ब्लैक एंड वाइट फ़िल्टर आपकी फोटो से रंग हटाकर उसे एक रेट्रो लुक देता है, और साथ ही पिक्चर क्वालिटी को पूरी तरह बरकरार रखता है।


सिर्फ एक क्लिक में अपनी रंगीन फोटो को ब्लैक एंड वाइट में बदलें (photo ko black and white kare)। "मोनो" फ़िल्टर तस्वीर से रंग निकाल देता है, जिससे फोटो में भावनात्मक और पुराने ज़माने की फोटो जैसा असर आता है। इससे लोगों का ध्यान सीधे चेहरे, भाव और डिटेल्स पर जाता है। चाहे शादी की एल्बम फोटो हों, कैंडिड मोमेंट्स, स्ट्रीट फोटोग्राफी या WhatsApp DP, आप किसी भी फ़ॉर्मैट, साइज या डाइमेंशन की फोटो पर ब्लैक एंड वाइट इफ़ेक्ट लगा सकते हैं। इफ़ेक्ट को हल्का या गहरा करना चाहते हैं तो इंटेंसिटी स्लाइडर की मदद से B&W फ़िल्टर का असर अपनी पसंद के अनुसार आसानी से एडजस्ट करें।

सिर्फ ब्लैक एंड वाइट फ़िल्टर (photo black and white kare) पर न रुकें। Canva के फोटो एडिटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से आप अपनी फोटो को और बेहतर बना सकते हैं। “समायोजित करें” पैनल में ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट स्लाइडर की मदद से B&W इफ़ेक्ट को और उभारें, या सफेद और काले टोन को एडजस्ट करके फोटो को और गहरा बनाएं। ऑटो फोकस(नए टैब या विंडो में खुलता है) और शैडो जैसे इफ़ेक्ट लगाकर अपनी फोटो की डिटेल्स को और साफ़ दिखाएं। अगर आप Canva Pro इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक क्लिक में BG रिमूवर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से बैकग्राउंड हटाएं और “रीसाइज़ करें” टूल की मदद से अपनी फोटो को अलग-अलग साइज में बदलें, चाहे पोर्ट्रेट और हेडशॉट्स के लिए हो, WhatsApp स्टेटस(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए या Instagram स्टोरी(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए।

"मोनो" फ़िल्टर की मदद से किसी भी रंगीन फोटो पर आसानी से ब्लैक एंड वाइट इफ़ेक्ट लगाएं (image ko black and white banaye)। चाहे फेयरवेल मोंटाज के लिए भावनात्मक फोटो बनानी हो, आधुनिक पिक्चर को पुराने ज़माने की तस्वीर जैसा बनाना हो, या स्ट्रीट फोटोग्राफी में किसी जगह की असली रूह कैद करनी हो, यह मोनोक्रोम फ़िल्टर हर मकसद के लिए काम आता है। पुरानी हवेलियों या ऐतिहासिक इमारतों की फोटो में तो यह और भी खास है क्योंकि "मोनो" फ़िल्टर उनकी बनावट और कारीगरी को ऐसे उभारता है कि फोटो में एक टाइमलेस एहसास आ जाता है। और सबसे अच्छी बात? रंगीन फोटो को ब्लैक एंड वाइट में बदलते (rangin to black and white) समय क्वालिटी पूरी तरह बरकरार रहती है। तो बस फ़िल्टर लगाएं और अपनी B&W फोटो को अपने आर्टिस्टिक पोर्टफोलियो(नए टैब या विंडो में खुलता है) में शामिल करें।
@curlyfrosista