

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर
प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए 1 मिलियन से ज़्यादा टेम्प्लेट्स
AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें
दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ
एक प्रोफेशनल लेटरहेड सिर्फ कागज़ का टुकड़ा नहीं, यह आपकी ब्रांड की पहचान है। चाहे बिजनेस प्रपोज़ल हो, कंपनी का ऑफिशियल पत्र हो, स्कूल का नोटिस हो या फ्रीलांसर का क्लाइंट प्रेज़ेंटेशन, एक अच्छा लेटर पैड डिजाइन हर बार विश्वास और प्रोफेशनलिज़्म का संदेश देता है।

हर रोज़ लाखों पत्र और मेल भेजे जाते हैं। इनमें से कौन सा संदेश पढ़ा जाता है और कौन सा नज़रअंदाज़ हो जाता है, यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि वह दिखता कैसा है। जब कोई आपका पत्र खोलता है, तो सबसे पहले उनकी नज़र आपके लेटर हेड या लेटर पैड डिजाइन पर जाती है। इसीलिए एक अच्छा लेटरहेड बनाना ज़रूरी है।
एक प्रोफेशनल लेटरहेड डिजाइन आपके बिजनेस की विश्वसनीयता बढ़ाता है, ब्रांड पहचान को मज़बूत करता है और कॉन्ट्रैक्ट, एग्रीमेंट, कोटेशन और प्रपोज़ल जैसे ज़रूरी दस्तावेज़ों को और आधिकारिक रूप देता है। अच्छी बात यह है कि Canva के साथ ऐसा लेटरहेड बनाना बेहद आसान है। उपलब्ध प्रोफेशनल लेटर हेड नमूना टेम्पलेट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) (Hindi letterhead format) में से चुनें, अपनी कंपनी का लोगो(नए टैब या विंडो में खुलता है), ब्रांड के रंग और संपर्क जानकारी जोड़ें और लेटर हेड मिनटों में तैयार करें। फिर डिजाइन को हाई क्वालिटी PDF में डाउनलोड करें, प्रिंट करें या ऑनलाइन शेयर करें।
मैजिक स्टूडियो™ आपके और आपकी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ AI-संचालित उपकरणों को एक साथ लाता है ताकि आप अधिक आसानी, गति और रचनात्मकता के साथ डिजाइन कर सकें।
एक शानदार लेटरहेड बनाने के लिए किसी महंगे सॉफ्टवेयर या डिजाइन एक्सपर्ट की ज़रूरत नहीं। Canva के हज़ारों प्रोफेशनल लेटरहेड टेम्पलेट्स (Hindi letterhead format) में से मनपसंद टेम्पलेट चुनें और कुछ ही मिनटों में एक प्रोफेशनल लेटरहेड डिजाइन तैयार करें। इनवॉइस(नए टैब या विंडो में खुलता है), प्रपोज़ल, कॉन्ट्रैक्ट, मेमो या ऑफिशियल दस्तावेज़(नए टैब या विंडो में खुलता है), हर मकसद के लिए सही लेटर पैड का नमूना उपलब्ध है। साथ ही, लाखों स्टॉक फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है), आइकन और इलस्ट्रेशन की मदद से अपने लेटरहेड को कस्टमाइज़ करें। और अगर लेटर हेड के लिए क्या लिखें यह समझ नहीं आ रहा, तो मैजिक राइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) से मिनटों में प्रोफेशनल कंटेंट तैयार हो जाता है, चाहे हिंदी में लिखना हो (letterhead Hindi), अंग्रेज़ी में या किसी और भाषा में। यह डिजाइन Canva अकाउंट में सेव होती है, इसलिए एक बार बनाएं, जब चाहें अपडेट करें और जितनी बार चाहें इस्तेमाल करें।
एक अच्छा लेटरहेड सिर्फ जानकारी शेयर करने का माध्यम नहीं है, बल्कि आपकी ब्रांड पहचान को मज़बूत करने का भी एक तरीका है। जॉब ऑफर लेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) भेजनी हो तो लेटरहेड इस्तेमाल करने से विश्वास बढ़ता है। बिजनेस रिपोर्ट(नए टैब या विंडो में खुलता है) या प्रपोज़ल पर ब्रांडेड लेटरहेड उसे आधिकारिक और प्रोफेशनल बनाता है। और जब आपकी रिपोर्ट, बिजनेस लेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) और अन्य दस्तावेज़ों में एक जैसा लेटरहेड डिजाइन दिखाई दे, तो लोगों के लिए आपकी ब्रांड को पहचानना और उस पर भरोसा करना और भी आसान हो जाता है। खुशखबरी यह है कि Canva पर एक जैसा डिजाइन बनाए रखना बेहद आसान है। ब्रांड किट(नए टैब या विंडो में खुलता है) में लोगो, रंग और फॉन्ट जैसे सभी ब्रांड एलिमेंट्स एक जगह सेव करें और ड्रैग-एंड-ड्रॉप से ज़रूरत के हिसाब से अपने डिजाइन में जोड़ें। और एक बार ब्रांड किट तैयार हो जाए, तो विज़िटिंग कार्ड(नए टैब या विंडो में खुलता है), पैम्फलेट(नए टैब या विंडो में खुलता है) जैसे दूसरे बिजनेस मटेरियल भी उसी ब्रांड स्टाइल में मिनटों में तैयार कर सकते हैं।
लेटरहेड डिजाइन करना सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहना चाहिए। Canva पर शेयर बटन से अपनी टीम को एडिटेबल लिंक भेजें और सभी को डिजाइन में शामिल करें। मार्केटिंग टीम, एडमिन स्टाफ, स्कूल-कॉलेज के अलग-अलग डिपार्टमेंट या क्लाइंट डॉक्यूमेंट बनाने वाले कंसल्टेंट्स, सभी अपने सुझाव दे सकते हैं, फोटो अपलोड कर सकते हैं और डिजाइन एलिमेंट्स को ज़रूरत के हिसाब से व्यवस्थित कर सकते हैं। इससे एक अहम फायदा यह भी है कि लेटरहेड में हमेशा सही जानकारी रहती है। संपर्क जानकारी बदलनी हो, ईमेल अपडेट करनी हो या नया लोगो लगाना हो, टीम का कोई भी मेंबर सीधे डिजाइन में बदलाव कर सकता है। इससे ऑफिशियल लेटर, क्लाइंट डॉक्यूमेंट, नोटिस और बाकी जरूरी कम्युनिकेशन हमेशा प्रोफेशनल दिखते हैं। साथ ही, Canva का मोबाइल ऐप आपको कहीं से भी, कभी भी डिजाइन करने की सुविधा देता है। iPhone, iPad या Android डिवाइस पर ऐप डाउनलोड करें, लेटर हेड एडिट करें और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत डाउनलोड करें (letterhead kaise banaye in mobile)।
Canva पर लेटरहेड डिजाइन तैयार होते ही उसे ईमेल(नए टैब या विंडो में खुलता है) में लगाएं, सोशल मीडिया पर शेयर करें या वेबसाइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) पर अपलोड करें। इससे आपकी ब्रांड पहचान प्रिंट और डिजिटल, दोनों जगह एक जैसी रहती है। बस शेयर बटन पर क्लिक करें, डाउनलोड चुनें और अपना डिजाइन फोटो या हाई क्वालिटी PDF(नए टैब या विंडो में खुलता है) के रूप में सेव करें। PDF फ़ॉर्मेट प्रिंटिंग, ऑफिशियल डॉक्यूमेंट शेयर करने और प्रोफेशनल प्रेज़ेंटेशन के लिए सबसे सही रहता है।