Canva होम
  1. शादी की वेबसाइट बनाएँ

फ्री शादी वेबसाइट बनाएं | Free Shadi Website Banaye

हल्का टैन और कॉपर हल्का फ्लोरल सेव द डेट शादी वेबसाइट

आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर

3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स

किसी भी डिवाइस से डिज़ाइन बनाएँ

दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ

शादी की तैयारी⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) कर रहे हैं? मिनटों में फ्री शादी निमंत्रण वेबसाइट बनाएं और समारोहों का समय, जगह, रास्ते की जानकारी और मेहमानों के आने को कन्फर्म करने की सुविधा एक जगह दें। फिर परिवार और दोस्तों को WhatsApp पर वेबसाइट का लिंक भेजें या शादी के निमंत्रण कार्ड पर उसका QR कोड जोड़ें।

फ्री शादी वेबसाइट बनाएं

Shaadi website banaye aur mehmanon tak saari jaankari pahunchaye

मेहमानों को शादी की हर जरूरी जानकारी एक ही जगह दें। Canva के आसान शादी वेबसाइट बिल्डर⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) से हल्दी और संगीत जैसे समारोहों की जानकारी शेयर करें, ताकि मेहमान जान सकें कि कौन-सा समारोह कब शुरू होता है और कहां पहुंचना है।

अपनी पसंद का शादी की वेबसाइट टेम्पलेट⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) चुनें और उसमें आप दोनों की फोटो, शादी की थीम से मेल खाते रंग और अपने प्यार की कहानी जोड़कर उसे अपना बनाएं। इसके लिए कोडिंग या डिजाइन अनुभव की जरूरत नहीं है।

शादी की वेबसाइट कैसे बनाएं । Free shadi website kaise banaye

Free shadi website kaise banaye

मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति

मैजिक स्टूडियो™ आपके और आपकी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ AI-संचालित उपकरणों को एक साथ लाता है ताकि आप अधिक आसानी, गति और रचनात्मकता के साथ डिजाइन कर सकें।

शादी की सारी जानकारी, एक ही जगह

Canva के शादी वेबसाइट मेकर से मेहमानों तक आपके खास दिन की हर जरूरी जानकारी पहुंचाना आसान है। तारीख, समारोहों का समय, जगह, ड्रेस कोड और RSVP की जानकारी, सब बस एक टैप पर मिलता है। WhatsApp ग्रुप में लिंक भेजें या निमंत्रण⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) पर QR कोड⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) लगाएं, जिसे स्कैन करके मेहमान अपने फोन पर शादी निमंत्रण वेबसाइट खोल सकते हैं।

हल्दी, संगीत, निकाह, आनंद कारज या रिसेप्शन, अपनी शादी की रस्मों और समारोहों की जानकारी जोड़ें, ताकि मेहमानों को पता रहे कि कौन-सी रस्म कब है और कहां पहुंचना है। दूसरे शहर से आने वाले मेहमानों के लिए ठहरने की जानकारी, पिकअप की व्यवस्था, रास्ता और मदद के लिए संपर्क भी दें। यह सब एक आसान, स्क्रॉल करके देखी जा सकने वाली वेबसाइट पर रखें या जरूरत के हिसाब से अलग-अलग पेज बनाएं।

Bina design experience ke shaadi ki website banaye

डिजाइन का अनुभव नहीं है? कोई बात नहीं। Canva में अपनी पसंद का तैयार टेम्पलेट चुनें और आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर, मीडिया लाइब्रेरी और AI टूल्स⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) से उसे अपना बनाएं। मैजिक राइट⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से अपने प्यार की कहानी लिखें और मेहमानों के स्वागत या RSVP के लिए छोटा-सा संदेश तैयार करें।

अपनी कपल फोटो को और बेहतर बनाने के लिए AI फोटो एडिटर⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) इस्तेमाल करें। बैकग्राउंड बदलें⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) या फोटो में दिख रही अनचाही चीजें मिटाएं, ताकि ध्यान आप दोनों पर रहे।

मेहमानों की पसंद की भाषा में जानकारी देना भी आसान है। Canva के ट्रांसलेशन टूल⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) से वेबसाइट का कंटेंट हिंदी, बंगाली, तमिल या किसी दूसरी भाषा में बदलें। फिर पब्लिश करने से पहले उसे पढ़ें और जरूरत के हिसाब से एडिट करें।

शादी की प्लानिंग और डिजाइन आसान करें

Canva में शादी की वेबसाइट (vivah website) के साथ उससे जुड़ी तैयारियां भी एक जगह करें। विज़न बोर्ड⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) पर अपनी पसंद के डिजाइन और आइडिया इकट्ठा करें, शादी का लोगो⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) और निमंत्रण⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) बनाएं, और Canva शीट्स⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) में कैटरर, फोटोग्राफर जैसे काम संभालने वालों और मेहमानों की लिस्ट रखें।

फिर ब्रांड किट⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) (प्रो) की मदद से सेव द डेट, हल्दी⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है) या संगीत के निमंत्रण,शादी के निमंत्रण वीडियो⁠(नए टैब या विंडो में खुलता है), स्वागत बोर्ड और मेन्यू में वही रंग, फॉन्ट और फोटो का स्टाइल अपनाएं, ताकि सभी डिजाइन एक ही थीम से जुड़े लगें।

समारोह पूरे होने के बाद वेबसाइट पर शादी की फोटो और वीडियो का लिंक भी जोड़ें, ताकि मेहमान उन यादगार पलों को फिर से देख सकें।

