Canva होम
  1. फोटो रीसाइज़र
फोटो रीसाइज़र बैनर
फोटो रीसाइज़र बैनर

फोटो साइज कनवर्टर । Photo Ka Dimension Change Kare

कुछ ही क्लिक में अपनी फोटो का डाइमेंशन बदलें। Canva के फोटो साइज कनवर्टर से अपनी फोटो का साइज चेंज करें और सोशल मीडिया, वेबसाइट, प्रेजेंटेशन या किसी भी प्लेटफॉर्म पर तुरंत इस्तेमाल करें।

या इसे यहाँ ड्रॉप करें

Canva के अपलोड फ़ॉर्मेट और ज़रूरी चीज़ों के बारे में जानें. हमारी गोपनीयता नीति में देखें कि हम आपके कॉन्टेंट का उपयोग कैसे करते हैं.

फोटो का साइज कैसे चेंज करें । Photo ka dimension kaise change kare

सूची की शुरुआत: फोटो का साइज कैसे चेंज करें । Photo ka dimension kaise change kare

अपनी फोटो अपलोड करें

"अपनी फोटो अपलोड करें" बटन पर क्लिक करें या अपनी फ़ाइल को सीधे ड्रैग और ड्रॉप करें।

फोटो को रीसाइज़ करें

अपनी जरूरत के अनुसार डाइमेंशन दर्ज करें या उपलब्ध प्रीसेट साइज में से चुनें।

डाउनलोड या शेयर करें

अब अपनी डिजाइन को JPG, PNG, PDF या SVG फॉर्मेट में डाउनलोड करें या सीधे शेयर करें।

सूची का अंत: फोटो का साइज कैसे चेंज करें । Photo ka dimension kaise change kare

हर प्लेटफॉर्म के लिए फोटो का साइज बदलें

मैजिक रीसाइज़ के साथ अपनी Instagram स्टोरी रीसाइज़ करें

कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया मैनेजर्स को अक्सर एक ही फोटो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इस्तेमाल करना पड़ता है, और हर प्लेटफॉर्म का साइज और आस्पेक्ट रेशियो अलग होता है। अगर फोटो का डाइमेंशन सही न हो, तो वह कट सकती है या ठीक से दिखाई नहीं देती। अब इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। Canva का फोटो साइज कनवर्टर इस पूरी प्रक्रिया को आसान बना देता है। अपनी फोटो अपलोड करें, Instagram स्टोरी(नए टैब या विंडो में खुलता है), LinkedIn पोस्ट, या WhatsApp स्टेटस(नए टैब या विंडो में खुलता है) जैसे उपलब्ध प्रीसेट साइज में से चुनें या मनचाहा डाइमेंशन सेट करें और हर प्लेटफॉर्म पर परफेक्ट फिट पाएं (photo ka dimension change kare)। सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, कई ऑनलाइन सरकारी फॉर्म और वेबसाइट्स भी फोटो को खास साइज में अपलोड करने के लिए कहती हैं। अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट फोटो को सही साइज में तैयार करें (photo ka size kaise change kare) और बिना रुकावट अपलोड करें।

हर फोटो का पूरा उपयोग करें

अपनी प्रेजेंटेशन का साइज बदलें

कुछ फोटो इतनी शानदार होती हैं कि उन्हें सिर्फ एक बार इस्तेमाल करना काफी नहीं होता। Canva का फोटो साइज कनवर्टर आपको बिना क्वालिटी कम किए फोटो को कुछ ही क्लिक में रीसाइज़ करने (photo ka size kaise kam kare ya badhaye) की सुविधा देता है। चाहे आप 4x6 साइज की फोटो बनाना (4/6 photo kaise banaye) चाहते हों, प्रेजेंटेशन(नए टैब या विंडो में खुलता है) में इस्तेमाल कर रहे हों, वेबसाइट बैनर(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए उपयोग कर रहे हों या निमंत्रण कार्ड(नए टैब या विंडो में खुलता है) और पोस्टर(नए टैब या विंडो में खुलता है) में लगा रहे हों, एक ही फोटो को अलग-अलग साइज में बदलें और हर बार प्रोफेशनल रिजल्ट पाएं। प्रिंट हो या डिजिटल, हर माध्यम में आपकी फोटो बेहतरीन दिखती है।

Ek saath har product photo ka dimension change kare

फोटो साइज कनवर्टर

छोटे बिज़नेस का बजट सीमित होता है और घंटों बैठकर हर फोटो का साइज बदलने का समय भी नहीं होता। Canva का फोटो साइज कनवर्टर आपको अपनी सभी प्रोडक्ट फोटो को एक साथ रीसाइज़ (photo ka size badle) करने की सुविधा देता है, ताकि आपका डिजिटल स्टोर साफ, भरोसेमंद और प्रोफेशनल लगे। चाहे आप Instagram(नए टैब या विंडो में खुलता है) पर पोस्ट कर रहे हों या ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बेच रहे हों, हर फोटो को एकसमान साइज में पेश करें और ग्राहकों का ध्यान बनाए रखें। Canva से सही साइज के साथ सही फाइल फॉर्मेट भी पाएं और अपनी फोटो को JPG, PNG, PDF(नए टैब या विंडो में खुलता है) में तुरंत डाउनलोड करें।

