Canva होम
  1. CAGR कैलकुलेटर

CAGR कैलकुलेटर

Canva के CAGR कैलकुलेटर से समय के साथ किसी वैल्यू की औसत वार्षिक वृद्धि दर पता करें।

अपने निवेश की परफॉर्मेंस आसानी से ट्रैक करें

Easily track financial performances

अपने निवेश पोर्टफोलियो या पर्सनल सेविंग्स की CAGR जल्दी से कैलकुलेट करें। अलग-अलग निवेश विकल्पों की तुलना करें, बिज़नेस की परफॉर्मेंस ट्रैक करें या मार्केट की ग्रोथ रेट जानें। CAGR कैसे निकालते हैं (CAGR kaise nikalte hai), इसका फॉर्मूला सीखने की भी जरूरत नहीं है। Canva के CAGR कैलकुलेटर में [(अंतिम वैल्यू ÷ शुरुआती वैल्यू)^(1 ÷ वर्षों की संख्या) - 1] × 100 फॉर्मूला पहले से लगा है। बस अपनी शुरुआती और अंतिम वैल्यू के साथ अवधि डालें, और तुरंत रिजल्ट पाएं।

मैन्युअल कैलकुलेशन के बिना CAGR कैसे निकालें

No need for manual calculations

अगर आप खोज रहे है कि CAGR क्या होता है (CAGR kya hota hai)? CAGR यानी कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट, किसी निवेश की एक तय अवधि में हुई औसत सालाना ग्रोथ बताता है। इससे आप जान सकते हैं कि आपका निवेश हर साल औसतन कितने प्रतिशत बढ़ा, भले ही उसकी वैल्यू हर साल अलग-अलग रही हो। Canva का ऑनलाइन सीएजीआर कैलकुलेटर इस्तेमाल करना आसान है। बस अपनी वैल्यू और निवेश की अवधि डालें, और तुरंत CAGR जानें। इसे चलाने के लिए गणित का एक्सपर्ट होना जरूरी नहीं है।

Canva शीट्स के साथ और काम करें

Do more with Canva Sheets

अपने परिणाम सेव करने के बाद, आपको Canva शीट्स⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है, जहाँ आप आसानी से अपने विश्लेषण को आगे बढ़ा सकते हैं। इसमें परिचित स्प्रेडशीट फ़ीचर हैं, जिनसे आप सहजता से वैल्यू एडिट कर सकते हैं और जोड़ सकते हैं। डेटा सॉर्ट करें, पेन फ़्रीज़ करें और अपने नंबरों को अपनी पसंद के अनुसार फ़ॉर्मैट करें। और भी बेहतर, आप ज़रूरत के अनुसार वीडियो⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है), इमेज⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है), ग्राफ़िक, link या ड्रॉप-डाउन जोड़ सकते हैं!

AI से चलने वाले टूल्स इस्तेमाल करें

Harness the power of AI

Canva के AI टूल्स के साथ डेटा पर काम करना और आसान बनाएं। प्रॉम्प्ट टाइप करें और मैजिक फ़ॉर्मूला से सही फॉर्मूला पाएं। मैजिक इनसाइट्स (Pro) से डेटा के मुख्य पॉइंट्स जानें, और मैजिक चार्ट्स से खूबसूरत चार्ट बनाकर अपनी शीट में जोड़ें।

वार्षिक वृद्धि दर कैसे निकाले ? | CAGR kaise calculate kare?

How to calculate CAGR

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • CAGR का मतलब है चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर, यानी किसी तय अवधि में आपके निवेश की औसत सालाना ग्रोथ। इसका इस्तेमाल निवेश, बिज़नेस और पर्सनल फाइनेंस की परफॉर्मेंस समझने के लिए किया जाता है।
  • CAGR निकालने के लिए, अंतिम वैल्यू को शुरुआती वैल्यू से भाग दें। फिर इस संख्या की घात में 1 ÷ वर्षों की संख्या डालें और उसमें से 1 घटा दें। जो जवाब आए, उसे प्रतिशत में बदल सकते हैं।


    चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर का फॉर्मूला:


    CAGR = (अंतिम वैल्यू ÷ शुरुआती वैल्यू)^(1/n) - 1


    यहाँ ‘n’ निवेश की अवधि में वर्षों की संख्या है।

  • अच्छा CAGR कोई एक तय नंबर नहीं होता। यह निवेश के प्रकार, उसमें शामिल जोखिम, इंडस्ट्री और मार्केट की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है। आमतौर पर, अच्छा CAGR वह माना जाता है जो महंगाई और अपनी इंडस्ट्री के औसत रिटर्न से बेहतर हो।


    उदाहरण के लिए, किसी बड़ी कंपनी के लिए 8–12% CAGR अच्छा हो सकता है। वहीं, किसी स्टार्टअप के लिए यही रिटर्न कुछ निवेशकों को कम लग सकता है।

  • CAGR किसी तय अवधि में निवेश की परफॉर्मेंस समझने का आसान तरीका है, क्योंकि यह औसत सालाना रिटर्न दिखाता है। इससे अलग-अलग उतार-चढ़ाव वाले निवेश विकल्पों की सही तरह से तुलना की जा सकती है।
कोटेशन मार्क
डिज़ाइन बनाने के लिए @canva एक लाजवाब टूल है। Canva पर काम करना इतना सहज है कि एक बार काम शुरू करने के बाद रुकने का मन ही नहीं करता है। इसकी आदत लग जाती है और बड़ा काम का है। आगे बढ़ते रहो Canva।

@navneet4


और फ़ीचर एक्सप्लोर करें