Canva होम
  1. प्रस्ताव बनाएँ

फ्री प्रस्ताव पत्र बनाएं | Online Proposal Banaye

नियॉन हरा और पर्पल मित्रतापूर्ण प्रोफेशनल मैसेन्जर ऐप मार्केटिंग प्रस्ताव

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए 1 मिलियन से ज़्यादा टेम्प्लेट्स

AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें

दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ

ऐसा प्रस्ताव बनाएँ, जो Canva के प्रोफ़ेशनल टेम्प्लेट्स और ऑनलाइन डिज़ाइन टूल्स के साथ आपके सपनों को पूरा कर सके। Canva का फ्री ऑनलाइन प्रपोजल मेकर आपको बिना किसी डिज़ाइन अनुभव के आकर्षक और प्रभावशाली प्रस्ताव बनाने में मदद करता है। एडिटेबल टेम्पलेट्स से शुरुआत करें या Canva Docs(नए टैब या विंडो में खुलता है) में शुरुआत से नया दस्तावेज़ बनाएं। चाहे आपको बिजनेस प्रपोजल (Business Proposal), प्रोजेक्ट प्रस्ताव (Project Proposal), शोध प्रस्ताव (Research Proposal) या किसी अन्य प्रकार का प्रस्ताव तैयार करना हो, Canva की मदद से आप उसे आसानी से कस्टमाइज़ कर सकते हैं और कुछ ही मिनटों में प्रोफेशनल रूप दे सकते हैं।

proposal-1

Canva के साथ प्रोफेशनल प्रस्ताव कैसे लिखें कि आपकी अहम डील पूरी हो जाये

Canva उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है जिनके पास डिज़ाइन का कम या कोई अनुभव नहीं है, या जो कम समय में प्रोफेशनल प्रस्ताव प्रस्ताव पत्र दस्तावेज़ तैयार करना (proposal kaise banate hain) चाहते हैं लेकिन सोच रहे है कि प्रस्ताव पत्र कैसे लिखें? Canva में उपलब्ध विभिन्न टेम्पलेट्स को एक्सप्लोर करें, फिर अपनी ज़रूरत के अनुसार टेक्स्ट और डिज़ाइन एलिमेंट्स को एडिट या अनुवाद(नए टैब या विंडो में खुलता है) करें। एक शानदार प्रस्ताव आपके लिए कई नए अवसरों के दरवाज़े खोल सकता है। चाहे आप छात्र हों, उद्यमी हों, फ्रीलांसर हों या बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर, एक प्रभावशाली शोध / प्रस्ताव आपको फंडिंग हासिल करने, नए क्लाइंट्स तक पहुँचने और महत्वपूर्ण व्यावसायिक सौदे पूरे करने में मदद कर सकता है।

आपने अपने विचारों और योजनाओं पर कड़ी मेहनत की है, इसलिए उन्हें एक प्रोफेशनल और आकर्षक प्रस्ताव के रूप में प्रस्तुत करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको प्रस्ताव कैसे लिखें (prastav kaise banaen), यह प्लान करने में उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। तैयार प्रस्ताव को PDF, JPEG या PNG फ़ॉर्मेट में डाउनलोड करें, Doc फ़ाइल को PDF(नए टैब या विंडो में खुलता है) में बदलें या अपने दस्तावेज़ को प्रिंट और शेयर करने के लिए तैयार करें। चाहे आपको PhD के लिए प्रस्ताव पत्र (phd proposal kaise banaye), प्रोफेशनल बिजनेस प्रपोजल (business proposal kaise banaye) या छोटा बिजनेस प्लान बनाना हो, Canva आपके विचारों को पेशेवर रूप से प्रस्तुत करना आसान बनाता है।

