Canva होम
  1. क्लास टाईमटेबल बनाएँ

फ्री क्लास टाईमटेबल बनाएं | Online Class TimeTable Banaye

Tealicious Class Schedule

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स

डिज़ाइन और काम से जुड़े हमारे ऐप्लिकेशन आज़माएँ

डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें

मिनटों में एक कस्टमाइज़ेबल, प्रिंटेबल क्लास टाईमटेबल बनाएँ। Canva के फ्री कक्षा समय सारिणी मेकर की मदद से कुछ ही मिनटों में अपनी पसंद की कक्षा समय सारिणी या विद्यालय समय सारिणी बनाएं। पहले से तैयार समय सारिणी टेम्पलेट चुनें या शुरुआत से अपना कक्षा समय सारिणी डिज़ाइन तैयार करें। सभी क्लास टाईमटेबल टेम्पलेट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) पूरी तरह कस्टमाइज़ किए जा सकते हैं, इसलिए आपको सिर्फ अपनी जानकारी जोड़नी होती है। चाहे आपको हिंदी, अंग्रेज़ी या किसी अन्य भाषा में क्लास टाइम टेबल बनाना हो, Canva का फ्री ऑनलाइन क्लास शेड्यूल मेकर स्टाइल के साथ शेड्यूल करने का आपका शॉर्टकट है।

How to make a class schedule - Canva

Canva क्लास टाईमटेबल मेकर के साथ स्टाइल में व्यवस्थित रहें

Canva के क्लास टाईमटेबल मेकर के साथ अपने टाईमटेबल पर नज़र रखें। हमारे पास हजारों क्लास टाईमटेबल टेम्प्लेट्स हैं जो सामान्य टेबल फ़ॉर्मेट से अलग है। हर जरुरत के लिए अलग स्टाइल, विभिन्न समय सारिणी विकल्पों के साथ, आपको अपनी ज़रूरतों के हिसाब से क्लास शेड्यूल मिल जाएगा। अन्य क्लास टाईमटेबल निर्माताओं के विपरीत, हमारे टेम्प्लेट्स पूरी तरह से कस्टमाइज़ किए जा सकते हैं। इसका मतलब है कि आप टेक्स्ट, रंग, इमेज और लेआउट को तब तक बदल सकते हैं, जब तक आपको मनचाहा लुक न मिल जाए। कुछ विशिष्ट ध्यान में है? Canva में स्क्रैच से डिज़ाइन करना आसान है। बैकग्राउंड इमेज, अपने पसंदीदा रंग और बेहतरीन फ़ॉन्ट जोड़ें, सभी फ्री में। चाहे LKG कक्षा के छोटे बच्चों का सिंपल टाइम टेबल हो या दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए बड़ा टाईमटेबल, हर तरह का टाईमटेबल बनाना मिनटों का काम है।

कक्षा समय सारणी कैसे बनाएँ | Class time table kaise banaye

अपनी ज़रूरत के अनुसार कक्षा समय सारिणी डिज़ाइन करें

Canva के क्लास शेड्यूल टूल के साथ, आपको अपनी पसंद और ज़रूरतों के अनुसार पूरी तरह से कस्टम क्लास शेड्यूल बनाने की सुविधा मिली है। एक अच्छी विद्यालय समय सारिणी पढ़ाई को व्यवस्थित रखने में मदद करती है। Canva में आप विषय, कक्षा, दिन, सप्ताह, महीना या पूरे साल के अनुसार अलग-अलग फॉर्मेट चुन सकते हैं। जिन हिस्सों की आपको ज़रूरत नहीं है, उन्हें हटाएँ, अपने मनचाहे हिस्से जोड़ें। 5 दिनों के बजाय 7-दिन का शेड्यूल चाहते हैं? कुछ ही सेकंड में स्विच करें। कोर्स कोड के बजाय क्लास का पूरा नाम लिखना चाहते हैं? मैथ्स, साइंस, भाषा विषयों या अन्य क्लासेस के लिए अलग-अलग सेक्शन जोड़ें। खेल, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी और अन्य गतिविधियों के लिए भी समय स्लॉट शामिल करें। एक बार डिज़ाइन तैयार हो जाने पर, उसे हर नए सत्र, नई कक्षा या बदले हुए विषयों के अनुसार अपडेट करके दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। Canva के साथ, यह और आसान हो जाता है।

