Canva होम
  1. स्क्रैपबुक बनाएँ

फ्री स्क्रैपबुक मेकर । Online Scrapbook Banaye

दोस्तों के साथ खास पलों की स्क्रैपबुक डिज़ाइन

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स

AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें

दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ

Canva के साथ अपनी सबसे प्यारी यादों को खूबसूरत स्क्रैपबुक में सजाएं। चाहे जन्मदिन हो, फेयरवेल हो या कोई ट्रिप, एडिटेबल टेम्पलेट्स और फोटो एडिटिंग टूल्स की मदद से बिना किसी डिज़ाइन अनुभव के मिनटों में एक एस्थेटिक स्क्रैपबुक बनाएं। इसे यादों के तौर पर संभालकर रखें या पर्सनलाइज़्ड गिफ्ट बनाकर किसी अपने को दें।

Scrapbook kaise banaen

Apni sabse pyaari yaadein aur palon se ek personalised scrapbook banaen

फोन की गैलरी में हज़ारों फोटो पड़ी हैं? क्यों न इन तस्वीरों और खास पलों को यादों की किताब में बदल दें? अगर यह काम बड़ा लग रहा हो, तो चिंता न करें। सारी मेहनत Canva पर छोड़ें और खुद देखें कि स्क्रैपबुक डिज़ाइन करना कितना मज़ेदार और आसान हो सकता है।

बस एक टेम्पलेट चुनें और शुरू हो जाएं। एनिवर्सरी हो, दोस्त का जन्मदिन हो या स्कूल प्रोजेक्ट, हर ज़रूरत के लिए प्रोफेशनली डिज़ाइन किए गए टेम्पलेट मौजूद हैं। फोटो अपलोड करें(नए टैब या विंडो में खुलता है), स्टिकर, फोटो कोलाज(नए टैब या विंडो में खुलता है), स्क्रैपबुक बॉर्डर(नए टैब या विंडो में खुलता है) डिजाइन और क्यूट एलिमेंट्स जोड़ें, शायरी या पर्सनल मैसेज लिखें। तैयार होने पर दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें या उन्हें भी साथ डिज़ाइन करने के लिए इनवाइट करें।

स्क्रैपबुक कैसे बनाते हैं । Scrapbook kaise banaen

Scrapbook kaise banaen

मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति

मैजिक स्टूडियो™ आपके और आपकी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ AI-संचालित उपकरणों को एक साथ लाता है ताकि आप अधिक आसानी, गति और रचनात्मकता के साथ डिजाइन कर सकें।

सूची की शुरुआत: मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति
सूची का अंत: मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति

Sabse aasan scrapbook banane ka tarika

टेम्पलेट चुनने के बाद अपनी स्क्रैपबुक डिज़ाइन को पर्सनलाइज़ करना शुरू करें। अपलोड्स टैब पर जाएं, फ़ाइलें ड्रैग-एंड-ड्रॉप करें और एक बार अपलोड होने के बाद ये फोटो आपके फोल्डर में सेव रहती हैं, ताकि अगले डिज़ाइन में भी काम आएं। इसके साथ Canva की मीडिया लाइब्रेरी से आइकन, इलस्ट्रेशन और ढेरों फोटो जोड़ें। चाहें तो खुद भी डूडल्स या क्यूट कैरेक्टर्स ड्रॉ करें।

वेलेंटाइन के लिए शायरी(नए टैब या विंडो में खुलता है) और दिल वाले स्टिकर्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) हो, फ्रेंडशिप डे(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए यादगार फोटो के साथ क्यूट एक-लाइनर हों, स्कूल आर्ट प्रोजेक्ट के लिए रंगीन स्क्रैपबुक बॉर्डर डिजाइन और इलस्ट्रेशन हों या शादी की सालगिरह के लिए कुछ खास, हर मौके के लिए स्क्रैपबुक डेकोरेशन (scrapbook ko kaise decorate karen) के ढेरों डिज़ाइन एलिमेंट्स मौजूद हैं। Canva पर हर थीम के लिए 100+ फ़ॉन्ट्स, ढेरों रंग, बैकग्राउंड और कवर डिज़ाइन(नए टैब या विंडो में खुलता है) भी मिलते हैं। हर एलिमेंट को ड्रैग-एंड-ड्रॉप करके मनचाही जगह रखें, एज खींचकर रीसाइज़ करें और हर पेज को खास बनाएं।

