

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर
3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स
AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें
डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें
एक ऐसी पोर्टफोलियो वेबसाइट बनाएँ जो आपकी तरह ही यूनिक और क्रिएटिव हो। Canva के फ्री ऑनलाइन पोर्टफोलियो वेबसाइट बिल्डर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से आप कुछ ही मिनटों में प्रोफेशनल दिखने वाला पोर्टफोलियो बना सकते हैं जो आपके टैलेंट, स्किल्स और बेस्ट वर्क को दिखाता है। चाहे आप स्टूडेंट हों, नौकरी(नए टैब या विंडो में खुलता है) की तलाश में हों या अपने काम को दुनिया के सामने पेश करना चाहते हों, यह आपके लिए एकदम सही टूल है। Canva के साथ आप बिना किसी जटिल वेबसाइट बिल्डर या डिजाइन सॉफ्टवेयर सीखे, आसानी से खूबसूरत और असरदार पोर्टफोलियो बना सकते हैं।

अगर आप भी सोच रहे हैं कि आसानी से पोर्टफोलियो कैसे बनाएं, तो Canva का स्मार्ट ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल और एडिटिंग फीचर्स आपकी मदद के लिए हैं। कुछ ही मिनटों में आप एक खूबसूरत, क्रिएटिव और प्रोफेशनल पोर्टफोलियो वेबसाइट बना सकते हैं। Canva का वेबसाइट बिल्डर आपके लिए पोर्टफोलियो बनाने का तरीका बेहद सिंपल बनाता है - बिना किसी तकनीकी झंझट के। आप स्टूडेंट हैं और अपने प्रोजेक्ट्स दिखाना चाहते हैं, डिज़ाइनर या फोटोग्राफर हैं और अपने वर्क सैंपल्स शेयर करना चाहते हैं, या फ्रीलांसर या प्रोफेशनल हैं जो अपने क्लाइंट्स को इम्प्रेस करना चाहते हैं - Canva हर ज़रूरत के लिए परफेक्ट है।
प्रोफेशनल तरीके से तैयार किए गए और पूरी तरह एडिट किए जा सकने वाले पोर्टफोलियो वेबसाइट टेम्पलेट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) में से कोई एक चुनें, या खुद से नया डिज़ाइन बनाएं। अपने डिज़ाइन को विज़ुअलाइज़ करने के लिए वेबसाइट मॉकअप तैयार करें और उसमें आकर्षक ग्राफ(नए टैब या विंडो में खुलता है), टाइमलाइन और इमेज जोड़ें, ताकि आपके प्रोजेक्ट्स, अनुभव और स्किल्स प्रभावी ढंग से नज़र आएं। Canva पोर्टफोलियो बनाने का तरीका आसान बनाता है। अपने चुने हुए लेआउट में किसी भी फ्री स्टॉक फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है) या वीडियो(नए टैब या विंडो में खुलता है) को बस ड्रैग और ड्रॉप करें। चाहें तो अपने खुद के फॉन्ट इस्तेमाल करें या Canva की फ्री फॉन्ट लाइब्रेरी से चुनें, और टेक्स्ट को सुंदर हेडिंग्स और फॉन्ट कॉम्बिनेशन के साथ प्रेज़ेंट करें। जब आपका डिज़ाइन तैयार हो जाए, तो उसे मुफ़्त Canva डोमेन पर पब्लिश करें या चाहें तो अपने नाम का कस्टम डोमेन(नए टैब या विंडो में खुलता है) खरीदकर अपनी वेबसाइट को और प्रोफेशनल बनाएं। अब चाहे बात हो कॉलेज प्रोजेक्ट की, डिज़ाइन पोर्टफोलियो की या जॉब एप्लिकेशन(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए ऑनलाइन प्रोफाइल की — Canva के साथ हर पोर्टफोलियो बनाना अब आसान और मज़ेदार है।
