Canva होम
  1. सर्टिफिकेट बनाएँ

फ्री ऑनलाइन सर्टिफिकेट मेकर । Online Certificate Banaye

हरा और गुलाबी मज़ेदार प्रशंसा का प्रमाण पत्र

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स

किसी भी डिवाइस से डिज़ाइन बनाएँ

दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ

चाहे कोई भी अवसर या कारण हो, Canva के फ्री ऑनलाइन सर्टिफिकेट मेकर से ऐसा सर्टिफिकेट या प्रमाण पत्र डिज़ाइन करें जिसे पाने वाले हमेशा याद रखें। स्पोर्ट्स डे या ड्रॉइंग कम्पटीशन के लिए मज़ेदार और रंगीन सर्टिफिकेट हो या सम्मान प्रशस्ति पत्र के लिए प्रोफेशनल डिज़ाइन, हर जरूरत के लिए आपको सही टेम्पलेट और डिजाइन एलिमेंट्स मिलेंगे। अपने सर्टिफिकेट को आसानी से कस्टमाइज़ करें और उसे डिजिटल रूप से शेयर करें या प्रिंट के लिए तैयार करें। Canva के साथ यह सब एक ही जगह पर संभव है।

सर्टिफिकेट कैसे बनाएं

Aisa certificate banaen jo har achievement ko special bana de

लोगों को उनकी मेहनत और उपलब्धियों के लिए वह पहचान दें जिसके वे हकदार हैं, एक प्रोफेशनल और खूबसूरती से डिज़ाइन किए गए सर्टिफिकेट या प्रमाण पत्र के साथ। चाहे आप किसी एम्प्लॉई को उनकी वफादारी और सेवा के लिए सम्मानित कर रहे हों, अनुभव प्रमाण पत्र (experience certificate banaye) दे रहे हों, या किसी स्पीकर को उनकी विशेषज्ञता के लिए प्रशस्ति पत्र दे रहे हों, Canva के साथ ऐसा सर्टिफिकेट बनाएं जिसे लोग संजोकर रखें।

Canva के आसान ड्रैग और ड्रॉप एडिटर और तैयार टेम्पलेट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से आप मिनटों में सर्टिफिकेट बना सकते हैं, बिना किसी डिजाइन अनुभव के। हाई क्वालिटी फोटो और इलस्ट्रेशन जोड़ें, अलग अलग फॉन्ट्स में से चुनें और कुछ ही क्लिक में रंगों को कस्टमाइज़ करें।

सर्टिफिकेट कैसे बनाएं । Certificate kaise banaye

बेहतरीन सर्टिफिकेट टेम्पलेट्स में से चुनें

Canva के साथ आपको सर्टिफिकेट या प्रमाण पत्र डिजाइन शुरू से बनाने की जरूरत नहीं है। हमारे डिजाइनर्स द्वारा बनाए गए सैकड़ों फ्री सर्टिफिकेट टेम्पलेट्स, जैसे प्रशस्ति पत्र का नमूना और सम्मान पत्र का नमूना, में से अपनी जरूरत के अनुसार सही डिज़ाइन चुनें और तुरंत शुरू करें। हर टेम्पलेट सही प्रारूप में होता है, जिसमें सर्टिफिकेट के सभी जरूरी एलिमेंट्स पहले से शामिल होते हैं, जैसे टाइटल, नाम, विवरण और सिग्नेचर के लिए जगह। आपको बस अपनी जानकारी जोड़नी है और आपका सर्टिफिकेट तैयार है।

इंटर्नशिप के लिए अनुभव प्रमाण पत्र (experience certificate kaise banaye), महीने के सर्वश्रेष्ठ एम्प्लॉई के लिए सम्मान पत्र डिजाइन (samman patra design), या बैडमिंटन और क्रिकेट मैच के लिए विजेता प्रशस्ति-पत्र (prashasti patra) जैसे उपयोगों के लिए आपको यहां सही टेम्पलेट मिल जाएंगे। अपने सर्टिफिकेट को और भी प्रोफेशनल बनाने के लिए Canva के ब्रैंड किट(नए टैब या विंडो में खुलता है) का इस्तेमाल करें, जहां आप अपने ब्रांड के रंग, फॉन्ट और लोगो(नए टैब या विंडो में खुलता है) सेव करके हर डिजाइन में आसानी से जोड़ सकते हैं।

Bina kisi design experience ke certificate banaen

Canva के सर्टिफिकेट मेकर के साथ आपको डिजाइन बनाने के लिए किसी प्रोफेशनल की जरूरत नहीं है। हमारे आसान टूल्स खास तौर पर नए यूज़र्स के लिए बनाए गए हैं, जिससे आप बिना किसी डिजाइन अनुभव के भी शानदार सर्टिफिकेट बना सकते हैं।

अगर आप डांस या ड्रॉइंग कम्पटीशन के लिए प्रशस्ति पत्र (prashasti patra design) बना रहे हैं, तो एलिमेंट्स सेक्शन में "डांस" या "आर्ट" खोजें और मिलने वाले इलस्ट्रेशन और ग्राफिक्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) को सीधे अपने डिजाइन में जोड़ दें। वहीं बिज़नेस सर्टिफिकेट (business certificate kaise banaye) या ट्रेनिंग कम्प्लीशन प्रमाण पत्र डिजाइन (praman patra design) के लिए कंपनी का लोगो(नए टैब या विंडो में खुलता है), ब्रांड के रंग और फॉन्ट इस्तेमाल करें, ताकि सर्टिफिकेट प्रोफेशनल और ऑन-ब्रांड दिखे। बस सर्च बार में जो चाहिए वह टाइप करें और उसे अपने डिजाइन में जोड़ें।

