Canva होम
  1. AI साउंड इफेक्ट जनरेटर
AI साउंड इफेक्ट जनरेटर

AI साउंड इफेक्ट जनरेटर | AI se Sound Effect Banaye

ऑडियो रिकॉर्ड करने या स्टॉक लाइब्रेरी में साउंड इफेक्ट ढूंढने में घंटों न लगाएं। Canva के AI साउंड इफेक्ट जनरेटर में बस बताएं कि आपको कैसा SFX चाहिए और कुछ ही क्लिक में गेम्स, फिल्म, पॉडकास्ट और सोशल कंटेंट के लिए अनोखे साउंड इफेक्ट बनाएं।

AI के साथ कुछ ही क्लिक में परफेक्ट साउंड इफेक्ट बनाएं

एकदम सही साउंड, बस कुछ ही क्लिक दूर

स्टॉक ऑडियो में ऐसा साउंड ढूंढने में समय क्यों लगाएं, जो लगभग सही हो लेकिन आपके कंटेंट के लिए परफेक्ट न लगे? बैकग्राउंड साउंड इफेक्ट हर बार खुद रिकॉर्ड करना भी महंगा पड़ सकता है। सच कहें तो बर्थडे वीडियो, स्कूल कॉम्पिटिशन या सोशल मीडिया शॉर्ट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए इतना बजट और सेटअप हमेशा मुमकिन नहीं होता।


Canva के AI साउंड इफेक्ट जनरेटर से कुछ ही क्लिक में अपने वीडियो के लिए कस्टम साउंड इफेक्ट बनाएं। बस टेक्स्ट प्रॉम्प्ट में बताएं कि आपको कैसा SFX चाहिए, समय और इंटेंसिटी सेट करें, और AI को बाकी काम करने दें। Instagram रील्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए फनी साउंड इफेक्ट हो या शॉर्ट फिल्म(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए हॉरर साउंड इफेक्ट, सही साउंड बनाना अब पहले से कहीं आसान है।

हर प्रोजेक्ट के लिए कस्टम साउंड इफेक्ट

किसी भी प्रोजेक्ट के लिए डायनैमिक साउंड इफ़ेक्ट बनाएँ

Canva के AI SFX जनरेटर से अपने प्रोजेक्ट के मूड, रफ्तार और एक्शन के हिसाब से साउंड का माहौल बनाएं। वीडियो गेम्स के लिए जीत, पावर-अप या सीन-चेंज साउंड जोड़ें, डॉक्यूमेंट्री और बच्चों के कार्टून वीडियो(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए हवा, बारिश, गरज या जानवरों के साउंड इफेक्ट इस्तेमाल करें, या प्रोडक्ट ऐड और प्रेजेंटेशन(नए टैब या विंडो में खुलता है) को कस्टम ऑडियो के साथ ज्यादा प्रोफेशनल और यादगार बनाएं।


सही साउंड आपके संदेश को ज्यादा असरदार बनाता है और कंटेंट को ऑडियंस से बेहतर तरीके से जोड़ता है। यह आपके कंटेंट को ज्यादा ओरिजिनल भी बनाता है। वही पुराने मीम साउंड इस्तेमाल करने के बजाय फनी पोस्ट के लिए अनोखा हंसने वाला साउंड इफेक्ट (hasne wala sound effect), पॉडकास्ट के खास पलों के लिए चौंकाने वाला साउंड इफेक्ट, या ऐप और प्रोडक्ट डेमो के लिए हल्का “ऐडेड टू कार्ट” या नोटिफिकेशन साउंड जनरेट करें। जो साउंड अच्छे लगें, उन्हें कॉमेडी, नेचर, गेमिंग, पॉडकास्ट या प्रोडक्ट जैसी कैटेगरी में सेव और ऑर्गनाइज़ करें, ताकि आगे के प्रोजेक्ट्स तेज़ी से बनें और उनका अंदाज एक जैसा बना रहे।

