

आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर
3 मिलियन से ज़्यादा स्टॉक फ़ोटो और ग्राफ़िक्स
AI की मदद से कॉन्टेन्ट और मीडिया जनरेट करें
डिज़ाइंस को आसानी से डाउनलोड या शेयर करें
आकर्षक Instagram पोस्ट्स से अपने फॉलोअर्स का ध्यान खींचें। Canva में अपने ब्रांड या बिजनेस को बढ़ाने के लिए पोस्ट बनाएं, या पर्सनल इस्तेमाल के लिए सुंदर पोस्ट्स तैयार करें। फोटो और वीडियो से लेकर कैप्शन, ग्राफिक्स और AI-पावर्ड डिजाइन टूल्स तक, Canva आपको बेहतर और शेयर करने लायक Instagram पोस्ट बनाने के लिए जरूरी सब कुछ देता है। तैयार, कस्टमाइज़ेबल टेम्पलेट्स(नए टैब या विंडो में खुलता है) चुनें या शुरुआत से डिजाइन बनाएं।

आपका Instagram फीड आपकी पर्सनैलिटी और स्टाइल का हिस्सा होता है। आप जो पोस्ट और अपडेट शेयर करते हैं, उनसे आपकी अपनी पहचान और ब्रांड दिखता है। नई जॉब अपडेट शेयर करनी हो, जन्मदिन मनाना हो, ट्रैवल रिकैप पोस्ट करना हो या Instagram पर अपना बिजनेस बढ़ाना हो, आपको ऐसी पोस्ट चाहिए जो लोगों को रुककर देखने और लाइक करने पर मजबूर करे। ऐसी पोस्ट जो सिर्फ आपके फॉलोअर्स को ही नहीं, बल्कि आपकी प्रोफाइल पर आने वाले नए लोगों को भी एंगेज करे।
Canva के Instagram पोस्ट क्रिएटर से अपने लुक और स्टाइल से मैच करती पोस्ट बनाएं और फीड को और बेहतर बनाएं। अपने प्रोडक्ट्स या सर्विसेज़ को प्रमोट कर रहे हैं? Canva के शानदार फिल्टर्स और AI फोटो एडिटिंग(नए टैब या विंडो में खुलता है) टूल्स से अपनी तस्वीरों को बेहतर बनाएं (Instagram post ke liye photo edit kaise kare)। शॉर्ट वीडियो पोस्ट या रील(नए टैब या विंडो में खुलता है) पोस्ट बना रहे हैं? क्लिप्स, टेक्स्ट, म्यूज़िक(नए टैब या विंडो में खुलता है), एनिमेशन और दमदार कैप्शन जोड़ें, ताकि पोस्ट ज़्यादा आकर्षक और जीवंत लगे। फिर अपनी कस्टम Instagram पोस्ट को डिजाइन एडिटर छोड़े बिना सीधे अपने अकाउंट पर शेयर करें।
मैजिक स्टूडियो™ आपके और आपकी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ AI-संचालित उपकरणों को एक साथ लाता है ताकि आप अधिक आसानी, गति और रचनात्मकता के साथ डिजाइन कर सकें।
आपका Instagram फीड आपकी ब्रांड पहचान बनाने, बिजनेस बढ़ाने या अपने खास पलों को अपने अंदाज में शेयर करने में मदद कर सकता है। फोटो डंप शेयर करना हो, थ्रोबैक पोस्ट बनानी हो, ट्रांज़िशन रील(नए टैब या विंडो में खुलता है) तैयार करनी हो या हिंदी इंस्टाग्राम पोस्ट शायरी (shayari post instagram) पोस्ट करना हो, Canva आपको ऐसी Instagram पोस्ट बनाने में मदद करता है जो लोगों को रुककर देखने पर मजबूर करे और पर्सनल भी लगे।
अगर आप Instagram पर अपने बिजनेस की पहचान बना रहे हैं, तो पहले अपना Instagram लोगो बनाएं, फिर अपने प्रोडक्ट और सर्विस को हाइलाइट करने वाली पोस्ट, कैरोसेल या Instagram वीडियो(नए टैब या विंडो में खुलता है) बनाएं (Instagram post kaise banaye)। नए ऑफर लॉन्च करें, सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट दिखाएं, कस्टमर रिव्यू शेयर करें या छोटे एक्सप्लेनर बनाएं जो दिखाएं कि आपका प्रोडक्ट कैसे काम करता है। बस फ्री, तैयार टेम्पलेट चुनें, उसे अपने ब्रांड के हिसाब से कस्टमाइज़ करें और तुरंत शेयर करें।
Instagram यूज़र्स के लिए विजुअल स्टाइल बहुत मायने रखता है। इसलिए छोटी-छोटी डिटेल्स पर ध्यान दें और अपनी पोस्ट को अच्छी तरह सजाएं। अगर आप Instagram पर नए हैं या आपके पास ज्यादा विजुअल्स नहीं हैं, तो Canva की हजारों फ्री स्टॉक फोटो और वीडियो लाइब्रेरी से शुरुआत करें। फिर उन्हें आइकन्स, स्टिकर्स, इलस्ट्रेशन और अपने टेक्स्ट(नए टैब या विंडो में खुलता है) के साथ कस्टमाइज़ करें। कुछ और अनोखा चाहिए, तो AI फोटो जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) या AI वीडियो जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से सिर्फ एक प्रॉम्प्ट की मदद से नए विजुअल्स बनाएं (AI se instagram post kaise banaye)।
