Canva होम
  1. रेस्टोरेंट का मेन्यू कार्ड बनाएँ

फ्री मेन्यू कार्ड मेकर । Restaurant Menu Card Banaye

पिंक और पर्पल इलस्ट्रेटेड चाट मेनू कार्ड डिजाइन

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स

AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें

दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ

रेस्टोरेंट का मेन्यू कार्ड सिर्फ खाने की लिस्ट नहीं, यह आपके होटल की पहचान होता है। एक अच्छा मेन्यू ग्राहक को उत्सुक करता है और पसंदीदा डिश चुनने में मदद करता है, जिससे आपके ऑर्डर बढ़ सकते हैं। रेस्टोरेंट मेन्यू मेकर से खाने की फोटो और स्वादिष्ट विवरण को मिनटों में एक आकर्षक और प्रोफेशनल हॉटेल मेनू कार्ड में बदलें। रसोई का काम आप करें, भोजन मेनू कार्ड डिजाइन का काम Canva पर छोड़ दें।

Restaurant ke liye menu card kaise banaen

अपने होटल और रेस्टोरेंट के लिए फ्री मेन्यू कार्ड डिज़ाइन करें

मान लीजिए आपकी बिरयानी शहर में मशहूर है, चाट का ज़ायका बेमिसाल है या कुल्हड़ चाय के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। बरसों की सलाह सुनते-सुनते आखिरकार आपने अपना रेस्टोरेंट खोल ही लिया। अब आगे क्या? एक सपने को सफल फूड बिज़नेस में बदलने के लिए बहुत मेहनत लगती है। ऐसे में होटल मेनू कार्ड डिजाइन की चिंता Canva पर सौंप दें। अपने पकवान, स्टार्टर, नाश्ता, थाली और मिठाइयों को Canva के फ्री टूल्स से एक दिलचस्प मेन्यू कार्ड में सजाएं, जो ग्राहकों का ध्यान खींचे और उन्हें ऑर्डर करने के लिए प्रेरित करे।

फ्री रेस्टोरेंट मेनू कार्ड डिजाइन टेम्पलेट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) से शुरुआत करें, जिनके कस्टमाइज़ेबल लेआउट से फोटो बदलना और टेक्स्ट अपडेट करना बेहद आसान है, ताकि आपका मेन्यू आपके खाने की तरह हमेशा ताज़ा रहे। इलस्ट्रेशन, लोगो(नए टैब या विंडो में खुलता है), फोटो और कई डिज़ाइन एलिमेंट्स के साथ अपने मेन्यू को बिल्कुल अपने अंदाज़ में तैयार करें। कैफे के लिए रंगीन इलस्ट्रेटिव डिज़ाइन, फाइन डाइनिंग के लिए मिनिमल और एलिगेंट टेम्पलेट्स, या ढाबा, बेकरी, क्लाउड किचन और मिठाई की दुकान के लिए अलग-अलग स्टाइल, हर फूड बिज़नेस के लिए कुछ न कुछ ज़रूर है।

रेस्टोरेंट मेनू कार्ड बनाने का तरीका । Restaurant ke liye menu card kaise banaen

Har food business ke liye menu card banaye

Canva में हर तरह के फूड बिज़नेस के लिए टेम्पलेट्स मौजूद हैं। चाहे आप घर से चलने वाली डब्बा सर्विस संभालते हों और टिफ़िन सर्विस मेनू कार्ड बनाना चाहते हों, ढाबा (dhaba menu card design) या टी स्टॉल का छोटा बिज़नेस चलाते हों, या क्लाउड किचन (cloud kitchen ka menu kaise banaye) और कैटरिंग के लिए डिजिटल मेन्यू बना रहे हों, अपने बिज़नेस के लिए सही डिज़ाइन चुनें और मिनटों में मेन्यू तैयार करें।

और एक बार बना लिया तो अपडेट करना भी बेहद आसान है। नई डिश की फोटो अपलोड करें(नए टैब या विंडो में खुलता है), कीमतें बदलें या मौसमी आइटम जोड़ें। हर बार शुरुआत से डिज़ाइन बनाने की ज़रूरत नहीं, बस उतना बदलें जितना ज़रूरी हो। त्योहारों पर मेन्यू को खास बनाना भी उतना ही आसान है। दिवाली(नए टैब या विंडो में खुलता है) के चाट मेन्यू के लिए दियों और फूलों का आकर्षण जोड़ें, वैलेंटाइन्स डे पर बेकरी के लिए पिंक रंग का बेक सेल मेन्यू कार्ड बनाएं, नवरात्रि के लिए पारंपरिक डिज़ाइन चुनें या ईद इफ्तार के लिए चांद और सितारों वाली थीम इस्तेमाल करें। हर मौके के लिए सही डिज़ाइन एलिमेंट्स Canva पर मिलते हैं।

