

आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर
प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए 1 मिलियन से ज़्यादा टेम्प्लेट्स
AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें
डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें
एक यादगार और स्टाइलिश लोगो(नए टैब या विंडो में खुलता है) से अपने Instagram अकाउंट को पहचान दें और नए ग्राहकों या फॉलोअर्स को आकर्षित करें। चाहे आप नए कंटेंट क्रिएटर हों, इन्फ्लुएंसर हों या अपना ऑनलाइन स्टोर शुरू कर रहे हों, Canva के फ्री इंस्टाग्राम लोगो मेकर से अपने ब्रांड या बिजनेस के लिए आसानी से लोगो बनाएं। टेम्पलेट(नए टैब या विंडो में खुलता है) चुनें और अपना नाम, Instagram हैंडल या पहचान में आने वाला आइकन जोड़कर उसे अपना बनाएं।

फोटो को खूबसूरती से सजाकर खींचने से लेकर अपने खास अंदाज़ की रील्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) बनाने तक, आप अपनी Instagram प्रोफाइल को बेहतर बनाने में काफी समय देते हैं। अब Canva के फ्री इंस्टाग्राम लोगो मेकर से ऐसा कस्टम लोगो बनाएं जो आपकी प्रोफाइल के उसी अंदाज़ से मेल खाए और लोगों का ध्यान खींचे।
Canva के आसान एडिटिंग टूल्स और लाखों स्टॉक फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है), आइकन, ग्राफिक्स जैसे एलिमेंट्स से ऐसा इंस्टाग्राम लोगो डिजाइन करें जो देखते ही आपकी पहचान बताए और जिसे आप गर्व से इस्तेमाल करें। इसके लिए डिजाइन अनुभव या किसी मुश्किल प्रक्रिया की जरूरत नहीं है।
हमारे कलेक्शन से इंस्टाग्राम लोगो टेम्पलेट चुनें और लोगो एडिटर में अपने हिसाब से बदलाव करें। फिर अपना हाई-रिज़ॉल्यूशन लोगो डाउनलोड करके उसे प्रोफाइल फोटो और दूसरे सोशल मीडिया डिजाइन में इस्तेमाल करें।
एक साफ-सुथरे और आकर्षक इंस्टाग्राम लोगो से फॉलोअर्स की फीड में अलग दिखें और अपनी ऑनलाइन पहचान को सामने लाएं। रेट्रो अंदाज़, मिनिमल लुक या बोल्ड 3D स्टाइल(नए टैब या विंडो में खुलता है), जो भी पसंद हो, हमारे तैयार टेम्पलेट्स से प्रेरणा लें। गेमिंग क्रिएटर्स और फैशन इन्फ्लुएंसर्स से लेकर होम बेकर्स और छोटे बिजनेस तक, हर तरह के अकाउंट के लिए स्टाइल मिलते हैं।
आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल्स से डिजाइन को अपना बनाएं। पहले रंग चुनें, फिर फोटो, आइकन, इलस्ट्रेशन, शेप्स या अपनी पर्सनैलिटी से मेल खाते इमोजी(नए टैब या विंडो में खुलता है) आज़माएं। अपनी फोटो और ग्राफिक्स भी अपलोड कर सकते हैं। अपने नाम या इंस्टाग्राम आईडी लोगो चाहिए (Instagram name logo kaise banaye)? मैजिक राइट से हैंडल के आइडिया लें और हमारे फॉन्ट कलेक्शन से ऐसा फॉन्ट चुनें जो स्टाइलिश होने के साथ आसानी से पढ़ा भी जा सके। नाम छोटा और जरूरी एलिमेंट्स बीच में रखें, ताकि Instagram की छोटी, गोल प्रोफाइल फोटो में लोगो साफ दिखे (Instagram DP logo kaise banaye)।