सर्टिफिकेट पर टेक्स्ट लिखने में मदद चाहिए? मैजिक राइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) का इस्तेमाल करें और सर्टिफिकेट का कंटेंट तैयार करें, चाहे हिंदी (samman patra hindi) में लिखना हो या इंग्लिश में। सिग्नेचर जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से डिजिटल सिग्नेचर तैयार करें और अपने सर्टिफिकेट को और भी प्रोफेशनल बनाएं। आप अपनी टीम को डिजाइन पर साथ काम करने के लिए इनवाइट भी कर सकते हैं और रियल-टाइम में मिलकर एडिट कर सकते हैं। टेक्स्ट बदलें, नाम जोड़ें और मिलकर एक खूबसूरत सर्टिफिकेट तैयार करें।

अपने सर्टिफिकेट को शेयर करें या हाई क्वालिटी प्रिंट के लिए तैयार करें

डिजाइन तैयार हो जाने के बाद आप अपने सर्टिफिकेट को PNG या JPG फॉर्मेट में डिजिटल रूप से आसानी से शेयर कर सकते हैं, चाहे सोशल मीडिया पर हो या LinkedIn जैसे प्लेटफॉर्म पर। अगर आप प्रिंट करना चाहते हैं, तो अपने सर्टिफिकेट को हाई क्वालिटी PDF में डाउनलोड करें, ताकि वह प्रिंट के लिए पूरी तरह तैयार रहे। आप अपने सर्टिफिकेट को सीधे ईमेल के जरिए भी भेज सकते हैं, ताकि वह तुरंत उस व्यक्ति तक पहुंच जाए जिसके लिए वह बनाया गया है। Canva के आसान शेयर और डाउनलोड ऑप्शन के साथ आप अपने सर्टिफिकेट या प्रमाण पत्र को कहीं भी, कभी भी शेयर या प्रिंट कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ज्यादातर सर्टिफिकेट (praman patra design) 8.5 x 11 इंच के होते हैं, जो एक स्टैंडर्ड पेपर साइज है। इसके अलावा 8.5 x 14, 11 x 14 या 11 x 17 इंच के साइज भी काफी इस्तेमाल किए जाते हैं। Canva के सर्टिफिकेट टेम्पलेट्स पहले से सही साइज में तैयार होते हैं, और आप मैजिक रीसाइज़ से अपने डिजाइन को किसी भी साइज में आसानी से बदल सकते हैं। आप अपने सर्टिफिकेट को लैंडस्केप या पोर्ट्रेट ओरिएंटेशन में भी डिजाइन कर सकते हैं। लैंडस्केप सर्टिफिकेट सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं।

एक अच्छे सर्टिफिकेट या प्रमाण पत्र में कुछ जरूरी एलिमेंट्स शामिल होते हैं, जिससे वह प्रोफेशनल और पूरा लगता है:

  • कोई थीम या डिजाइन
  • सर्टिफिकेट का टाइटल
  • प्रस्तुति लाइन (जैसे “यह प्रमाणित किया जाता है कि…”)
  • प्राप्तकर्ता का नाम
  • सर्टिफिकेट देने वाले व्यक्ति या संस्था का नाम
  • उपलब्धि का विवरण
  • तारीख
  • सिग्नेचर

Canva के सर्टिफिकेट टेम्पलेट्स, जैसे प्रशस्ति पत्र का नमूना और सम्मान पत्र का नमूना, में ये सभी एलिमेंट्स पहले से शामिल होते हैं, आपको बस अपनी जानकारी भरनी होती है। टेक्स्ट लिखने में मदद चाहिए तो मैजिक राइट का इस्तेमाल करके आप हिंदी या इंग्लिश में आसानी से कंटेंट तैयार कर सकते हैं।

सर्टिफिकेट पर नाम लिखते समय उसे साफ, सही और प्रोफेशनल तरीके से दिखाना जरूरी होता है। आमतौर पर पूरा नाम लिखा जाता है, जिसमें पहला नाम और अंतिम नाम (सरनेम) शामिल होता है। अगर किसी व्यक्ति का मिडल नेम है, तो उसे भी शामिल किया जा सकता है, चाहे पूरा लिखें या केवल शुरुआती अक्षर (इनिशियल) के रूप में। Canva के सर्टिफिकेट टेम्पलेट्स में नाम के लिए अलग से प्लेसहोल्डर होता है, जिससे आप आसानी से नाम जोड़ सकते हैं और फॉन्ट, साइज और स्टाइल को अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

अनुभव प्रमाण पत्र बनाने के लिए Canva में “एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट” सर्च करें और अपनी जरूरत के अनुसार एक टेम्पलेट चुनें। टेम्पलेट में दिए गए प्लेसहोल्डर्स में एम्प्लॉई का नाम, कंपनी का नाम, रोल या टाइटल, काम की अवधि और जिम्मेदारियों का विवरण जोड़ें। आप एक छोटा सा संदेश भी जोड़ सकते हैं जिसमें एम्प्लॉई के काम और मेहनत का जिक्र हो। अगर टेक्स्ट लिखने में मदद चाहिए, तो मैजिक राइट का इस्तेमाल करके आप हिंदी या इंग्लिश में आसानी से प्रोफेशनल कंटेंट तैयार कर सकते हैं। कंपनी का लोगो, ब्रांड के रंग और फॉन्ट जोड़कर अपने सर्टिफिकेट या प्रमाण पत्र को ऑन-ब्रांड और प्रोफेशनल बनाएं (online certificate banaye)।


और डिज़ाइन


टेम्प्लेट ब्राउज़ करें

सभी सर्टिफ़िकेट टेम्प्लेट्स देखें