फोटो एडिटिंग से बनाएं बेहतरीन स्क्रैपबुक डिज़ाइन

स्क्रैपबुक डिजाइन में फोटो की क्वालिटी उतनी ही ज़रूरी है जितनी उनकी यादें। पुरानी धुंधली फैमिली फोटो हों, दादा-दादी के ज़माने की ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरें हों, बच्चे की पहली तस्वीरें हों या किसी ट्रिप में कम रोशनी में खींची फोटो हों, Canva के फोटो एडिटिंग(नए टैब या विंडो में खुलता है) टूल्स से हर फोटो को स्क्रैपबुक-रेडी बनाएं। फोटो एन्हांसर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से धुंधली फोटो को साफ करें, कलराइज़ टूल(नए टैब या विंडो में खुलता है) से पुरानी ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरों में रंग भरें, क्रॉप(नए टैब या विंडो में खुलता है) करके बेस्ट मोमेंट फ्रेम करें और मैजिक इरेज़र(नए टैब या विंडो में खुलता है) (प्रो) से अनचाही चीज़ें हटाएं। फोटो पर खास तारीख, नाम या कोट लिखने के लिए "फोटो पर टेक्स्ट जोड़ें(नए टैब या विंडो में खुलता है)" फीचर का इस्तेमाल करें।

अगर आप सोच रहे हैं कि स्क्रैपबुक कैसे बनाते हैं (scrapbook kaise banate hain) और पूरे डिज़ाइन को एक जैसा लुक कैसे दें, तो सभी फोटो पर एक ही फ़िल्टर(नए टैब या विंडो में खुलता है) लगाएं। ब्लैक-एंड-व्हाइट फ़िल्टर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से फोटो को बीते वक्त का माहौल मिलता है, रोज़ फ़िल्टर सॉफ्ट पिंक टोन देता है जो वेलेंटाइन स्क्रैपबुक के लिए एकदम सही है, रेट्रो फ़िल्टर से पुरानी फ़िल्म जैसा अहसास आता है और कलर पॉप से रंग और भी जीवंत हो जाते हैं। ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और टिंट जैसी सेटिंग्स से हर फोटो को ठीक वैसा बनाएं जैसा आप चाहते हैं।

Saath milkar scrapbook banaye aur yaadein sabke saath share karen

स्क्रैपबुक बनाने का सबसे मज़ेदार तरीका है मिलकर बनाना। दोस्तों के साथ किसी खास ट्रिप की स्क्रैपबुक हो, भाई-बहनों के साथ मदर्स डे(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए कुछ खास बनाना हो या पूरे परिवार की फैमिली ट्री स्क्रैपबुक, सब मिलकर बनाएं और हर किसी की यादें एक जगह समेटें। Canva पर सबको एडिटिंग एक्सेस देना बेहद आसान है। शेयर बटन पर क्लिक करें, एडिट का ऑप्शन चुनें और जनरेट हुआ लिंक भेज दें। Canva क्लाउड पर सेव होता है इसलिए आप और आपके साथी कभी भी, कहीं से भी, मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप, किसी भी डिवाइस पर डिज़ाइन देख और एडिट कर सकते हैं।