साउंड इफेक्ट से सीन में जान डालें

तुरंत यथार्थवादी आवाज़ें

साउंड इफेक्ट देखने वालों को स्क्रीन पर चल रही कहानी के और करीब ले आते हैं। सही आवाज़ से सीन में जान आ जाती है, जैसे किसी इमोशनल पल के लिए दूर से आती बच्चे के रोने की आवाज़, सस्पेंस के लिए दरवाज़े की चरमराहट, या मीम वीडियो के लिए कॉमेडी साउंड इफेक्ट जिससे पंचलाइन और मज़ेदार लगे। Canva के ऑनलाइन AI साउंड इफेक्ट्स जनरेटर से वीडियो में साउंड इफेक्ट जोड़कर(नए टैब या विंडो में खुलता है) किसी भी क्लिप को ज्यादा भरपूर, असली जैसा और देखने में मज़ेदार बनाया जा सकता है।


सीन को और असरदार बनाने के लिए Canva के वीडियो एडिटर में कई SFX एक साथ लेयर करें। मान लीजिए आप दिल्ली के चांदनी चौक की फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है) और बिना साउंड वाली क्लिप्स से Instagram वीडियो(नए टैब या विंडो में खुलता है) बना रहे हैं, तो दूर से आती बाज़ार की आवाज़, रिक्शे की घंटी, चलते कदमों की आवाज़ और भीड़ की चहल-पहल जोड़कर पूरा माहौल बना सकते हैं। बस हर SFX अलग-अलग जनरेट करें, उन्हें ऑडियो टाइमलाइन में रखें और टाइमिंग और वॉल्यूम एडजस्ट करें, जब तक सीन सही न लगे। चाहें तो AI वॉइसओवर(नए टैब या विंडो में खुलता है) या म्यूज़िक(नए टैब या विंडो में खुलता है) भी जोड़कर ऑडियो एक्सपीरियंस पूरा करें।

वीडियो कंटेंट को अगले लेवल पर ले जाएं

अपने वीडियो कॉन्टेन्ट को दूसरे लेवल पर ले जाएँ

Canva में AI साउंड इफेक्ट जनरेटर के अलावा कई AI-पावर्ड टूल्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) भी मिलते हैं, जिनसे आप अपने वीडियो कंटेंट को और बेहतर बना सकते हैं। AI वीडियो जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से टेक्स्ट प्रॉम्प्ट को कुछ ही समय में वीडियो में बदलें, या लिखे हुए कंटेंट को स्क्रिप्ट टू वीडियो(नए टैब या विंडो में खुलता है) जनरेटर से वीडियो फॉर्मेट में लाएं।


वीडियो में मूवमेंट और फ्लो जोड़ना हो, तो मैजिक एनिमेट(नए टैब या विंडो में खुलता है) से बिना मैनुअल एडिटिंग के ट्रांज़िशन और एनिमेशन जोड़ें। अगर बैकग्राउंड बदलना हो, तो वीडियो बैकग्राउंड रिमूवर(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से कुछ ही क्लिक में वीडियो का बैकग्राउंड हटाएं। अच्छे कंटेंट के लिए SFX, विजुअल और एडिटिंग, जो भी चाहिए, Canva में सब एक ही जगह मिलता है।

