Canva होम

मर्ज फोटो एंड सिग्नेचर | Photo par Signature Banaye

या इसे यहाँ ड्रॉप करें

Canva के अपलोड फ़ॉर्मेट और ज़रूरी चीज़ों के बारे में जानें. हमारी गोपनीयता नीति में देखें कि हम आपके कॉन्टेंट का उपयोग कैसे करते हैं.

फोटो पर सिग्नेचर कैसे लगाएं । Photo me signature kaise add kare

सूची की शुरुआत

1

फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें

Canva खोलें और खाली कैनवास से शुरुआत करें, या अपना फॉर्म/डॉक्यूमेंट अपलोड करें। फिर 'अपलोड्स' में जाकर अपनी फोटो और सिग्नेचर फाइल अपलोड करें।

2

डिजाइन एडिट करें

सिग्नेचर को अपनी जरूरत के हिसाब से फोटो के नीचे, बगल में या फोटो के ऊपर रखें। फिर साइज और पोज़िशन एडजस्ट करें और डिजाइन को जरूरत के हिसाब से तैयार करें।

3

सिग्नेचर फोटो डाउनलोड करें

लेआउट तैयार होने के बाद सिग्नेचर फोटो को JPG, PNG या PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें। चाहें तो उसे ईमेल या WhatsApp से शेयर करें।

सूची का अंत

Free me photo par signature add kare

सरकारी फॉर्म, UPSC जैसी कॉम्पिटिटिव परीक्षा, बैंकिंग KYC या पासपोर्ट सेवाओं के लिए अक्सर फोटो और सिग्नेचर को एक ही इमेज फाइल में अपलोड करना होता है। Canva के साथ सही लेआउट बनाने के लिए साइबर कैफे जाने या डिजाइन एडिटिंग स्किल्स सीखने की जरूरत नहीं है।

अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें, फिर दोनों को एक साफ़ डिजाइन में मर्ज करें (photo par signature kaise banaye)। अपनी जरूरत के हिसाब से फोटो क्रॉप करें, सिग्नेचर को सही जगह ड्रैग करें, साइज बदलें और तैयार सिग्नेचर फोटो को कुछ ही सेकंड्स में डाउनलोड करें।

Apni zaroorat ke hisaab se photo me signature add kare

अलग-अलग पोर्टल्स में फोटो और सिग्नेचर के लेआउट की अलग-अलग जरूरतें हो सकती हैं। कहीं सिग्नेचर फोटो के नीचे चाहिए, कहीं फोटो के बगल में, कहीं फोटो के ऊपर स्टैम्प स्टाइल में (photo ke upar signature banaen), और कहीं आधा फोटो और आधा डॉक्यूमेंट पर आने वाला क्रॉस सिग्नेचर मांगा जाता है (photo par cross signature kaise kare)। Canva में आप सिग्नेचर को ठीक वहीं लगा सकते हैं, जहां फॉर्म के हिसाब से जरूरत हो। फिर स्पेसिंग, अलाइनमेंट और साइज एडजस्ट करके साफ़, अपलोड-रेडी फाइल तैयार करें।

डाउनलोड करने से पहले पोर्टल की डाइमेंशन, फॉर्मेट और बैकग्राउंड से जुड़े निर्देश चेक करें। Canva में फोटो का साइज बड़ा या कम करें, बैकग्राउंड का रंग बदलें या जरूरत हो तो साफ़ बॉर्डर जोड़ें। आप अपनी जरूरत के हिसाब से फोटो का फॉर्मेट JPG, PNG या PDF में बदल भी सकते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस फॉर्म से लेकर पोर्टफोलियो आर्टवर्क फोटो तक, Canva में सिग्नेचर को सही जगह लगाना आसान है।

Kabhi bhi, kahin se bhi photo par signature lagaye

Canva में फोटो पर सिग्नेचर लगाना किसी भी डिवाइस पर आसान है, चाहे आप मोबाइल फोन (photo pe signature kaise add kare mobile se), टैबलेट, लैपटॉप या डेस्कटॉप इस्तेमाल कर रहे हों। अलग से कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। बस Canva खोलें, अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें, दोनों को सही जगह रखें और कुछ ही सेकंड्स में सिग्नेचर फोटो तैयार करें।