विजुअल तैयार होने के बाद पोस्ट को मजबूत हुक देने के लिए आकर्षक कैप्शन जोड़ें। Canva का AI कैप्शन जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) आपको कैप्शन आइडिया खोजने में मदद कर सकता है, जबकि हैशटैग जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) सही हैशटैग सुझा सकता है, जिससे आपकी पोस्ट सही ऑडियंस तक पहुंचने और एल्गोरिदम द्वारा पिक होने के चांस बढ़ सकते हैं। अगर आपको सिर्फ टेक्स्ट वाली Instagram पोस्ट बनानी है, तो मैजिक राइट(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से मोटिवेशनल कोट्स, कविता और Instagram पोस्ट शायरी तैयार करें।
आखिर में, ऑडियो के बारे में भी सोचें। म्यूज़िक जोड़ने से पोस्ट ज्यादा मज़ेदार लग सकती है और उसके बेहतर परफॉर्म करने के चांस बढ़ सकते हैं, खासकर जब आप शॉर्ट वीडियो पोस्ट, रील या एनिमेटेड(नए टैब या विंडो में खुलता है) कंटेंट बना रहे हों। AI म्यूज़िक जनरेटर(नए टैब या विंडो में खुलता है) से अपनी पोस्ट के मूड के हिसाब से ट्रैक बनाएं और उसे Instagram पर शेयर करने के लिए और बेहतर बनाएं।
जब आपकी टीम, टूल्स और कंटेंट प्लान एक ही जगह होते हैं, तो Instagram पर एक जैसी ब्रांड पहचान बनाए रखना आसान हो जाता है। ब्रांड किट(नए टैब या विंडो में खुलता है) में अपना लोगो, ब्रांड के रंग और फॉन्ट सेव करें, फिर उन्हें पोस्ट, कैरोसेल, रील और स्टोरी(नए टैब या विंडो में खुलता है) अपडेट्स में इस्तेमाल करें, ताकि आपका हर कंटेंट आपस में जुड़ा हुआ लगे और लोग आपके ब्रांड को आसानी से पहचान सकें।
आप जहां भी हों, वहीं से डिजाइन बनाना शुरू कर सकते हैं। Canva के iOS या Android ऐप पर चलते-फिरते डिजाइन शुरू करें और बाद में उसे डेस्कटॉप पर आसानी से पूरा करें। अगर आप सोशल मीडिया मैनेजर हैं या टीम के साथ Instagram कंटेंट बनाते हैं, तो Canva में कलीग्स के साथ रियल टाइम में काम करें, सुझाव लें और पोस्ट जल्दी फाइनल करें। फिर Canva कॉन्टेंट प्लानर(नए टैब या विंडो में खुलता है) की मदद से कंटेंट कैलेंडर प्लान करें, Instagram पोस्ट पहले से शेड्यूल करें और नए फॉलोअर्स तक पहुंचने का कोई अच्छा मौका हाथ से न जाने दें।
जब पोस्ट तैयार हो जाए, तो Canva एडिटर छोड़े बिना उसे सीधे Instagram पर शेयर करें।
आम तौर पर हफ्ते के बीच के दिन Instagram पोस्ट अपलोड करने के लिए अच्छे माने जाते हैं। मंगलवार से गुरुवार के बीच एंगेजमेंट बढ़ती है, और बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास सबसे ज्यादा एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। हफ्ते के बाकी दिन भी पोस्टिंग के लिए अच्छे रह सकते हैं।
रविवार को पोस्ट करना हमेशा सबसे अच्छा ऑप्शन नहीं होता, क्योंकि उस दिन एंगेजमेंट अक्सर धीमी और कम रहती है। हालांकि, सबसे अच्छा समय आपकी ऑडियंस, लोकेशन और कंटेंट कैटेगरी पर भी निर्भर करता है, इसलिए अपनी Instagram इनसाइट्स चेक करना हमेशा बेहतर रहता है।
Canva के डेस्कटॉप ऐप या वेब ब्राउज़र से आप अपनी Instagram पोस्ट डिजाइन सीधे Instagram पर शेयर कर सकते हैं। इसके लिए अपने Instagram अकाउंट को Canva अकाउंट से कनेक्ट करें और डायरेक्ट शेयरिंग ऑप्शन इस्तेमाल करें।
पोस्ट तैयार होने के बाद Canva एडिटर से ही उसे Instagram पर शेयर करें, ताकि आपको अलग से फाइल डाउनलोड करके फिर अपलोड न करनी पड़े।