शुरू से कुछ नया बनाने का आइडिया है? Canva के AI लोगो जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) को अपना आइडिया बताएं और फिर एडिटर में डिजाइन को अपने हिसाब से बदलें। पोस्ट या दूसरे ब्रांड मटीरियल्स में इस्तेमाल होने वाले लोगो के लिए स्लोगन जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से छोटी-सी टैगलाइन भी तैयार करें।
आपके ब्रांड के रंग या पहचान पहले से तय हैं? Canva के ऑनलाइन इंस्टाग्राम लोगो मेकर से उन्हीं के हिसाब से डिजाइन तैयार करना आसान है। चाहे अपनी ID के नाम वाला सुंदर इंस्टाग्राम लोगो बनाना हो (Instagram ID ka logo kaise banaye) या ग्रेडिएंट रंगों वाला इंस्टाग्राम लोगो आइकन, सही रंग लोगों को आपका अकाउंट पहचानने में मदद करते हैं। कलर पैलेट फीचर से अपनी इंस्टाग्राम लोगो फोटो में वही रंग चुनें जिनसे आपकी फीड की पहचान है। अभी रंग और स्टाइल तय नहीं हैं? एडिटर के बाएं पैनल में तैयार रंगों के कॉम्बिनेशन और फॉन्ट के सुझाव देखें और अपने ब्रांड से मेल खाती जोड़ी चुनें।
Canva प्रो के ब्रांड किट(नए टैब या विंडो में खुलता है) में अपने रंग, स्टाइल और फॉन्ट साथ रखें और अलग-अलग डिजाइनों में इस्तेमाल करें। तैयार लोगो भी अपलोड करें, ताकि आगे Instagram पोस्ट, स्टोरी(नए टैब या विंडो में खुलता है) और रील में उसे आसानी से जोड़ सकें। YouTube(नए टैब या विंडो में खुलता है) और Facebook पर भी वही लोगो और स्टाइल अपनाएं, ताकि लोग हर प्लेटफॉर्म पर आपके ब्रांड को पहचान सकें।
नया आइडिया कहीं भी आ सकता है। Canva का ऑनलाइन इंस्टाग्राम लोगो मेकर किसी भी डिवाइस पर फ्री में इस्तेमाल करें और चलते-फिरते अपना लोगो एडिट करें। डेस्कटॉप पर डिजाइन शुरू करें और Canva ऐप से अपने iPhone या Android फोन पर वहीं से काम आगे बढ़ाएं। कोई इवेंट हो, त्योहार का मौका हो या बस नया लुक देना हो, अपना इंस्टाग्राम लोगो आसानी से अपडेट करें। और अगर टीम को भी साथ जोड़ना चाहते हैं, तो डिजाइन का लिंक शेयर करके मिलकर बदलाव करें।
अपने तैयार लोगो को प्रोफाइल फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है) के अलावा भी इस्तेमाल करें। Canva प्रो(नए टैब या विंडो में खुलता है) से उसे ट्रांसपेरेंट PNG(नए टैब या विंडो में खुलता है) में डाउनलोड करें और फोटो, पोस्ट या वीडियो पर लगाएं, बिना पीछे सफेद बॉक्स दिखे (video me Instagram logo kaise banaye)।
लोगो में मूवमेंट जोड़ना चाहते हैं? टेक्स्ट या ग्राफिक्स पर एनिमेशन(नए टैब या विंडो में खुलता है) स्टाइल अप्लाई करें और वीडियो इंट्रो, सोशल मीडिया क्लिप या अपनी वेबसाइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए MP4 में डाउनलोड करें। Instagram डीपी के लिए हाई-क्वालिटी इंस्टाग्राम लोगो पीएनजी या JPG डाउनलोड करें और वीडियो कंटेंट में एनिमेटेड वर्जन इस्तेमाल करें।