AI साउंड इफेक्ट कैसे जनरेट करें | AI se sound effect kaise banaye

AI se sound effect kaise banaye

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • AI साउंड इफेक्ट जनरेटर ऐसा टूल है, जो आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) की ताकत का इस्तेमाल करके आपके लिखे हुए प्रॉम्प्ट के आधार पर कस्टम और असली जैसे ऑडियो इफेक्ट बनाता है। आप बस बताएं कि आपको कैसी आवाज चाहिए, जैसे बारिश, हवा, डीजे साउंड इफेक्ट, इंसानी हंसी, लाफिंग साउंड इफेक्ट या कोई चौंकाने वाला साउंड, और AI उसके हिसाब से साउंड इफेक्ट जनरेट करता है।
  • ऑनलाइन AI साउंड इफेक्ट जनरेटर आपके टेक्स्ट प्रॉम्प्ट को समझकर उसके हिसाब से अलग-अलग तरह की आवाज़ें तैयार करता है। इसके लिए AI एल्गोरिदम और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल होता है, जिससे वह आपके बताए गए मूड, माहौल और एक्शन के हिसाब से साउंड इफेक्ट बना सके। ऐसे साउंड इफेक्ट्स व्लॉग, फिल्म, एजुकेशनल कंटेंट, गेमिंग, ऐड और YouTube वीडियो जैसे कई प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
  • हाँ, Canva पर AI साउंड इफेक्ट मेकर में आपको एक फ्री क्रेडिट मिलता है, जिससे आप एक कस्टम साउंड इफेक्ट्स जनरेट कर सकते हैं। यह आपके सब्सक्रिप्शन प्लान पर निर्भर नहीं करता। ज्यादा साउंड इफेक्ट बनाने के लिए आपको परचेज़ मोर पर क्लिक करके अतिरिक्त क्रेडिट खरीदने होंगे।
  • Canva में अपना वीडियो प्रोजेक्ट खोलें और साइडबार से ऑडियो लाइब्रेरी में साउंड इफेक्ट खोजें, या AI साउंड इफेक्ट जनरेटर से अपना कस्टम साउंड बनाएं। फिर चुने हुए साउंड इफेक्ट को वीडियो टाइमलाइन पर जोड़ें और उसे सही जगह ड्रैग करें।

    टाइमिंग मैच करने के लिए साउंड इफेक्ट के किनारों को खींचकर ट्रिम करें, वॉल्यूम एडजस्ट करें और जरूरत हो तो कई SFX लेयर करें। Canva में वीडियो में साउंड इफेक्ट लगाएं, उसे अपने विजुअल्स के साथ मैच करें और तैयार वीडियो डाउनलोड या शेयर करें।

  • साउंड इफेक्ट डाउनलोड करने के लिए आपको कई वेबसाइट्स मिल जाएंगी, लेकिन Canva में आप एक ही जगह पहले से बने हुए साउंड इफेक्ट्स खोज सकते हैं और AI साउंड इफेक्ट जनरेटर से अपने वीडियो के लिए अनोखा कस्टम साउंड भी बना सकते हैं (AI se sound effect banaye)। अगर आपको ताली, हंसी, ड्रम रोल या बैकग्राउंड साउंड इफेक्ट चाहिए, तो Canva की ऑडियो लाइब्रेरी से शुरुआत करें। अगर किसी खास सीन के लिए बिल्कुल अलग साउंड चाहिए, तो प्रॉम्प्ट लिखकर AI से नया SFX जनरेट करें।

    Canva में आपको वीडियो और ऑडियो एडिटिंग टूल्स भी मिलते हैं। साउंड इफेक्ट को अपने YouTube एक्सप्लेनर वीडियो, एजुकेशनल कंटेंट या सोशल मीडिया वीडियो में जोड़ें, फिर ऑडियो की लंबाई ट्रिम करें, जरूरत हो तो म्यूज़िक लेयर करें और अगर कंटेंट में डायलॉग हैं, तो सबटाइटल जोड़ें ताकि वह ज्यादा लोगों तक पहुंचे। तैयार होने के बाद अपना वीडियो MP4 फॉर्मेट में डाउनलोड करें या YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सीधे शेयर करें।

कोटेशन मार्क
"मुझे नहीं पता कि @canva के बिना मैं कहाँ था। यहाँ पर किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के लिए सबसे शानदार ग्राफ़िक्स हैं।" चाहे वह YouTube थंबनेल हो, Instagram पोस्ट हो या जो भी कुछ आप बनाना चाहें। @canva आपके लिए विज़ुअलाइज़ेशन की प्रोसेस को आसान बना सकता है।

@IGchef_andrewb


अधिक वीडियो एडिटर सुविधाओं को एक्सप्लोर करें