Canva होम
  1. पोस्टकार्ड बनाएँ

फ्री पोस्टकार्ड मेकर । Online Postcard Banaye

हल्का पीला ओलिव हरा पीच वॉटरकलर बिज़नेस/कारोबार मदर्स डे पोस्ट कार्ड

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए 1 मिलियन से ज़्यादा टेम्प्लेट्स

AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें

डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें

चाहे किसी दोस्त को ट्रैवल की यादें शेयर करनी हों, त्योहारों पर शुभकामनाएं भेजनी हों, बिजनेस का प्रमोशन करना हो, किसी इवेंट की जानकारी देनी हो, या अपनी फोटोग्राफी और कला को खूबसूरत अंदाज़ में पेश करना हो, Canva से अपना पोस्टकार्ड बनाएं और हर बात अपने तरीके से कहें।

Postcard kaise banaen

Hazaron templates se khubsurat postcard banaye

बाज़ार में मिलने वाले साधारण पोस्टकार्ड की जगह अपना खुद का पोस्टकार्ड डिज़ाइन करें और अपनों को खास महसूस कराएं। चाहे दीवाली(नए टैब या विंडो में खुलता है) की शुभकामनाएं भेजनी हों, ट्रैवल की यादें Instagram पर अनोखे अंदाज़ में शेयर करनी हों या अपने संदेश को रचनात्मक अंदाज़ में पेश करना हो, Canva के साथ मिनटों में आकर्षक पोस्टकार्ड बनाएं। डिज़ाइन का कोई अनुभव न होने पर भी आप आसानी से प्रोफेशनल दिखने वाले पोस्टकार्ड तैयार कर सकते हैं। बस एक टेम्पलेट चुनें, अपनी फोटो अपलोड करें और मनचाहे डिज़ाइन एलिमेंट्स जोड़ें।

Canva के फोटो एडिटर से अपनी फोटो को क्रॉप(नए टैब या विंडो में खुलता है) करें, फ्रेम लगाएं और फिल्टर्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) से निखारें ताकि पोस्टकार्ड उतना ही खास हो जितना आपका संदेश। बिजनेस, सर्विस या किसी इवेंट के प्रमोशन के लिए भी पोस्टकार्ड आपके संदेश को यादगार तरीके से लोगों तक पहुंचाने का शानदार माध्यम है।

पोस्टकार्ड कैसे बनाते हैं । Postcard kaise banaen

मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति

मैजिक स्टूडियो™ आपके और आपकी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ AI-संचालित उपकरणों को एक साथ लाता है ताकि आप अधिक आसानी, गति और रचनात्मकता के साथ डिजाइन कर सकें।

सूची की शुरुआत: मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति
सूची का अंत: मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति

Anokha postcard banane ka aasan tarika

दुकानों में मिलने वाले पोस्टकार्ड पर अक्सर गिने-चुने ऑप्शन होते हैं, जिनमें पोस्टकार्ड का चित्र किसी मशहूर इमारत का होता है और शुभकामनाएं भी एक जैसी मिलती हैं। ऐसे में क्यों न अपना खुद का पोस्टकार्ड डिज़ाइन करें (postcard kaise banate hain)? Canva पर हज़ारों प्रोफेशनल पोस्टकार्ड टेम्पलेट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) में से अपनी पसंद का चुनें और कस्टमाइज़ करना शुरू करें। इसके साथ ही लाखों स्टॉक फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है), ग्राफिक्स और इलस्ट्रेशन मौजूद हैं, चाहे शादी के सेव-द-डेट कार्ड बनाने हों या किसी खास को एक यादगार पर्सनल तोहफ़ा देना हो। इनमें से ज़्यादातर मुफ़्त हैं, और प्रीमियम टेम्पलेट और फोटो भी बेहद किफ़ायती दाम पर।