स्क्रैपबुक तैयार होने पर इसे प्रिंट-रेडी PDF के रूप में डाउनलोड करें और यादों को काग़ज़ पर उतार लें, या फिर ऑनलाइन शेयर करके सबके साथ बाँटें। इसे स्लाइड शो(नए टैब या विंडो में खुलता है) में बदलकर एनिवर्सरी या फेयरवेल इवेंट में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी खास दिन को और भी यादगार बनाना चाहते हैं? स्क्रैपबुक के साथ एक ग्रीटिंग कार्ड(नए टैब या विंडो में खुलता है) भी बनाएं और उसे साथ भेजें। प्यार से तैयार किया गया यह तोहफा किसी भी खरीदे हुए गिफ्ट से बढ़कर होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्क्रैपबुक में क्या शामिल करें यह पूरी तरह आप पर है और ऑप्शन अनगिनत हैं। Canva के डिजिटल स्क्रैपबुक में फोटो, इलस्ट्रेशन, स्टिकर्स, बॉर्डर, बैकग्राउंड और क्यूट डिज़ाइन एलिमेंट्स जोड़ें। ट्रिप की यादगार फोटो हों, दोस्तों के साथ ग्रुप तस्वीरें हों या बचपन की पुरानी फोटो, सब कुछ एक ही जगह समेटें। फिज़िकल स्क्रैपबुक बना रहे हैं तो फोटो के साथ मैगज़ीन कटिंग, टिकट, पोस्टकार्ड, स्टिकर्स, सूखे फूल और रिबन जैसी यादगार चीज़ें भी जोड़ी जा सकती हैं।

हाँ, डिजिटल स्क्रैपबुक को कुछ आसान स्टेप्स में प्रिंट किया जा सकता है (scrapbook kaise banti hai)। डिज़ाइन पूरा होने पर इसे प्रिंट-रेडी PDF के रूप में डाउनलोड करें। हर पेज को अलग-अलग प्रिंट करके स्क्रैपबुक एल्बम में बाइंड करें और एक खूबसूरत फिज़िकल स्क्रैपबुक तैयार करें। आप चाहें तो अपने डिज़ाइन को बैग्स, ग्रीटिंग कार्ड, टी-शर्ट या दूसरे DIY गिफ्ट्स पर भी प्रिंट करवा सकते हैं।

स्क्रैपबुक का साइज़ इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की यादों को सजाना चाहते हैं। डिजिटल स्क्रैपबुक के लिए Canva पर आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से कोई भी कस्टम साइज़ चुन सकते हैं। प्रिंट के लिए पहले एल्बम का टाइप चुनें जैसे स्पाइरल-बाउंड, रिंग-बाउंड या बुक-बाउंड। साइज़ के लिए सबसे लोकप्रिय ऑप्शन हैं: 12x12 इंच का स्क्वेयर फॉर्मेट, A4 (8.5x11 इंच), 8x6 इंच का छोटा फॉर्मेट या मिनी थीम स्क्रैपबुक।

स्क्रैपबुक में लिखी हुई बातें उसे सिर्फ फोटो का कोलेक्शन नहीं, बल्कि यादों की असली किताब बनाती हैं। आप लिख सकते हैं:
  • उस पल की तारीख, जगह या कोई खास बात जो आप याद रखना चाहते हैं
  • दोस्त या परिवार के लिए पर्सनल संदेश या दिल की बात
  • पसंदीदा शायरी, कोट या एक-लाइनर जो उस मौके को बयाँ करे
  • फोटो के साथ एक छोटा कैप्शन जो उस पल की कहानी सुनाए
  • फेयरवेल के लिए "तुम्हारे साथ की हर याद खास है" जैसे संदेश या वेलेंटाइन के लिए शायरी
अगर समझ नहीं आ रहा क्या लिखें, तो मैजिक राइट की मदद लें और कुछ ही सेकंड में परफेक्ट कैप्शन, संदेश या शायरी तैयार करें। Canva पर 100+ फ़ॉन्ट्स में से अपनी पसंद का स्टाइल चुनें और हर लाइन को उतना ही खूबसूरत बनाएं जितनी वो याद है।

Canva ऐप डाउनलोड करें और सर्च बार में "स्क्रैपबुक" टाइप करें। अपनी पसंद का टेम्पलेट चुनें और एडिटिंग शुरू करें। मोबाइल पर भी वही सारे फीचर्स मिलते हैं जो डेस्कटॉप पर मिलते हैं। फोटो अपलोड करें, स्टिकर्स और बॉर्डर जोड़ें, फ़िल्टर लगाएं और शायरी या पर्सनल मैसेज लिखें। तैयार होने पर PDF डाउनलोड करें या सीधे शेयर करें।

और डिज़ाइन


टेम्प्लेट ब्राउज़ करें

सभी स्क्रैपबुक टेम्प्लेट्स देखें