लैपटॉप या मोबाइल से पर्सनलाइज़्ड समय सारणी (Class Time Table) कैसे बनाएं

Canva आपको अपनी कक्षा समय सारिणी को पूरी तरह पर्सनलाइज़ करने की सुविधा देता है। स्कूल, कोचिंग क्लास, ट्यूशन, कॉलेज या यूनिवर्सिटी क्लास के लिए अलग-अलग डिज़ाइन तैयार करें। अपने क्लास शेड्यूल में पर्सनल स्पर्श जोड़ें। Canva में एक विस्तृत इमेज लाइब्रेरी भी है। चुनने के लिए 2 मिलियन से अधिक उच्च-गुणवत्ता वाली फोटो के साथ, आप पैटर्न, बनावट, वन्यजीव फोटो, प्रकृति फोटो, खेल या फ़ैशन फोटो के साथ अपने डिज़ाइन को शानदार बना सकते हैं, जो भी आपको प्रेरित करे!

स्कूल का लोगो(नए टैब या विंडो में खुलता है) जोड़ें, ब्रांड रंगों का उपयोग करें और अपनी संस्था के अनुसार डिज़ाइन को कस्टमाइज़ करें। चाहें तो शिक्षक की फोटो, विषय का आइकॉन या संबंधित इमेज भी जोड़ सकते हैं। Canva पर अपनी फोटो और इमेज मुफ़्त में अपलोड करें! अपने मोबाइल या कंप्यूटर से कोई JPEG, PNG(नए टैब या विंडो में खुलता है) या SVG फ़ाइल चुनें और बस उसे अपने नए क्लास शेड्यूल में ड्रैग और ड्रॉप करें। LKG से लेकर 10वीं कक्षा और उससे आगे तक के छात्रों के लिए अलग-अलग टाइम टेबल बनाए जा सकते हैं। खेल, संगीत, डांस, ट्यूशन और अन्य एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों को भी समय सारिणी में शामिल किया जा सकता है, ताकि पूरा दिन बेहतर तरीके से व्यवस्थित रहे।

AI की मदद से क्लास टाइम टेबल बनाएं

अगर आप शुरुआत से डिज़ाइन नहीं बनाना चाहते, तो Canva के AI टूल्स आपकी मदद कर सकते हैं। बस बताएं कि आपको किस प्रकार की कक्षा समय सारिणी चाहिए और AI आपको एक शुरुआती डिज़ाइन तैयार करके दे सकता है। मैजिक राइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से आप शीर्षक, नोट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है), घोषणाएँ, स्कूल स्लोगन(नए टैब या विंडो में खुलता है) या अन्य टेक्स्ट जनरेट कर सकते हैं। AI फोटो जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है)और मैजिक मीडिया की मदद से अपने डिज़ाइन के लिए कस्टम इमेज और ग्राफिक्स तैयार करें। इसके बाद रंग, फ़ॉन्ट, लेआउट और इमेज को अपनी पसंद के अनुसार एडिट करें।

