

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर
3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स
AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें
दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ
Canva के साथ डिज़ाइन किए गए फैमिली फोटो कोलाज में मम्मी-पापा, भाई-बहन और बच्चों की अपनी पसंदीदा तस्वीरें एक साथ लगाएं। चाहे वो छुट्टी का कोई खास दिन हो, जन्मदिन की पार्टी या बचपन की कोई पुरानी याद – इन सभी फैमिली फोटो को एक खूबसूरत परिवार फोटो कोलाज में सजाकर हमेशा के लिए संजो सकते हैं। Canva में आसान टेम्प्लेट्स और फोटो फ्रेम इफेक्ट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से हर तस्वीर को नया रूप दें। जब आपका फॅमिली फोटो (parivarik photo) कोलाज तैयार हो जाए, तो उसे घर में लगाएं या अपनों के साथ शेयर करें – ताकि हर कोई इन खास लम्हों को महसूस कर सके।

क्या आपको याद है आखिरी बार पूरा परिवार एक साथ कब फोटो में नजर आया था? अगर बहुत समय हो गया है, तो चिंता न करें – आप अब भी Canva की मदद से एक ऐसा तोहफा(नए टैब या विंडो में खुलता है) बना सकते हैं जो सभी को करीब ला दे। एक प्यारा सा फैमिली फोटो फ्रेम कोलाज (परिवार फोटो) डिज़ाइन करें और सभी के मुस्कुराते चेहरे एक ही पेज पर जोड़ें। चाहे आपके पास पुरानी अलबम से ली गई फैमिली का फोटो हो या मोबाइल से क्लिक की गई माय फैमिली फोटो, सबको एक साथ जोड़कर एक सुंदर फॅमिली फोटो (parivarik photo collage) फ्रेम कोलाज बनाना अब कुछ ही मिनटों की बात है।
अगर आप सोच रहे हैं कि कौन सी फोटो कहाँ अच्छी लगेगी — जैसे पापा की पुरानी ग्रेजुएशन वाली फोटो छोटे भतीजे की ताज़ा फोटो के साथ मैच करेगी या नहीं — तो Canva के फिल्टर और एडिटिंग टूल्स की मदद से आप अलग-अलग कॉम्बिनेशन ट्राय कर सकते हैं। जब तक डिज़ाइन एकदम सही न लगे, तब तक एडजस्ट करते रहें।
मैजिक स्टूडियो™ आपके और आपकी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ AI-संचालित उपकरणों को एक साथ लाता है ताकि आप अधिक आसानी, गति और रचनात्मकता के साथ डिजाइन कर सकें।
एक खूबसूरत फैमिली फोटो फ्रेम कोलाज पीढ़ियों तक यादों को संजो कर रखता है, और Canva इसमें आपकी पूरी मदद करता है। चाहे आपकी परिवार फोटो डिजिटल हो या पुराने स्क्रैपबुक से स्कैन की गई, Canva पर पूरे फॅमिली फोटो (parivarik photo collage) कलेक्शन को अपलोड करना आसान है। Canva में आप ऐसा डिज़ाइन बना सकते हैं जो फोटो क्रॉपिंग के दौरान भी आपके परिवार(नए टैब या विंडो में खुलता है) के स्ट्रक्चर को अच्छे से दर्शाता है।
हर फॅमिली फोटो को बेहतर दिखाने के लिए Canva के फोटो एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल करें। एक साधारण स्लाइडर के ज़रिए आप फोटो की ब्राइटनेस, कंट्रास्ट, हाइलाइट्स और शैडो को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं। अगर आपकी फैमिली फोटो अलग-अलग सालों की हैं या अलग-अलग लाइटिंग में ली गई हैं, तब भी आप उन्हें एक जैसी दिखने वाली बना सकते हैं।
क्या पुरानी परिवार फोटो थोड़ी फीकी लग रही हैं? कोई बात नहीं – Canva का ऑटो एन्हांस टूल उन्हें तुरंत और भी शानदार बना देता है। अगर कोई शॉट थोड़ा धुंधला है, तो ऑटो फोकस उसे तुरंत सुधार सकता है। Canva प्रो का बैकग्राउंड रिमूवर टूल पुराने बैकग्राउंड हटाने(नए टैब या विंडो में खुलता है) में भी मदद करता है, ताकि आपकी फैमिली फोटो फ्रेम(नए टैब या विंडो में खुलता है) और भी साफ-सुथरी दिखे।
अगर आपका परिवार थोड़ा मस्तीभरा है, तो आप फॅमिली फोटो को मजेदार स्टिकर्स और स्पीच बबल्स से सजा सकते हैं। Canva की लाइब्रेरी में एक मिलियन से भी ज़्यादा ग्राफ़िक्स, इमेज और आइकन हैं, जिनमें से बहुत से फ्री हैं। आप प्रीमियम एलिमेंट्स को भी किफायती कीमत पर इस्तेमाल कर सकते हैं – जैसे अपने मामा की फोटो पर फनी स्लोगन लगाना।
आपकी फैमिली फोटो इतनी खास हैं कि उन्हें सिर्फ अपने पास रखने की ज़रूरत नहीं। Canva पर बने कोलाज को “शेयर करें” बटन पर क्लिक करके सीधे Facebook(नए टैब या विंडो में खुलता है) या Instagram पर पोस्ट करें। अगर आंटी सुनीता सोशल मीडिया पर नहीं हैं, तो कोई बात नहीं – आप उनका फैमिली फोटो कोलाज डिज़ाइन सीधे उनके ईमेल पर भेज सकते हैं।
अगर आपने एक ऐसा फैमिली फोटो फ्रेम बनाया है जो वाकई दिल छू जाए, तो उसे प्रिंट करके अपने घर में सजाना भी बेहद आसान है। बस उसे हाई-क्वालिटी PDF के रूप में डाउनलोड करें और किसी प्रिंट प्रोफेशनल को भेज दें, ताकि वह फ्रेमिंग के लिए तैयार हो जाए और आपके घर की दीवार पर सबका ध्यान खींचे।
अगर आपके परिवार में और लोग हैं जो डिज़ाइनिंग में रुचि रखते हैं, तो क्यों न मिलकर Canva पर परिवार फोटो कोलाज बनाएं? Canva को आप अपने कंप्यूटर, मोबाइल या टैबलेट पर एक्सेस कर सकते हैं – और Android व iOS के लिए ऐप भी बिल्कुल फ्री है। बस "शेयर करें" बटन पर क्लिक करें, और बाकी परिवारवालों को डिज़ाइन एडिट करने की अनुमति दें। इस तरह आप सब मिलकर अपने फॅमिली फोटो से जुड़ी यादों को डिज़ाइन और शेयर कर सकते हैं।
MOV, GIF, MP4, MPEG, MKV और WEBM फ़ॉर्मेट में वीडियो क्लिप्स अपलोड किए जा सकते हैं, जिनका अपलोड साइज़ ज़्यादा से ज़्यादा 1GB होना चाहिए। अगर वीडियो का बैकग्राउंड ट्रांसपैरेंट है, तो हम सुझाव देते हैं कि इसे GIF के रूप में अपलोड करें।
फ़ोटो भी अपलोड किए जा सकते हैं। अगर आपको JPEG/JPG, PNG, HEIC/HEIF या WebP इमेज अपलोड करनी हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी फ़ाइल:
अगर SVG इमेज अपलोड की जा रही हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी फ़ाइल:
मीडिया अपलोड करने से जुड़ी ज़रूरतों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यह गाइड देखें।