Canva होम
  1. Facebook कवर बनाएँ

फ्री फेसबुक कवर फोटो/बैनर मेकर । Facebook Cover Photo Banaen

जैतून हरा , लाल नारंगी , रोज़ पिंक और चमकीला पीला डेलिकेट आइकोनिक इलस्ट्रेटेड रमजान इफ्तार कुकिंग क्लास फेसबुक कवर

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स

AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें

डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें

Facebook पर एक अच्छा पहला इम्प्रेशन बनाने का सबसे आसान तरीका है एक शानदार फेसबुक कवर फोटो। Canva के फ्री और आसान Facebook कवर फोटो/बैनर मेकर से अपने पेज को प्रोफेशनल और आकर्षक लुक दें। हज़ारों एडिटेबल टेम्पलेट्स में से चुनें, फोटो, फ़ॉन्ट और रंग बदलें और बिना किसी डिज़ाइन अनुभव के मिनटों में फेसबुक बैनर फोटो बनाएं।

Facebook banner kaise banaye

मिनटों में शानदार फेसबुक कवर फोटो बनाएं

अपने Facebook पेज का लुक हमेशा ताज़ा और आकर्षक बनाए रखें। एक अच्छा फेसबुक बैनर (Facebook banner banaye) न सिर्फ आपके पेज को प्रोफेशनल दिखाता है, बल्कि नए लोगों को जोड़ता है और इवेंट्स, सेल या नई लॉन्च का प्रमोशन करने का शानदार तरीका भी बनता है। चाहे कोई ऑनलाइन बिज़नेस हो, ग्रुप हो, इवेंट पेज हो या पर्सनल प्रोफाइल, हर ज़रूरत के लिए टेम्पलेट मौजूद हैं।

लाखों फ्री स्टॉक फोटो और ग्राफिक्स की लाइब्रेरी से अपना पसंदीदा विज़ुअल चुनें या अपनी खुद की फोटो और ब्रांड लोगो अपलोड करें, फिर ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर से रंग, टेक्स्ट और लेआउट अपनी ज़रूरत के हिसाब से बदलें। चाहे दिवाली का खास बैनर हो, नई सेल का ऐलान हो या किसी इवेंट के लिए अलग कवर, यह सब Canva पर मिनटों में हो जाता है।

फेसबुक कवर फोटो कैसे बनाएं । Facebook banner kaise banaye

मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति

मैजिक स्टूडियो™ आपके और आपकी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ AI-संचालित उपकरणों को एक साथ लाता है ताकि आप अधिक आसानी, गति और रचनात्मकता के साथ डिजाइन कर सकें।

सूची की शुरुआत: मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति
सूची का अंत: मैजिक स्टूडियो™ से मिलें: Canva की AI की सारी शक्ति

हर मौके के लिए फ्री में फेसबुक कवर फोटो/बैनर बनाएं

फेसबुक कवर फोटो बनाने के लिए अब किसी डिज़ाइनर की ज़रूरत नहीं और न ही किसी महंगे सॉफ्टवेयर की। Canva के फ्री ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर से बिना किसी डिज़ाइन अनुभव के प्रोफेशनल फेसबुक कवर फोटो बनाएं (Facebook banner kaise banaen)। सैकड़ों फ्री टेम्पलेट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) में से अपनी पसंद का डिज़ाइन चुनें, फोटो, फ़ॉन्ट और रंग बदलें और मिनटों में तैयार करें।

ऑनलाइन बिज़नेस चला रहे हैं? दिवाली(नए टैब या विंडो में खुलता है), ईद, क्रिसमस के त्योहार की थीम पर अपना Facebook बैनर अपडेट करें और पेज को हमेशा फ्रेश रखें। नई लॉन्च का प्रमोशन करना हो, ग्रुप को नया लुक देना हो या पर्सनल प्रोफाइल को खूबसूरत बनाना हो, हर ज़रूरत के लिए रेडी-मेड टेम्पलेट मौजूद हैं।

फेसबुक कवर फोटो साइज की चिंता छोड़ें

Facebook, Instagram, LinkedIn, YouTube(नए टैब या विंडो में खुलता है), हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए अलग-अलग बैनर साइज़ याद रखना मुश्किल हो सकता है, खासकर जब आप कई पेज या क्लाइंट्स के लिए काम कर रहे हों। Canva के सभी फेसबुक कवर टेम्पलेट्स पहले से सही साइज़ में फॉर्मेट किए गए हैं, इसलिए आपका फेसबुक बैनर फोटो हर डिवाइस पर शानदार दिखाई देता है। अगर आपके पास पहले से कोई डिज़ाइन या फोटो है, तो मैजिक रीसाइज़(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से उसे एक क्लिक में सही फेसबुक कवर फोटो साइज़ में बदलें।

यहाँ याद रखें कि मोबाइल पर फेसबुक कवर के किनारे थोड़े कट सकते हैं और प्रोफाइल फोटो कवर के एक हिस्से को ढक सकती है। इसलिए डिज़ाइन करते वक्त ज़रूरी टेक्स्ट, लोगो या मुख्य एलिमेंट्स बीच या दाईं तरफ रखें ताकि हर डिवाइस पर कवर परफेक्ट दिखाई दे।