अपने क्लास शेड्यूल को उच्च रिज़ॉल्यूशन में प्रिंट करें या ऑनलाइन शेयर करें

Canva का लिंक शेयर करके अपनी टीम, सहयोगियों या शिक्षकों को एडिट एक्सेस भी दे सकते हैं। चाहें तो केवल देखने योग्य लिंक शेयर करें या ऐसा लिंक दें जिसे दूसरे लोग मिलकर एडिट कर सकें। यदि आप बोर्ड पर लगाने या अपने बाइंडर या लॉकर में रखने के लिए एक फिजिकल कॉपी पसंद करते हैं, तो बस अपने क्लास टाइम टेबल को उच्च-गुणवत्ता वाले PDF(नए टैब या विंडो में खुलता है) के रूप में डाउनलोड करें और प्रिंट करें। आप इसे ईमेल, WhatsApp या अन्य माध्यमों से छात्रों और अभिभावकों के साथ शेयर कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सबसे अच्छी कक्षा समय सारिणी आपकी ज़रूरतों पर निर्भर करती है। LKG के छात्रों के लिए रंगीन और सरल डिज़ाइन बेहतर हो सकता है, जबकि उच्च कक्षाओं, कॉलेज या कोचिंग के लिए विस्तृत टाइम टेबल अधिक उपयोगी होता है। एक अच्छी विद्यालय समय सारिणी में विषयों, ब्रेक, खेल और अन्य गतिविधियों के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए। Canva के एडिटेबल टेम्पलेट्स की मदद से आप रंग, फ़ॉन्ट, इमेज, टेक्स्ट बॉक्स और लेआउट को अपनी ज़रूरत के अनुसार बदल सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर अतिरिक्त रो और कॉलम जोड़ें या हटाएँ और अपनी पसंद का डिज़ाइन तैयार करें।

एक अच्छी कक्षा समय सारिणी बनाने से पहले यह तय करें कि आपको कितनी कक्षाएँ, विषय, ब्रेक और गतिविधियाँ शामिल करनी हैं। पढ़ाई, होमवर्क, खेल, ट्यूशन और अन्य ज़िम्मेदारियों के लिए समय अलग-अलग निर्धारित करें ताकि पूरा दिन संतुलित रहे। Canva में आप पहले से मौजूद टाइम टेबल फॉर्मेट का उपयोग कर सकते हैं या अपनी ज़रूरत के अनुसार नया लेआउट बना सकते हैं। विषयों और समय के अनुसार रो, कॉलम और टेक्स्ट बॉक्स जोड़कर अपनी विद्यालय समय सारिणी को आसानी से व्यवस्थित करें।

अलग-अलग विषयों और गतिविधियों के लिए अलग-अलग रंगों का उपयोग करने से टाइम टेबल को समझना आसान हो जाता है। उदाहरण के लिए, पढ़ाई के विषयों के लिए नीला, खेल गतिविधियों के लिए हरा, परीक्षा तैयारी के लिए लाल और अन्य गतिविधियों के लिए अलग रंग चुने जा सकते हैं। Canva में आप कुछ ही क्लिक में रंग बदल सकते हैं और अपनी कक्षा समय सारिणी को अधिक आकर्षक और व्यवस्थित बना सकते हैं। चाहें तो विषयों के लिए आइकॉन, स्टिकर्स और इमेज भी जोड़ सकते हैं।

Canva ऐप डाउनलोड करें और अपनी पसंद का टाइम टेबल टेम्पलेट चुनें। इसके बाद विषय, समय, शिक्षक का नाम और अन्य जानकारी जोड़कर डिज़ाइन को कस्टमाइज़ करें। ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर की मदद से बिना किसी डिज़ाइन अनुभव के भी टाइम टेबल बनाना आसान है। तैयार विद्यालय समय सारिणी को PDF में डाउनलोड करें, प्रिंट करें या WhatsApp, ईमेल और अन्य माध्यमों से शेयर करें। आप इसे अपने सहयोगियों, शिक्षकों, प्रिंसिपल या अभिभावकों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। डिज़ाइन सेव रहने की वजह से बाद में बदलाव करना भी आसान होता है।

Canva के AI टूल्स की मदद से आप कुछ ही मिनटों में कक्षा समय सारिणी बना सकते हैं। बस बताएं कि आपको किस कक्षा, विषय या गतिविधि के लिए टाइम टेबल चाहिए और AI आपको एक शुरुआती डिज़ाइन तैयार करके दे सकता है। आप रो, कॉलम, विषयों और समय की जानकारी देकर AI से लेआउट तैयार करवा सकते हैं। इसके बाद डिज़ाइन को अपनी ज़रूरत के अनुसार एडिट करें, स्कूल का लोगो जोड़ें, रंग बदलें या अतिरिक्त सेक्शन शामिल करें। Magic Write की मदद से शीर्षक, नोट्स, घोषणाएँ और अन्य टेक्स्ट भी तैयार किए जा सकते हैं।

और डिज़ाइन