

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर
प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए 1 मिलियन से ज़्यादा टेम्प्लेट्स
किसी भी डिवाइस से डिज़ाइन बनाएँ
दूसरों को आमंत्रित करें और साथ मिलकर डिज़ाइन बनाएँ
चाहे पर्सनल काम हो या प्रोफेशनल, एक अच्छी चेकलिस्ट आपको व्यवस्थित रहने और कोई ज़रूरी काम भूलने से बचाती है। Canva के फ्री ऑनलाइन चेकलिस्ट मेकर से टेम्पलेट चुनें, उसे अपनी ज़रूरत के अनुसार कस्टमाइज़ करें और मिनटों में अपनी कार्य सूची तैयार करें। अपनी चेक लिस्ट को फोन पर सेव करें या PDF के रूप में डाउनलोड करके प्रिंट करें। एक बार बनाएं और ज़रूरत के हिसाब से बार-बार इस्तेमाल करें।

कभी सफर पर निकलने के बाद एहसास हुआ कि कुछ ज़रूरी चीज़ें घर पर ही रह गईं? या ऑफिस में ईमेल का जवाब देते-देते कोई महत्वपूर्ण रिपोर्ट सबमिट करना भूल गए? ऐसी स्थितियों से बचने का सबसे आसान तरीका है एक अच्छी चेकलिस्ट। चाहे रोज़ की ग्रोसरी लिस्ट हो जिसे परिवार के साथ शेयर करना हो, यात्रा की पैकिंग हो, परीक्षा तैयारी की टू-डू लिस्ट हो या टीम के प्रोजेक्ट की कार्य सूची, Canva पर हर ज़रूरत के लिए चेकलिस्ट आसानी से बनाई जा सकती है।
चाहे आपकी चेक लिस्ट छोटी हो या बड़ी, कुछ कामों तक सीमित हो या अलग-अलग हिस्सों में व्यवस्थित, Canva का फ्री ऑनलाइन चेकलिस्ट मेकर आपको मिनटों में एक साफ़-सुथरी और आकर्षक सूची बनाने में मदद करता है। बस प्रोफेशनली डिज़ाइन किए गए सूची टेम्पलेट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) में से चुनें और ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल्स की मदद से उसे कस्टमाइज़ करें। अपनी पसंद के रंग, फ़ॉन्ट और स्टिकर्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) जोड़ें और कुछ ही मिनटों में अपनी चेकलिस्ट तैयार करें।
कुछ लोग लंबी और डिटेल्ड चेकलिस्ट पसंद करते हैं, तो कुछ छोटी और सिंपल। कुछ सिर्फ टेक्स्ट वाली सादी सूची चाहते हैं, तो कुछ ग्राफिक्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) और स्टिकर्स से सजी रंग-बिरंगी, आकर्षक चेकलिस्ट डिज़ाइन। Canva पर हर तरह की चेकलिस्ट बनाई जा सकती है और हर एक को अपने तरीके से सजाया जा सकता है। शादी या इवेंट की चेक लिस्ट को रंगीन स्टिकी नोट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) और इलस्ट्रेशन से सजाएं, ऑफिस की टू-डू लिस्ट को साफ़-सुथरे और प्रोफेशनल अंदाज़ में तैयार करें, या अपनी बकेट लिस्ट में आइकन्स, फोटो और इमोजी(नए टैब या विंडो में खुलता है) जोड़कर (checklist kaise bhare) उसे और दिलचस्प बनाएं। ज़रूरी कामों को अलग रंग से हाइलाइट करें, टेक्स्ट का फॉन्ट और साइज़ बदलें या पूरे लेआउट को अपनी पसंद के अनुसार नया रूप दें। और अगर चेकलिस्ट अपनी पसंदीदा भाषा में बनानी हो, तो मैजिक राइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) से चेक लिस्ट इन हिंदी (checklist in Hindi), अंग्रेज़ी या किसी भी भाषा में बनाई जा सकती है। Canva के फ्री चेकलिस्ट मेकर (checklist banane wala app) के साथ, कुछ भी मुमकिन है।
चेकलिस्ट कभी एक जैसी नहीं रहतीं। काम बदलते रहते हैं, इसलिए चेकलिस्ट भी बदलती रहती हैं। खरीदी के सामान की सूची हर हफ़्ते बदलती है, और ट्रिप की पैकिंग चेकलिस्ट हर बार मंज़िल, मौसम और ज़रूरतों के हिसाब से अलग होती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपको हर बार शुरुआत से नई चेकलिस्ट डिज़ाइन करनी पड़े। एक बार अपनी पसंद की चेकलिस्ट बना लें और उसे अपने टेम्पलेट की तरह इस्तेमाल करें। अगली बार बस उसकी एक कॉपी बनाएं, ज़रूरत के हिसाब से बदलाव करें और नई चेकलिस्ट तैयार। इसके लिए Canva में लॉग इन करें, ओरिजिनल डिज़ाइन खोलें और मेन्यू बार में फ़ाइल पर क्लिक करके प्रतिलिपि बनाएँ चुनें।
Canva पर बनाई गई चेकलिस्ट क्लाउड पर सेव होती है, इसलिए उसे जब चाहें, जहाँ चाहें खोला और अपडेट किया जा सकता है। चाहे फ़ोन हो, लैपटॉप हो या टैबलेट, आपकी सूची हमेशा आपके साथ रहती है। जब किसी घूमने की जगह, देखने वाली फ़िल्म या अपनी विश लिस्ट में शामिल किसी चीज़ का नाम याद करना हो, तो अपनी सूची तुरंत खोलकर देख सकते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान अस्पताल बैग की चेकलिस्ट हमेशा फ़ोन पर तैयार रखें, ताकि ज़रूरत पड़ने पर उसे तुरंत देखा जा सके। और अगर आप परीक्षा या प्रोजेक्ट सबमिशन की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी चेकलिस्ट को कहीं से भी अपडेट कर सकते हैं।
अगर आपको सिर्फ़ चेकलिस्ट से आगे बढ़कर अपने कामों और योजनाओं को व्यवस्थित करना है, तो Canva के प्लानर(नए टैब या विंडो में खुलता है), कैलेंडर(नए टैब या विंडो में खुलता है) और सोशल मीडिया कंटेंट प्लानर(नए टैब या विंडो में खुलता है) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
चेकलिस्ट तैयार हो जाए तो उसे शेयर करना बेहद आसान है। परिवार के साथ खरीदी की सूची WhatsApp पर भेजें ताकि बाज़ार जाने से पहले सब तैयार हो, या टीम के साथ प्रोजेक्ट चेकलिस्ट का लिंक शेयर करके सब मिलकर एडिट कर सकते हैं। शेयर बटन से ईमेल, डायरेक्ट लिंक या सोशल मीडिया पर शेयर करें।
और अगर फिज़िकल कॉपी चाहिए तो चेकलिस्ट को प्रिंट-रेडी PDF(नए टैब या विंडो में खुलता है) में डाउनलोड करके प्रिंट करें। रोज़ाना या हर हफ़्ते इस्तेमाल होने वाली चेकलिस्ट को प्रिंट करके ऐसी जगह लगाएं जहाँ वह आपको आसानी से दिखाई दे। इससे आप अपने कामों और लक्ष्यों पर नज़र बनाए रख सकते हैं।
एक अच्छी चेकलिस्ट में आमतौर पर ये चीज़ें होती हैं: