Canva होम
  1. फोटो का बैकग्राउंड कलर चेंज करें
फोटो का बैकग्राउंड कलर चेंज करें

फोटो का बैकग्राउंड कलर चेंज करें । Photo ka background colour change kare

कुछ ही क्लिक में फीके बैकग्राउंड को आकर्षक बनाएं। Canva के फ्री फोटो एडिटर से बीजी रंग एडजस्ट करें, सब्जेक्ट को उभारें और अपनी फोटो को हर इस्तेमाल के लिए तैयार करें।

Photo ka background ka colour change kare aur subject ko highlight kare

फोटो का बैकग्राउंड रंग बदलने से पहले
After changing the background color of the image

अगर आपकी फोटो का बीजी फीका लग रहा है या सब्जेक्ट से ध्यान हटा रहा है, तो अब उसे बदलने का समय है। Canva का AI फोटो एडिटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) बैकग्राउंड को अलग से पहचानता है और उसे फोरग्राउंड को छुए बिना एडिट करने देता है, जिससे फोटो का मुख्य हिस्सा बिना बदले रहता है। कॉन्ट्रास्ट और ब्राइटनेस को सही करके आप सब्जेक्ट को उभार सकते हैं, जो प्रोडक्ट फोटो या पोर्टफोलियो(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए खासतौर पर काम आता है। और अगर आप अपनी फोटो में मनचाहा मूड दिखाना चाहते हैं, जैसे सनसेट की नरम रोशनी को सामने लाना, तो व्हाइट बैलेंस को एडजस्ट करें। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में रंग जोड़कर(नए टैब या विंडो में खुलता है) पुरानी तस्वीरों को नया लुक दिया जा सकता है, जबकि व्हाइट बैकग्राउंड(नए टैब या विंडो में खुलता है) आपकी फोटो को साफ और प्रोफेशनल बनाता है, जो LinkedIn प्रोफाइल फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है), पासपोर्ट (passport size photo ka background colour kaise change kare) या ID फोटो के लिए बिल्कुल सही है। साथ ही, बैकग्राउंड के अनचाहे एलिमेंट्स को सॉफ्ट करके आप ध्यान सिर्फ सब्जेक्ट पर रख सकते हैं। हाइलाइट्स और शैडोज़ को गहरा करना और अन्य छोटे-छोटे बदलाव करना आपकी फोटो में डेप्थ लाते हैं और उसे ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।

Kisi bhi photo ka background colour change kare aur platform ke liye use kare

फोटो के बैकग्राउंड की ब्राइटनेस, हाइलाइट्स और शैडोज़ एडजस्ट करें

हर प्लेटफॉर्म के लिए एक ही फोटो हमेशा सही नहीं बैठती। जो रंग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे लगते हैं, वही प्रिंट में उतने प्रभावी नहीं दिखते। ऐसे में पूरी फोटो बदलने के बजाय सिर्फ बैकग्राउंड कलर एडजस्ट करके आप उसे अलग-अलग जरूरतों के अनुसार तैयार कर सकते हैं (photo me background color change kare)। Instagram पोस्ट(नए टैब या विंडो में खुलता है) और Facebook विज्ञापन(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए बैकग्राउंड को बोल्ड और आकर्षक रखें, LinkedIn के लिए साफ और मिनिमल, और ईमेल मार्केटिंग डिज़ाइन के लिए हल्का और कम ध्यान खींचने वाला। वहीं प्रिंट के लिए, पोस्टर(नए टैब या विंडो में खुलता है), पैम्फलेट(नए टैब या विंडो में खुलता है) और ब्रोशर(नए टैब या विंडो में खुलता है) में ऐसे रंग बेहतर काम करते हैं जो साफ दिखें और टेक्स्ट को उभारें। त्योहारों या खास मौकों पर भी आप वही फोटो नए अंदाज़ में इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे दिवाली(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए पैटर्न, होली(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए रंग बिरंगी बैकग्राउंड, या स्वतंत्रता दिवस(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए केसरिया और हरे टोन। कुछ ही क्लिक में फोटो का बैकग्राउंड कलर चेंज करें (photo ka background colour change kare) और हर प्लेटफॉर्म के लिए प्रोफेशनल, आकर्षक और यादगार डिजाइन तैयार करें।