Instagram पर लोगो का डिस्प्ले साइज 110 × 110 पिक्सल होता है। हालांकि, प्लेटफॉर्म ज्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला लोगो अपलोड करने की सलाह देता है, ताकि फोटो साफ दिखे। Canva के इंस्टाग्राम लोगो मेकर में 500 × 500 पिक्सल के तैयार टेम्पलेट्स मिलते हैं, जिनमें गोल क्रॉप का भी ध्यान रखा जाता है। गाइड और ग्रिड की मदद से लोगो को बीच में रखना आसान है। हमारे डिजाइन सुझावों से प्रेरणा लें और ऐसा कस्टम लोगो बनाएं जो Instagram पर अच्छा दिखे।
ध्यान रखें कि Instagram आपकी फोटो को गोल आकार में क्रॉप करता है। इसलिए नाम, आइकन और दूसरे जरूरी एलिमेंट्स बीच में रखें, ताकि वे साफ दिखें और क्रॉप होने पर कटें नहीं।
एक अच्छा इंस्टाग्राम लोगो साफ-सुथरा और यादगार होता है। सिर्फ ट्रेंड के पीछे चलने के बजाय ऐसे रंग, फॉन्ट और एलिमेंट्स चुनें जो आपके ब्रांड को सही तरीके से दिखाएं।
ऐसा डिजाइन चुनें जो समय के साथ भी अच्छा लगे और जिसे आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकें। इससे फॉलोअर्स को आपका लोगो याद रहता है और वे Instagram के बाहर भी आपके ब्रांड को पहचान सकते हैं। उदाहरण और नए आइडिया के लिए Canva के फ्री लोगो टेम्पलेट्स देखें।
Instagram पर अपना बिजनेस आगे बढ़ा रहे हैं, तो एक अच्छा लोगो आपके ब्रांड को पहचान देने में मदद करता है। इसके लिए पूरा डिजाइन बदलना जरूरी नहीं है। अपने मौजूदा लोगो के रंग, फॉन्ट या ग्राफिक्स इस्तेमाल करें, ताकि फॉलोअर्स आपके ब्रांड को पहचानते रहें।
अगर आपका लोगो Instagram की गोल प्रोफाइल फोटो में सही नहीं बैठता या उसके जरूरी हिस्से कट जाते हैं, तो Canva के इंस्टाग्राम लोगो मेकर से उसे एडिट करें। नाम और आइकन को बीच में रखें और साइज एडजस्ट करें, ताकि लोगो गोल फ्रेम में भी साफ दिखे।
Instagram ऐप में अपनी प्रोफाइल खोलें। प्रोफाइल फोटो को दबाकर रखें और एडिट आइकन पर टैप करें। Canva पर बनाया हुआ लोगो पहले अपने फोन में सेव करें, फिर चूज़ फ्रॉम लाइब्रेरी चुनकर उसे गैलरी से अपलोड करें। क्रॉप और पोजिशन चेक करके बदलाव सेव करें।
आप अपनी Facebook या WhatsApp प्रोफाइल फोटो भी सीधे इम्पोर्ट करके उसे Instagram पर लगा सकते हैं।
अपने Android फोन या iPhone पर Canva ऐप खोलें और ‘इंस्टाग्राम लोगो’ सर्च करें। टेम्पलेट चुनें या खाली डिजाइन से शुरुआत करें। अपना नाम जोड़ें और स्टाइलिश फॉन्ट, रंग, बैकग्राउंड, स्टिकर्स और आइकन से लोगो को अपना लुक दें।
अपनी फोटो इस्तेमाल कर रहे हैं? AI फोटो एडिटिंग टूल्स से उसे निखारें, बैकग्राउंड बदलें या अनचाही चीजें हटाएं। लोगो तैयार होने पर उसे PNG या JPG में फोन पर डाउनलोड करें और Instagram प्रोफाइल पर लगाएं।
कंप्यूटर पर इंस्टाग्राम लोगो बनाने के लिए अलग सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने, कोडिंग सीखने या डिजाइन अनुभव की जरूरत नहीं है। ब्राउज़र में Canva खोलें और ‘इंस्टाग्राम लोगो’ सर्च करें। अपनी पसंद का टेम्पलेट चुनें, फिर नाम, रंग, फॉन्ट और आइकन बदलकर उसे अपना बनाएं। तैयार लोगो PNG या JPG में डाउनलोड करें।
Canva पर आपका डिजाइन सेव रहता है, इसलिए कंप्यूटर पर शुरू किया हुआ काम बाद में फोन या किसी दूसरे डिवाइस से भी खोलकर एडिट कर सकते हैं।