Canva होम
  1. GIF बनाएँ

फ्री जीआईएफ मेकर । Online GIF Banaye

Apni photo aur video ko GIF banaye

बेहद आसान ड्रैग एंड ड्रॉप एडिटर

3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स

डिज़ाइन और काम से जुड़े हमारे ऐप्लिकेशन आज़माएँ

डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें

अपनी रचनात्मकता को नए स्तर पर ले जाएं और लंबे टेक्स्ट की जगह मज़ेदार GIF का इस्तेमाल करें। Canva के फ्री ऑनलाइन जीआईएफ मेकर से वीडियो और फोटो को एनिमेटेड GIF में बदलें और मिनटों में शेयर करें। WhatsApp पर रिएक्शन देना हो, Instagram पर बर्थडे विश करनी हो या किसी के लिए मीम बनाना हो, एक सही GIF सब कुछ कह देता है।

जीआईएफ बनाये

Apni photo aur video ko GIF banaye

चाहे इंटरनेट ब्राउज़ कर रहे हों या मैसेजिंग ऐप इस्तेमाल कर रहे हों, GIF अब हर जगह हैं। अपनी रचनात्मकता, पर्सनैलिटी और यहाँ तक कि अपनी राय को भी ऑनलाइन व्यक्त करने का यह एक मज़ेदार तरीका है। एनिमेटेड GIFs आपके दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने और उन पर प्रभाव छोड़ने का भी बेहतरीन माध्यम हैं।

Canva के फ्री जीआईएफ मेकर के साथ इस मज़ेदार अनुभव का हिस्सा बनें। अपनी फोटो या वीडियो फाइलें अपलोड करें, टेक्स्ट(नए टैब या विंडो में खुलता है) जोड़ें, स्टिकर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से सजाएं या मज़ेदार टेम्पलेट इस्तेमाल करें और GIF के रूप में पब्लिश करें। एडिटर में उपलब्ध ट्रांज़िशन(नए टैब या विंडो में खुलता है), एनिमेशन, फ़िल्टर्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) और फ़्रेम्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) का उपयोग करके अपनी कल्पना को उड़ान दें। इसके बाद हाई क्वालिटी जिफ के रूप में डाउनलोड करें और दोस्तों, टीम और अपनी ऑनलाइन कम्युनिटी के साथ शेयर करें, ताकि वो भी इसका मज़ा ले सकें।

जीआईएफ कैसे बनाये । GIF kaise banate hain

GIF video kaise banaye

Canva के GIF मेकर से वीडियो के किसी भी पल को जीआईएफ में कैद करें। कोई मज़ेदार क्लिप हो, पसंदीदा शो का कोई सीन हो या अपनी पर्सनल वीडियो फुटेज, Canva के वीडियो एडिटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) में अपलोड करें, क्लिप ट्रिम करें और अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज़ करना शुरू करें। कैप्शन(नए टैब या विंडो में खुलता है), इलस्ट्रेशन या एनिमेशन जोड़ें और GIF को और मज़ेदार बनाएं। तैयार होने पर GIF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और मैजिक रीसाइज़(नए टैब या विंडो में खुलता है) से Instagram रील्स(नए टैब या विंडो में खुलता है), Facebook पोस्ट या शॉर्ट वीडियो(नए टैब या विंडो में खुलता है) जैसे अलग-अलग फॉर्मेट्स के लिए आसानी से कस्टमाइज़ करें। कौन जाने, यह जिफ अगला वायरल रिएक्शन GIF बन जाए!

