Canva होम
  1. प्रोफाइल फोटो बनाएँ

फ्री प्रोफाइल फोटो मेकर | DP Photo Banaen

अपनी प्रोफाइल फोटो डीपी बनाएं
रेड और व्हाइट प्लेफुल क्राउन इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक्चर

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स

AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें

डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें

Canva के फ्री प्रोफाइल फोटो मेकर से ऐसी डीपी बनाएं जो पहली नज़र में इम्प्रेशन छोड़े। अपनी पसंदीदा फोटो से शानदार व्हाट्सएप प्रोफाइल पिक्चर, स्टाइलिश इंस्टाग्राम डीपी, या किसी भी प्लेटफॉर्म के लिए परफेक्ट डीपी तैयार करें।

अपनी प्रोफाइल फोटो डीपी बनाएं

ऐसी प्रोफाइल फोटो डीपी बनाएं जो आपको सबसे अलग दिखाए

अपनी पसंदीदा फोटो को ऐसी डीपी में बदलें जिस पर लाइक्स, कमेंट्स और कॉम्प्लिमेंट्स की बारिश हो (trending DP kaise banaye)। फोटो को सही साइज में क्रॉप(नए टैब या विंडो में खुलता है) करें, फिर आसान एडिटिंग टूल्स से उसे और बेहतर बनाएं। बॉर्डर(नए टैब या विंडो में खुलता है), फ्रेम(नए टैब या विंडो में खुलता है), लोगो और अलग-अलग डिजाइन एलिमेंट्स जोड़कर अपनी प्रोफाइल पिक्चर (PFP) को ऐसा बनाएं जो सबका ध्यान खींचे। या फिर रेडीमेड प्रोफाइल पिक्चर टेम्पलेट चुनें और मिनटों में डीपी तैयार करें।

कोई अलग फोटो एडिटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं। Canva के फ्री प्रोफाइल फोटो मेकर में एडिटिंग और डिजाइन टूल्स दोनों एक साथ मिलते हैं, जिससे डीपी के लिए फोटो बनाना आसान हो जाता है और आप मिनटों में काम पूरा कर सकते हैं।

प्रोफाइल फोटो डीपी कैसे बनाएं । DP kaise banaen

मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति

मैजिक स्टूडियो™ आपके और आपकी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ AI-संचालित उपकरणों को एक साथ लाता है ताकि आप अधिक आसानी, गति और रचनात्मकता के साथ डिजाइन कर सकें।

सूची की शुरुआत: मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति
सूची का अंत: मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति

डीपी के लिए फोटो एडिट करें और शानदार प्रोफाइल फोटो बनाएं

अब बोरिंग और साधारण डीपी को भूल जाएं। Canva के फोटो एडिटर से अपनी फोटो को निखारें और उसे स्टाइलिश, एस्थेटिक डीपी में बदलें (aesthetic DP kaise banaye)। फेस रीटच टूल से चेहरे को निखारें और ऑनलाइन फेस स्मूथ टूल से दाग-धब्बे मिटाएं, ताकि आपकी प्रोफाइल फोटो साफ और प्रोफेशनल दिखे। अगर आप इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो (instagram DP banaen) बनाना चाहते हैं लेकिन फोटो के रंग फीके लग रहे हैं, तो ऑटो एन्हांस(नए टैब या विंडो में खुलता है) टूल से उन्हें तुरंत बेहतर बनाएं। आसान स्लाइडर्स की मदद से ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और सैचुरेशन को अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट करें और फोटो को और आकर्षक बनाएं। अक्सर फोटो में भीड़ या अनचाही चीजें बैकग्राउंड में आ जाती हैं। Canva प्रो(नए टैब या विंडो में खुलता है) के बैकग्राउंड रिमूवर(नए टैब या विंडो में खुलता है) टूल से बैकग्राउंड हटाएं और अपनी पसंद का कोई भी रंग या पैटर्न जोड़ें। Canva के आसान टूल्स के साथ आप हर बार अपनी फेसबुक प्रोफाइल फोटो या व्हाट्सएप डीपी फोटो (WhatsApp DP kaise banaen) को आत्मविश्वास के साथ अपडेट कर सकते हैं।