चाहें तो अपनी खुद की फोटो अपलोड करें, साइज़ बदलें(नए टैब या विंडो में खुलता है) और पोस्टकार्ड साइज फोटो (postcard size photo kaise banaye) में ढालें। ट्रैवल की यादें हों, घर-परिवार की फोटो हो या Instagram का कोई पसंदीदा शॉट, Canva के फोटो एडिटिंग टूल्स से उसे पोस्टकार्ड के लिए एकदम तैयार करें। ट्रैवल फोटो में भीड़ हो तो मैजिक इरेज़र(नए टैब या विंडो में खुलता है) (प्रो) काम आता है, और स्कूल प्रोजेक्ट के लिए पोस्टकार्ड का चित्र बनाना हो तो AI फोटो जेनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से एक प्रॉम्प्ट में नया पोस्टकार्ड का चित्र (postcard ka chitra) तैयार करें। इस तरह अपना पोस्टकार्ड डिज़ाइन करना न केवल ज़्यादा मज़ेदार है, बल्कि तैयार पोस्टकार्ड खरीदने की तुलना में किफ़ायती भी है।

पोस्टकार्ड पर लिखें दिल की बात

फोटो और ग्राफिक्स तो ज़रूरी हैं ही, लेकिन पोस्टकार्ड लेखन यानी सही शब्दों का चुनाव भी उतना ही अहम है। पोस्टकार्ड में क्या लिखें (postcard kaise likhe), यह सोचकर कई बार लोग अटक जाते हैं। ऐसे में Canva का मैजिक राइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) हर बार सही शब्द ढूंढने में मदद करता है। चाहे वैलेंटाइन्स डे पर पोस्टकार्ड से दिल की बात कहनी हो, नई दुकान का प्रमोशन करना हो या बिजनेस पोस्टकार्ड के लिए असरदार संदेश तैयार करना हो, मैजिक राइट आपकी ज़रूरत के अनुसार टेक्स्ट सुझाता है। अपनी पसंदीदा भाषा में संदेश लिखें या AI ट्रांसलेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से उसे दूसरी भाषाओं में बदलें। साथ ही AI कैप्शन जेनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) आपकी फोटो के लिए शानदार कैप्शन सुझाता है, और टेक्स्ट इफेक्ट्स और एनिमेशन आपके संदेश को और आकर्षक तरीके से पेश करते हैं।

खास मौके के लिए पोस्टकार्ड बनाएं

पोस्टकार्ड अब सिर्फ दूर बैठे अपनों को शुभकामनाएं भेजने का माध्यम नहीं रहा। आज इन्हें थैंक यू कार्ड, गिफ्ट के साथ एक दिल से लिखा संदेश संदेश, या खास पलों को Instagram पर शेयर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में डिज़ाइन तैयार होने के बाद मैजिक रीसाइज़(नए टैब या विंडो में खुलता है) (प्रो) की मदद से उसे Instagram पोस्ट(नए टैब या विंडो में खुलता है), WhatsApp स्टेटस(नए टैब या विंडो में खुलता है) या किसी भी मनचाहे साइज़ में बदलें, वो भी बिना दोबारा डिज़ाइन किए। चाहें तो अपने पोस्टकार्ड डिज़ाइन को फोटो कोलाज(नए टैब या विंडो में खुलता है) में शामिल करें या स्क्रैपबुक(नए टैब या विंडो में खुलता है) पेज पर लगाएं और यादों को और भी खूबसूरत अंदाज़ में सहेजें।

टीम के साथ बनाएं, दुनिया के साथ शेयर करें

Canva पर पोस्टकार्ड सिर्फ अकेले नहीं, मिलकर भी बनाया जा सकता है (postcard kaise banaen)। स्कूल प्रोजेक्ट पर साथ काम करना हो, किसी लोकल इवेंट का प्रचार करना हो, ट्रिप की यादों को समेटना हो या आर्ट शो का प्रमोशन करना हो, रियल-टाइम कोलैबोरेशन के साथ डिज़ाइन शेयर करें, कमेंट्स दें और सुझाव लें, और मिलकर उसे बेहतर बनाएं। इस तरह हर आइडिया को एक ही जगह पर आकार देना आसान हो जाता है।