शानदार एनिमेशन के साथ अलग दिखें

Canva के एनिमेशन(नए टैब या विंडो में खुलता है) ऑप्शन से अपने वीडियो, फोटो और GIF के हर डिजाइन एलिमेंट को जीवंत बनाएं। फ्लिकर, पॉप या स्केट जैसे ध्यान खींचने वाले मूवमेंट्स से प्रोडक्ट लॉन्च, ऑफर या अनाउंसमेंट को एक आकर्षक जिफ फॉर्मेट में पेश करें। और अगर दोस्तों या परिवार के लिए कुछ खास बनाना हो, तो अपनी पर्सनल फोटो और मज़ेदार पलों का इस्तेमाल करें। फोटो पर इमोजी(नए टैब या विंडो में खुलता है) और फ़िल्टर लगाएं, कई फोटो मिलाकर एनिमेटेड गिफ बनाएं (photo ko GIF kaise banaye) और बर्थडे(नए टैब या विंडो में खुलता है) विश या ग्रीटिंग GIF से ग्रुप चैट में धमाल मचाएं। फ्री और प्रीमियम एनिमेशन जोड़कर जीआईएफ को एक जोशीला और यादगार अंदाज़ दें।

Aasani se custom aur transparent GIFs banaye

Canva की लाइब्रेरी में हज़ारों स्टैटिक और एनिमेटेड स्टिकर(नए टैब या विंडो में खुलता है), इलस्ट्रेशन और ग्राफिक एलिमेंट्स मिलते हैं, जिन्हें जोड़कर एक कस्टम GIF बना सकते हैं। अपने डिजाइन में फ्रेम, इफेक्ट्स और दूसरे क्रिएटिव एलिमेंट्स जोड़ें और GIF को अपनी पसंद का लुक दें। कोई पसंदीदा मूवी डायलॉग जीआईएफ में बदलना हो? क्लिप अपलोड करें और ऑनलाइन एडिटर के टेक्स्ट टूल से कैप्शन जोड़ें। फॉन्ट और रंग कस्टमाइज़ करें, फिर टेक्स्ट एनिमेशन और टेक्स्ट इफेक्ट्स की मदद से उसे और आकर्षक बनाएं। तैयार जिफ को Instagram स्टोरी(नए टैब या विंडो में खुलता है) में शेयर करें या मज़ेदार मीम(नए टैब या विंडो में खुलता है) GIF बनाकर अपनी एंगेजमेंट बढ़ाएं।

अगर आप साफ़ और प्रोफेशनल लुक चाहते हैं, तो Canva का बैकग्राउंड रिमूवर(नए टैब या विंडो में खुलता है) फोटो या वीडियो(नए टैब या विंडो में खुलता है) से बैकग्राउंड हटाकर मुख्य एलिमेंट को उभारने में मदद करता है। इससे ट्रांसपेरेंट और फ्लोटिंग GIFs बनाई जा सकती हैं, जो चैट, वेबसाइट और डिजिटल डिजाइन में आसानी से इस्तेमाल की जा सकती हैं। इन्हें WhatsApp स्टिकर्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) के रूप में भी शेयर किया जा सकता है।

ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल्स से GIF को एडिट करें

पसंद का कोई एलिमेंट दिखे, तो ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल से अपने डिजाइन में जोड़ें। Canva पर क्रिएटिविटी की कोई सीमा नहीं। अपने गिफ को Instagram स्टोरी, WhatsApp स्टेटस(नए टैब या विंडो में खुलता है), Facebook स्टोरी(नए टैब या विंडो में खुलता है) या ऑनलाइन विज्ञापन(नए टैब या विंडो में खुलता है) में इस्तेमाल करके व्यूज़ और एंगेजमेंट बढ़ाएं (Instagram me GIF kaise banaye)। फोटो के पीछे टेक्स्ट जोड़कर अनोखा विज़ुअल इफेक्ट भी बनाया जा सकता है। डिजाइन तैयार होने पर जीआईएफ डाउनलोड करें या एडिटर छोड़े बिना सीधे ऑनलाइन शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Canva के GIF मेकर से किसी भी वीडियो या पर्सनल क्लिप को एनिमेटेड गिफ में बदला जा सकता है (GIF video kaise banaye)। वेब ब्राउज़र या Canva ऐप से जिफ मेकर खोलें, वीडियो फुटेज अपलोड करें और अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज़ करें। जीआईएफ में टेक्स्ट जोड़ें, फ्रेम और इफेक्ट्स लगाएं या अपनी क्रिएशन को और बेहतर बनाएं। जब एडिट से खुश हों, तो शेयर करें बटन पर क्लिक करें और डाउनलोड से GIF फॉर्मेट चुनें और सेव करें।