Saath milkar shadi ki website banaye

अपने साथी, माता-पिता, भाई-बहनों, दोस्तों या वेडिंग प्लानर के साथ शादी की वेबसाइट बनाना चाहते हैं? बस डिजाइन का लिंक भेजें, ताकि सभी एक साथ उसे देख सकें, कमेंट कर सकें और एडिट कर सकें। पब्लिश करने से पहले मिलकर समारोहों का समय, पते और आने-जाने की व्यवस्था चेक कर लें।

जगह, ठहरने या परिवार से जुड़ी जानकारी प्राइवेट रखना चाहते हैं? वेबसाइट पर पासवर्ड लगाएं और उसे सिर्फ अपने मेहमानों के साथ शेयर करें, ताकि जानकारी उन्हीं तक पहुंचे जिन्हें आप बुलाना चाहते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शादी की वेबसाइट बनाना जरूरी नहीं है, लेकिन इससे मेहमानों तक सारी जानकारी पहुंचाना आसान होता है। यह कम खर्च में समारोहों का समय, जगह, रास्ते की जानकारी और ड्रेस कोड एक ही जगह शेयर करने का तरीका है।

मेहमान जब चाहें वेबसाइट खोलकर अपनी जरूरत की जानकारी देख सकते हैं, भले ही आप उस समय उनके सवालों का जवाब देने के लिए उपलब्ध न हों। इससे आपको और शादी की तैयारियां संभालने वालों को बार-बार एक ही जानकारी बताने की जरूरत कम पड़ती है। शादी के बाद भी वेबसाइट को फोटो, वीडियो और यादगार पलों को सहेजने के लिए रख सकते हैं।

शादी की वेबसाइट पर वह सारी जानकारी रखें जिसकी मेहमानों को जरूरत है। इसमें शामिल हैं:

  • शादी की तारीख, समय और जगह
  • अपनी शादी के दूसरे समारोहों का समय और पता
  • ड्रेस कोड और उसे समझने के लिए फोटो
  • RSVP फॉर्म, ताकि मेहमान बता सकें कि वे किन समारोहों में शामिल हो रहे हैं
  • मेहमानों के आम सवालों के जवाब
  • जगह का मैप और वहां पहुंचने का रास्ता
  • दूर से आने वाले मेहमानों के लिए ठहरने, पिकअप और मदद के लिए संपर्क की जानकारी

चाहें तो ये हिस्से भी जोड़ सकते हैं:

  • अपने प्यार की कहानी का छोटा-सा परिचय
  • आप दोनों की फोटो और वीडियो
  • ऐसा फॉर्म या लिंक जहां मेहमान विवाह में ली गई अपनी फोटो शेयर कर सकें

Canva के शादी वेबसाइट मेकर से आप मिनटों में शादी की वेबसाइट तैयार कर सकते हैं। खाली डिजाइन से शुरू करने के बजाय सैकड़ों तैयार टेम्पलेट्स में से अपनी पसंद का डिजाइन चुनें और उसमें विवाह की जानकारी जोड़ें। वेबसाइट तैयार करने में लगने वाला समय पेजों की संख्या और आपके बदलावों पर निर्भर करता है।

Canva की मीडिया लाइब्रेरी में हजारों फ्री और प्रीमियम ग्राफिक्स, आइकन, इलस्ट्रेशन, फॉन्ट और फोटो मिलते हैं, जिनसे वेबसाइट को अपना अंदाज़ दे सकते हैं। कोडिंग की जानकारी जरूरी नहीं है, इसलिए पहली बार वेबसाइट बना रहे हों तो भी शुरुआत आसान है।

अगर मेहमानों की संख्या सीमित रखनी है, तो अपनी बात नरमी और साफ शब्दों में कहें:

  1. वेबसाइट पर छोटा-सा नोट जोड़ें: “जगह सीमित होने के कारण हम सिर्फ निमंत्रण में शामिल मेहमानों का स्वागत कर सकते हैं। समझने के लिए धन्यवाद।”
  2. RSVP फॉर्म में नाम पूछें: मेहमानों से समारोह में शामिल होने वाले आमंत्रित लोगों के नाम भरने को कहें, ताकि संख्या साफ रहे।
  3. जरूरत हो तो सीधे बात करें: करीबी रिश्तेदारों या दोस्तों को फोन या निजी संदेश से अपनी बात समझाएं। इससे आपका अनुरोध ज्यादा पर्सनल और सहज लगता है।

Canva ऐप खोलें और शादी वेबसाइट के टेम्पलेट्स सर्च करें। अपनी पसंद का टेम्पलेट चुनें, फिर आप दोनों की फोटो, समारोहों का समय, जगह और मेहमानों के लिए जरूरी जानकारी जोड़ें। रंग, फॉन्ट और डिजाइन को विवाह की थीम के हिसाब से एडिट करें।

प्रीव्यू में वेबसाइट चेक करें, फिर वेबसाइट पब्लिश करें पर टैप करके उसका URL सेट करें। तैयार वेबसाइट का लिंक WhatsApp पर परिवार और दोस्तों को भेजें। आपका डिजाइन Canva पर सेव रहता है, इसलिए बाद में लैपटॉप या डेस्कटॉप से भी उसे खोलकर एडिट कर सकते हैं।

हां, Canva पर शादी की वेबसाइट डिजाइन करना फ्री है। Canva डोमेन इस्तेमाल करके आप अपनी वेबसाइट फ्री में पब्लिश भी कर सकते हैं।


और डिजाइन और टूल्स एक्सप्लोर करें