अपनी पसंद के अनुसार प्रोफाइल फोटो डीपी कस्टमाइज़ करें

Canva के प्रोफाइल पिक मेकर की मदद से ऐसी डीपी बनाएं जो आपकी पर्सनैलिटी को सही तरीके से दिखाए। यहां आपको हर तरह के फ्रेम्स (DP frame banaye) और टेम्पलेट्स मिलेंगे, जिनसे आप अपने मूड और पसंद के अनुसार प्रोफाइल फोटो तैयार कर सकते हैं। जनमदिन(नए टैब या विंडो में खुलता है) है? डिस्प्ले फोटो (birthday DP banaye) को मोमबत्तियों और केक से सजाएं। दिवाली(नए टैब या विंडो में खुलता है) का माहौल बनाना है? दिया और फूलों के स्टिकर्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) जोड़ें और अपनी प्रोफाइल फोटो में त्योहार की झलक लाएं। वैलेंटाइन डे के लिए नई डीपी के साथ अपनी भावनाएं दिखानी हैं, तो कपल डीपी बनाएं (couple DP banaye) और रोज़ या रेट्रो जैसे फिल्टर(नए टैब या विंडो में खुलता है) लगाकर अपनी फोटो को नया लुक दें। किसी भी खास मौके के लिए आसानी से प्रोफाइल पिक्चर तैयार करें।

बात हो प्रोफेशनल LinkedIn प्रोफाइल फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है) की, तो अपनी स्किल्स से जुड़े मिनिमल डिजाइन जोड़ें। और दूसरी तरफ, अगर आप अपने YouTube चैनल पर गेमिंग डीपी (gaming DP kaise banaye) लगाने के लिए फोटो बना रहे हैं, तो बोल्ड और रंगीन ग्राफिक्स के साथ उसे अनोखा लुक दें।

अगर आप ब्रांड एंबेसडर हैं, तो लोगो(नए टैब या विंडो में खुलता है) और ब्रांड एलिमेंट्स के साथ डीपी बनाएं। और अगर आप इंफ्लुएंसर हैं, तो अपने नाम के साथ डीपी बनाएं (apne name ki DP kaise banaye) और पर्सनल ब्रांडिंग एलिमेंट्स के साथ उसे और निखारें।

Har platform ke liye DP photo banaen

Canva का प्रोफाइल फोटो मेकर आपको एक ही फोटो को हर प्लेटफॉर्म के लिए आसानी से इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। अपनी सबसे अच्छी फोटो अपलोड करें और उसे अलग-अलग प्रोफाइल के अनुसार डिजाइन करें। इंस्टाग्राम डीपी ऐसा बनाएं (Instagram DP kaise banaye) जो देखते ही ध्यान खींचे, यूट्यूब प्रोफाइल फोटो (YouTube DP kaise banaye) तैयार करें जिससे लोग सब्सक्राइब करने के लिए प्रेरित हों। फेसबुक डीपी लगाने के लिए फोटो (Facebook PFP) को मजेदार या स्टाइलिश बनाएं, या Snapchat पर अपनी अलग पहचान दिखाएं। आप व्हाट्सएप डीपी फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है) (WhatsApp DP banaye), X (Twitter), Discord प्रोफाइल फोटो, ShareChat के लिए बैक डीपी, Gmail प्रोफाइल फोटो और अन्य प्लेटफॉर्म के लिए भी आसानी से प्रोफाइल फोटो तैयार कर सकते हैं। जिस भी प्लेटफॉर्म पर आप हैं, आपकी कस्टम डीपी हर जगह शानदार दिखेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रोफाइल फोटो लेते समय नेचुरल लाइटिंग आपकी सबसे अच्छी दोस्त होती है, क्योंकि इससे आपकी फोटो साफ और आकर्षक दिखती है। अलग-अलग एंगल से फोटो लेकर देखें और जो सबसे अच्छा लगे उसे चुनें। इसके बाद, Canva के AI फोटो एडिटर से अपनी फोटो को निखारें। ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और फिल्टर का इस्तेमाल करें, और जरूरत हो तो फेस रीटच टूल से फोटो को और बेहतर बनाएं। अंत में, फ्रेम या कस्टम डिजाइन जोड़कर अपनी डीपी को और स्टाइलिश बनाएं।

अगर आपकी डीपी धुंधली या पिक्सेलेटेड दिख रही है, तो हो सकता है कि फोटो का रेज़ोल्यूशन कम हो या साइज सही न हो। बेहतर रिजल्ट के लिए हमेशा हाई-क्वालिटी फोटो अपलोड करें। कई बार डीपी का आस्पेक्ट रेशियो सही न होने की वजह से भी फोटो ब्लर दिखती है। ज़्यादातर प्लेटफॉर्म 1:1 (स्क्वायर) साइज की डीपी इस्तेमाल करते हैं, इसलिए अपनी फोटो को स्क्वायर में क्रॉप करके दोबारा अपलोड करें। अगर आप सोच रहे हैं कि बड़ी फोटो को WhatsApp डीपी कैसे बनाएं (badi photo ko WhatsApp DP kaise banaye), तो पहले फोटो को सही साइज में क्रॉप करें और जरूरी हो तो Canva में उसे एडिट करके फिर अपलोड करें। इससे आपकी डीपी साफ और शार्प दिखाई देगी।

