

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर
3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स
किसी भी डिवाइस से डिज़ाइन बनाएँ
डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें
पर्सनलाइज़्ड इमोजी के साथ अपनी भावनाओं को और असरदार तरीके से दिखाएं (Emoji kaise banaye)। Canva के कस्टम इमोजी मेकर से मज़ेदार, अपनेपन वाले और यादगार इमोजी बनाएं। हैप्पी हों, गुस्सा हों, या रोने वाला मूड हो, हर एहसास के लिए अपना कस्टम इमोजी बनाएं। Canva के फ्री इमोजी मेकर से टेक्स्ट को इमोजी में बदलें, फोटो से इमोजी तैयार करें, और ऐसे इमोजी बनाएं जो आपके अंदाज़, मूड या कम्युनिटी से सच में मेल खाते हों।

हर इमोजी का एक मतलब होता है (emoji meaning in Hindi), स्माइली खुशी दिखाता है, सैड इमोजी उदासी, हार्ट प्यार, और हँसता चेहरा मज़ाक या खुशी का एहसास देता है। लेकिन अब सिर्फ सामान्य इमोजी इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं है। Canva के इमोजी क्रिएटर की मदद से आप अपना खुद का स्माइली, सैड, लव, हार्ट या किसी भी भावना वाला कस्टम इमोजी बना सकते हैं।
90 के दशक के आखिर से इमोजी हमारी रोज़मर्रा की बातचीत का हिस्सा बन चुके हैं। आज इनका इस्तेमाल सिर्फ चैट में ही नहीं, बल्कि कंटेंट को मज़ेदार बनाने, पढ़ाई को दिलचस्प बनाने और ब्रांड की पहचान को और खास दिखाने के लिए भी किया जाता है। ऑनलाइन क्रिएटर्स अपने कंटेंट में इमोजी से मज़ेदार टच जोड़ सकते हैं, टीचर्स पढ़ाई के मटेरियल को और आकर्षक बना सकते हैं, और मार्केटर्स सही इमोजी के साथ अपने ब्रांड की पर्सनैलिटी को उभार सकते हैं। चाहे आप किसी भावना को जल्दी और आसान तरीके से दिखाना चाहते हों या अपने अंदाज़ का अलग इमोजी बनाना चाहते हों (इमोजी कैसे बनाएं), Canva पर कस्टम इमोजी बनाना आसान है। जब आप अपनी पसंद के रंग, भाव और स्टाइल के साथ इमोजी तैयार कर सकते हैं, तो सिर्फ जेनेरिक इमोजी पर क्यों रुकें।
Canva के इमोजी जनरेटर से आप अपनी पसंद, भावना और ब्रांड के अनुसार बिल्कुल अपने जैसे इमोजी बना सकते हैं। बस टेक्स्ट में बताइए कि आप कैसा इमोजी चाहते हैं, और Canva उसे कुछ ही पलों में कस्टम इमोजी में बदल देता है। खुशी, प्यार, हैरानी, उदासी, गुस्सा, डर या मज़ाक, हर भावना के लिए अपना अलग इमोजी तैयार करें। इसके बाद इन इमोजी का इस्तेमाल ग्रीटिंग कार्ड(नए टैब या विंडो में खुलता है), पोस्टर(नए टैब या विंडो में खुलता है), निमंत्रण(नए टैब या विंडो में खुलता है), टी-शर्ट, स्टिकर(नए टैब या विंडो में खुलता है), स्कूल प्रोजेक्ट, त्योहारों के डिज़ाइन या छोटे बिज़नेस की प्रचार सामग्री में करें। आप इन्हें अपनी फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है) और वीडियो में भी जोड़ सकते हैं, ताकि आपका कंटेंट और ज़्यादा निजी, मज़ेदार और यादगार लगे। क्या आप अपने बनाए हुए इमोजी को WhatsApp DP में भी लगा सकते हैं? हाँ, Canva से कस्टम इमोजी बनाकर उसे प्रोफाइल फोटो के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
कस्टम इमोजी सिर्फ ऑनलाइन इस्तेमाल के लिए नहीं हैं। आप शादी(नए टैब या विंडो में खुलता है), जन्मदिन(नए टैब या विंडो में खुलता है), बेबी शॉवर, मेहंदी, हल्दी(नए टैब या विंडो में खुलता है), ब्राइडल शॉवर या किसी भी पार्टी के लिए अपने इमोजी बनाकर उन्हें प्रिंट भी करा सकते हैं। इनसे मज़ेदार प्रॉप्स तैयार किए जा सकते हैं, जिन्हें लोग फोटो खिंचवाने में इस्तेमाल करें। आप अपने नाम, थीम या इवेंट के रंगों के हिसाब से इमोजी बैज, स्टिकर्स, गिफ्ट टैग, पैकेजिंग के साथ रखने वाले छोटे कार्ड या पार्टी डेकोर एलिमेंट भी बना सकते हैं। बच्चों की बर्थडे पार्टी में स्माइली स्टिकर्स, शादी में कपल इमोजी प्रॉप्स, या स्कूल इवेंट में कस्टम बैज जैसे आइडिया डिज़ाइन को और खास बना देते हैं।
शिक्षक और विद्यार्थी कस्टम इमोजी की मदद से पढ़ाई को ज़्यादा दिलचस्प बना सकते हैं। भावनाएं सिखाने वाले फ्लैशकार्ड(नए टैब या विंडो में खुलता है), बच्चों के लिए पहचान वाले चार्ट, भाषा सीखने की सामग्री, संगीत वाद्ययंत्रों की पहचान, या क्लासरूम रिवॉर्ड सिस्टम जैसे उपयोगों में इमोजी बहुत काम आते हैं। स्कूलों, ट्यूशन क्लासों और कोचिंग सेंटरों में इन्हें वर्कशीट, प्रेज़ेंटेशन, प्रोजेक्ट फाइल और नोटिस बोर्ड पर इस्तेमाल करके सीखने की प्रक्रिया को हल्का, साफ और यादगार बनाया जा सकता है। इसी तरह छोटे बिज़नेस और ब्रांड अपने लिए कस्टम इमोजी स्टिकर्स, पैकेज के अंदर रखने वाले छोटे जानकारी कार्ड, त्योहारों के ऑफर टैग, ब्रांडेड पैकिंग सामग्री, फोटो ओवरले और वीडियो एलिमेंट भी बना सकते हैं। जब आप Canva पर अपने खुद के इमोजी बना सकते हैं और उन्हें फोटो, वीडियो व दूसरे डिज़ाइनों में इस्तेमाल कर सकते हैं, तो सामान्य इमोजी पर रुकने की क्या ज़रूरत है।