Canva होम
  1. फोटो इफेक्ट
Photo Effects Feature Banner

फ्री फोटो इफेक्ट डालें | Photo Me Effect Dale

Canva के साथ अपनी फोटो में फोटो इफेक्ट डालें और दिखाएं अपनी क्रिएटिविटी। एक क्लिक में फ़िल्टर्स जोड़ें, लाइटिंग एडजस्ट करें, रंग बदलें या बैकग्राउंड चेंज करें और अपने फोटो को नया रूप दें!

Photo me filters aur effect dale aur de naya look

Adjust the intensity of your photo filter

तरह-तरह के फ़िल्टर्स आज़माएं और अपनी फोटो में भरें नई जान। होली या दिवाली(नए टैब या विंडो में खुलता है) जैसे रंगीन त्योहारों की फोटो के लिए क्रोमा जैसे विविड फ़िल्टर्स ट्राई करें जो रंगों को और निखारते हैं। या फिर "समायोजित करें" में जाएं और स्लाइडर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करें। टेम्परेचर स्लाइडर से फोटो को वार्म टोन दें या ब्राइटनेस एडजस्ट करके लाइटिंग सेट करें और Instagram(नए टैब या विंडो में खुलता है) रेडी बनाएं। और अगर आपको कोई फोटो इफेक्ट पसंद नहीं आया तो बस "समायोजन रीसेट करें" पर क्लिक करें और अपनी ओरिजिनल फोटो वापस पा लें।

Apni photo me anokhe photo effect aur filter dale

Before applying photo effects
After applying photo effects

हर फोटो का अपना माहौल होता है और सही फ़िल्टर उसे और भी खास बना देता है। बारिशों में प्रकृति की फोटो हो या पहाड़ों की धुंधली सुबह, नॉर्डिक फ़िल्टर से उस एहसास को और गहरा बनाएं। दोस्तों के साथ रीयूनियन या ऑफ़िस टीम आउटिंग की ग्रुप फोटो के लिए फ्रेस्को या बेलवेडियर जैसे नैचुरल फ़िल्टर्स परफेक्ट हैं जो स्किन टोन को सॉफ्ट और फ्रेश रखते हैं। अपनी पोर्टफ़ोलियो(नए टैब या विंडो में खुलता है) फोटो को कलात्मक टच देना है तो स्लेट जैसे मोनो फ़िल्टर्स से इमोशनल ब्लैक एंड व्हाइट इफ़ेक्ट दें। सोच रहे हैं कि फोटो इफ़ेक्ट प्रिंट में कैसी दिखेगी? लेफ्ट पैनल में मॉकअप्स पर प्रीव्यू करें और देखें कि फोटो फ़्रेम में या कॉफ़ी मग पर फोटो कैसा लगता है। बस अपना पसंदीदा मॉकअप चुनें और आपकी एडिटेड फोटो उसमें तुरंत फ़िट हो जाएगी।

फ़ोकस वहीं जहां आप चाहें

Apply blur effects to your photo

फोटो में अनचाही चीज़ें ध्यान भटका रही हैं? ब्लर(नए टैब या विंडो में खुलता है) इफेक्ट से अपने सब्जेक्ट को उभरने दें और फ़ोकस वहीं लाएं जहां आप चाहते हैं। भीड़ भरे बीच पर खड़ी आपकी फोटो हो या सोशल मीडिया के लिए स्ट्रीट फ़ूड की फोटो, बैकग्राउंड को सॉफ्ट ब्लर दें और मेन सब्जेक्ट को शार्प रखें। बस "एडिट करें" पर क्लिक करें, इफेक्ट्स में जाएं और ब्लर स्लाइडर से इंटेंसिटी एडजस्ट करें। और ज़्यादा कंट्रोल चाहिए तो ब्लर ब्रश से सिर्फ़ उन एरियाज़ को ब्लर करें जो आप चाहते हैं। आसानी से फ़ोकस शेप, साइज़ और इंटेंसिटी अपने हिसाब से सेट करें और अपनी फोटो को शानदार बनाएं।