प्रोफाइल फोटो बदलने का कोई तय नियम नहीं है, लेकिन ज़्यादातर लोग इसे साल में एक बार अपडेट करते हैं। इसके अलावा, खास मौकों पर डीपी बदलना अच्छा रहता है, जैसे जनमदिन, ग्रेजुएशन, शादी या कोई यादगार ट्रिप। कभी-कभी अपनी फोटो की जगह अपने नाम की डीपी लगाना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, खासकर अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको एक ब्रांड की तरह पहचानें। Canva के टूल्स की मदद से आप हर बार अपनी डीपी को नया और एस्थेटिक लुक दे सकते हैं (best DP banaye)।

YouTube प्रोफाइल फोटो (YouTube profile picture kaise banaye) के लिए 800 × 800 पिक्सल (1:1 स्क्वायर) साइज सही माना जाता है। सही साइज में फोटो बनाने से आपकी डीपी साफ और शार्प दिखती है। ध्यान रखें कि फोटो स्क्वायर होती है, लेकिन YouTube इसे गोल (सर्कल) में क्रॉप करता है। इसलिए जरूरी है कि आपकी फोटो का मुख्य हिस्सा बीच में रहे, ताकि कुछ भी कट न जाए।

इंस्टाग्राम डीपी का सही साइज 320 × 320 पिक्सल होता है, जबकि फेसबुक प्रोफाइल फोटो का साइज 170 × 170 पिक्सल होना चाहिए। ध्यान रखें कि दोनों प्लेटफॉर्म फोटो को गोल (सर्कल) में क्रॉप करते हैं। इसलिए अपनी फोटो का मुख्य हिस्सा बीच में रखें, ताकि कोई जरूरी हिस्सा कट न जाए।

व्हाट्सएप डीपी के लिए 500 × 500 पिक्सल या 640 × 640 पिक्सल (1:1 स्क्वायर) साइज सबसे अच्छा माना जाता है, ताकि आपकी फोटो बेहतर क्वालिटी में दिखाई दे। हालांकि, 192 × 192 पिक्सल तक की फोटो भी काम कर जाती है, लेकिन बेहतर रिज़ल्ट के लिए हाई-रिज़ोल्यूशन फोटो इस्तेमाल करना अच्छा रहता है। ध्यान रखें कि व्हाट्सएप फोटो को गोल (सर्कल) में दिखाता है, इसलिए अपनी फोटो का मुख्य हिस्सा बीच में रखें, ताकि वह सही से दिखे।

अपने नाम की डीपी बनाने के लिए Canva में प्रोफाइल फोटो या डीपी टेम्पलेट खोलें। टेक्स्ट टूल की मदद से अपना नाम जोड़ें और अलग-अलग फॉन्ट्स, रंगों, इलस्ट्रेशन और इफेक्ट्स के साथ उसे स्टाइलिश बनाएं। आप चाहें तो फ्रेम, शैडो और अन्य डिजाइन एलिमेंट्स जोड़कर अपनी नाम वाली डीपी (name DP banaye) को और आकर्षक बना सकते हैं। इस तरह आप एक ऐसी डीपी बना सकते हैं जो आपकी पहचान को अलग तरीके से दिखाए।

MOV, GIF, MP4, MPEG, MKV और WEBM फ़ॉर्मेट में वीडियो क्लिप्स अपलोड किए जा सकते हैं, जिनका अपलोड साइज़ ज़्यादा से ज़्यादा 1GB होना चाहिए। अगर वीडियो का बैकग्राउंड ट्रांसपैरेंट है, तो हम सुझाव देते हैं कि इसे GIF के रूप में अपलोड करें।

फ़ोटो भी अपलोड किए जा सकते हैं। अगर आपको JPEG/JPG, PNG, HEIC/HEIF या WebP इमेज अपलोड करनी हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी फ़ाइल:

  • 50MB से कम साइज़ की हो
  • 250 मिलियन पिक्सेल (चौड़ाई x लंबाई) से ज़्यादा की न हो
  • अगर WebP है, तो सिर्फ़ स्टैटिक फ़ाइलें ही सपोर्ट करती हैं

अगर SVG इमेज अपलोड की जा रही हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी फ़ाइल:

  • 3MB से कम साइज़ की हो
  • 150 से 200 पिक्सेल चौड़ी हो
  • "SVG 1.1" SVG प्रोफ़ाइल के तौर पर सेव की गई हो

मीडिया अपलोड करने से जुड़ी ज़रूरतों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यह गाइड देखें।

और फ़ोटो रिसोर्स एक्सप्लोर करें


और डिज़ाइन