GIF बनाने से पहले, अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही टेम्पलेट चुनें। Canva की लाइब्रेरी में Instagram स्टोरी, Facebook पोस्ट, YouTube Shorts और अन्य प्लेटफॉर्म के लिए प्रोफेशनल टेम्पलेट्स मिलते हैं। और अगर डिजाइन तैयार हो जाने के बाद साइज़ बदलना हो, तो मैजिक रीसाइज़ (प्रो) से एक क्लिक में किसी भी प्लेटफॉर्म के साइज़ में ढाल सकते हैं।

Canva का फ्री GIF मेकर सबसे बेहतरीन ऑप्शन्स में से एक है। यहाँ वीडियो और फोटो को कुछ ही क्लिक में आकर्षक GIFs में बदलना आसान है। अपनी ज़रूरत और ब्रांड के अनुसार जीआईएफ को कस्टमाइज़ करें। हमारी लाइब्रेरी से आइकन, स्टिकर और इलस्ट्रेशन चुनें और आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल की मदद से उन्हें अपने डिजाइन में जोड़ें। अनोखे टेक्स्ट स्टाइल, फॉन्ट, फ्रेम, रंग और अन्य क्रिएटिव फीचर्स के साथ GIF को और आकर्षक और जीवंत बनाएं।

Canva के फ्री ऑनलाइन GIF मेकर की मदद से वीडियो या फोटो से आसानी से GIF बना सकते हैं (apne photo ko GIF banaye)। डेस्कटॉप या मोबाइल ऐप पर जीआईएफ मेकर खोलें और एक जैसे टूल्स और फीचर्स का इस्तेमाल करें। अपनी वीडियो क्लिप को एडिट करें, फिर तैयार जिफ को डाउनलोड और शेयर करें। वीडियो के अलावा, फोटो से जिफ भी बना सकते हैं (Photo se GIF kaise banaye)। कई फोटो अपलोड करें, उन्हें एक साथ जोड़ें और फ्रेम, स्टिकर, टेक्स्ट या अन्य ग्राफ़िक एलिमेंट्स की मदद से एक आकर्षक एनिमेटेड GIF तैयार करें। चाहे रिएक्शन GIF बनाना हो, मीम GIF डिज़ाइन करना हो या किसी खास पल को शेयर करना हो, Canva आपको कुछ ही मिनटों में अपना कस्टम जीआईएफ बनाने की सुविधा देता है।

Canva ऐप की मदद से फोन पर भी आसानी से GIF बना सकते हैं। ऐप खोलें, टेम्पलेट्स सेक्शन में जाकर "GIF" खोजें और अपनी पसंद का टेम्पलेट चुनें। इसके बाद ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल की मदद से स्टिकर, टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और दूसरे डिजाइन एलिमेंट्स जोड़कर उसे कस्टमाइज़ करें। आप चाहें तो शुरुआत से भी जीआईएफ बना सकते हैं। Canva की स्टॉक फोटो और वीडियो लाइब्रेरी से कंटेंट चुनें या अपनी फोटो और वीडियो अपलोड करें। फिर एनिमेशन, टेक्स्ट इफेक्ट्स, फिल्टर्स और दूसरे क्रिएटिव फीचर्स जोड़कर अपने GIF को मनचाहा लुक दें। तैयार होने पर GIF को डाउनलोड करें और WhatsApp, Instagram या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करें। आपके सभी डिज़ाइन Canva अकाउंट में सेव रहते हैं, इसलिए आप उन्हें बाद में मोबाइल, टैबलेट या डेस्कटॉप पर भी एडिट कर सकते हैं।

और डिज़ाइन