रंगों से सजाएं अपनी फोटो

Adjust the color saturation of your image

किसी भी फोटो का मूड उसके रंगों से बनता है। Canva के फोटो एडिटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) के साथ अपनी फोटो में वाइब्रेंट रंग भरें और उन्हें और भी आकर्षक बनाएं। एडजस्ट पैनल में आपको काफ़ी ऑप्शन्स मिलेंगे जिनसे आप रंगीन फोटो इफेक्ट्स को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। हल्दी सेरेमनी(नए टैब या विंडो में खुलता है) की फोटो को सुनहरी पीली छटा देनी हो तो टिंट स्लाइडर से वार्म टोन्स ऐड करें। विंटेज बॉलीवुड फ़िल्म जैसा रेट्रो लुक चाहिए तो सैचुरेशन स्लाइडर से रंगों को थोड़ा फ़ेड करें। सिर्फ़ एक रंग की ह्यू या ब्राइटनेस बदलनी है और बाकी कलर्स वैसे ही रखने हैं? कलर एडिट फ़ीचर से वो रंग सिलेक्ट करें और एडजस्ट करें, बाकी रंग वैसे ही रहेंगे जैसे थे।

फोटो एडिटिंग अब और भी आसान

Adjust the whole image saturation on your mobile phone

सोच रहे हैं फोटो में इफेक्ट कैसे डालें (photo me effect kaise dale)? अब फोटो को आकर्षक बनाने के लिए घंटों मैन्युअल एडिटिंग करने की ज़रूरत नहीं है। Canva के साथ आप फोटो के हर हिस्से को कुछ ही क्लिक्स में एडिट कर सकते हैं। हमारा AI फोटो एडिटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) आपकी फोटो के फ़ोरग्राउंड और बैकग्राउंड को अलग-अलग डिटेक्ट करता है, जिससे आप सिर्फ़ बैकग्राउंड बदल सकते हैं या एडिट कर सकते हैं। अगर आपके पास समय कम है तो "स्वतः समायोजित करें" पर क्लिक करें और तुरंत शार्प लुक, बैलेंस्ड लाइटिंग और बेहतर रंग पाएं। अपनी फोटो को और भी क्रिएटिव बनाना चाहते हैं? Canva के AI टूल्स के साथ फोटो साफ़ करें(नए टैब या विंडो में खुलता है) या फोटो क्वालिटी बढ़ाएं और हर सोशल पोस्ट या स्टोरी के लिए परफेक्ट विज़ुअल्स बनाएं।

फोटो इफेक्ट कैसे डालें । Photo me effect kaise dale

How to add a filter to your photo

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • अपनी फोटो में शेक इफेक्ट डालने के लिए, फोटो पर क्लिक करें और "Canva से पूछें" सिलेक्ट करें। टेक्स्ट बॉक्स में शेक इफेक्ट का प्रॉम्प्ट टाइप करें और इफेक्ट तुरंत अप्लाई हो जाएगा। अगर मोशन वाला शेक इफेक्ट चाहिए तो "एनिमेट" पर क्लिक करें और "शेक ज़ूम" चुनें। स्पीड और इंटेंसिटी को अपने हिसाब से एडजस्ट करें।
  • हाँ, हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर फोटो फ़िल्टर फ्री हैं। अपने मूड या मनचाहे सौंदर्य के अनुकूल फ़िल्टर खोजने के लिए अलग-अलग फ़िल्टर के साथ खेलें। आप अपनी इमेज को बेहतर बनाने के लिए ब्लर और कलर एडिट जैसे और भी फ्री टूल्स एक्सप्लोर कर सकते हैं।
  • Canva के साथ 3D इफेक्ट डालना बहुत आसान है। लेफ्ट पैनल में "मैजिक मीडिया" पर क्लिक करें और बताएं कि आपको कैसा इफेक्ट चाहिए। बस प्रॉम्प्ट टाइप करें और देखें कैसे आपकी फोटो 3D इफेक्ट के साथ बदल जाती है।
  • Canva के फोटो एडिटर से आप मिनटों में फोटो पर मोशन इफेक्ट लगाएं। "एनिमेट" पर क्लिक करें और राइज़, फ़ेड या फ़्लिकर जैसे इफेक्ट ट्राई करें। स्लाइडर्स से टाइमिंग, स्पीड और इंटेंसिटी एडजस्ट करें और अपनी स्टिल फोटो को मूवमेंट का एहसास दें।
कोटेशन मार्क
डिज़ाइन बनाने के लिए @canva एक लाजवाब टूल है। Canva पर काम करना इतना सहज है कि एक बार काम शुरू करने के बाद रुकने का मन ही नहीं करता है। इसकी आदत लग जाती है और बड़ा काम का है। आगे बढ़ते रहो Canva। मैं हर दिन Canva का उपयोग करता हूँ ​–​ इसके बिना मेरा काम नहीं चलता। लोगो को स्टाइल करने की क्षमता मेरी पसंदीदा विशेषता है।

@navneet4


फ़ोटो एडिटर के और फ़ीचर्स एक्सप्लोर करें