Canva होम
  1. गोद भराई निमंत्रण कार्ड बनाएँ

फ्री गोद भराई निमंत्रण कार्ड बनाएं | Godh Bharai Invitation Card in Hindi

Canva में गोद भराई का सुंदर आमंत्रण बनाएं

नीला और पीला रबर डक इलस्ट्रेशन स्टाइल में गोद भराई का आमंत्रण

आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर

3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स

किसी भी डिवाइस से डिज़ाइन बनाएँ

दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ

डिजाइन का अनुभव न हो, Canva में सुंदर गोद भराई निमंत्रण कार्ड बनाना आसान है। तैयार टेम्पलेट⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) चुनें और अपने समारोह के हिसाब से कस्टमाइज़ करें। कार्ड हिंदी या परिवार की पसंद की भाषा में बनाएं, फिर WhatsApp पर भेजें या प्रिंट-रेडी PDF डाउनलोड करें।

Godh bharai invitation card kaise banaye

Aasani se free online Godh Bharai invitation card banaye

एक खूबसूरत निमंत्रण के साथ गोद भराई या बेबी शॉवर की तैयारियों को आसान और मजेदार बनाएं। अपने समारोह के हिसाब से रंग, फॉन्ट और फोटो चुनें और मिनटों में ऐसा कस्टम कार्ड तैयार करें जिसे सालों तक याद के तौर पर संभालकर रख सकें।

हर परिवार इस खुशी को अपने तरीके से मनाता है। पारंपरिक गोद भराई हो या मॉडर्न बेबी शॉवर, अपनी पसंद का डिजाइन चुनें। फूलों वाले बॉर्डर, सजे हुए झूले और कलश से लेकर हल्के रंगों के इलस्ट्रेशन और क्यूट ग्राफिक्स तक, कई स्टाइल आज़माएं। कार्ड को पर्सनल टच देने के लिए होने वाली मां या कपल की फोटो जोड़ें। Canva के AI राइटिंग टूल्स से संदेश लिखने में मदद लें, फिर उसे अपने शब्दों में ढालें। आशीर्वाद, हंसी-खुशी और नई शुरुआत के इस जश्न में अपनों को प्यार से आमंत्रित करें।

गोद भराई निमंत्रण कार्ड कैसे बनाएं? | Godh bharai invitation card kaise banaye

Har parampara aur pasand ke liye godh bharai invitation card template

खाने-पीने, सजावट और छोटी-बड़ी तैयारियों के बीच समारोह का खर्च बढ़ना आसान है। Canva पर फ्री में सुंदर गोद भराई निमंत्रण बनाकर इस खर्च को कम रखें। हमारे फ्री लेआउट्स देखें, अपनी पसंद का डिजाइन चुनें और उसे अपना बनाएं।

गोद भराई, सीमंतम, डोहाले जेवण या बेबी शॉवर, आपके परिवार में जो भी समारोह हो, उसके लिए कई थीम और स्टाइल में टेम्पलेट्स मिलते हैं। पारंपरिक गोद भराई निमंत्रण कार्ड (traditional godh bharai invitation card in Hindi) के लिए गेंदे के फूलों वाले बॉर्डर⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है), चूड़ियां या आम के पत्तों के डिजाइन चुनें। मॉडर्न लुक चाहिए, तो हल्के रंगों के फूल, प्यारे इलस्ट्रेशन और क्यूट ग्राफिक्स⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) आज़माएं। रंग, फॉन्ट और संदेश (godh bharai invitation message in Hindi) को अपने परिवार की परंपराओं के हिसाब से बदलें।

Godh bharai invite card ko dein apna personal touch

Canva की फोटो, इलस्ट्रेशन और ग्राफिक्स की लाइब्रेरी से अपने गोद भराई निमंत्रण कार्ड को सजाएं। कई एलिमेंट्स फ्री हैं, जबकि प्रो⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) ऑप्शन से और भी डिजाइन चुन सकते हैं। दीये, कमल के फूल और तोरण जोड़ें या टेडी बियर, गुब्बारों और सितारों से आमंत्रण कार्ड को क्यूट लुक दें।

पर्सनल टच के लिए होने वाली मां या कपल की फोटो जोड़ें और फ्रेम⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) या बॉर्डर से उसे डिजाइन में खूबसूरती से लगाएं। अलग लुक चाहिए, तो होने वाली मां की फोटो को स्केच⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) में बदलकर निमंत्रण में इस्तेमाल करें।

अब अपने गोद भराई निमंत्रण संदेश (godh bharai invitation card matter in Hindi) को भी उतना ही खास बनाएं। मैजिक राइट⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) से संदेश का ड्राफ्ट तैयार करें, फिर उसे अपने शब्दों में ढालें। इतना ही नहीं, Canva के ट्रांसलेशन⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) टूल से गोद भराई निमंत्रण कार्ड हिंदी (godh bharai invitation card in Hindi), गुजराती, मराठी, इंग्लिश या अपने मेहमानों की पसंद की किसी दूसरी भाषा में तैयार कर सकते हैं।