Ek aakarshak menu card kaise banate hain

एक अच्छा मेन्यू जानकारी देने के साथ-साथ ग्राहकों को ऑर्डर करने के लिए उत्साहित भी करता है। और इसकी शुरुआत होती है एक लाजवाब मेनू कार्ड फोटो से। Canva की विशाल मीडिया लाइब्रेरी में 10 लाख से ज़्यादा स्टॉक फोटो, इलस्ट्रेशन, आइकन, सिंबल और डिज़ाइन एलिमेंट्स मौजूद हैं, जिनमें से ज़्यादातर बिल्कुल फ्री हैं और प्रीमियम फोटो भी बेहद किफायती कीमत पर मिलती हैं।

हलवाई की दुकान के मेन्यू (halwai menu card in Hindi) के लिए ऐसी गुलाब जामुन और जलेबी की फोटो चुनें जो देखते ही मुँह में पानी आ जाए और उसे AI फोटो एन्हांसर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से और शानदार बनाएं। अपनी खुद की फोटो नहीं है? कोई बात नहीं। हमारे AI फोटो जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से कॉन्टिनेंटल फूड मेन्यू कार्ड, चायनीज रेस्टोरेंट मेन्यू कार्ड (restaurant menu kaise banaye) या किसी भी हॉटेल मेन्यू कार्ड के लिए बिल्कुल नई भूख जगाने वाली फोटो जनरेट करें। किचन में शोरगुल भरा बैकग्राउंड हो या सब्जियों का ढेर, बैकग्राउंड रिमूवर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से उसे हटाएं और अपनी पसंद का साफ, आकर्षक बैकग्राउंड लगाएं ताकि हर डिश मेन्यू में प्रोफेशनल दिखे।

अपने फूड बिज़नेस की पूरी ब्रांडिंग एक जगह

डिश की फोटो तो तैयार है, अब उसका विवरण भी उतना ही ज़रूरी है। एक अच्छा विवरण न सिर्फ डिश को आकर्षक बनाता है, बल्कि ग्राहकों को उसके स्वाद, सामग्री और खासियत के बारे में भी बताता है। होटल मेन्यू कार्ड इंग्लिश में लिखें या हिंदी में (menu card in Hindi), मैजिक राइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) करीब 20 भाषाओं को सपोर्ट करता है। शादी कैटरिंग मेनू कार्ड हो, होटल मेन्यू कार्ड हो या रोज़ का रेस्टोरेंट मेनू कार्ड बनाना, भाषा की कोई सीमा नहीं।

अगर आप अपने ग्राहकों के लिए मेन्यू को और आसान और सुविधाजनक बनाना चाहते हैं, तो फूड ट्रक और जूस शॉप के लिए QR कोड जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से डिजिटल मेन्यू बनाएं, जिसे ग्राहक फोन पर आसानी से स्कैन कर सकें। सिर्फ मेन्यू ही नहीं, अपने पूरे फूड बिज़नेस की ब्रांडिंग को भी एक जैसा लुक दें। ब्रैंड किट(नए टैब या विंडो में खुलता है) से अपना लोगो, रंग और फॉन्ट एक जगह सेव करें, ताकि प्रमोशन के लिए बनाए पोस्टर(नए टैब या विंडो में खुलता है), पैम्फलेट(नए टैब या विंडो में खुलता है) और बैनर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से लेकर विजिटिंग कार्ड(नए टैब या विंडो में खुलता है) और पैकेजिंग लेबल तक सब कुछ एक ही ब्रांड स्टाइल में दिखे।