टेक्स्ट और ग्राफिक्स के लिए बैकग्राउंड तैयार करें

अपनी फोटो में ग्राफिक्स जोड़ें

अब जब आपने बैकग्राउंड रंग बदल लिया है, तो अगला कदम है फोटो को और बेहतर बनाना। आपकी फोटो अब टेक्स्ट या ग्राफिक्स जोड़ने के लिए एक शानदार बेस बन चुकी है। हमारी फ्री मीडिया लाइब्रेरी से आइकॉन्स, स्टिकर्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) और दूसरे डिजाइन एलिमेंट्स जोड़कर अपने बैकग्राउंड को और आकर्षक बनाएं। मैजिक इरेज़र(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से फोटो के अनचाहे हिस्सों को आसानी से हटाएं और उसे साफ-सुथरा बनाएं। अगर आप टेक्स्ट जोड़ना चाहते हैं, तो हजारों स्टाइलिश फॉन्ट्स में से चुनें। साथ ही, आप अपनी फोटो को क्रॉप(नए टैब या विंडो में खुलता है), रोटेट या फ्लिप कर सकते हैं और अलग-अलग फोटो इफेक्ट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) लगाकर उसे अपनी पसंद के अनुसार एडिट कर सकते हैं। बैकग्राउंड (photo ka background colour karen) से लेकर पूरी फोटो तक, Canva के एडिटिंग टूल्स आपको हर डिटेल को आसानी से परफेक्ट बनाने में मदद करते हैं।

फोटो का बैकग्राउंड कलर कैसे चेंज करें । Photo ka background colour kaise change kare

फोटो का बैकग्राउंड कलर कैसे चेंज करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • आप JPG/JPEG, SVG, PNG, WebP और HEIC/HEIF फॉर्मेट की फोटो का बैकग्राउंड कलर आसानी से बदल सकते हैं। बस अपनी फोटो एडिटर में अपलोड करें, एडिट करें पर क्लिक करें और समायोजित करें में जाएं। फिर स्लाइडर्स को दाएं या बाएं ले जाकर व्हाइट बैलेंस, रंग, टेक्सचर और दूसरे सेटिंग्स एडजस्ट करें।
  • हाँ, आप Canva का मोबाइल ऐप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं और कहीं भी, कभी भी किसी भी फोटो का बैकग्राउंड कलर चेंज कर सकते हैं। इसके साथ आपको फोटो एन्हांसर, वॉटरमार्क, फोटो इफेक्ट्स जैसे कई और एडिटिंग टूल्स भी मिलते हैं।
  • Canva के साथ फोटो के फोरग्राउंड को बदलना बहुत आसान है, क्योंकि हमारे एडिटिंग टूल्स आपको फोरग्राउंड को अलग से एडिट करने की सुविधा देते हैं। इसके लिए एडिट करें पर क्लिक करें, फिर समायोजित करें में जाएं। यहाँ एरिया चुनें में बैकग्राउंड की जगह फोरग्राउंड सेलेक्ट करें और अपनी जरूरत के अनुसार बदलाव करें।
  • अगर आप अपनी फोटो से व्हाइट बैकग्राउंड जल्दी हटाना चाहते हैं, तो Canva का प्रीमियम बैकग्राउंड रिमूवर टूल इस्तेमाल करें। इससे बैकग्राउंड एक क्लिक में हट जाता है। इसके बाद अपनी फोटो को बिना बैकग्राउंड के PNG फॉर्मेट में डाउनलोड करें।
कोटेशन मार्क
डिज़ाइन बनाने के लिए @canva एक लाजवाब टूल है। Canva पर काम करना इतना सहज है कि एक बार काम शुरू करने के बाद रुकने का मन ही नहीं करता है। इसकी आदत लग जाती है और बड़ा काम का है। आगे बढ़ते रहो Canva। मैं हर दिन Canva का उपयोग करता हूँ ​–​ इसके बिना मेरा काम नहीं चलता। लोगो को स्टाइल करने की क्षमता मेरी पसंदीदा विशेषता है।

@navneet4


फ़ोटो एडिटर के और फ़ीचर्स एक्सप्लोर करें