Godh bharai invitation card print kare ya online share kare

गोद भराई निमंत्रण को अपना लुक देने के बाद अब आखिरी तैयारियां पूरी करें। कार्ड पर Google Maps के लिंक वाला QR कोड⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) जोड़ें, ताकि मेहमान आसानी से जगह तक पहुंच सकें। फिर परिवार के साथ डिजाइन का लिंक शेयर करके सभी जरूरी जानकारी रिव्यू कर लें।

अपनों को खुद निमंत्रण देना चाहते हैं? तैयार हिंदी गोद भराई निमंत्रण कार्ड डिजाइन (godh bharai invitation in Hindi) को हाई-रिज़ॉल्यूशन PDF में डाउनलोड करके प्रिंट करें। डिजिटल आमंत्रण के लिए PNG या JPG में सेव करें और WhatsApp पर भेजें या सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।

इसे और खास बनाना हो, तो एनिमेटेड टेक्स्ट और म्यूजिक से छोटा निमंत्रण वीडियो तैयार करें। उसी डिजाइन को रीसाइज⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) करके WhatsApp स्टेटस⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है), Facebook स्टोरी⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) या Instagram स्टोरी⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) में बदलें और हर फॉर्मेट में एक ही थीम के साथ अपनी खुशी शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मेहमानों के साथ अपने रिश्ते और परिवार के रिवाज के हिसाब से संबोधन चुनें। पूरे परिवार को बुलाना हो, तो “शर्मा परिवार” या “श्री और श्रीमती शर्मा, सपरिवार” लिख सकते हैं। किसी एक व्यक्ति को बुला रहे हैं, तो उनका पूरा नाम लिखें।

नाम छोटे करके लिखने के बजाय पूरे लिखें और तारीख, समय व पता साफ रखें। WhatsApp पर कार्ड भेजते समय नाम के साथ छोटा-सा पर्सनल संदेश भी जोड़ सकते हैं, ताकि आमंत्रण में अपनापन लगे।

गोद भराई या बेबी शॉवर के निमंत्रण में मेहमानों के लिए ये जरूरी जानकारी जोड़ें:

  • होने वाली मां का नाम और चाहें तो कपल या परिवार का नाम
  • समारोह का नाम, तारीख, समय और पूरा पता
  • रस्म और खाने का समय, अगर दोनों अलग हों
  • संपर्क नंबर या RSVP की जानकारी
  • ड्रेस थीम या सिर्फ महिलाओं के लिए कार्यक्रम होने जैसी जरूरी बातें, अगर लागू हों
  • जगह तक पहुंचने के लिए Google Maps का लिंक या QR कोड

फॉन्ट कार्ड की भाषा और डिजाइन के हिसाब से चुनें। हिंदी गोद भराई निमंत्रण कार्ड (godh bharai invitation card in Hindi) के लिए सरल देवनागरी, अनेक देवनागरी, नोटो सेरिफ देवनागरी, तिरो देवनागरी हिंदी या साहित्य जैसे फॉन्ट आज़माएं। नाम और हेडिंग को खास लुक दें, लेकिन तारीख, समय और पता आसानी से पढ़े जाने वाले फॉन्ट में रखें।

इंग्लिश में बेबी शॉवर निमंत्रण बना रहे हैं, तो लंदनडेरी एयर, एंजल बेबी, मटिल्डे, पॉपी या सनी बीचेज़ चुन सकते हैं। कार्ड भेजने से पहले फोन पर भी चेक करें कि सारी जानकारी साफ पढ़ी जा सके।

ऐसा संदेश लिखें जो इस खुशी में अपनों को शामिल करे और आपके परिवार का अपनापन दिखाए। उदाहरण के लिए: “हमारे परिवार में नई खुशियां आने वाली हैं। गोद भराई के इस खास मौके पर साथ आइए और होने वाली मां और नन्हे मेहमान को अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिए।”

पारंपरिक समारोह के लिए आशीर्वाद और पारिवारिक रस्मों का जिक्र करें। बेबी शॉवर के लिए मजेदार और प्यारा संदेश भी चुन सकते हैं। लिखने में मदद चाहिए, तो मैजिक राइट से संदेश के आइडिया लें और उन्हें अपने शब्दों में ढालें।

अपने Android फोन या iPhone पर Canva ऐप खोलें और ‘Baby Shower’ सर्च करें। अपनी पसंद का टेम्पलेट चुनें, फिर नाम, संदेश और समारोह की जानकारी जोड़ें। रंग, फॉन्ट और एलिमेंट्स बदलकर कार्ड को अपने परिवार की पसंद के हिसाब से सजाएं। चाहें तो होने वाली मां या कपल की फोटो भी जोड़ें।

तैयार कार्ड को डिजिटल शेयरिंग के लिए PNG या JPG और प्रिंट के लिए PDF में डाउनलोड करें। फिर WhatsApp पर परिवार और दोस्तों को भेजें। आपका डिजाइन Canva पर सेव रहता है, इसलिए बाद में कंप्यूटर पर भी खोलकर बदलाव कर सकते हैं।


और डिजाइन और टूल्स एक्सप्लोर करें