रीसाइज़ के साथ एडिट भी करें

अपनी फोटो को किसी भी आस्पेक्ट रेशियो में क्रॉप करें

Canva सिर्फ एक फोटो साइज कनवर्टर नहीं है, बल्कि एक ऑल इन वन डिजाइन प्लेटफॉर्म है। अपनी फोटो को किसी भी आस्पेक्ट रेशियो में क्रॉप(नए टैब या विंडो में खुलता है) करें, ब्राइटनेस और सैचुरेशन एडजस्ट करें, टेक्स्ट(नए टैब या विंडो में खुलता है), आइकॉन और स्टिकर्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) जोड़ें और फ्री फोटो एडिटर से धुंधली फोटो को साफ(नए टैब या विंडो में खुलता है) और बेहतर बनाएं। हमारे AI पावर्ड टूल्स के साथ एडिटिंग और भी आसान हो जाती है। बैकग्राउंड रिमूवर प्रो(नए टैब या विंडो में खुलता है) से एक क्लिक में बैकग्राउंड हटाएं और अपने सब्जेक्ट को उभारें। मैजिक इरेज़र(नए टैब या विंडो में खुलता है) प्रो की मदद से अनचाही चीज़ें तुरंत मिटाएं और अपनी फोटो को साफ और प्रोफेशनल बनाएं। रीसाइज़ करने (photo ka size change kare) के साथ अपनी फोटो को पूरी तरह एडिट करें, ताकि आपका डिज़ाइन हर जगह प्रभावशाली दिखे।

फोटो का साइज कैसे बदलें । Photo ka dimension kaise change kare

Photo ka dimension kaise change kare

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • फोटो रीसाइज़ करने के लिए कई ऐप्स उपलब्ध हैं, लेकिन Canva एक तेज़ और आसान फोटो साइज कनवर्टर है, जो एक शक्तिशाली ऑनलाइन डिजाइन प्लेटफॉर्म का हिस्सा है। Canva के फोटो रीसाइज़र से आप प्रीसेट डाइमेंशन चुन सकते हैं या अपनी जरूरत के अनुसार कस्टम साइज सेट कर सकते हैं। सिर्फ साइज बदलना ही नहीं, Canva का ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर आपको टेक्स्ट, डिजाइन एलिमेंट्स, फिल्टर्स और इफेक्ट्स जोड़ने की सुविधा देता है। हमारे AI टूल्स की मदद से आप अपनी फोटो को तुरंत बेहतर बना सकते हैं, बैकग्राउंड चेंज कर सकते हैं या छोटे-मोटे बदलाव आसानी से कर सकते हैं। सोशल मीडिया, प्रिंट, ईकॉमर्स या प्रेजेंटेशन के लिए फोटो का साइज बदलना हो, Canva इसे तेज़, आसान और प्रोफेशनल बनाता है।
  • हाँ, Canva की मदद से एक साथ कई फोटो रीसाइज़ (photo ka size kaise kam kare ya badhaye) किए जा सकते हैं। मनचाहा साइज चुनें और अपनी डिजाइन में जिन पेज को अपडेट करना है, उन्हें सेलेक्ट करें। कुछ ही क्लिक में सभी फोटो का डाइमेंशन एक साथ बदल जाता है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।
  • फोटो को रीसाइज़ करने के कई फायदे हैं। सही साइज में सेट की गई फोटो वेबसाइट, सोशल मीडिया या ऑनलाइन स्टोर पर ज्यादा आकर्षक और प्रोफेशनल दिखती है। जब फोटो सही डाइमेंशन में होती है (photo ka size set kare), तो वह हर प्लेटफॉर्म, डिवाइस और प्रिंट पर आसानी से फिट हो जाती है। मोबाइल हो, डेस्कटॉप या पोस्टर प्रिंट, सही साइज आपकी फोटो को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करता है।
  • मोबाइल फोन में फोटो का डाइमेंशन बदलना आसान है, चाहे आप किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हों। Canva ऐप खोलें, अपनी फोटो अपलोड करें और 'रीसाइज़ करें' पर टैप करें। Instagram पोस्ट या WhatsApp स्टेटस जैसे पहले से तय साइज में से चुनें या अपना मनचाहा डाइमेंशन डालें। कुछ ही क्लिक में आप अपनी फोटो को सोशल मीडिया, वेबसाइट या प्रिंट के लिए सही साइज में तैयार कर सकते हैं।
  • Canva की मदद से 4x6 साइज की फोटो बनाना आसान है। अपनी फोटो अपलोड करें, रीसाइज़ करें पर क्लिक करें और कस्टम साइज में 4x6 सेट करें। आप पिक्सल, इंच, मिलीमीटर या सेंटीमीटर में साइज चुन सकते हैं। इसी तरह आप पासपोर्ट साइज फोटो या किसी भी अन्य प्रिंट साइज में अपनी फोटो का डाइमेंशन आसानी से सेट कर सकते हैं। Canva आपको मनचाहा डाइमेंशन डालने की सुविधा देता है, ताकि आप किसी भी साइज में आसानी से डिजाइन कर सकें।
कोटेशन मार्क
डिज़ाइन बनाने के लिए @canva एक लाजवाब टूल है। Canva पर काम करना इतना सहज है कि एक बार काम शुरू करने के बाद रुकने का मन ही नहीं करता है। इसकी आदत लग जाती है और बड़ा काम का है। आगे बढ़ते रहो Canva। मैं हर दिन Canva का उपयोग करता हूँ ​–​ इसके बिना मेरा काम नहीं चलता। लोगो को स्टाइल देना मेरा पसंदीदा काम है

@navneet4


फ़ोटो एडिटर के और फ़ीचर्स एक्सप्लोर करें