Team ke saath milkar Facebook ka cover photo banaye

सबसे अच्छे डिज़ाइन आइडियाज़ तब आते हैं जब पूरी टीम मिलकर काम करती है। Canva पर अपनी टीम, क्लाइंट या साथियों को ईमेल से इनवाइट करें और रियल-टाइम में साथ मिलकर फेसबुक कवर बनाएं (Facebook banner kaise banaye)। ब्रांड किट(नए टैब या विंडो में खुलता है) (प्रो) की मदद से अपने ब्रांड कलर, लोगो और फ़ॉन्ट्स एक जगह सेव करें ताकि हर बार कवर अपडेट करने पर ब्रांड की पहचान एक जैसी रहे।

ई-कॉमर्स बिज़नेस के लिए नई कलेक्शन लॉन्च का ऐलान करना हो, किसी इवेंट का प्रमोशन करना हो या कैंपेन के लिए आकर्षक कवर चाहिए, Canva हर ज़रूरत के लिए आसान टूल्स देता है। AI कैप्शन जेनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से सही कैप्शन लिखें, अपने बिज़नेस या इवेंट को और प्रोफेशनल लुक देने के लिए लोगो(नए टैब या विंडो में खुलता है) जोड़ें और फेसबुक कवर के साथ-साथ विज्ञापन(नए टैब या विंडो में खुलता है) और शॉर्ट वीडियो(नए टैब या विंडो में खुलता है) भी बनाएं। अगर आप चाहते हैं कि पेज का पूरा लुक एक जैसा दिखाई दे, तो कवर के साथ एक मैचिंग प्रोफाइल फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है) भी बनाएं।

अपनी फोटो अपलोड करें या लाखों फ्री विज़ुअल्स में से चुनें

अपनी खुद की फोटो अपलोड करें या Canva की लाखों फ्री स्टॉक फोटो(नए टैब या विंडो में खुलता है), इलस्ट्रेशन और ग्राफिक्स में से अपना पसंदीदा विज़ुअल चुनें। इनमें से ज़्यादातर फोटो फ्री हैं और बाकी इतनी किफायती कीमत पर मिलती हैं कि किसी डिज़ाइनर की मदद लेने की ज़रूरत ही नहीं। इतना ही नहीं, Canva के कई फोटो एडिटिंग टूल्स का फायदा उठाएं। अनब्लर टूल(नए टैब या विंडो में खुलता है) से धुंधली फोटो को साफ करें, प्रोडक्ट फोटो को क्लीन लुक देने के लिए बैकग्राउंड बदलें(नए टैब या विंडो में खुलता है) और ऐसा फेसबुक बैनर फोटो बनाएं (Facebook cover photo kaise banaen) जो सबसे अलग दिखाई दे और लोगों का ध्यान खींचे। कई फोटो को मिलाकर एक शानदार फोटो कोलाज(नए टैब या विंडो में खुलता है) भी बनाएं और उसे अपने Facebook कवर के रूप में इस्तेमाल करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Facebook कवर फोटो कम से कम 400 पिक्सेल चौड़ी और 150 पिक्सेल ऊँची होनी चाहिए। सबसे बेहतर रिज़ल्ट के लिए 851 x 315 पिक्सेल की JPG फाइल अपलोड करें जो 100KB से कम हो, यह डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर सबसे जल्दी लोड होती है। लेकिन ध्यान रखें कि मोबाइल पर प्रोफाइल पिक्चर कवर फोटो का लगभग 40 पिक्सेल हिस्सा ढक लेती है, इसलिए ज़रूरी टेक्स्ट या लोगो को बीच या दाईं तरफ रखें। Canva के रेडी-मेड फेसबुक कवर टेम्पलेट्स और मैजिक रिसाइज़ फीचर की मदद से सही साइज़ में डिज़ाइन बनाना आसान हो जाता है।

आपकी फेसबुक कवर फोटो आपकी पहचान या ब्रांड को दर्शानी चाहिए। अगर आप इसे बिज़नेस के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे अपने पेज पर आने वाले लोगों की पहली छाप समझें। अपना लोगो, ब्रांड कलर और अपने प्रोडक्ट्स या सर्विसेज़ को दर्शाने वाली फोटो ज़रूर शामिल करें। पर्सनल पेज के लिए अपनी पर्सनालिटी, शौक या कोई खास याद को कवर फोटो में दिखाएं। दिवाली, ईद या किसी खास मौके पर कवर अपडेट करते रहें ताकि पेज हमेशा फ्रेश और एंगेजिंग दिखाई दे।

पहले Facebook पर वीडियो और GIF कवर फोटो का विकल्प उपलब्ध था, लेकिन अब Facebook कवर केवल फोटो फॉर्मेट में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए अपने पेज को आकर्षक बनाने के लिए हाई-क्वालिटी फोटो, क्रिएटिव डिज़ाइन, बोल्ड टेक्स्ट और प्रोफेशनल विज़ुअल्स का इस्तेमाल करें। Canva की मदद से आप आसानी से ऐसा फेसबुक कवर फोटो बना सकते हैं जो आपके ब्रांड, बिज़नेस या पर्सनल प्रोफाइल को अलग पहचान दे।

Canva ऐप खोलें और टेम्पलेट सेक्शन पर जाएं। सर्च बार में "Facebook कवर" टाइप करें और अपनी पसंद का टेम्पलेट चुनें। फोटो, फॉन्ट और रंग बदलें, अपनी खुद की फोटो या लोगो अपलोड करें और डिज़ाइन को अपनी ज़रूरत के हिसाब से कस्टमाइज़ करें। तैयार होने पर PNG या JPG फॉर्मेट में फेसबुक कवर फोटो डाउनलोड करें और सीधे Facebook पर अपलोड करें।

और डिजाइन


टेम्प्लेट ब्राउज़ करें

सभी Facebook कवर टेम्प्लेट्स देखें