अगर आपको किसी फॉर्म में डिटेल्स भरनी हैं या डॉक्यूमेंट में छोटे बदलाव करने हैं, तो Canva के PDF और डॉक्यूमेंट एडिटर से वह भी कर सकते हैं। नाम, तारीख, पता या बाकी जानकारी अपडेट करें, जरूरत के हिसाब से फोटो और सिग्नेचर जोड़ें (photo par signature kaise kare), फिर फाइल डाउनलोड या शेयर करें। सिग्नेचर तैयार नहीं है? Canva के सिग्नेचर जनरेटर से नया सिग्नेचर बनाएं और उसे अपने डिजाइन में इस्तेमाल करें।

फोटो और सिग्नेचर को फाइनल टच दें

सरकारी काम के लिए सिग्नेचर वाली फोटो चाहिए हो, या स्क्रैपबुक और डिजिटल पोस्टकार्ड जैसे मज़ेदार प्रोजेक्ट्स के लिए साइन की हुई फोटो, Canva में आप सिर्फ फोटो और सिग्नेचर जॉइन करने से कहीं ज्यादा कर सकते हैं। अपलोड या शेयर करने से पहले सिग्नेचर बैकग्राउंड हटाएं और मैजिक इरेज़र से अनचाहे निशान हटाएं। 

फोटो का बैकग्राउंड हटाने के लिए फोटो बैकग्राउंड रिमूवर इस्तेमाल करें और अगर फोटो की क्वालिटी पसंद नहीं आ रही, तो फोटो क्वालिटी एन्हांसर से उसे बेहतर करें। हल्की टेढ़ी फोटो को फोटो स्ट्रेटनर से सीधा करें। जब सब कुछ साफ़ और तैयार लगे, तो अपनी फोटो जरूरत के फॉर्मेट में डाउनलोड करें। JPEG अक्सर फॉर्म अपलोड के लिए पसंद किया जाने वाला फॉर्मेट है, जबकि PNG और PDF भी कुछ वेबसाइट पर आम तौर पर मांगे जाते हैं।

फोटो पर हस्ताक्षर कैसे अपलोड करें? । Photo par signature kaise banaye?

  1. Canva खोलें

    Canva को वेब ब्राउज़र या ऐप में खोलें। खाली कैनवास से शुरुआत करें, या अगर फोटो और सिग्नेचर को सीधे किसी फॉर्म या डॉक्यूमेंट में लगाना है, तो वह फॉर्म या डॉक्यूमेंट(नए टैब या विंडो में खुलता है) अपलोड करें।
  2. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें

    अपलोड्स टैब पर क्लिक करें, फिर फाइलें अपलोड करें चुनें। अपनी फोटो और सिग्नेचर फाइल अपलोड करें, फिर दोनों को कैनवास पर ड्रैग और ड्रॉप करें।
  3. फोटो पर सिग्नेचर लगाएं । Photo par signature lagaye

    फॉर्म की जरूरत के हिसाब से सिग्नेचर को फोटो के नीचे, बगल में या फोटो के ऊपर रखें (photo ke upar signature add kare)। फिर साइज और पोज़िशन एडजस्ट करें, और जरूरत हो तो फोटो या सिग्नेचर को क्रॉप करें, ताकि लेआउट साफ़ और अपलोड के लिए तैयार लगे।
  4. डिजाइन एडिट करें

    Canva के फोटो एडिटिंग टूल्स से अपनी फोटो या सिग्नेचर को फॉर्म के हिसाब से तैयार करें। बैकग्राउंड का रंग बदलें, फेस रीटच से चेहरे की त्वचा स्मूद करें और छोटी कमियां कम करें। मैजिक एडिट से छोटे बदलाव करें, जैसे फोटो में चेहरे को कैमरे की तरफ दिखाना, क्योंकि कई फॉर्म में ऐसी फोटो मांगी जाती है। अगर खास इमेज साइज चाहिए, तो एडिटर के ऊपर बाईं ओर रीसाइज करें(नए टैब या विंडो में खुलता है) पर क्लिक करें और जरूरी डाइमेंशन डालें।
  5. डाउनलोड और शेयर करें