एक अच्छा पोर्टफोलियो वेबसाइट डिज़ाइन वही होता है जो आपके टैलेंट और स्किल्स को खूबसूरती से दिखाए। इसमें चुनी हुई फोटो, वीडियो या स्क्रीनशॉट शामिल हों जो बताते हैं कि आप किसमें एक्सपर्ट हैं। चाहे आप लेखक हों, कलाकार, डिज़ाइनर, मॉडल, डेवलपर, छात्र या बिज़नेस ओनर - अपने सबसे अच्छे और गर्व करने लायक प्रोजेक्ट्स ज़रूर शामिल करें। Canva पर सैकड़ों फ्री पोर्टफोलियो वेबसाइट टेम्पलेट्स हैं, जिनसे आप अपनी पसंद के हिसाब से शुरुआत कर सकते हैं। मोबाइल-फ्रेंडली एक-पेज टेम्पलेट से लेकर डीटेल्ड शोकेस लेआउट तक - हर डिज़ाइन को अपनी ज़रूरत के अनुसार कस्टमाइज़ किया जा सकता है। अपने ब्रांड या स्टाइल से मेल खाने के लिए सही कलर पैलेट, फॉन्ट और लोगो चुनें। Canva की फ्री फॉन्ट लाइब्रेरी और कलर पिकर आपको वह लुक देते हैं जो आपके पर्सनल या प्रोफेशनल ब्रांड को अलग पहचान देता है। अगर आपके पास लोगो नहीं है, तो आप Canva लोगो मेकर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से मिनटों में अपना खुद का लोगो बना सकते हैं।
Canva का मैजिक राइट टूल आपकी मदद करता है “अपने बारे में”, प्रोजेक्ट डिस्क्रिप्शन या इंट्रो टेक्स्ट जल्दी और आकर्षक तरीके से लिखने में। आप अपने पोर्टफोलियो में सोशल लिंक, इंटरलिंकिंग और बटन जोड़कर उसे और इंटरेक्टिव बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, एक फोटोग्राफर अपने फोटोशूट्स को गैलरी के रूप में दिखा सकता है, एक UX डिजाइनर अपने केस स्टडी के साथ यूज़र जर्नी डायग्राम(नए टैब या विंडो में खुलता है) जोड़ सकता है, और एक छात्र अपने प्रोजेक्ट्स के साथ रिज़्यूम(नए टैब या विंडो में खुलता है) या सर्टिफिकेट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) लिंक कर सकता है। अपने पोर्टफोलियो को हिंदी या किसी भी अन्य भाषा में बनाने के लिए Canva के ट्रांसलेट टूल का उपयोग करें।
जब डिज़ाइन तैयार हो जाए, तो उसे Canva के फ्री डोमेन पर पब्लिश करें या Canva Pro के साथ अपना खुद का कस्टम डोमेन खरीदें। सभी टेम्पलेट्स SEO-फ्रेंडली और मोबाइल-रेडी हैं, जिससे आपकी साइट हर डिवाइस पर बेहतरीन दिखती है। आप अपने पोर्टफोलियो को लिंक, PDF(नए टैब या विंडो में खुलता है), JPG या PNG फॉर्मेट में डाउनलोड करके क्लाइंट्स, साथियों या सोशल मीडिया पर आसानी से शेयर कर सकते हैं। अगर आप अपने पोर्टफोलियो का प्रिंट वर्ज़न बनाना चाहते हैं, तो Canva Prints का इस्तेमाल करें। अपने डिज़ाइन को हाई-क्वालिटी पेपर पर प्रिंट कराएं - यह इंटरव्यू, नेटवर्किंग इवेंट्स या क्लाइंट मीटिंग्स में शानदार इंप्रेशन छोड़ता है। Canva के फ्री कस्टम पोर्टफोलियो मेकर के साथ कुछ ही मिनटों में ऐसा पोर्टफोलियो बनाएं जो आपके रंग, डिज़ाइन और लोगो की तरह ही यूनिक और क्रिएटिव हो।