पोस्ट के साथ हैशटैग जोड़ने से आपकी पोस्ट किसी खास टॉपिक के तहत ज्यादा लोगों तक पहुंचने के चांस बढ़ सकते हैं। आप अपनी पोस्ट को Instagram स्टोरी, Facebook स्टोरी और दूसरे कनेक्टेड सोशल अकाउंट्स पर शेयर करके भी फॉलोअर्स को उसे देखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
अगर आप किसी खास ऑडियंस को टारगेट करना चाहते हैं, तो Instagram का “बूस्ट” फीचर आज़माएं। इसके लिए प्रोफेशनल अकाउंट पर स्विच करें, फिर जिस पोस्ट को प्रमोट करना है उस पर बूस्ट टैप करें और बजट सेट करने के बाद विज्ञापन बनाएं चुनें।
आम तौर पर Instagram पर हफ्ते में दो से तीन बार पोस्ट करना अच्छा माना जाता है। कोशिश करें कि एक दिन में एक से ज्यादा पोस्ट न करें, ताकि आपकी पोस्ट को ऑडियंस से एंगेजमेंट मिलने का बेहतर मौका मिल सके।
Instagram पर कई फोटो अपलोड करना आसान है, और ऐसी पोस्ट को कैरोसेल कहा जाता है। नई पोस्ट बनाने के लिए + बटन पर टैप करें। फिर सिलेक्ट मल्टीपल आइकन चुनें और अपनी फोटो सही क्रम में सिलेक्ट करें। आप एक कैरोसेल पोस्ट में 10 फोटो तक अपलोड कर सकते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि ऑडियंस के स्वाइप करने पर पोस्ट ज्यादा साफ और जुड़ी हुई लगे, तो Canva के मल्टी-पेज कैरोसेल टेम्पलेट्स इस्तेमाल करें या Instagram पोस्ट मेकर में नए पेज जोड़कर अपना कैरोसेल डिजाइन बनाएं।
Instagram पर पोस्ट वीडियो बनाना आसान है। Canva में Instagram वीडियो टेम्पलेट चुनें या AI वीडियो जनरेटर से अपने आइडिया के लिए वीडियो बनाएं। फिर अपनी क्लिप्स, फोटो, टेक्स्ट और ब्रांड एलिमेंट्स जोड़कर वीडियो को अपने हिसाब से कस्टमाइज़ करें।
Canva में आप वीडियो पर ट्रांज़िशन, एनिमेशन और साउंड इफेक्ट्स जोड़ सकते हैं, वीडियो की स्पीड बढ़ा या कम कर सकते हैं और जरूरत हो तो वीडियो क्वालिटी भी बेहतर कर सकते हैं। तैयार होने के बाद वीडियो को MP4 में डाउनलोड करें या सीधे Instagram पर शेयर करें।
Canva से मोबाइल पर Instagram पोस्ट बनाना और शेयर करना आसान है। Canva ऐप खोलें, Instagram पोस्ट टेम्पलेट चुनें या खाली डिजाइन से शुरुआत करें, फिर अपनी फोटो, वीडियो, टेक्स्ट, कैप्शन और एलिमेंट्स जोड़कर पोस्ट कस्टमाइज़ करें।
चाहे आप कहीं भी हों, अपने मोबाइल फोन से ही पोस्ट तैयार करें, डाउनलोड करें या सीधे Instagram पर शेयर करें। Canva मोबाइल, टैबलेट और डेस्कटॉप पर काम करता है, इसलिए आप किसी भी डिवाइस से अपनी Instagram पोस्ट पब्लिश कर सकते हैं।
किसी पोस्ट के वायरल होने की गारंटी नहीं होती, लेकिन सही कंटेंट, अच्छा विजुअल और मजबूत हुक उसके चांस बढ़ा सकते हैं। ऐसा टॉपिक चुनें जो आपकी ऑडियंस से जुड़ा हो, शुरुआत में ध्यान खींचने वाला टेक्स्ट या विजुअल रखें, और पोस्ट को साफ, शेयर करने लायक और आसानी से समझ आने वाला बनाएं।
Canva में आप ट्रेंडिंग टेम्पलेट्स, फोटो/वीडियो एडिटिंग टूल्स, कैप्शन आइडिया, हैशटैग और म्यूज़िक की मदद से Instagram पोस्ट को ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं। पोस्ट करने के बाद सही समय चुनें, उसे Instagram स्टोरी पर शेयर करें और ऑडियंस को लाइक, सेव, शेयर या कमेंट करने के लिए प्रेरित करें।
MOV, GIF, MP4, MPEG, MKV और WEBM फ़ॉर्मेट में वीडियो क्लिप्स अपलोड किए जा सकते हैं, जिनका अपलोड साइज़ ज़्यादा से ज़्यादा 1GB होना चाहिए। अगर वीडियो का बैकग्राउंड ट्रांसपैरेंट है, तो हम सुझाव देते हैं कि इसे GIF के रूप में अपलोड करें।
फ़ोटो भी अपलोड किए जा सकते हैं। अगर आपको JPEG/JPG, PNG, HEIC/HEIF या WebP इमेज अपलोड करनी हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी फ़ाइल:
अगर SVG इमेज अपलोड की जा रही हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी फ़ाइल:
मीडिया अपलोड करने से जुड़ी ज़रूरतों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यह गाइड देखें।