ऑनलाइन प्रस्ताव कैसे लिखें | Proposal kaise banate hain

How to make a proposal - Canva

Canva के टेक्स्ट टूल्स की मदद से अपने बिजनेस प्रपोजल को प्रोफेशनल रूप दें

एक प्रभावशाली प्रस्ताव की शुरुआत स्पष्ट और व्यवस्थित टेक्स्ट से होती है। Canva के व्यापक टेक्स्ट टूल्स की मदद से आप अपने प्रस्ताव को आसानी से सही फॉर्मेट दे सकते हैं। अपनी प्रस्तुति के अनुसार सैकड़ों फ़ॉन्ट्स में से चुनें और कुछ ही क्लिक में हेडिंग, सबहेडिंग और मुख्य टेक्स्ट को व्यवस्थित करें। फ़ॉन्ट का आकार, रंग और टेक्स्ट का लेआउट अपनी ज़रूरत के अनुसार बदलें। महत्वपूर्ण बिंदुओं को बोल्ड, इटैलिक या अंडरलाइन करके हाइलाइट करें, ताकि पाठक की नज़र सीधे सबसे ज़रूरी जानकारी पर जाए। यदि आपको सिग्नेचर(नए टैब या विंडो में खुलता है) सेक्शन, निष्कर्ष या विशेष नोट जोड़ना हो, तो उसे भी आसानी से शामिल किया जा सकता है। एक सुव्यवस्थित प्रोजेक्ट प्रपोजल/ प्रस्ताव न केवल पढ़ने में आसान होता है, बल्कि आपकी बात को अधिक पेशेवर और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करने में भी मदद करता है। चाहे आपका प्रस्ताव स्थानीय ग्राहकों, अंतरराष्ट्रीय साझेदारों या अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों के लिए हो, Canva की मदद से आप किसी भी भाषा में प्रस्ताव तैयार कर सकते हैं और ज़रूरत पड़ने पर उसे आसानी से ट्रांसलेट टूल से हिंदी (proposal kaise banaye in hindi) या अन्य भाषा में अनुवाद भी कर सकते हैं। स्रोत जानकारी या सहायक दस्तावेज़ों तक आसान पहुँच देने के लिए QR कोड(नए टैब या विंडो में खुलता है) लगाएं।

इमेज, इलस्ट्रेशन और आइकॉन्स की मदद से अपने प्रस्ताव को और प्रभावशाली बनाएं

कभी-कभी सिर्फ टेक्स्ट से ज़्यादा असर एक सही विज़ुअल डालता है। Canva की विशाल मीडिया लाइब्रेरी में उपलब्ध स्टॉक फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है), इलस्ट्रेशन, आइकॉन्स और डिज़ाइन एलिमेंट्स की मदद से आप अपने बिजनेस प्रपोजल के महत्वपूर्ण हिस्सों को और स्पष्ट बना सकते हैं। किसी उपलब्धि, आँकड़े, प्रक्रिया या विचार को समझाने के लिए विज़ुअल्स का उपयोग करें, ताकि सामने वाला व्यक्ति जानकारी को जल्दी समझ सके। बस सर्च बार में अपनी पसंद की इमेज खोजें और उसे ड्रैग-एंड-ड्रॉप करके अपने डिज़ाइन में जोड़ दें। इमेज को क्रॉप(नए टैब या विंडो में खुलता है) करें, रोटेट(नए टैब या विंडो में खुलता है) करें, फ़िल्टर लगाएँ या ज़रूरत के अनुसार एडिट(नए टैब या विंडो में खुलता है) करें। इस तरह आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके द्वारा जोड़े गए विज़ुअल्स स्क्रीन पर भी आकर्षक दिखें और प्रिंट होने पर भी उनकी गुणवत्ता बनी रहे। एक अच्छी तरह डिज़ाइन किया गया प्रस्ताव आपके विचारों को अधिक प्रभावी और यादगार बना सकता है।

अपनी टीम के साथ मिलकर प्रस्ताव तैयार करें

प्रस्ताव तैयार करना कई बार समय लेने वाला काम हो सकता है, खासकर जब उसमें कई लोगों की राय और सुझाव शामिल करने हों। Canva आपको अपनी टीम के साथ रियल-टाइम में सहयोग करने की सुविधा देता है, ताकि सभी लोग एक ही दस्तावेज़ पर मिलकर काम कर सकें। अपने प्रस्ताव को एडिटेबल लिंक के रूप में शेयर करें और टीम के सदस्यों, क्लाइंट्स या अन्य हितधारकों से सुझाव, बदलाव और प्रतिक्रिया प्राप्त करें। यदि ज़रूरत हो, तो केवल देखने योग्य (view-only) लिंक भी भेजा जा सकता है। इससे अंतिम दस्तावेज़ को साझा करने से पहले सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करना आसान हो जाता है। जब आपका प्रस्ताव तैयार हो जाए, तो उसे PDF के रूप में डाउनलोड करें, प्रिंट करें, ईमेल के माध्यम से भेजें या ऑनलाइन शेयर करें। Canva क्लाउड-आधारित प्लेटफ़ॉर्म है, इसलिए आप और आपकी टीम दुनिया में कहीं से भी किसी भी डिवाइस से अपने डिज़ाइन को एक्सेस और अपडेट कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Canva का फ्री ऑनलाइन प्रपोजल मेकर आपको बिना किसी डिज़ाइन अनुभव के प्रोफेशनल प्रस्ताव तैयार करने की सुविधा देता है। उपलब्ध टेम्पलेट्स में से चुनें, अपनी जानकारी जोड़ें और रंग, फ़ॉन्ट तथा लेआउट को अपनी ज़रूरत के अनुसार बदलें। तैयार प्रस्ताव को PDF, PNG या JPEG फ़ॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है। आप उसे प्रिंट कर सकते हैं, ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं या एडिटेबल लिंक के रूप में अपनी टीम और क्लाइंट्स के साथ शेयर कर सकते हैं।