हर स्क्रीन और हर ग्राहक तक अपना मेन्यू ले जाएं

Canva का मेन्यू मेकर इस्तेमाल करना इतना आसान है कि कभी भी, कहीं भी, किसी भी डिवाइस पर मेन्यू बनाएं (hotel ka menu card kaise banaye) या अपडेट करें। iPhone, iPad या Android, Canva का फ्री मोबाइल ऐप हर जगह साथ है। चाहे आपका मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट हो या फास्ट फूड होटल, मेन्यू हमेशा आपकी जेब में है। वेबसाइट नहीं है? कोई बात नहीं। मैजिक रीसाइज़(नए टैब या विंडो में खुलता है) से मेन्यू को Instagram स्टोरी(नए टैब या विंडो में खुलता है), Facebook स्टोरी(नए टैब या विंडो में खुलता है), WhatsApp स्टेटस(नए टैब या विंडो में खुलता है) या प्रोमोशनल वीडियो में बदलें और शेयर ऑप्शन से ऑनलाइन पब्लिश करके ज़्यादा ग्राहकों तक पहुँचें। प्रिंट करवाना चाहते हैं तो मेन्यू को प्रिंट-रेडी PDF में डाउनलोड करें (menu card kaise banaye PDF) और किसी भी प्रिंट शॉप से प्रिंट करवाएं। क्योंकि जब खाना दिल से बनाया हो, तो मेन्यू भी उतना ही प्यार से बनना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एक अच्छा रेस्टोरेंट मेन्यू इन बातों का ध्यान रखता है:

  • पढ़ने में आसान: साफ फॉन्ट, सही साइज़ और व्यवस्थित लेआउट
  • सेक्शन में बंटा हो: स्टार्टर, पकवान, मेन कोर्स, मिठाई जैसे लॉजिकल हिस्से ताकि ग्राहक आसानी से ढूंढ सकें
  • अपडेट करने में आसान: सीज़नल डिश और स्पेशल ऑफर आसानी से बदले जा सकें
  • फोटो कम, इलस्ट्रेशन सोच-समझकर: हर डिश की फोटो ज़रूरी नहीं, लेकिन कुछ खास तस्वीरें या इलस्ट्रेशन मेन्यू को आकर्षक बनाते हैं
  • ब्रांड के हिसाब से टाइपोग्राफी: कीमतों को बड़े अक्षरों में न लिखें, डिश के नाम और विवरण को प्राथमिकता दें
  • रचनात्मक नाम और स्वादिष्ट विवरण: डिश का नाम और विवरण ऐसा हो जो ग्राहक को उत्सुक करे

Canva के फ्री मेन्यू टेम्पलेट्स इन सभी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, ताकि आपका मेन्यू हमेशा प्रोफेशनल और आकर्षक दिखे।

अलग-अलग रंग ग्राहकों पर अलग-अलग असर डालते हैं। नारंगी भूख बढ़ाता है, लाल ध्यान खींचता है और उत्साह जगाता है, पीला मूड अच्छा करता है, हरा ताज़गी और लोकल सामग्री का एहसास देता है और भूरा देसी और ऑर्गेनिक खाने के लिए सही रहता है।

त्योहारों और खास मौकों पर रंग और भी ज़रूरी हो जाते हैं। ईद के मेन्यू के लिए हरा और सुनहरा, दिवाली के लिए लाल और पीला, क्रिसमस के लिए लाल और हरा। सही रंग से मेन्यू का मूड तुरंत सेट हो जाता है।

सबसे ज़रूरी यह है कि मेन्यू के रंग आपकी ब्रांड की पहचान से मेल खाएं। एक लग्जरी रेस्टोरेंट के लिए गहरे और एलिगेंट टोन सही हैं, जबकि एक फैमिली ढाबे के लिए चटकीले और मज़ेदार रंग बेहतर काम करते हैं। Canva पर अलग-अलग रंग कॉम्बिनेशन आज़माएं और देखें कि आपके रेस्टोरेंट के लिए क्या सबसे अच्छा काम करता है।

बिल्कुल! Canva का मोबाइल ऐप Android और iPhone दोनों पर उपलब्ध है, जिससे फोन पर मेन्यू कार्ड डिज़ाइन करना बेहद आसान है। ऐप खोलें और टेम्पलेट सेक्शन में जाएं। चाहे आपका कैफे हो, रेस्टोरेंट हो, होटल हो या मिठाई की दुकान (halwai menu card in Hindi), हर बिज़नेस के लिए टेम्पलेट मौजूद हैं। अपनी पसंद का डिज़ाइन चुनें और मेन्यू आइटम, कीमतें और खाने की फोटो जोड़कर कस्टमाइज़ करें।

होटल मेन्यू कार्ड हिंदी में (restaurant menu in Hindi) बनाएं या किसी भी और भाषा में, मैजिक राइट करीब 20 भाषाओं को सपोर्ट करता है।

मेन्यू तैयार होते ही बिना ऐप छोड़े सीधे WhatsApp, ईमेल या Instagram पर शेयर करें। आपके सभी डिज़ाइन Canva में सेव रहते हैं, इसलिए जब भी मेन्यू अपडेट करना हो, बस वही बदलें जो ज़रूरी हो।


और डिज़ाइन


टेम्प्लेट ब्राउज़ करें

सभी मेनू टेम्प्लेट्स देखें