आपका डिज़ाइन क्लाउड में सेव रहता है, इसलिए Canva के iOS और Android ऐप की मदद से कहीं से भी काम जारी रख सकते हैं। चाहे घर पर हों या यात्रा में, आपका पोस्टकार्ड हमेशा आपके साथ रहता है। डिज़ाइन तैयार होने पर उसे एक क्लिक में Instagram, WhatsApp या ईमेल पर शेयर करें, या हाई-क्वालिटी PDF के रूप में डाउनलोड करके प्रिंट करवाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पोस्टकार्ड के पिछले हिस्से को दो भागों में समझें। बाईं तरफ अपना संदेश लिखें और अंत में अपना नाम। दाईं तरफ पाने वाले का नाम, घर/फ्लैट नंबर, गली, मोहल्ला, शहर, राज्य और 6 अंकों का पिन कोड लिखें। भारत में पिन कोड ज़रूरी है ताकि डाक सही पते पर पहुँचे। दाईं तरफ ऊपर कोने में टिकट लगाएं।

पोस्टकार्ड का साइज़ उसके इस्तेमाल पर निर्भर करता है। सबसे सामान्य साइज़ 4 × 6 इंच (करीब 10 × 15 सेंटीमीटर) होता है, जो मार्केटिंग और छोटे संदेशों के लिए बेहतरीन है। लंबे संदेश या ज़्यादा क्रिएटिव डिज़ाइन के लिए 4 × 9, 5.5 × 8 या 6 × 11 इंच के बड़े साइज़ भी इस्तेमाल किए जाते हैं। पोस्टकार्ड साइज फोटो (postcard size photo kaise banaye) तैयार करने के लिए Canva पर किसी भी मनचाहे साइज़ में डिज़ाइन करें और सीधे डाउनलोड करें।

पोस्टकार्ड पर वापसी का पता लिखना अनिवार्य नहीं है, सिर्फ पाने वाले का पता भी काफी है। हालांकि अगर किसी कारण पोस्टकार्ड पते तक न पहुँचे, तो वापसी के पते के बिना वह आप तक नहीं लौट सकता। इसलिए अगर डिलीवरी को लेकर थोड़ी भी शंका हो, तो पोस्टकार्ड के बाईं तरफ अपना नाम और पता ज़रूर लिखें।

पोस्टकार्ड लेखन हमेशा मौके पर निर्भर करता है। जन्मदिन पर दिल से लिखी दो लाइनें, रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते की कोई खास बात या किसी सेल और ऑफर के लिए असरदार प्रमोशनल संदेश, हर पोस्टकार्ड अपने आप में खास होता है। पोस्टकार्ड लिखने का तरीका बेहद सीधा है: अभिवादन से शुरू करें, एक-दो लाइनों में अपनी बात कहें और अंत में अपना नाम लिखें। अगर सही शब्द न मिलें तो Canva के मैजिक राइट से मदद लें। बस मौका और टोन बताएं और मैजिक राइट सही संदेश सुझाता है। किसी और भाषा में संदेश भेजना हो तो AI ट्रांसलेटर से एक क्लिक में अनुवाद करें।

पोस्टकार्ड फोटो बनाते समय सबसे पहले साइज़ तय करें। आम तौर पर पोस्टकार्ड का मानक साइज़ 4 × 6 इंच होता है, इसलिए ऐसी फोटो चुनें जो इस साइज़ में अच्छी दिखे। Canva पर अपनी खुद की फोटो अपलोड करें, लाखों स्टॉक फोटो में से कोई तस्वीर चुनें, या AI फोटो जेनरेटर की मदद से एक प्रॉम्प्ट में पोस्टकार्ड का चित्र (postcard ka chitra) बनाएं।

फोटो तय होने के बाद Canva में "पोस्टकार्ड" सर्च करें और अपनी पसंद का टेम्पलेट चुनें। फिर फोटो को क्रॉप करें, टेक्स्ट जोड़ें, रंग और डिज़ाइन एलिमेंट्स बदलें और उसे अपने इस्तेमाल के हिसाब से कस्टमाइज़ करें। अगर फोटो धुंधली है या कम रोशनी में खिंची है, तो डाउनलोड करने से पहले फोटो क्वालिटी एन्हांसर से उसे एक क्लिक में निखारें। तैयार पोस्टकार्ड साइज फोटो को JPG, PNG या PDF में डाउनलोड करें, प्रिंट करवाएं या Canva के iOS और Android ऐप से मोबाइल पर भी डिज़ाइन पूरा करें।


और डिज़ाइन


टेम्प्लेट ब्राउज़ करें

सभी पोस्टकार्ड टेम्प्लेट्स देखें