एक प्रभावी प्रस्ताव की शुरुआत समस्या, आवश्यकता या अवसर के संक्षिप्त परिचय से करें। इसके बाद स्पष्ट रूप से बताएं कि आपका समाधान क्या है और वह सामने वाले की आवश्यकता को कैसे पूरा करेगा। अपने प्रोजेक्ट की कार्ययोजना, मुख्य डिलिवरेबल्स, समयसीमा और अपेक्षित परिणामों की जानकारी शामिल करें। यदि आवश्यक हो, तो अनुमानित बजट, उपलब्ध संसाधन और अपनी टीम का परिचय भी जोड़ें। भरोसा बढ़ाने के लिए पिछले कार्यों के उदाहरण, केस स्टडी या प्रशंसापत्र शामिल किए जा सकते हैं। Canva के प्रपोजल मेकर की मदद से आप इन सभी सेक्शनों को आसानी से व्यवस्थित कर सकते हैं और पेशेवर रूप दे सकते हैं। अंत में पाठक को अगला कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करें, जैसे मीटिंग तय करना, प्रस्ताव की समीक्षा करना या आगे चर्चा के लिए संपर्क करना।

प्रस्ताव कई प्रकार के हो सकते हैं और उनका फॉर्मेट उद्देश्य के अनुसार बदलता है। उदाहरण के लिए, बिजनेस प्रपोजल (Business Proposal), प्रोजेक्ट प्रस्ताव (Project Proposal), शोध प्रस्ताव (Research Proposal), स्कूल या कॉलेज प्रस्ताव, NGO प्रस्ताव और स्पॉन्सरशिप प्रस्ताव। हर प्रस्ताव का उद्देश्य अलग हो सकता है, लेकिन आमतौर पर उसमें समस्या, समाधान, उद्देश्य, अपेक्षित परिणाम और आवश्यक संसाधनों की जानकारी शामिल होती है। Canva के प्रपोजल मेकर की मदद से आप अपनी ज़रूरत के अनुसार किसी भी प्रकार का प्रस्ताव तैयार कर सकते हैं। बस सही टेम्पलेट चुनें, अपनी जानकारी जोड़ें और डिज़ाइन को कस्टमाइज़ करें।

शोध प्रस्ताव (Research Proposal) किसी शोध कार्य की योजना को प्रस्तुत करने वाला दस्तावेज़ होता है। एक शानदार शोध प्रस्ताव में आमतौर पर निम्नलिखित जानकारी शामिल होती है:

  • स्पष्ट, सरल भाषा में शोध का विषय
  • आपके शोध का उद्देश्य और उसके बहु-विषयक लाभ
  • शोध पद्धति अध्ययन का दायरा, तथ्ये और आंकड़े, अपेक्षित परिणाम
  • दिखाएं कि आपका शोध व्यावहारिक होगा

बहुत ज़्यादा जानकारी न दें या प्रस्ताव के मुख्य बिंदु को छोड़ दें।

Canva के टेम्पलेट्स की मदद से आप अपने शोध प्रस्ताव को स्पष्ट, व्यवस्थित और पेशेवर रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। चार्ट, टेबल और विज़ुअल्स जोड़कर जटिल जानकारी को भी आसानी से समझाया जा सकता है।

प्रोजेक्ट प्रस्ताव (Project Proposal) किसी परियोजना की योजना, उद्देश्य और कार्यान्वयन प्रक्रिया को समझाने के लिए तैयार किया जाता है। इसमें आमतौर पर परियोजना का उद्देश्य, कार्ययोजना, बजट, समयसीमा और अपेक्षित परिणाम शामिल किए जाते हैं। Canva में उपलब्ध एडिटेबल टेम्पलेट्स की मदद से आप अपने प्रोजेक्ट प्रस्ताव को आसानी से कस्टमाइज़ कर सकते हैं। अपनी टीम के साथ एडिटेबल लिंक शेयर करें, सुझाव प्राप्त करें और अंतिम प्रस्ताव को PDF के रूप में डाउनलोड या शेयर करें।

और प्रपोज़ल रिसोर्स एक्सप्लोर करें


और डिज़ाइन


टेम्प्लेट ब्राउज़ करें