर सकते हैं, ईमेल(नए टैब या विंडो में खुलता है) से भेज सकते हैं और उसी डिज़ाइन में कवर लेटर भी तैयार कर सकते हैं। अगर प्रोफ़ेशनल समरी या अनुभव लिखने में मदद चाहिए, तो मैजिक राइट(नए टैब या विंडो में खुलता है)™ में एक प्रॉम्प्ट देकर पहला ड्राफ़्ट पाएँ और उसे अपनी जानकारी के अनुसार एडिट करें। पहले से बना रिज्यूम हो, तो PDF एडिटर की मदद से उसमें बदलाव करें। इस तरह आप कुछ ही मिनटों में ऐसा रिज्यूम तैयार कर सकते हैं, जो हर नौकरी के लिए आसानी से अपडेट किया जा सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ATS रिज्यूम का मुख्य ध्यान साफ़ लेआउट, सही सेक्शन और जॉब डिस्क्रिप्शन से जुड़े कीवर्ड्स पर होता है, ताकि Applicant Tracking System (ATS) उसे आसानी से पढ़ सके। वहीं, सामान्य रिज्यूम में रचनात्मक डिज़ाइन और विज़ुअल एलिमेंट्स पर ज़्यादा ध्यान दिया जा सकता है।

ATS रिज्यूम फ़ॉर्मैट ऐसा रिज्यूम होता है, जिसे Applicant Tracking System आसानी से पढ़ और समझ सके। इसमें कार्य अनुभव, शिक्षा और स्किल्स जैसे स्पष्ट सेक्शन, पढ़ने में आसान फ़ॉन्ट और नौकरी से जुड़े कीवर्ड्स शामिल होते हैं। Canva पर आप एडिट किए जा सकने वाले ATS रिज्यूम टेम्पलेट चुन सकते हैं और उन्हें PDF या DOCX में डाउनलोड कर सकते हैं।

हाँ। Canva पर कई फ्री ATS रिज्यूम टेम्पलेट उपलब्ध हैं। अपनी पसंद का टेम्पलेट चुनें, उसमें अपनी जानकारी जोड़ें और अपनी ज़रूरत के अनुसार आसानी से एडिट करें।

Canva मोबाइल ऐप से साफ़ लेआउट, पढ़ने में आसान फ़ॉन्ट और स्पष्ट हेडिंग वाला एडिटेबल ATS रिज्यूम टेम्पलेट चुनें। बहुत जटिल टेबल, कई कॉलम या ज़्यादा ग्राफ़िक्स का इस्तेमाल करने से बचें। जिस नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके जॉब डिस्क्रिप्शन से जुड़े कीवर्ड्स को स्वाभाविक तरीके से जोड़ें। अंत में रिज्यूम को PDF या DOCX फॉर्मेट में सेव करें, ताकि उसकी फ़ॉर्मैटिंग सही बनी रहे। इसे प्रिंट करें या ऑनलाइन शेयर करें।

जॉब डिस्क्रिप्शन से जुड़े सही कीवर्ड्स का इस्तेमाल करें, अपने कार्य अनुभव और स्किल्स को स्पष्ट तरीके से लिखें और ऐसा सरल ATS रिज्यूम टेम्पलेट चुनें, जिसे सिस्टम और भर्ती करने वाले—दोनों आसानी से पढ़ सकें।

Canva के ATS रिज्यूम टेम्पलेट आपको पहले से तैयार, ATS-फ्रेंडली लेआउट और सही सेक्शन देते हैं। इससे आपको फ़ॉर्मैटिंग या रिज्यूम की संरचना के बारे में अनुमान लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। बस अपनी जानकारी जोड़ें, ज़रूरत के अनुसार एडिट करें और कुछ ही मिनटों में प्रोफ़ेशनल रिज्यूम तैयार करें। इसके बाद रिज्यूम को PDF में डाउनलोड करें, ऑनलाइन शेयर करें या सीधे ईमेल के ज़रिए भेजें।

हाँ। हर नौकरी के लिए अपने रिज्यूम को थोड़ा कस्टमाइज़ करना बेहतर होता है। आपको हर बार नया रिज्यूम बनाने की ज़रूरत नहीं है। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा और ज़्यादातर स्किल्स वही रख सकते हैं। बस जिस नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके अनुसार प्रोफ़ेशनल समरी, कार्य अनुभव, मुख्य उपलब्धियाँ और जॉब डिस्क्रिप्शन से जुड़े कीवर्ड्स अपडेट करें। Canva में अपनी मास्टर रिज्यूम कॉपी सेव रखें, ताकि हर नए आवेदन के लिए कुछ ही बदलाव करके जल्दी से नया ATS-फ्रेंडली रिज्यूम तैयार कर सकें।

आज कई बड़ी कंपनियाँ हर दिन आने वाले हज़ारों रिज्यूम को छाँटने के लिए Applicant Tracking System (ATS) का इस्तेमाल करती हैं। अगर आपका रिज्यूम ATS के अनुरूप नहीं है, तो शुरुआती चरण में ही उसके छूट जाने की संभावना बढ़ सकती है। ATS नौकरी के जॉब डिस्क्रिप्शन में दिए गए कीवर्ड्स, स्किल्स और अनुभव के आधार पर रिज्यूम को पढ़ता और जाँचता है। इसलिए ऐसा रिज्यूम बनाना ज़रूरी है, जिसे सिस्टम बिना किसी परेशानी के सही तरीके से पढ़ सके। साफ़ लेआउट, पढ़ने में आसान फ़ॉन्ट और सामान्य सेक्शन हेडिंग्स आपके रिज्यूम की जानकारी को सही रूप में ATS तक पहुँचाने में मदद करती हैं। हालाँकि, ATS ही अंतिम फैसला नहीं करता। आखिरकार आपका रिज्यूम HR या भर्ती करने वाला भी पढ़ता है। इसलिए रिज्यूम ऐसा होना चाहिए, जो ATS के लिए पढ़ना आसान हो और साथ ही प्रोफ़ेशनल, साफ़-सुथरा और आकर्षक भी दिखे।

और रिज्यूम फीचर एक्स्प्लोर करें


अन्य डिज़ाइन


सभी ATS रिज्यूम टेम्पलेट देखें

सभी ATS फ्रेंडली रिज्यूम टेम्पलेट्स देखें