    तैयार सिग्नेचर फोटो को JPG, PNG या PDF के रूप में डाउनलोड करें। आप इसे अपने मौजूदा Canva डिजाइन में जोड़ सकते हैं, या ईमेल और WhatsApp से शेयर कर सकते हैं।
फोटो पर हस्ताक्षर कैसे अपलोड करें? । Photo par signature kaise banaye?

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • मोबाइल से फोटो पर सिग्नेचर जोड़ने के लिए Canva ऐप खोलें और अपनी फोटो और सिग्नेचर दोनों अपलोड करें। जरूरत के हिसाब से फोटो या सिग्नेचर में छोटे बदलाव करें, फिर सिग्नेचर या फोटो की जगह बदलने के लिए उसे ड्रैग और ड्रॉप करें।

    जब सिग्नेचर फोटो तैयार हो जाए, तो डाउनलोड आइकन पर क्लिक करके उसे सेव करें। Android हो या iPhone, Canva किसी भी डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम पर आसानी से काम करता है।

  • Canva में अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। फिर फॉर्म की जरूरत के हिसाब से सिग्नेचर को फोटो के नीचे, बगल में या फोटो के ऊपर रखें। सिग्नेचर की पोज़िशन और साइज एडजस्ट करें, ताकि फोटो साफ़ और अपलोड के लिए तैयार लगे।

    अगर आपके पास अभी पासपोर्ट साइज फोटो नहीं है, तो Canva के पासपोर्ट साइज फोटो मेकर से फोटो तैयार करें। इसके बाद तैयार सिग्नेचर फोटो को JPG, PNG या PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें।

  • हाँ, Canva में फोटो पर सिग्नेचर फ्री में जोड़ सकते हैं। अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें, उन्हें एक ही डिजाइन में सेट करें और तैयार सिग्नेचर फोटो डाउनलोड करें।

    अगर आप Canva Pro में अपग्रेड करते हैं, तो आपको ज्यादा एडिटिंग टूल्स, प्रीमियम डिजाइन एलिमेंट्स और समय बचाने वाले फीचर्स का एक्सेस मिलता है।

  • फोटो में सिग्नेचर जोड़ने के लिए कई वेबसाइट्स, ऐप और प्लेटफॉर्म्स मिल जाते हैं, लेकिन Canva एक बेहतरीन ऑप्शन है। यहां आप कुछ ही सेकंड्स में फोटो और सिग्नेचर को साथ ला सकते हैं, और उसके बाद भी बहुत कुछ कर सकते हैं। फोटो या सिग्नेचर का साइज बदलें, बैकग्राउंड साफ़ करें, फोटो क्रॉप करें या डिजाइन को जरूरत के हिसाब से तैयार करें।

    Canva वेब ब्राउज़र और ऐप, दोनों पर काम करता है, इसलिए अलग से कोई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। साथ ही, आपको परेशान करने वाले पॉप-अप ऐड्स या अनचाहे हानिकारक लिंक्स के बिना साफ़, आसान और भरोसेमंद एडिटिंग अनुभव मिलता है।

  • हाँ, Canva में आप फोटो का बैकग्राउंड कलर बदल सकते हैं। अगर फॉर्म में सफेद, नीला या किसी खास रंग का बैकग्राउंड चाहिए, तो फोटो अपलोड करें, बैकग्राउंड हटाएं और अपनी जरूरत के हिसाब से नया रंग लगाएं।

    आप Canva के फोटो एडिटिंग टूल्स से फोटो को क्रॉप, सीधा और बेहतर भी कर सकते हैं, ताकि वह फॉर्म, आवेदन या डॉक्यूमेंट अपलोड के लिए ज्यादा साफ़ और तैयार लगे।